भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा ने किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • कायस्थ महासभा ने भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को किया सम्मानित
  • विकास के पथ पर सदैव तत्पर रहे विनय श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव


सोनभद्र। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा गुरूवार को भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का सम्मान समारोह कार्यक्रम एक लाज में आयोजित किया गया। इस दौरान कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में विनय श्रीवास्तव को पदभार दिया गया जिसको लेकर अपने समाज के कार्यकर्ताओं के साथ उनका सम्मान समारोह आयोजित करते हुए उनको सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कायस्थ महासभा के प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव ने कहा कि

मेरे समाज के एक सदस्य को यह गरिमा सम्मान प्राप्त हुआ जिसके  लिए हम सभी समाज के लोग इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हैं।

कायस्थ महासभा के संजय श्रीवास्तव कहा कि भाजपा सरकार में छोटे-बड़े पदाधिकारी को कब किस पद पर बैठा दिया जाएगा उनके मेहनत लगन व विश्वास के साथ जो सम्मान आज प्राप्त हुआ है निश्चित रूप से उनके मेहनत व लगन का फल है हम सभी समाज के लोगों द्वारा संगठन के अन्य पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।

महासभा ने भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च पद पर जाने की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासभा के जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। उक्त कार्यक्रम में संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव एड. विनय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सीए धीरेन्द्र अग्रहरि, शाहिद अली, संजय गुप्ता, दिनेश, राजकुमार मौर्य सहित कायस्थ समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाकुम्भ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओ की कार पेड़ से टकरायी, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

HIGHLIGHTS

  • महाकुम्भ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओ की कार पेड़ से टकरायी, एक ही परिवार के 6 लोग घायल.
  • नील गाय को बचाने में कार पलटी छः घायल चार रेफर.
Advertisement
Advertisement



म्योरपुर,सोनभद्र| स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर नील गाय को बचाने के चक्कर मे गुरुवार को प्रयागराज से कुम्भ स्रान कर वापस लौट रहे लोगो की कार पेड़ से टकरा गई जिसमे छोटे छोटे बच्चे सहित कुल छः लोग घायल हो गये। वही ग्राम प्रधान सन्त कुमार गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह से तत्काल घायलों को म्योरपुर सीएचसी भेजवाया। वही घायलों का चिकित्सको ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Advertisement

इस सम्बन्ध में चिकित्सक अंकित सिंह ने बताया कि आज सड़क दुर्घटना मे कुल छः लोगो को लाया गया था जिनका नाम नवीन कुमार पुत्र उदय शंकर प्रसाद 45, मालती देवी पत्नी उदय शंकर प्रसाद 65, सीता देवी पत्नी नवीन कुमार 42 वर्ष, स्वाति सिंह पुत्री नवीन कुमार 14, सत्यम सिंह पुत्र नवीन कुमार 12 वर्ष, आदित्य कुमार सिंह पुत्र नवीन कुमार सिंह 16 वर्ष निवासी अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का इलाज चल रहा है जिसमे से चार लोगो की स्थिति गंभीर देखते हुए प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

वही ग्राम प्रधान सन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ जा रही कार सड़क पर अचानक नील गाय को बचाने को लेकर पेड़ से टकरा गयी जिससे कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

वही म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया है वन विभाग और पशु विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दें दी गयी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोन कप: MLC ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सोन कपः एमएलसी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित हाइडिल मैदान में आयोजित होने वाले सोन कप में गुरूवार को  दो मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच वाराणसी और रेलवे मुगलसराय के बीच खेला गया जबकि दूसरा मैच डॉ एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी और हिंडाल्को के बीच खेला गया।

Advertisement



पहला मैच मुगलसराय रेलवे और वाराणसी के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुगलसराय रेलवे की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 155 रन बनाए, जिसमें सिद्धांत पाठक ने 38 गेंदों पर 67 रन और अभिषेक ने 25 गेंदों पर 49 रन बनाए।

Advertisement

वाराणसी की टीम ने जवाब में 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया, जिसमें सम्राट ने 16 गेंदों पर 42 रन और आदित्य पांडे ने 36 गेंदों पर 39 रन बनाए। मुगलसराय रेलवे की तरफ से प्रतीक कुमार ने 3 विकेट लिए।

Advertisement
Advertisement

दूसरा मैच डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी और हिंडाल्को के बीच खेला गया, जिसमें डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। हिंडाल्को की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए, जिसमें विपुल तिवारी ने 28 गेंदों पर 56 रन और विवेक ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए।

Advertisement

डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम ने जवाब में 12 ओवरों में ही मैच जीत लिया, जिसमें प्रदीप चौबे ने 38 गेंदों पर 76 रन और रिषभ ने 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। इस तरह से डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीता।

Advertisement
Advertisement

पहले मैच का मैन ऑफ द मैच सम्राट और दूसरे मैच का मैन ऑफ द मैच प्रदीप चौबे रहे। इस मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी आशुतोष सिन्हा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा उपस्थित रहे।
वही मैच के अंपायर राहुल चौरसिया और बृजभूषण सिंह रहे जबकि स्कोरर आयुष वर्मा और आयुष दुबे ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

म्योरपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक कल

HIGHLIGHTS

  • म्योरपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक कल


सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक सभागार में कल शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह के अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक पूर्वाह् न 11 बजे होना सुनिश्चित है जिसमें मनरेगा, राज वित्त आयोग क्षेत्र पंचायत पर विचार, प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास , पेयजल समस्या, कृषि विभाग सम्बंधित समस्याओं समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा होना है जिसमें संजीव सिंह गोंड़ राज्य मंत्री, स्नातक विधान परिषद सदस्य वाराणसी, विधायक दुद्धी विजय सिंह को सम्मिलित होने की सम्भावना है /

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में लगी आग, 15 पंडाल हुए राख

HIGHLIGHTS

  • फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, गनीमत कि आग की चपेट में आए टेंटों में कोई रह नहीं रहा था. 19 जनवरी को गीता प्रेस के कैंपस में भड़की थी आग

प्रयागराज: महाकुंभ में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सेक्टर 22 में आग लग गई. इसमें 15 पंडाल जल गए. फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू किया, जहां आग लगी, वहां कोई रह नहीं रहा था. लिहाजा किसी जनहानि की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. एक दिन पहले महाकुंभ में भगदड़ से 30 लोगों की मौत हो गईचीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया है.

आग किस वजह से लगी यह अभी साफ नहीं है. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है.बता दें कि महाकुंभ में पहली आग 19 जनवरी की शाम को लगी थी. शास्त्री ब्रिज के नीचे सेक्टर नंबर 19 में गीता प्रेस के कैंप में यह आग लगी थी. गीता प्रेस के 170 कॉटेज जल कर राख हो गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद करीब 45 दमकल की गाड़ियों ने आज को चारों तरफ से घेर कर काबू पाया था. इसके बाद मेला प्रशासन ज्यादा सजग हो गया. आग खाना बनाते समय लगने की बात सामने आई थी, जिसके बाद मेले में अभियान चलाया गया. इसके तहत छोटे सिलेंडर जब्त किए गए थे.

इसके बाद 25 जनवरी को मेला क्षेत्र की पार्किंग में आग लगी थी. इस हादसे में पार्किंग में खड़ीं दो गाड़ियां जल गई थीं. उस समय महाकुंभ के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है. इलेक्ट्रिक कार में आग लगी थी. इसके बाद थाेड़ी देर में दूसरी कार में भी आग फैल गई. अब गुरुवार को मेले में फिर से आग लग गई है. हालांकि आग किन कारणों से लगी यह अभी पता नहीं चल सका है.

Advertisement



	

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओ को जिले के विभिन्न विद्यालयों में की गयी रहने की व्यवस्था, DM ने किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओ को जिले के विभिन्न विद्यालयों में की गयी रहने की व्यवस्था, DM ने किया निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिह ने आज सुबह आदर्श इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज में रात्रि में महांकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को रहने की स्थिति का जायजा लिये। बृहस्पतिवर की शाम में महाकुंभ प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम करने व जाम की समस्या से राहत दिलाने के मकसद से जनपद के विभिन्न इण्टर कालेज,

Advertisement

महाविद्यालय व तकनीकी संस्थान में रहने की व्यवस्था के साथ ही जरूरी सहयोग करने के लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़ें। इसी निर्देश के क्रम में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जो श्रद्धालु जिस रूट पर मिलें, नजदीक के विद्यालयों में रात्रि विश्राम कराने के साथ ही सहयोग भी किया गया।

Advertisement

इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने आदर्श इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज में रात्रि विश्राम के लिए रूके श्रद्धालुओं के जानकारी के लिए पहुंचकर स्थिति का जायजा लिये। मौके पर मौजूद अध्यापक से जानकारी लेने पर बताया गया कि सुबह 7 से 8 बजे तक श्रद्धालुगण महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं और रात्रि विश्राम के समय उन्हें किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में लगी आग, 15 पंडाल हुए राख

HIGHLIGHTS

  • फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, गनीमत कि आग की चपेट में आए टेंटों में कोई रह नहीं रहा था. 19 जनवरी को गीता प्रेस के कैंपस में भड़की थी आग

प्रयागराज: महाकुंभ में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सेक्टर 22 में आग लग गई. इसमें 15 पंडाल जल गए. फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू किया, जहां आग लगी, वहां कोई रह नहीं रहा था. लिहाजा किसी जनहानि की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. एक दिन पहले महाकुंभ में भगदड़ से 30 लोगों की मौत हो गईचीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया है.

आग किस वजह से लगी यह अभी साफ नहीं है. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है.बता दें कि महाकुंभ में पहली आग 19 जनवरी की शाम को लगी थी. शास्त्री ब्रिज के नीचे सेक्टर नंबर 19 में गीता प्रेस के कैंप में यह आग लगी थी. गीता प्रेस के 170 कॉटेज जल कर राख हो गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद करीब 45 दमकल की गाड़ियों ने आज को चारों तरफ से घेर कर काबू पाया था. इसके बाद मेला प्रशासन ज्यादा सजग हो गया. आग खाना बनाते समय लगने की बात सामने आई थी, जिसके बाद मेले में अभियान चलाया गया. इसके तहत छोटे सिलेंडर जब्त किए गए थे.

इसके बाद 25 जनवरी को मेला क्षेत्र की पार्किंग में आग लगी थी. इस हादसे में पार्किंग में खड़ीं दो गाड़ियां जल गई थीं. उस समय महाकुंभ के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है. इलेक्ट्रिक कार में आग लगी थी. इसके बाद थाेड़ी देर में दूसरी कार में भी आग फैल गई. अब गुरुवार को मेले में फिर से आग लग गई है. हालांकि आग किन कारणों से लगी यह अभी पता नहीं चल सका है.

Advertisement



	

डीएम ने जिले से दूसरे प्रदेश को जोड़ने वाले सीमा का किया निरीक्षण, बोले: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व झारखण्ड सीमा पर रोके गए महाकुम्भयात्रियों को न हो कोई परेशानी

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व झारखण्ड सीमा पर रोके गए महाकुम्भयात्रियों को न हो कोई असुविधाः जिलाधिकारी
Advertisement

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रान्त से बभनी उत्तर प्रदेश की सीमा बभनी सोनभद्र का स्थलीय निरीक्षण किये। इस दौरान कुंभ मेले में जा रहे यात्रियों के सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जायजा लिये। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों से कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों के सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले में जा रहे वाहनों को परेशानी न उठाना पड़े।

Advertisement

इसके लिए जाम की स्थिति को देखते हुए इन्हें रवाना किया जाये, ताकि जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पायें। महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं को समस्या न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सीमा से आ रहे वाहनों को आसनडीह में रोक गया गया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर, अम्बिकापुर, विलासपुर, रायपुर, कोरबा सहित उड़ीसा राज्य से कुम्भ स्नान के श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं, इन्हें किसी प्रकार की समस्या न होने पायें, इसको देखते हुए बड़े व भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गयी है, जिससे श्रद्धालुओं को सहुलियत मिल सके।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, तैनात पुलिस कर्मी व अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले की सीमा पर रोके गए श्रद्धालु, SP ने क्षेत्र का लिया जाएजा; ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

HIGHLIGHTS

  • महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालु 24 घण्टे बाद करें सुगम यात्राः एसपी
  • समस्त बार्डर अंतर्राज्यीय सीमा तथा अंतर्जनपदीय सीमा के थानों की फोर्स तैनात
  • थाना क्षेत्र की सीमा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा/सहायता हेतु तैनात यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित
  • एसपी ने मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत हिंदुआरी मिर्जापुर-प्रयागराज व वाराणसी) जंक्शन प्वाइंट पर जाना हाल
  • स्नान हेतु आने-जाने वाले श्रद्धालुओ की सहायता तथा वाहनों को सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु ड्यूटी प्वाइंट की चेकिंग की गयी

सोनभद्र। महाकुम्भ प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा स्टेट हाइवे 5 दुद्धी-लुम्बनी मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी जंक्शन प्वाइंट पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की चेकिंग किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी मे तैनात समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था को सूचारु रुप से बनाये रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया। वही अन्तर्राज्यीय सीमा पर किसी भी प्रकार की कोई अवैध गतिविधियां न होने पायें इसके लिए आवश्यक निर्देश दिया।

Advertisement

वही प्रयागराज महाकुम्भ में जाने वाले स्नानार्थियों को मौनी अमावस्या के दिन अधिक भीड़ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को 24 घण्टे बाद जाने हेतु सुझाव दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को भीड़ व ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े तथा वह बिना किसी भीड़ के सुगमता एवं सुरक्षित पूर्वक स्नान कर सकें।इस दौरान सीओ सिटी डॉ चारु द्विवेदी, सीओ सदर संजीव कटियार व थाना प्रभारी सत्येंद्र राय सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाकुंभ में अमृत स्नान को निकले सभी 13 अखाड़े, अब तक 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

HIGHLIGHTS

  • महाकुंभ में अमृत स्नान को निकले सभी 13 अखाड़े

 

Mahakumbh Mela Stampede News LIVE: प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले में मौनी आमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़ के बाद सब कंट्रोल में है. महाकुंभ में भगदड़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने सुबह से करीब चार बार सीएम योगी से बातचीत की है. अमित शाह और जेपी नड्डा भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.  एहतियात के तौर पर महाकुंभ में आज के अखाड़ों के अमृत स्नान पर सुबह रोक लगा दी गई. मगर अब इसकी शुरुआत हो गई है. अखाड़े अब मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए निकल चुके हैं.  कुछ देर में सभी 13 अखाड़े अमृत स्नान करेंगे.

हम किसी भी जाति से पहले हिन्‍दू हैं, इसल‍िए एक रहें: अवधेशानंद ग‍िरी
जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद ग‍िरी ने कहा, ये एकता का महाकुंभ है. हम लोककल्याण के लिए साधन करते रहे हैं. जैसे साधु महात्माओं का जीवन लोक कल्याण के लिए होता है. हमें ये लगा की जनमानस को हमारे कारण दिक्कत ना हो… इसलिए स्नान स्थगित कर दिया था. अब सारे अखाड़े एक साथ स्नान के लिए जा रहे हैं. हम किसी भी जाति से पहले हिन्दू हैं… इसलिए हम एक रहें

महाकुंभ में 144 वर्ष का संयोग भगदड़ की एक बड़ी वजह:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मंगलवार की देर रात हुई भगदड़ की एक बड़ी वजह 144 वर्ष का संयोग है, जिसका सरकार के साथ ही साधु महात्माओं ने भी बखान किया था और लोग इसी शुभ मुहूर्त में संगम स्नान के लिए घाट पर बैठे एवं लेटे रहे तभी अवरोधक तोड़कर आई बेकाबू भीड़ ने उन्हें कुचल दिया. संगम क्षेत्र में इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी असम से आई मधुमिता ने बताया कि संगम घाट पर लोग सुबह होने के इंतजार में बैठे और लेटे थे. तभी लोगों की भीड़ अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए बने अवरोधकों को तोड़ते हुए घाट की तरफ बढ़ी और घाट पर लेटे हुए लोग इस भीड़ की चपेट में आ गए.

महाकुंभ में 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया:
प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेला 2025 में मौनी अमावस्या पर जनसैलाब उमड़ा है. मौनी अमावस्या के मौके पर आज अब तक 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है.  महाकुंभ 2025 में अब तक 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है.

महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए 13 अखाड़े निकले:
महाकुंभ में अब अमृत स्नान के लिए सभी 13 अखाड़े निकल चुके हैं. महाकुंभ में भगदड़ पर अब आस्था भारी पड़ती दिख रही है. आम लोगों की वजह से अखाड़ों के मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान में देरी हुई. मगर अब पुलिस बंदोबस्त के बीच ये अखाड़े संगम तट की ओर निकल चुके हैं. कुछ देर में साधु-संत अमृत स्नान करेंगे.

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें