PM मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है- अरुण सिंह

HIGHLIGHTS

  • 11 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का- अरुण सिंह
  • भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री लगातर कार्य कर रहे हैं- अरुण सिंह

सोनभद्र। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्य सभा सांसद अरुण सिंह का आगमन सर्किट हाउस में हुआ। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 11 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।

Advertisement

भारत वासियों का असीम प्यार प्रधानमंत्री जी को मिल रहा है कार्यकर्ताओं में उत्साह है कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं को  जन जन तक पहुंचाएं एवं उन योजनाओं का उन्हें लाभ दिलाए। प्रधा

Advertisement
Advertisement

नमंत्री जी ने अपने 11 वर्षों की स्वर्णिम कार्यकाल में भारत का मान सम्मान  पूरे विश्व में बढ़ाया है आज पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता के रूप में भारत के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी को जाना जाता है जो की अपने दृढ़ संकल्प भारत को विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था में ला दिए हैं

Advertisement

और जो भी भारत के तरफ गलत निगाह से देखा है या फिर कोई आतंकवादी हमला करता है तो अपने कड़े फैसले से जवाब देने के लिए पूरे विश्व में विख्यात है बहुत ही जल्द भारत विश्व के तीसरी अर्थव्यवस्था पर लाने पर जोर- शोर से कार्य कर रहे हैं।

Advertisement

स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री रुबी गुप्ता, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जयसवाल,

Advertisement

बलराम सोनी, सभासद विनोद सोनी,  अनवर अली, प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव , प्रशांत चौबे,  सुनील सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह गोलू, नीरज चौबे, सत्यम सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, आशीष केसरी, तन्मय त्रिपाठी, अमन वर्मा, अनूप पांडे समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले भक्तों को मिलेगा शीतल पेयजल,  मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा ने लगवाया वाटर कूलर

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में लगवाया वाटर कूलर

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत मिले इसलिए दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर लगवाया। जिसका उद्घाटन मंच की वरिष्ठ सदस्य पूनम खेतान द्वारा किया।

Advertisement

इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि गर्मी में पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला का कार्य ही है समाज की सेवा करना। समाज में गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना। हमारी संस्था के तहत यह तीसरा वाटर कूलर लगवाया गया है।
     

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष रितु जालान सचिव, रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया, अमृतधारा की प्रांतीय संयोजक अंकिता केजरीवाल, अनीता थर्ड, पूनम केडिया,एकता केजरीवाल,चित्रा जालान सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

क्षत्रिय महासम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • अखंड भारत भूमि की सदैव क्षत्रिय समाज ने प्राणों की आहुति देकर की है रक्षाः महाराज विक्रमादित्य सिंह जूदेव

सोनभद्र। मानव जाति के पुनः प्रादुर्भाव से ही जन कल्याण हेतु बनाई गई मनु स्मृति के काल खण्ड से क्षत्रिय सम्पूर्ण धरती पर जीवों की रक्षा हेतु कृत संकल्पित रहे और आज आधुनिक युग में भी कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। इतिहास साक्षी है जब कभी अखण्ड भारत भूमि पर संकट आया तब क्षत्रिय समाज ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की है। उक्त बातें सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान में राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि महाराजा कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने कही।



Advertisement

वही श्री राजपूत करणी सेना के तत्वाधान में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में आये वक्ताओं ने कहा कि सतयुग में ईक्चांक्षु कुल में जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचंद्र से प्रारंभ होकर त्रेता युग मे श्रीकृष्ण, राजा भरत, भगवान बुद्ध, ललितादित्य नागवंशी, बप्पा रावल, मिहिरभोज, चंद्रगुप्त समुद्रगुप्त, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, दुर्गादास राठौड़, बन्दा बहादुर, क्षत्रपति शिवाजी महाराज, महाराज सुहेलदेव जैसे अनगिनत महापुरुषों की गौरव गाथा हमारे समाज समेत सम्पूर्ण मानव जाति के लिये सम्मान का विषय है।

Advertisement

यदि हम अपने आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत सौपना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा और संयम का पाठ पढ़ाना पड़ेगा। यदि आज क्षत्रियो का इतिहास हटा दिया जाय तो भारत समेत आधी पृथ्वी का इतिहास शून्य हो जायेगा।

Advertisement

सम्मेलन में मुख्य अतिथि जशपुर के महाराज श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव, कुँवरनी जया सिंह जी जूदेव, श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, विशिष्ट अथिति एमएलसी विनीत सिंह रहे।

Advertisement

सम्मेलन से पूर्व करणी सेना के सैंकड़ों सैनिकों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करते हुए काफिला नगर भ्रमण करते हुए श्री रामलीला मैदान स्थित सम्मेलन स्थल पर पहुंचा। सम्मेलन का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, महाराणा प्रताप व श्री करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुखदेव सिंह गोगामणि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। इसके पश्चात करणी सेना की जिला इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष का संयुक्त रूप से माल्यापर्ण करके स्वागत किया।

Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राकेश सिंह रघुवंशी ने क्षत्रियों के इतिहास की याद दिलाते हुए कहा अब क्षत्रिय समाज राष्ट्र महापुरुषों का अपमान कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसा करने वालो को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा और कानूनी कार्यवाही भी कराने का कार्य करेगी।

Advertisement

विशिष्ट अथिति एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार से किसी भी समाज के महापुरुष के अपमान पर राष्ट्रदोह का कानून बनाने की पुरजोर मांग की।
इस सम्मेलन में केवटा राजपुर के हिमांशु सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रवीण सिंह, मधुसूदन सिंह, सत्य प्रताप सिंह, सोनेन्द्र सिंह रघुवंशी, रामनारायण सिंह चन्देल,

Advertisement

प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह, रंजना सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ गौरव सिंह मुत्रा, श्री करणी सेना के मंडल अध्यक्ष मुत्रा सिंह, अभिषेक सिंह “पिंकू”, मनीष सिंह, अंकुर सिंह कश्यप, रमेश सिंह, अश्वनी सिंह रघुवंशी, अरुण सिंह, वाईएन सिंह समेत जिले के कोने कोने से क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे। वही सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चन्देल व संचालन आनंद सिंह ने किया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोन प्रेरणा बाजार’ के शुभारंभ  पर बोले DM: स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता किसी भी बड़े ब्रांड से कम नहीं है

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने ‘सोन प्रेरणा बाजार’ का किया शुभारंभ, दीदियों से सामान खरीदकर बढ़ाया हौसला

सोनभद्र। जिले में महिला सशक्तिकरण और प्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा, जब कलेक्ट्रेट रोड पर ‘सोन प्रेरणा बाजार’ का उद्घाटन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर बाजार का शुभारंभ किया।

Advertisement

यह बाजार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके द्वारा तैयार उत्पादों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना है।

Advertisement

जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने उद्घाटन के बाद स्वयं बाजार से घर-गृहस्थी की सामग्री जैसे अचार, मसाले, हस्तशिल्प और साफ-सफाई के उत्पाद खरीदकर दीदियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता किसी भी बड़े ब्रांड से कम नहीं है और इनकी खरीद से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस प्रेरणा बाजार से अधिक से अधिक सामान खरीदें, जिससे ग्रामीण महिलाओं को उनकी मेहनत का प्रतिफल मिल सके। उन्होंने कहा कि यह बाजार न केवल उत्पादों की बिक्री का माध्यम है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का प्रतीक भी है।

Advertisment

सोन प्रेरणा बाजार में जिले के विभित्र विकासखंडों की स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार अचार, पापड़, बड़ी, मूंज और जूट से बने हैंडीक्राफ्ट, थैले, फोल्डर, विभिन्न प्रकार के साबुन, वॉशिंग पाउडर, लेडीज गारमेंट्स, शहद, मसाले और स्टेशनरी जैसे उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए गए हैं। यह बाजार महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता का जीवंत उदाहरण है।

कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार रवीन्द्र वीर, जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, जिला मिशन प्रबंधक एम. जी. रवि समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

प्रेरणा बाजार को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया और उम्मीद जताई जा रही है कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल SP द्वारा UP-112 के वाहनों की गई गहनता से चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • एएसपी मुख्यालय सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में मंगलवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
  • अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-
  • यू0पी0-112 वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग
  • कर्मियों की किया गया गार्द रजिस्टर पेशी

सोनभद्र। अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  द्वारा पुलिस लाईन चुर्क परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी

Advertisement

तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी। तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय महोदय को सलामी दी गयी जिसपर ASP द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया।

Advertisement

इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने व बकरीद त्यौहार को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, DM व SP ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

HIGHLIGHTS

  • सर्किट हाउस में जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में पीस कमेटी बैठक का किया गया आयोजन
  • त्यौहारों में न शुरु की जाय कोई नई परंपरा एवं प्रतिबंधित पशु की न दी जाए कुर्बानी
  • त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर
  • शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील
  • जनपदीय सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार शरारती तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजरअफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही

सोनभद्र। मंगलवार को सर्किट हाउस में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं ईद उल अजहा बकरीद के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के धार्मिक गुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रान्त नागरिकों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहारों पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आह्वान किया गया।

Advertisement

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समस्त धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो साथ ही साथ बताया गया कि कुर्बानी के उपरांत कोई भी अवशेष खुले में नहीं डाला जाए, बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी सोनभद्र ने समस्त उप जिलाधिकारी,

Advertisement

क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा की कायम नहीं की जाए। इसके अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समस्त थानाध्यक्ष अवशेषों के निस्तारण चिन्हित स्थान का भी निरीक्षण कर लें।
 

Advertisement

    इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय , समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, धर्मगुरु एवं संभ्रांत नागरिकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें ।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ताओ के कल्याण हेतु डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का हुआ स्थापना

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ताओ के कल्याण हेतु डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट  सोनभद्र का स्थापना हुआ

 सोनभद्र।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा डी बी ए सभागार में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में हुआ।जिसमे अधिवक्ता कल्याण हेतु की डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र पंजीकृत होने पर हर्ष व्यक्त किया गया।                        

Advertisement

  डी बी ए के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि न्यास के सदस्यों की आर्थिक, बौद्धिक एवं सामाजिक स्तर में वृद्धि एवं विधि व्यवसाय में गुणात्मक विकास के लिए बिना हानि लाभ के ट्रस्ट की स्थापना की गई है तथा मुख्य रूप से न्यास के सदस्यों की मृत्यु तथा दुर्घटना होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक मदद करना है।तथा सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा जीवन बीमा व पेंशन योजना की भी रूपरेखा इस ट्रस्ट में  की गई है।                                       

Advertisement

महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड मैं बताया कि आज अधिवक्ताओ के कल्याण हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र नामक संस्था का पंजीयन कराया गया जिसमें कार्यकारिणी में जगजीवन सिंह अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, पवन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, विमल प्रसाद सिंह व शाहनवाज आलम खान को सदस्य गण के रूप में रखा गया है

Advertisement

कार्यकारिणी की देखरेख के लिए एक संचालक मंडल का गठन किया गया है जिसमें श्याम बिहारी यादव एडवोकेट को अध्यक्ष सदस्य सचिव मोहम्मद याकूब एडवोकेट वह सदस्य के रूप में श्री नाथ सिंह, निर्मलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कामता प्रसाद यादव, दशरथ यादव व वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट को रखा गया है।                     

 

Advertisment

संचालन राजेश कुमार मौर्य एड  ने किया। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह राजेश कुमार यादव और शंकर मौर्य माल प्रसाद सिंह कामता प्रसाद यादव चंद्र प्रकाश सिंह राम गुल्ली यादव रवींद्र पटेल सुरेश सिंह टीपू गुप्ता सुधीर कुमार रमेश चंद्र सिंह राजकुमार सिंह नवीन कुमार पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस व एन्टीरोमियो की टीम ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मुख्य मार्गो पर चलाया चेकिंग अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति फेज-05 के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग

सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisment

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं

Advertisement

जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free