















आपकी आवाज

































































यूनिक अटोरियम की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं















HIGHLIGHTS

सोनभद्र। गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) के लिए जिले के एसपी अशोक कुमार मीणा को चुना गया है। उन्हें यह पदक वर्ष 2019 में बतौर एएसपी बरेली में तैनाती के दौरान अपने अदम्य साहस और वीरता के प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।

बतादें कि सात जनवरी 2019 को सुबह साढ़े पांच बजे बरेली शहर के बीचो बीच कोहड़ापीर पुलिया के पास बदमाशों ने सराफ और उनके मुंशी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 15 लाख रुपये लूटे थे। इस घटना के करीब आठ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया था।

लूटे गए 15 लाख रुपये भी बरामद किए थे। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एएसपी अशोक कुमार मीणा ने किया था। इस दौरान उनके बॉडी प्रोटेक्टर में भी गोली लगी थी। कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। वीरता पदक के लिए चुने जाने पर अशोक कुमार मीणा ने शासन का आभार जताया।

इसका श्रेय अपनी टीम के सभी साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरा आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगा। कर्तव्यों को और अधिक समर्पण व निडरता से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही समाज और देश की सेवा में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगा।












HIGHLIGHTS
चतरा, सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव के विजयगढ़ सोनभद्र में आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के यज्ञ संचालन करता आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को इस महायज्ञ की हवन में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासी जनों के द्वारा हवन प्रक्रिया करते हुए पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान हजारों भक्त उपस्थित रहे यज्ञ के मुख्य यजमान अनूप पांडे, बिमलेश पांडे, मिथिलेश पांडे, मृत्युंजय पांडे, रवि प्रकाश पांडे, शैलेश पांडे सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे।















विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। N.S.U.I के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और प्रदेश प्रभारी अनुराग राज त्रिवेदी पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बड़े भाई ऋषभ पांडेय के आवाहन पर सोनभद्र के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय पर मतदाता दिवस मनाया गया।

वही भारती राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा की राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत 25 जनवरी 2011 को हुई थी। भारत सरकार ने इसे चुनाव आयोग के गठन की 61वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाने का निर्णय लिया था।

इस दिन का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था 18 साल से अधिक छात्र छात्राओं को वोट डालने का अधिकार दिया गया है। तब से हर साल इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वही रोहित कुमार चंद्रमणि बियार ने कहा कि यह दिवस लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

इस दिन लोगों को यह याद दिलाया जाता है कि वोट देना उनका अधिकार और कर्तव्य है। चुनाव में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है और बेहतर सरकार बनती है। साथ ही यह दिवस मतदाता सूची में नाम जोड़ने के प्रति जागरूकता भी फैलाता है.मुख्य रूप से रहने वाले,शिवा कुमार, कैलाश शाह, राधेश्याम मदेशीया, गुड़िया देवी, रंजीत कुमार आदि रहे।












HIGHLIGHTS
सोनभद्र। भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव को अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्य और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार एवं संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व में 11 जनवरी से 26 जनवरी के मध्य गौरव संविधान अभियान मनाने का निश्चय किया है

उसी क्रम में सोनभद्र नगर अध्यक्ष भाजपा विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में 26 जनवरी से ठीक एक दिन पूर्व प्रत्येक बूथ पर संविधान प्रस्तावना वाचन का कार्यक्रम का कार्यक्रम कर प्रत्येक नागरिकों से संविधान के प्रस्तावना पृष्ठ का वचन कराकर संविधान के प्रति श्रद्धा एवं संविधान शिल्पकार बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार नगर के प्रत्येक बूथ पर संविधान प्रस्तावना वाचन कराकर संविधान के प्रति श्रद्धा और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसी क्रम में बूथ 11 व 12 के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष दिनेश भारती एवं मोहन भारती के नेतृत्व में जिले के महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा संविधान प्रस्तावना का वाचन कराया गया। बूथ 13 व 14 के अंतर्गत शक्तिकेंद्र संयोजक अविनाश शुक्ला जी के नेतृत्व में रविंद्र केसरी द्वारा

आदर्श इंटर कॉलेज पर बूथ 15, 16 पर ने वर्तमान नगर अध्यक्ष बलराम सोनी जी द्वारा भूत 17 ,18 के अंतर्गत वोट अध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा एवं रवि कुमार केसरी के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नीरज विश्वकर्मा एवं अखिलेश कश्यप द्वारा बूथ 19, 20 के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में शक्ति केंद्र संयोजक संजय गुप्ता द्वारा सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल पर भूत 21 के अंतर्गत आलोक रावत एवं धीरेंद्र पांडे के नेतृत्व में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज पर बूथ 22 के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष नारद गुप्ता के नेतृत्व में अमन वर्मा,

विनय श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडे द्वारा बनारस पाली क्लीनिक पर बोथ 23 के अंतर्गत कीर्ति कंप्यूटर सेंटर पर अमन वर्मा द्वारा बूथ 24 के अंतर्गत मनीष वर्मा एवं प्रमिला त्रिपाठी द्वारा विवेकानंद विद्यालय पर बूथ 25 के अंतर्गत रुबी गुप्ता के नेतृत्व में गुरु नानक इंटर कॉलेज पर बूथ 26 के अंतर्गत अमरनाथ वर्मा द्वारा रामस्वरूप तालाब पर बूथ 27 के अंतर्गत संत कीनाराम महिला महाविद्यालय पर प्रमिला त्रिपाठी वंदना वर्मा बूथ अध्यक्ष रविंद्र चौबे के द्वारा बूथ 28 के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर पर बूथअध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में रमेश जायसवाल एवं

दिशांत द्विवेदी द्वारा बूथ 29, 30 के अंतर्गत नगर पालिका हाल में भूत अध्यक्ष प्रशांत चौरसिया के नेतृत्व में विनय श्रीवास्तव द्वारा बूथ 31 के अंतर्गत भूत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रकाश केसरी के द्वारा बूथ 32 के अंतर्गत सभासद आनंद चौरसिया के नेतृत्व में मां वैष्णो पब्लिक स्कूल पर राज नारायण तिवारी द्वारा बूथ 33 के अंतर्गत सोनकर कटरा में कंप्यूटर सेंटर पर उत्कर्ष पांडे जी एवं प्रिंस पांडे के द्वारा भूत 34 के अंतर्गत प्रशांत पाठक के नेतृत्व में प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज पर मनोज सोनकर रितु अग्रहरि,

विनय श्रीवास्तव द्वारा बूथ 35 एवं 36 के अंतर्गत डीएम कटरा कमर्शियल कोचिंग सेंटर पर रजनीश रघुवंशी एवं चंद्रप्रकाश दुबे द्वारा बूथ 37 के अंतर्गत इंडियन कोचिंग सेंटर पर रमेश जायसवाल द्वारा बूथ 38 के अंतर्गत पशु चिकित्सालय के पास आलोक रावत धीरेंद्र पांडे द्वारा बूथ 39_40 के अंतर्गत ईद मैदान में हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में विनय श्रीवास्तव द्वारा बूथ 41_42 के अंतर्गत काशीराम आवास में दुर्गेश केडिया एवं संजय जयसवाल द्वारा बूथ 43 के अंतर्गत प्रकाश पाली क्लीनिक पर बूथअध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य के नेतृत्व में अमन वर्मा द्वारा बूथ 44 के अंतर्गत बूथअध्यक्ष विवेकानंद पांडे के नेतृत्व में कोहरान बस्ती जोगिया वीर में अमन वर्मा जी द्वारा संविधान प्रस्तावना का वचन कराया गया









HIGHLIGHTS

सोनभद्र। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में समारोह पूर्वक उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। देर शाम मौके पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद उन्होंने मौके पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तत्पश्चात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई।

जिला प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान कार्ड, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, इफको, कृषि विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण (ड्डा), खादी ग्रोद्योग बोर्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, अल्प संख्यक कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई।

प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों से बारी-बारी से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संवालत योजनाओं का लाभ पात्रों तक कैसे पहुंचाया जाता है, के संबंध में जानकारी किया। बाद स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उद्योग विभाग द्वारा बैंक से ऋण स्वीकृति का डेमो चेक पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया। कोरोना काल में मृतक के बच्चों को लैपटाप का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि यहां के करमा नृत्य के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। इन बच्चों को मुख्यालय स्तर पर और बेहतर तरीके से प्रतिक्षित किया जाए तो प्रदेप्त स्तर पर भी उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत करने का एक सुनहरा मौका मिल सकेगा।

आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बेरोजगार युवय को उद्योग लगाने के लिए बैंक द्वारा 5 लाख रूपए तक का ऋण प्राप्त होगा, जो 4 वर्ष तक व्याज मुफ्त होगा। इस योजना के तहत अगर आपके पास हुनर है, सरकार इसके बढ़ावा के लिए बैंक के माध्यम से ऋग उपलब्ध करा रही है।

इस मौके पर डीएम B.N सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









