दो माह पहले लिया कनेक्शन लेकिन आज तक बिजली विभाग ने मीटर नहीं लगाया

HIGHLIGHTS

  • उपभोक्ताओं ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप


बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के बभनी बाजार निवासी एक महिला ने बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिलाअधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। महिला का आरोप है कि दो माह पहले कनेक्शन लिया और आज तक विभाग ने मीटर नहीं लगाया। इसकी शिकायत अवर अभियंता से की लेकिन मामले पर विभाग ने चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं महिला ने मुख्यंमत्री को मीटर लगाने की अपील का विडियो भी वायरल किया है

Advertisement



विकास खण्ड बभनी के बभनी गांव निवासी महिला अनीता पनि उमाशंकर ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री के नाम मीटर लगवाने की अपील का विडियो भी वायरल किया है महिला का आरोप है कि दो माह पहले कनेक्शन लिया।

Advertisement
Advertisement

और आज तक मीटर नहीं लगा मीटर घर पर रखा है और विभाग मनमानी बिल भेज रहा है। मामले के बावत अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि हम इस मामले में कुछ नहीं कर पाएगे। मीटर कब लगेगा इस प्रश्न पर उन्होंने कुछ कहने से मना कर दिया।

Advertisement

पीड़िता इसके लिए पैरवी करता रही है। मैं अभी कुछ नहीं कर पाऊंगा। इसके अतिरिक्त असनहर गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि दो माह कनेक्शन के हो गए लेकिन आज तक मीटर नहीं लगा।

मामले की लिखित शिकायत नहीं हुई है। अगर शिकायत हुआ तो कार्यवाही करेंगे। विडियो के बारे में उन्होंने कहा जानकारी नहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाकुंभ भगदड़ के बाद पहली बार सामने आया CM योगी का बयान, ये कहा

HIGHLIGHTS

  • Mahakumbh Stampede on Mauni Amavasya Live Updates: भगदड़ के बाद पहली बार सामने आया CM योगी का बयान, ये कहा
  • Mahakumbh 2025 LIVE Updates: प्रयागराज स्थित महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मच गई है. भगदड़ संगम नोज पर पोल नंबर 11 से 17 के बीच मची. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक हताहतों के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है

Mahakumbh Stampede on Mauni Amavasya Live Updates: प्रयागराज स्थित महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मच गई है. भगदड़ संगम नोज पर पोल नंबर 11 से 17 के बीच मची. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक हताहतों के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अखाड़े ने आज शाही स्नान नहीं करेंगे. महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद बचाव अभियान जारी है. पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है. पीएम ने घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया है. यूपी Tak के इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से आप पल पल के अपडेट्स से रूबरू हो सकते हैं.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने किया ये ऐलान
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा, “करोड़ों लोग सुबह आ गए थे. हमने प्रयास किया था सुबह कि स्नान आज स्थगित किया जाए. लेकिन अब भीड़ कम हो गई है. जहां हमें स्नान करना था वो जगह खाली कराई जा रही है. ऐसा लग रहा है कि हम स्नान करेंगे. हम सभी आस्था की डूबकी लगाएंगे. जूलुस निकलेगा सभी अखाड़ों का. बड़ा जूलुस नहीं निकलेगा लेकिन जुलूस निकलेगा.”

• 08:45 AM • 29 Jan 2025
महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रयागराज जंक्शन पर हाई अलर्ट, भारी संख्या पुलिस फोर्स तैनात
महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रयागराज जंक्शन पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की संख्या बड़ा दी है. श्रद्धालुओं के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ उन्हें संगम भेजा जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार पुलिस विभाग सहित अन्य कर्मचारी लगे हुए हैं. मौनी अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालुओं को गेट नंबर 3 और 4 से एंट्री कर उन्हें गेट नंबर 6 से निकास कर उन्हें सगंम भेजा रहा है. करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुच रहे हैं.

• 08:24 AM • 29 Jan 2025
सामने आया मायावती का पहला रिएक्शन
बसपा चीफ मायावती ने कहा, “प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुये है. यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय. ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों कोे इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना.”

सीएम योगी ने X पर दिया ये रिएक्शन
सीएम योगी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर दिया ये रिएक्शन, “प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं, मां गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है. किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.”

Advertisement



अटल विरासत सम्मेलन का होगा आयोजन, सहेजे जायेगे अटल जी की स्मृतियां- राज्य मंत्री संजीव

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती 25 दिसंबर से भाजपा द्वारा उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर जारी विभिन्न कार्यक्रमो के क्रम में भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण हेतु उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को याद करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

Advertisement

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष जिले के सभी 1515 बूथों में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक रूप से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार, 14 जनवरी से 15 मार्च 2025 तक अटल विहारी बाजपेयी की स्मृति में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु जिले में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके पास अटल विहारी बाजपेयी से जुड़ी कोई स्मृति हो। यह स्मृतियां अखबार की कटिंग, दस्तावेज, किताबें, ऑडियो/वीडियो क्लिप आदि के रूप में हो सकती हैं। इन स्मृतियों का संकलन कर उन्हें संरक्षित किया जाएगा।

Advertisement

15 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच अपने जिले में भाजपा अटल विरासत सम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलन में जिले के प्रबुद्ध जन, विशिष्ट व्यक्ति और अटल जी के प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे। अटल विहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखी पुस्तकों के लेखकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अटल विहारी बाजपेयी के स्मृतियों का डिजिटल प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अटल विहारी बाजपेयी के विचार और कार्य हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश को एक ही मौसम में विभिन्न हिस्सों में कहीं सूखा कहीं बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। जिसको देखते हुए अटल जी का विचार था कि नदियों को एक दूसरे से जोड़ दिया जाए तो इस विभीषिका से छुटकारा मिल सकता है। और उन्होंने नदी से नदी जोड़ने के क्रम में केन बेतवा लिंक परियोजना की का सपना देखा।

Advertisement

1999 में एनडीए सरकार बनने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो परियोजना पर काम शुरू किया। हालांकि 2004 में एनडीए सरकार जाते ही यह योजना फिर ठंडे बस्ते में चली गई। 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए कि वह इस परियोजना पर समयबद्ध तरीके से अमल करे। जिससे इसकी लागत और न बढ़े।

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के सपने को साकार करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीड़ा उठाया है। बहुउद्देशीय और महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। इस परियोजना से किसानों को जहां सिंचाई के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा, वहीं पेयजल और उद्योगों के लिए भी पर्याप्त पानी मिलेगा।

Advertisement

क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के साथ बिताए संस्मरण भी बताए।

Advertisement

कार्यक्रम के जिला संयोजक ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड अटल जी की सरकार की देन है। जो आज किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। पोखरण विस्फोट करके उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया और पूरे विश्व को चौका दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से विकसित भारत की नींव रखी।  प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रोजगार मेला का आयोजन 30 जनवरी को

HIGHLIGHTS

  • रोजगार मेला का आयोजन 30 जनवरी को

सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए  30.01.2025 को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला सरकारी अस्पताल के सामने), लोढी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

Advertisement



जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 11 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा० लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज, रेनूकुट), एन० आर० मैन पॉवर सोल्यूशन, गुड़गाँव, हरियाणा, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, सोनभद्र, मदरसन सूमि, नोएडा, ए आई एम मल्टीस्कील्स जाब्स प्रा० लि०, किल्टन जीओ इन्जिनियरिंग प्रा०लि०,

Advertisement

जी०एम०आर० स्मार्ट इलेक्ट्रीकल डिस्ट्रीब्यूशन प्रा० लि०, नोएडा, डीसेट्स, फरीदाबाद, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा० लि०, सोनभद्र, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी एवं मीडलैण्ड माइक्रोफीन, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी।

Advertisement

समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला सरकारी अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।  इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नई दिल्ली में आयोजित गणतन्त्र दिवस की परेड में शामिल होना गर्व की बातः अर्चना त्रिपाठी

HIGHLIGHTS

  • गणतन्त्र दिवस की परेड में अलग-अलग राज्यो के ग्राम प्रधानों से अनुभव किया साझा



सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। 76 वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर सदर विकास खण्ड के ऊँचडीह ग्राम पंचायत की ग्राम पंचायत अर्चना त्रिपाठी भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल होकर जनपद के मान बढ़ाया है। इस सम्बंध में डीपीआरओ नमिता शरण ने बताया कि जिले की कई ग्राम प्रधान ने गौरव बढ़ाया है।

Advertisement

सरकार की विकसित कार्य योजनाओं को बेहतर तरीके से अपने ग्राम सभा में करने पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर उनको आमंत्रण पत्र दिया गया था। वही विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब गांव विकसित होगा गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने गए प्रधानों के गांव के विकास को लेकर इच्छा शक्ति कर्तव्य पथ पर और भी दृढ हो गई।

Advertisement

इस दौरान नई दिल्ली की परेड में शामिल होने के बाद ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि अलग-अलग राज्यों से आए पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट व परेड में शामिल झांकी सुनियोजित विकास को लेकर प्रेरित किया। गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंची,

Advertisement

वहाँ 25 जनवरी को पहाड़गंज होटल में यूपी से गए प्रधानों एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के साथ डिनर किया और स्पेशल गेस्ट के रूप में परेड में शामिल होने के लिए पास प्राप्त किया।

Advertisement

अगली सुबह करीब 6:00 बजे कर्तव्य पथ पर अलग-अलग प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से रूबरू कराने के लिए रथ यात्रा निकाली गई। विभिन्न सेनाओ के जवानों ने इंडोनेशिया व भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सलामी दी। कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश तमिलनाडु हरियाणा समेत अन्य राज्यों की झांकी दिखाई गई इसके बाद लंच कराया गया।

Advertisement

कार्यक्रम स्थल से होटल तक जाने के लिए बस की सुविधा मिली प्रधान ने कहा कि यह मेरे जीवन का अनमोल दिन व पल था यहां से विकास की इच्छा शक्ति और मजबूत हुई है।

Advertisement

वही भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होना गर्द की बात है। गणतंत्र दिवस की परेड में महाकुंभ, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर विशेष फोकस था अलग-अलग राज्यों से आई बालिकाओं ने अपने राज्य की संस्कृति के बारे में नृत्य के माध्यम से सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यूपीएस की प्रतियां जलाकर शिक्षकों ने जताया विरोध, माँगा पुरानी पेंशन

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • शिक्षकों ने यूपीएस की प्रतियां जला जताया विरोध, माँगा पुरानी पेंशन

सोनभद्र। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के आह्वान पर शिक्षकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों ने आज मध्यावकाश के दौरान यूनिफाइड पेंशन सिस्टम (यूपीएस) की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Advertisement
Advertisement



अटेवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने बताया कि “शिक्षक लंबे समय से नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनपीएस को समाप्त करने के बजाय शिक्षकों और कर्मचारियों पर जबरन यूपीएस थोप दिया है।”

Advertisement
Advertisement



शिक्षकों ने लगाए यूपीएस गो बैक के नारे –

विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने ‘यूपीएस गो बैक’ और ‘यूपीएस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना सबसे बेहतर व्यवस्था है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

620 वाहन स्वामियों ने जमा किए 2 करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक टैक्स, लोग एकमुश्त समाधान योजना का उठा रहे है लाभ- धनवीर

HIGHLIGHTS

  • 5 फरवरी तक उठाये एक मुश्त समाधान योजना का लाभ-एआरटीओ
  • 620 वाहन स्वामियों ने जमा किए 2 करोड़ 25 लाख

सोनभद्र। जिले के परिवहन विभाग कार्यालय में एक मुश्त समाधान योजना 5 फरवरी तक ही लागू है। इस योजना के अन्तर्गत अब तक 620 वाहन स्वामियों ने दो करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक टैक्स जमा कराया। वहीं इस योजना के लाभ के लिए 800 लोग अब तक आवेदन कर चुके है।

Advertisement



एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव ने बताया कि आगामी 5 फरवरी तक ही योजना लागू रहेगी। इसके लिए जिन वाहन स्वामियों का टैक्स बकाया है वह इस योजना का लाभ उठा सकते है। जिससे उनको पेनाल्टी में शत प्रतिशत छूट मिल जायेगा। कहा कि इस योजना का उद्देश्य लम्बे समय से बकाया टैक्स को वसूलना और विभाग के राजस्व को बढ़ाना है।

Advertisement
Advertisement

वाहन स्वामी इस योजना का लाभ उठा कर अपने बकाया टैक्स को बिना पेनाल्टी के साथ जमा कर रहे है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जो भी वाहन स्वामी समय सीमा के भीतर अपना बकाया टैक्स का भुगतान करेंगे,

Advertisement

उन्होंने अतिरिक्त जुर्माना नहीं देना होगा। टैक्स वसूली को सरल बनाना और वाहन स्वामियों को राहत देना है। विभाग के 1300 व्यवसायिक वाहनों पर लगभग 18 करोड़ रूपये से अधिक का टैक्स बकाया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पदोन्नति की प्रक्रिया तेज की जाए- अशोक कुमार आवाक

HIGHLIGHTS

  • पदोन्नति की प्रक्रिया तेज की जाए- अशोक कुमार आवाक

सोनभद्र।  राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से माॅंग की है कि एलटी, प्रवक्ता एवं अधीनस्थ राजपत्रित संवर्गों में लम्बे समय से रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को अविलम्ब प्रारम्भ किया जाए।

Advertisement

उनका कहना है कि प्रदेश की वर्तमान लोकप्रिय सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित हैं किन्तु अत्यन्त ही खेद का विषय है कि विभागीय पदोन्नति का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत सहायक अध्यापकों एवं प्रवक्ता कई वर्षों से एक ही पद पर अनवरत सेवारत हैं। जबकि महानिदेशक के अधीन संचालित बेसिक शिक्षा विभाग में 05 वर्षों के पश्चात ही पदोन्नति का लाभ वहाॅं के शिक्षकों को मिल रहा है।

Advertisement

मुख्यमन्त्री योगी जी ने इस विषय में विभाग को समयबद्ध ढंग से कार्य करने हेतु निर्देशित भी किया है। इसके बावजूद भी विभागीय शिथिलता के कारण जो पदोन्नति शिक्षक-शिक्षिकाओं को 05 वर्षों के पश्चात प्राप्त होनी चाहिए वह 15 से 20 वर्ष पूर्ण होने पर भी अद्यतन अप्राप्त है‌।
                

Advertisement

    कई वर्षों से अधीनस्थ राजपत्रित का समूह ‘ख’ पदों पर पदोन्नति लम्बित है, जबकि 50% कोटा इसी प्रक्रिया से पूर्ण किया जाना है। इससे सम्पूर्ण राजकीय माध्यमिक शिक्षक समाज में अत्यन्त ही आक्रोश,पीड़ा एवं विषाद का वातावरण व्याप्त है।

Advertisement

अशोक कुमार अवाक ने माॅंग की है कि पुरुष एवं महिला सभी संवर्गों में (सहायक अध्यापक/ प्रवक्ता/प्रधानाध्यापक) तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए एक निश्चित समयावधि में पदोन्नति से सम्बन्धित सभी प्रकरणों का निराकरण कराते हुए पदोन्नति तथा पदस्थापन का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के सभी निकायों में संभव दिवस का हुआ आयोजन, नपा सोनभद्र में चेयरमैन रूबी प्रसाद ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • संभव दिवस पर जिले के समस्त निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश की समस्या आई।

सोनभद्र।  सोमवार को जिले के सभी नगर निकायों में संभव दिवस का आयोजन किया गया जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

Advertisement

तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 3. नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 8, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 3,

Advertisement

नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisement

विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी/नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM व CDO ने इंको प्वाइंट का किया स्थलीय निरीक्षण, हो रहे सुन्दरीकरण व निर्माण कार्य की प्रगति का जाना हाल

HIGHLIGHTS

  • डीएम व सीडीओ ने इंको प्वाइंट के सुन्दरीकरण कार्य का लिये जायजा।

सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने गणतंत्र दिवस पर पर्यटन विकास के मद्देनजर इंको प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण के साथ मौके पर हो रहे सुन्दरीकरण व निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

Advertisement

बाद इंको प्वाइंट के निर्माण व मरम्मत के कार्य को अति शीघ्र व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किये जाने के निर्देश सम्बन्धितों को दियें। कहा कि इंको प्वाइंट के पार्क में बच्चों कोे खेलने के साधन व सुरक्षा व्यवस्था का बेहतर प्रबन्ध किया जाये, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की समस्या न होने पायें।

Advertisement

इसी क्रम में उन्होंने बनाये गये  झूले को देखा और उस पर बैठकर झूले की गुणवत्ता जाॅची। उन्होंने कहा कि इंको प्वाइंट की सुन्दरता देखने को दूर-दराज से लोगों की भीड़ प्रतिदिन लगी रहती है, यहां का मनोरम दृष्य सैलानियों को आकर्षित करते हैं।

Advertisement

पर्यटन विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए इंको प्वाइंट को पर्यटन के रूप में विकसित करते हुए पर्यटको को आकर्षित करने के साथ ही जिले के वन, पहाड़ तथा सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का विकास कराने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रोहित यादव, परियोजना निदेशक डूडा राजेश उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें