संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा ने कराया निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने लिया बढ़- चढ़ कर हिस्सा

HIGHLIGHTS

  • संविधान गौरव अभियान के मद्देनजर भाजपा ने कराया निबन्ध प्रतियोगिता

ओबरा, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में गोष्ठी एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश सिंह पटेल ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माण में उनकी मुख्य भूमिका पर लोगो को जानकारी दिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह परिवार और घर को चलाने के लिए संस्कार और अनुशासन की जरूरत होती है ठीक उसी तरह देश को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता होती है। इसलिए हमें जागरुकता के साथ संविधान का विस्तृत ज्ञान रखना चाहिए।

Advertisement

भाजपा नेता राजकुमार यादव ने कहा कि देश को आजादी दिलाने और संविधान के निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया, जिससे आज समाज में छुआछूत दूर हुआ, साथ ही लोगो में समानता की भावना आई। स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान में नागरिकों के लिए मूल अधिकार के साथ साथ मूल कर्तव्यों और नीति निदेशक तत्वों को समाहित किया गया।

Advertisement

जिससे आज निम्न वर्ग और उच्च वर्ग के लोग एक साथ काम कर रहे हैं। संविधान में दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई। 18 वर्ष के ऊपर के वयस्क व्यक्ति को अपना मत देने का अधिकार भारतीय संविधान से ही प्राप्त हुआ, इस प्रकार डॉ अम्बेडकर ने देश के संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

संविधान के निर्माता डॉ अम्बेडकर को कांग्रेस ने कभी भी सम्मान नहीं दिया, उनको यदि सम्मान मिला तो गैर कांग्रेस की सरकार में मिला,1990 में वीपी सिंह की सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से नवाजा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक सतपाल तनेजा, डायरेक्टर जसकीर्ति तनेजा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद दुबे, युवा मोर्चा महामंत्री समीर माली, मंडल मंत्री रिजवान अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कुमार सौरभ सिंह ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बच्चों का बौद्धिक स्तर बढ़ता है “कौन लगाएगा शतक” – डॉ बृजेश महादेव

HIGHLIGHTS

  • सुभाष चन्द्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित के एल एस प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार बने विजेता और रीना अजित उप विजेता

सोनभद्र। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र पर शिक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा संचालित “कौन लगाएगा शतक” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का एक सौ अधिक एपीसोड सम्पन्न हो चुका है। जिसमें डॉ बृजेश महादेव द्वारा पुरस्कार स्वरूप विजेताओं को आर्थिक सहायता के रूप में एक सौ रुपए से सम्मानित किया जाता है। जिससे गरीब मेधावी बच्चे स्टेशनरी का समान खरीद सकें।

Advertisement

सुबाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर आयोजित केएलएस में कक्षा आठ के कृष्ण कुमार ने लाइफ़ लाईन लेते हुए सभी सवालों का सही जबाब देकर शतक लगाया और उप विजेता के रूप में अजित कुमार कक्षा छह और रीना कुमारी कक्षा आठ रहीं।

Advertisement

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भानु प्रताप सिंह एजुकेटर सोनभद्र ने डॉ बृजेश महादेव के इस प्रयास की प्रसंशा करते हुए बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया और कहा कि ऐसा कार्यक्रम पहली बार देख रहा हूं। बच्चों के बौद्धिक विकास में यह कार्यक्रम बहुत उपयोगी है, इससे बच्चों में पढ़ने की भावना का विकास होगा।

Advertisement

शिक्षक पवन सिंह ने भी कौन लगाएगा शतक की सराहना करते हुए कहा कि डॉ बृजेश महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां द्वारा हर महिने अपने तरफ से बच्चों का आर्थिक सहयोग करके उनका उत्साहवर्धन करना अनुकरणीय है।

Advertisement

बता दें कि डॉ बृजेश एक नवाचारी शिक्षक है जिनके एक दर्जन से अधिक नवाचार बच्चों के लिए उपयोगी है। आप एशियन एजुकेशन नेशनल बिल्डर्स व राज्य आईसीटी से सम्मानित शिक्षक है जिसकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। स्काउटिंग में भी आप हिमालय उड बैज धारी हैं तथा शिक्षक के सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी हैं।

Advertisement

सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर प्रदीप गुप्ता, ज्ञानेश त्रिपाठी, पवन सिंह, शिव शंकर, रमेश कुमार, उर्मिला देवी व मनीषा ने बच्चों को आशीर्वचन दिया। कौन लगाएगा शतक 2019 से प्रारंभ है। जिसमें सैकड़ों बच्चे प्रतिभाग कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री राम सीता विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

HIGHLIGHTS

  • राम विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

चतरा, सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में पांचवें वर्ष में हो रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ संचालन कर रहे आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया की नित्य की तरह 8:00 बजे से 2:00 तक यज्ञ का कार्यक्रम एवं यज्ञशाला की फेरी क्षेत्र वासियों ने लगाया राम कथा के प्रवचन के लिए काशी से पधारी मानस गंगा प्रियंका पांडे ने श्री राम विवाह प्रसंग सुनाया जिसमें फुलवारी प्रसंग का विशेष रूप से व्याख्यान सुनाया श्री रामचरितमानस की चौपाई भूप सहस दश एकही बारा। लगे उठवन टरई न टारा ।। अर्थात 10000 राजा एक ही बार धनुष उठाने के लिए उठे परंतु धनुष तिलभर नहीं उठा

Advertisement

इसका अर्थ है कि अहंकार पूर्वक कोई भी कार्य किया जाएगा तो वह शिव धनुष की तरह कठोर हो जाएगा इसलिए गुरु की आज्ञा पाकर श्री राम जी ने धनुष को प्रणाम कर धनुष भंग किया इस तरह शक्ति और शक्तिमान का मिलन हुआ श्री राम जी की जय जय कर हुई इससे श्रोता समाज में काफी उत्साह दिखा आजमगढ़ से पधारे राष्ट्रीय वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक गोविंद शास्त्री जी महाराज के द्वारा हनुमत चरित्र का वर्णन किया गया महाराज जी ने बताया दुनिया में देव हजारो हैं पर बजरंगबली सा कोई नहीं

Advertisement

हजारों देवी और देवता हैं परंतु कलयुग के प्रधान देवता महावीर बिनवऊ हनुमाना श्री हनुमान जी महाराज की पूजा कलयुग में सबसे ज्यादा होगी जिस गांव में वीर महावीर हनुमान जी का मंदिर होता है उस गांव के हर मनुष्य को चाहिए की पीर बजरंगबली का दर्शन करके ही गांव से बाहर जाएं तो अकाल मृत्यु किसी की नहीं होती। इस अवसर पर मुख्य रूप से अवसर पर राधेश्याम पांडे, अवधेश देव पांडे, आचार्य वेद त्रिपाठी, शिव शंकर चौबे, संजय चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर संगोष्ठी,मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सुभाष चंद्र बोस जयंती पर संगोष्ठी,मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

ओबरा, सोनभद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के जयंती के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में  महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान मे संगोष्ठी, मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापको,  कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का आवाहन किया गया।

तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संतोष कुमार सैनी द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत  कराते हुए सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय, जनपद, मंडल एवं प्रदेश स्तर छात्र/छात्राओं के मध्य सड़क सुरक्षा पर कराई जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं दिए जाने वाले पुरस्कारों के विषय में भी विस्तार से बताया। साथ ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा देश की स्वाधीनता के लिए किए गए त्याग,

बलिदान एवं संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण कर हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश भी छात्र-छात्राओं को दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का संदेश दिया गया।

रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ.आलोक यादव ने  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए युवाओं को आगे आकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए सड़क सुरक्षा अभियान व्यापक पैमाने पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन कुमार ने एनएसएस के स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन स्वयं करने के साथ-साथ अपने घर ,  परिवार,मित्रों के साथ-साथ समाज के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर उपेंद्र कुमार,  डॉ. विनोद बहादुर सिंह, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ.अंजली मिश्रा, इत्यादि प्राध्यापकगणों के साथ-साथ श्री राजेश्वर रंजन कुमार कार्यालय अधीक्षक, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री महेश पांडेय, इत्यादि कर्मचारी गण, प्रिंस शर्मा, आरिफ, उषा, ओमिषा, इत्यादि राष्ट्रीय सेवा योजना के सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अंधकार का नाश करो मां जनजन का संत्रास हरो मां: कौशल्या कुमारी चौहान

HIGHLIGHTS

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी में कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

सोनभद्र। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में शहीद स्मारक करारी पर गुरुवार सुबह तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र गान व शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीपदान पश्चात विधिवत शारदे स्तवन से कविगोष्ठी का प्रारंभ ओजस्वी कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान के वाणी वंदना, अंधकार का नाश करो मां, जन जन का संत्रास हरो मां।

Advertisement

घर घर मंगल ध्वनि सब प्रमुदित, जगमग जग विश्वास भरो मां। सुनाकर शमां बांध दिया। धर्मेश चौहान एडवोकेट ने गिरगिट की तरह रंग बदलता आदमी, चेहरे पर चेहरा लगाकर है निकलता आदमी। सुनाकर समाज की पीर को उकेरा वाहवाही बटोरी।
प्रदुम्न कुमार त्रिपाठी एडवोकेट निदेशक शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र ने फिर से हमें सुभाष चाहिए, गौरवमय इतिहास चाहिए। मरघट में जो प्राण फूंक दे, ज्योतित जगत प्रकाश चाहिए। सुनाकर वीर रस का जज्बा जगाया।

Advertisement

जयराम सोनी ने नेताओं पर तंज कसा,नीमन नीमन बाति सुनाके, आगि लगवला पानी में। लोगों को हंसाते रहे।
संचालन कर रहे अशोक तिवारी एडवोकेट ने गंभीर शायरी , बूढ़ा बरगद आंधियों की जद में आ गया। सुनाकर गतिज ऊर्जा दिये।
राष्ट्र वाद के मुखर स्वर प्रभात सिंह चंदेल ने देश प्रेम को समर्पित रचना,ले मशाल जो हांथ में निकले परिवर्तन हैं लाये, वीर जवान घास की रोटी खाकर देश बचाये। से हुंकार भरा।
शायर जुल्फेकार हैदर खान ने,दिल करे तो याद कर लेना तनहा हूं,पर भूला नहीं हूं। सुनाया और शायरी कता नज़्म ग़ज़ल से लोगों को भावविभोर कर दिया।

Advertisement

सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम ने, तिरंगे में सजे अर्थी बजे धुन राष्ट्र गीतों की जनाजा, जब मेरा निकले वतन के वास्ते निकले। सुनाया और काफी सराहे गए।
दयानंद दयालू ने माटी की खुशबू लोकभाषा में गीत सुनाकर लोगों को खुश कर दिया। दिलीप सिंह दीपक का सारस्वत अभिनंदन किया गया। उनकी रचना है अंधेरा घना है अंधेरा घना। सुनाया और सत्ता को नसीहत दिया।

Advertisement

आयोजन की अध्यक्षता करते हुए दिवाकर द्विवेदी मेघ ने आदमी है कहां अब आदमी, तथा हास्य व्यंग सुनाकर लोगों को झूमने पर विबस किया और पूर्णता प्रदान किया।
इस अवसर पर फारुख अली हाशमी, रिषभ, पुरुषोत्तम, ठाकुर कुशवाहा ,प्रधान संगीता तिवारी, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, रामयश तिवारी, त्रिभुवन त्रिपाठी, बृजकिशोर देव पाण्डेय, बलिराम, गनेश, विजय शंकर त्रिपाठी, शिखा, आद्या, अंशिका, मृत्युंजय, ममता, समता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शामिल सपा सांसद ने बैठक से बाहर निकलते ही लगाया जिला पंचायत अध्यक्ष पर ही भ्रष्टाचार का आरोप, कर दी जांच की मांग

HIGHLIGHTS

  • सांसद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग
  • सोनभद्र में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई. इस दौरान सपा सांसद ने जिला पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

सोनभद्र। बुधवार को जिले में  जिला पंचायत बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। बोर्ड की बैठक में मिर्जापुर सोनभद्र एमएलसी विनीत सिंह और समाजवादी पार्टी के रॉबर्ट्सगंज सीट 80 से सपा के सांसद छोटेलाल खरवार भी मौजूद थे। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास कार्य और बजट को लेकर चर्चा हुई।

Advertisement

वहीं रॉबर्ट्सगंज सीट से सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में यह बताया गया है कि इस समय बोर्ड के पास बजट नहीं है। जिला पंचायत के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी को भी पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल पर डमी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राधिका पटेल एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्य कर रही हैं।  लेकिन उन्होंने उस जनप्रतिनिधि का नाम नहीं बताया। आगे उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं जो इस बैठक में यहां मौजूद भी हैं।  इसके साथ ही उनके जाति को लेकर उठे विवाद के बारे में उन्होंने कहा कि वह रॉबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से सांसद हैं. उनकी जाति खरवार हैं जाति को लेकर जो आपत्ति उठाई गई, उसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।  इसलिए विवाद समाप्त हो गया है।

Advertisement

वहीं इस मौके पर मौजूद मिर्जापुर सोनभद्र सीट से एमएलसी विनीत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दूसरे जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाना पूरी तरह गलत है। भाजपा के राज में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है. किसी की हिम्मत भी नहीं है कि वह सजा कर सके. ऐसे में जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप पूरी तरह गलत है.

Advertisement

सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल पर डमी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राधिका पटेल एpक जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्य कर रही हैं. लेकिन उन्होंने उस जनप्रतिनिधि का नाम नहीं बताया. आगे उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं जो इस बैठक में यहां मौजूद भी हैं. इसके साथ ही उनके जाति को लेकर उठे विवाद के बारे में उन्होंने कहा कि वह रॉबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से सांसद हैं. उनकी जाति खरवार है. जाति को लेकर जो आपत्ति उठाई गई, उसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसलिए विवाद समाप्त हो गया है.

Advertisement

इस मौके पर मौजूद मिर्जापुर सोनभद्र सीट से एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दूसरे जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाना पूरी तरह गलत है. भाजपा के राज में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है. किसी की हिम्मत भी नहीं है कि वह सजा कर सके. ऐसे में जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप पूरी तरह गलत है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रम विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल का जिले में आगमन कल

HIGHLIGHTS

  • श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 मनोहर लाल (मन्नू कोरी) का जनपद भ्रमण 23 जनवरी को
  • अटल अवासीय विद्यालय गुरमुरा का करेंगें निरीक्षण

सोनभद्र। राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 मनोहर लाल (मन्नू कोरी) का जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम कल दिनाक 23 जनवरी, 2025 को निर्धारित है। मंत्री पूवान्ह 10.30 बजे ओबरा तहसील के गुरमुरा में स्थापित अटल अवासीय विद्यालय गुरमुरा का निरीक्षण करेंगें। इस दौरान मंत्री जी ऐसे विद्यालय जिनका निर्माण कार्य हो चुका है या निर्माणाधीन है, के सम्बन्ध में समीक्षा भी करेंगें। समीक्षा मे निर्माण/विद्यालय से सम्बन्धित सभी अधिकारियों/अभियन्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुसौली-पीथा मार्ग पर फ्लाईओव व अंडरपास बनाने की मांग को लेकर  सासंद को सौंपा गया ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • पुसौली-पीथा मार्ग पर फ्लाईओवर/अंडरपास को लेकर सासंद को दिया गया पत्र।
  • उक्त मार्ग से होते हुए पीथा,तियरा, पाली, बीजौली, अक्छोर ,पूरा, परसौना,वार होते हुए रामगढ़ तक रास्ता चला जाता है

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे(आशु) के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ राबर्ट्सगंज लोकसभा (80) के सांसद छोटेलाल खरवार को ज्ञापन देकर  आशु दुबे ने कहा कि पुसौली-पीथा मार्ग के बीच में रेलवे क्रॉसिंग है जहां से रोजाना हजारों व्यक्तियों का आना-जाना बना रहता है उक्त मार्ग से होते हुए पीथा,तियरा, पाली, बीजौली, अक्छोर ,पूरा, परसौना,वार होते हुए रामगढ़ तक रास्ता चला जाता है और उधर से भी लोगों का आना-जाना बना होता है

Advertisement

लेकिन राबर्ट्सगंज शहर से सटे हुए इस गांव में जाते हुए रेलवे क्रॉसिंग है जहां अंडर पास नही है और ना ही फ्लाईओवर हैं जिससे लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसमें किसी की तबीयत खराब होने पर, शादी ब्याह होने पर, बच्चों के स्कूल आने-जाने में ,रोजाना के दिन मर्रा की जरूरत को पूरा करने हेतु, लेबर – मिस्त्री से लेकर महिला,

Advertisement

पुरुष ,बच्चे ,नौजवान सभी को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।आशु दुबे ने कहा कि इसको लेकर पूर्व में भी कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन भी किया था और रास्ते की मांग भी किया लेकिन किसी पर इसका असर नहीं हुआ, आज हम लोगों ने सांसद राबर्ट्सगंज छोटेलाल खरवार से उक्त विषय पर बात की इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जरूर इस पर बात करेंगे । स्थानीय निवासी मनोज मिश्रा ने कहा कि लंबे समय से रोजाना दैनिक जीविका से लेकर बच्चों के पढ़ाई,

Advertisement

लिखाई ,शादी- विवाह, बीमारी तमाम चीजों में यहाँ हम लोग 500-800 मीटर की दूरी तय कर काम कर सकते हैं,उसके लिए 5 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी पड़ती है और इस रेलवे क्रॉसिंग पर कई घटनाएं भी घटित हुई है इसलिए यहां पर अंडरपास/ओवरब्रिज होना अति आवश्यक है। सूरज वर्मा, दयाराम प्रजापति, सुनील राव, प्रेम भारती रहे मौजूद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मेडिकल स्टोर की आड़ में सुई दवाई खून जाँच खुलेआम बेची जा रही गर्भपात की दवाई

HIGHLIGHTS

  • मेडिकल स्टोर की आड़ में सुई दवाई खून जाँच खुलेआम बेची जा रही गर्भपात की दवाई

विनय  कुमार

बीजपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के टोला चेतवा में संचालित एक मेडिकल स्टोर की आड़ में खुलेआम गरीब आदिवासी ग्रामीणों का सस्ती चिकित्सा के नाम पर आर्थिक शोषण जारी है। बताया जाता है कि चेतवा महुली लिंक मार्ग पर रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग से हट कर महज सौ मीटर दूरी पर संचालित एक मेडिकल स्टोर में संचालक द्वारा खुलेआम खून जाँच सुई दवाई ऑपरेशन के साथ गर्भपात की दवाई बेच कर गरीब तबके के मरीजों का शोषण करने पर आमादा है।

Advertisement

बताया जाता है कि मेडिकल स्टोर संचालक पड़ोसी प्रान्त छत्तीसगढ़ तक के युवाओं को देश मे प्रतिबंधित नशीली दवा कफ सिरफ की खेप पहुचा कर युवाओं को बर्बाद कर रहा है। सूत्रों पर भरोसा करें तो सरकारी हॉस्पिटल में दवा और चिकित्सक का टोटा गरीब मरीजों को झोला छाप डॉक्टरों के चंगुल में पहुँचने को मजबूर कर दिया है जो भोले भाले आदिवासी ग्रामीणों का आर्थिक शोषण कर सस्ती दवा के प्रलोभन में मौत के मुँह में जाने को मजबूर हैं।

Advertisement

इस बाबत डिप्टी सीएमओ प्रभारी झोला छाप अबैध किलिनीक अबैध पैथॉलाजी सेंटर सोनभद्र डॉ कीर्ति आजाद बिंद ने कहा कि सूचना मिली है जल्द आकस्मिक जाँच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी जरूरत पड़ी तो केश भी दर्ज कराया जाएगा। उधर तथाकथित संचालक उदय यादव ने कहा कि हम अपने अनुभव के आधार पर दवाई सुई करते हैं नहीं करने देंगे तो बन्द करके घर चले जायेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की गलियों में गूगल भी भूला रास्ता, सेक्टर का पूरा गणित समझिए ताकि न हो कोई परेशानी

HIGHLIGHTS

  • Mahakumbh 2025: महाकुंभ की गलियों में गूगल भी रास्ता भूला, सेक्टर का गणित समझिए ताकि न हो परेशानी

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के स्नान की तारीख करीब है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में बदलाव के आधार पर मार्ग को खोलने और बंद करने का काम कर रहा है। इससे हो यह रहा है कि जिन लागों को जानकारी नहीं है वो गूगल मैप का प्रयोग कर रहे हैं और रास्तों के जाल में उलझ जा रहे हैं। इसके साथ ही उन लोगों को भी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जो लोग पांटून पुल पर होते हैं। वहां से लोकेशन में मैप का प्रयोग करने पर कई बार दिखाता है कि आप नदी में है। ऐसा ही एक अनुभव त्रिवेणी संकुल, मेला सर्किट हाउस को लेकर हुआ। रास्ता जहां का गूगल मैप में आ रहा था उससे आधा किलोमीटर पहले दूसरी दिशा में यह स्थित था। मैप खोलने के बाद भी हमें वहां पहुंचने के लिए सुरक्षाकर्मियों की सहायता लेनी पड़ी।

इतना ही नहीं इस बार 2750 AI आधारित सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग किया गया है। इन कैमरों के माध्यम से पुलिस को इस बात की भी जानकारी लग जाती है कि किस ओर भीड़ ज्यादा है और यह पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज देते हैं। जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिल सके।  लेकिन इन सब के बीच में एक आम श्रद्धालुओं को काफी परेशान हो रही है। कई बार गूगल मैप भी सही राहों की जानकारी नहीं दे पा रहा है। इस वजह से कई किलोमीटर पैदल चलने वालों को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। गूगन ने पहली बार किसी अस्थायी नगर के लिए नेविगेशन सुविधा देने का निर्णय लिया है, लेकिन इसे और बेहतर बनाने की आवश्कता है। यह सुविधा 4000 हेक्टेयर में फैले महाकुंभ मेले में उपलब्ध कराई जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक करीब 9 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान का लाभ उठा चुके हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में रास्तों की सही जानकारी लोगों को काफी परेशानियों से बचा सकती है। अभी जो व्यवस्था लागू है उसके अनुसार संगम मेला क्षेत्र के लिए जवाहरलाल नेहरू मार्ग (जिसे काली सड़क के नाम से जाना जाता है) का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं निकास के लिए त्रिवेणी मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है। 

महाकुंभ के सेक्टर
सेक्टर 1, 2- परेड ग्राउंड में
सेक्टर 3- हनुमान मंदिर के पास संगम क्षेत्र
सेक्टर 4- शास्त्री ब्रिज के नीचे दारागंज की ओर
सेक्टर 11 से 20- गंगा पार झूंसी के इलाके में
सेक्टर 18 और 19- में सभी अखाड़े बसाए गए हैं
सेक्टर 5- गंगा नदी के पार झूंसी के इलाके में ( शंकराचार्य का शिविर)
सेक्टर 6 से 10 – नागवासुकी मंदिर से शिवकुटी कछार में।
सेक्टर 8- में श्री श्री रविशंकर जी का शिविर
सेक्टर 9- सलोरी में लगे हुए गंगेश्वर महादेव के पास गंगा के कछार में
सेक्टर 10- शिवकुटी के पास कोटेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक आखिरी
सेक्टर 22- झूंसी के छतनाग में गंगा नदी के किनारे-किनारे नागेश्वर मंदिर तक आखिरी सेक्टर
सेक्टर 23, 24 और 25 पुराने नैनी पुल से अरैल का कछार इलाका सोमेश्वर महादेव से आगे तक

Advertisement



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें