13 फरवरी को ज्ञानवापी उर्स मामले में अगली सुनवाई

HIGHLIGHTS

  • Varanasi News: ज्ञानवापी उर्स मामले में 13 फरवरी को अगली सुनवाई

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी: ज्ञानवापी में उर्स मनाने और मजार पर चादर चढ़ाने से जुड़े मामले में शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) अवधेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। यह मामला हिंदू पक्ष के कुछ लोगों को पक्षकार बनाए जाने के खिलाफ दायर निगरानी अर्जी से संबंधित है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 13 फरवरी तय की है।इससे पहले, फरवरी में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में उर्स आयोजन और अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने की अनुमति से जुड़े मुकदमे में हिंदू पक्ष के लोगों को तृतीय पक्षकार बनाने की याचिका स्वीकार कर ली थी। इस फैसले के खिलाफ मुख्तार अहमद ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की थी।निगरानी अर्जी पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता नंदलाल पटेल ने तर्क दिया कि निचली अदालत ने पर्याप्त विचार-विमर्श के बिना आदेश पारित किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पक्षकार बनाया गया है, उनका इस मामले से कोई कानूनी संबंध नहीं है और न ही उनके समर्थन में कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं।

वहीं, निगरानी अर्जी दाखिल करने वाले पक्ष का कहना है कि ज्ञानवापी परिसर स्थित तीन दृश्य मजारों और एक अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने, फातिहा पढ़ने और वार्षिक उर्स मनाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। उनका दावा है कि ये सभी धार्मिक गतिविधियां हमेशा से ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में संपन्न होती रही हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी, जिसमें अदालत निगरानी अर्जी पर अपना फैसला सुनाएगी।

Advertisement



	

काशी में मान मंदिर घाट के सामने नाव पलटी, 60 से अधिक लोग थे सवार

HIGHLIGHTS

  • काशी में मान मंदिर घाट के सामने नाव पलटी, 60 से अधिक लोग थे सवार

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी: वाराणसी के मान मंदिर घाट के सामने गंगा पार के पास नाव पलट गई है। जानकारी के अनुसार, नाव में सवार सभी यात्री ओडिशा के रहने वाले हैं। वे नाव में सवार होकर गंगा नदी के दर्शन कर रहे थे। तभी एक बड़ी नाव और छोटी नाव की आपस में टक्कर हो गई। इससे एक नाव पलट गई।लाइफ जैकेट की वजह से बची जान
राहत यह रही कि नाव में सभी सवार लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बची। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और जल पुलिस ने सभी लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद NDRF ने बयान जारी कर बताया है कि सभी 60 श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है।


ओडिशा के रहने वाले हैं नाव पर सवार सभी यात्री
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर सवार लोग ओडिशा के रहने वाले हैं। एनडीआरएफ और जल पुलिस ने सभी लोगों को बचा लिया है, एक शख्स को चोट लगी है। जिसका तुरंत ही उपचार किया गया।
बड़ी नाव ने छोटी नाव को मारी टक्कर
एक अन्य चश्मदीद ने भी पुष्टि की कि 60 लोग नाव पर सवार थे। तभी बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मार दी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सभी लोगों को बचा लिया गया है।नाव मालिक पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी के एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. एस. चिनप्पा ने बताया कि गंगा नदी में दो नावों के बीच टक्कर हुई थी। बड़ी नाव में 58 लोग सवार थे, जबकि छोटी नाव पर छह लोग मौजूद थे। बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मारी थी, जिसके कारण छह लोग पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवानों ने सभी को सकुशल बचा लिया है, जिनमें दो लोगों को मामूली चोट आई है। साथ ही नाव के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



सेवानिवृत्त होने वाले तीन पुलिस कर्मियों को SP ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

HIGHLIGHTS

  • सेवानिवृत्त होने वाले तीन पुलिस कर्मियों को SP ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

सोनभद्र। जिले में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 03 पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी ।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले उपाधीक्षक व उपनिरीक्षकगण को शुभकामनायें दी गई ।

Advertisement

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण
1.उपाधीक्षक संजीव कटिहार।
2.उपनिरीक्षक ना0पु0 शिवकुमार पाण्डेय।
3.फायरमैन रमेश चन्द्र ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सपा सेक्टर स्तरीय पीडीऐ जन चौपाल हुआ सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • सपा सेक्टर स्तरीय पीडीऐ जन चौपाल हुआ सम्पन्न


सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के बिड़ला विद्या मंदिर हाल में समाजवादी पार्टी का म्योरपुर सेक्टर स्तरीय जन चौपाल सम्पन्न हुआ जिसमें वोटर लिस्ट में नाम बढाने, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, क्षेत्र के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी कार्यक्रम का शुभारम्भ आऐ हुऐ अतिथियों के माल्यार्पण से की गयी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव व प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचन्द यादव ने समाजवादी सरकार द्वारा लैपटॉप वितरण,

Advertisement
Advertisement

कन्या विद्या धन, समाजवादी पेन्शन समेत विभिन्न कार्यों को गिनाया  विजय सिंह गोड़ ने कहा समाजवादी पार्टी अगड़े – पिछड़े सबको एकजुट रखने वाली पार्टी है इस पार्टी में जाति- धर्म नहीं सिर्फ विकास का काम होता है तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्नातक एम एल सी आशुतोष सिंहा ने सबको एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए कहा तथा समाजवादी पीडीऐ विचार धारा को बताया तथा अखिलेश द्वारा किऐ गये कार्यो को गिनाया इस मौके पर  समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव,

Advertisement
Advertisement

  पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव,निरेन्द्र प्रताप गोंड़,रमेश यादव, अनवर अली, प्रधान संघ अध्यक्ष म्योरपुर प्रेम चन्द यादव, हृदय नारायण सिंह गोंड़, अमित भारती, अमरेश प्रजापति, सुब लाल उरेती, दीनबंधु, अजय यादव, मनीष यादव, कृष्ण शिवम, अमरेश यादव,हिमांशु यादव, मुकेश जायसवाल इत्यादि समेत सैकड़ों लोग व समाजवादी  लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण ने किया/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी व क्षेत्र के विकास का रहा मुद्दा

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, पानी व क्षेत्र के विकास का रहा मुद्दा




सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, अधिकारियों के साथ ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न  हुई। बैठक में एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने पिछली कार्यवाही सहित कराए गए  कार्यों को  सबके समक्ष में पढ़कर बताया तथा नये कार्यो व समस्याओं पर चर्चा के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों से अपनी बात रखने को कहा गया

Advertisement

तथा विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से उनके द्वारा एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में सदन रखने का अवसर दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के कई ज्वलंत मुद्दों पर  बहस की गई तो क्षेत्र पंचायत निधि से गांव में होने वाले विकास कार्य पर भी चर्चा हुई तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने काम न  होने व ठेकेदारी होने से नाराजगी भी जताई बैठक के मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक विजय सिंह गोड़ तथा विशिष्ट अतिथि स्नातक एम एल सी आशुतोष सिन्हा रहे।

Advertisement

एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन रोकने की बात कही ।बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग,कृषि विभाग,पशु विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। बैठक को संबोधित करते हुए दुद्धी विधायक श्री गोड़ ने कहा कि हर घर नल योजना के तहत सप्लाई होने वाले पानी में पारे की मात्रा है जो फिल्टर नहीं होता। अगर यह पानी सप्लाई होगा तो कैंसर, बीपी, बाझपन, सुगर जैसे कई आसाध्य रोगों के मरीज बढ़ जाएंगे।

Advertisement

खेतों में ज्यादा यूरिया,खाद का प्रयोग करने से अन्य कई प्रकार की बीमारियां होने की संभावना रहती है। इसलिए खेतों में खाद का प्रयोग कम करें तथा ऑर्गेनिक खेती करें।कहा कि सरकारी योजनाएं सरकार की मंशानुरूप रूप नहीं चल रहा है तमाम प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थ व सब्जियां मिल रही हैं इनकी जांच होनी चाहिए। सरकार की योजनाएं सेक्रेटरी के माध्यम से गांवों के लोगों के बीच  पहुंचती है। अपने कार्य में शिथिलता बरतने वालों सेक्रेटरियों पर भी कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए।

Advertisement

अंत में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। म्योरपुर विकासखंड को मॉडल विकासखंड बनाने में सभी कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। गांवों में तमाम तरह के विकास कार्य कराऐं जा रहे हैं और आगे भी कराऐ जाऐंगे।इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव,  सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव,विजय यादव, म्योरपुर  प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जनकधारी गोंड़, सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भव्य रासलीला आयोजन को लेकर समिति की बैठक सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • 26फरवरी से 6मार्च तक राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में होगा आयोजन।

सोनभद्र। आगामी 26 फरवरी से राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले रासलीला महोत्सव को सम्पन्न कराने के लिए आयोजन समिति की बैठक शुक्रवार को समिति के कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई।

Advertisement

बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। आयोजन की सफलता के लिए अधिकाधिक लोगों को समिति से जोड़ने का निर्णय लिया गया। संयोजक रामप्रसाद यादव ने बताया कि वृंदावन के रासमंडल द्वारा कृष्ण जन्म की लीला से प्रारंभ होकर उनकी सुमधुर बाल एवं भक्ति चरित्र  सहित प्रसिद्ध बरसाने की लट्ठमार होली  लीला का नौ दिवसीय मंचन किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में समिति के संरक्षक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, पवन जैन राकेश गुप्ता,प्रमोद गुप्ता, समिति के अध्यक्ष सचिन गुप्ता,महामंत्री धीरज जालान, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, संजू केशरी, धर्मेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बसन्त पंचमी का अवकाश 3 फरवरी को किया जाए- अशोक कुमार आवाक

HIGHLIGHTS

  • बसन्त पंचमी का अवकाश 3 फरवरी को किया जाए- अशोक कुमार आवाक

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेन्द्र देव जी से माॅंग की है कि बसन्त पंचमी का अवकाश पूर्व घोषित 2 फरवरी के स्थान पर 3 फरवरी को किया जाए।

Advertisement

अशोक कुमार अवाक का कहना है कि विभाग द्वारा घोषित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष- 2025 के अवकाश तालिका में बसंत पंचमी का अवकाश 2 फरवरी को उल्लिखित है, किन्तु हृषिकेश पंचांग समेत अन्य पंचांगों में स्पष्ट रूप से इसे 3 फरवरी को मनाया जाने का उल्लेख है।

Advertisement

साथ ही बसन्त पंचमी का पर्व वागीश्वरी जयन्ती के रूप में सनातन धर्मालम्बियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसे विभिन्न शैक्षणिक, गैर- शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की परम्परा रही है। अतः उन्होंने इस पूर्व घोषित अवकाश में सुधार करते हुए बसन्त पंचमी का अवकाश 3 फरवरी को किए जाने की माॅंग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महात्मा गांधी की हत्या के दिन शोक में डूब गया था सोनभद्र

HIGHLIGHTS

  • दस दिन तक मनाया गया था सूतक
  • रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील में जगह-जगह पर हुआ था श्रद्धांजलि सभा
  • गाधी जी की आत्मा शांति के लिए ब्राह्मणों ने किया था वेद पाठ
  • बलराम दास केसरवानी द्वारा किया गया था तेरहवीं के दिन भोज का आयोजन


रॉबर्ट्सगंज ‌(सोनभद्र) 30 जनवरी 1948 को गांधी जी की हत्या के बाद वर्तमान सोनभद्र (अविभाजित मिर्जापुर) रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील के
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, क्रांतिकारियों एवं आम जनता में शोक की लहर फैल गई थी। इस घटना की पुष्टि रेडियो द्वारा हुई थी।
 

Advertisement

   स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़े इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“महात्मा गांधी की हत्या के समय वर्तमान सोनभद्र मिर्जापुर जनपद का भूभाग था और इस क्षेत्र में संचार व्यवस्था का माध्यम एकमात्र रेडियो ही था जिसके माध्यम से देश- विदेश का समाचार क्षेत्र के लोगों को प्राप्त होता था, उस समय रॉबर्ट्सगंज नगर के निवासी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं टाउन एरिया के द्वितीय अध्यक्ष बलराम दास केसरवानी के दुकान पर रेडियो लगा हुआ था और घटना के दिन गांधी जी की हत्या का समाचार लोगों ने सुना था,इनकी दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई थी और तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

Advertisement

यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी,रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी तहसील में जगह- जगह पर शोक सभा का आयोजन किया गया था।
   रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील  के निवासियों ने सूतक मनाया था और दसवे दिन रॉबर्ट्सगंज नगर के स्थानीय राम सरोवर तालाब पर गांधीजी के अनुयाई मुंडन एवं स्नान कर शुद्ध हुए थे, और गांधीजी की आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मणों ने वेद पाठ भी किया था।

Advertisement
Advertisement

गांधी जी के तेरहवीं के दिन बलराम दास केसरवानी द्वारा सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया था।
   महात्मा गांधी के आह्वान पर कफन बांध कर अंग्रेजों से मोर्चा लेने के लिए निकल पड़ते थे क्रांतिकारी, देशभक्त। सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील की तमाम प्रकार की समस्याओं, ब्रिटिश अत्याचारों की सूचना यहां के नेता जनपद मुख्यालय के नेताओं को देते थे और यह लोग महात्मा गांधी तक सूचनाओं को पहुंचाने का कार्य करते थे।गांधीजी इस क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से भी परिचित थे।
 

Advertisement

  वर्ष 1921 में चलाए गए  मीरजापुर के जिला काग्रेस कार्यालय में तलाशी के दौरान  पुलिस के हाथ स्वयंसेवकों का रजिस्टर लगा। इस रजिस्टर में राष्ट्रपिता ने खुद अपने हाथों से आजादी के दीवानों के नाम संदेश लिखा था।उन्होंने मीरजापुर के स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा था कि-” यह धरती काफी उर्जावान है। वाराणसी से सटे होने की वजह से इस जिले की भूमिका आजादी की लड़ाई में काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। वाराणसी से इलाहाबाद जाते समय राष्ट्रपिता ने मीरजापुर के पुरानी अंजही मुहल्ले में बैठक भी की थी।
  

Advertisement

सन 1929 में महात्मा गांधी मिर्जापुर जनपद के तहसील चुनार, मिर्जापुर मुख्यालय पर आए थे और उन्होंने नगर के लाल डिग्गी मैदान (गांधी पार्क) ओजस्वी भाषण दिया था, उन्होंने जनपद वासियों से सत्य अहिंसा का पालन करते हुए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने का आह्वान आम जनता से किया था।
     राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, संगठन विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट सदस्यो एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला स्तरीय आशा सम्मेलन  का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य अफसरों व कर्मियों ने सेवाओं को ओर बेहतर बनाने का लिया संकल्प

HIGHLIGHTS

  • जिला स्तरीय आशा सम्मेलन  का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य अफसरों व कर्मियों ने सेवाओं को ओर बेहतर बनाने का लिया संकल्प

सोनभद्र। गुरूवार को नगर स्थित रामलीला मैदान में जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें बेहतर कार्य करने वाली आशाओ को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। आशाओं को स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य अफसरों और कर्मियों ने सेवाओं को ओर बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

आशा सम्मेलन की शुरूआत मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्वलित किया उसके बाद सीएमओ व मेडिकल कालेज प्रिंसपल,जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख,नपा अध्यक्ष ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। फिर आशाओं ने गीतों के माध्यम से सफाई, टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य, कुपोषण, जनसंख्या नियंत्रण आदि के महत्व को समझाया।

Advertisement
Advertisement

बेटे और बेटी के बीच का फर्क मिटाने का भी संदेश गीतों के माध्यम से दिया। सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा कि आशाओं के जरिए ही ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें आशाओं का योगदान भी सराहनीय है।

Advertisement

अपर सीएमओ डा. आरजी यादव ने आशाओं के कार्यों और संभावनाओं पर प्रगति रिपोर्ट रखी। मुख्य अतिथि रहे सीडीओ ने कहा कि बदलते परिवेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना हमारे बहनों को बेहद जरूरी है। उससे जरूरी है इन सेवाओं का क्रियान्वित होना। कहा कि आशा, एएनएम की जिम्मेदारी है कि वे गांव स्तर पर बच्चों में होने वाली बीमारियों की जानकारी लें और फिर उपर के अधिकारियों को बताएं ताकि बच्चों का सही समय पर उपचार हो सके।

Advertisement

दूरस्थ ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए एंबुलेेंस योजना चलाई जा रही है। अब सिर्फ एएनएम और आशाएं सही मायने में गांव स्तर पर कार्य करें और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो लोगों को बेहतर चिकित्सा मिल सकती है। कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लाक से आशाओं को बेहतर कार्य के लिए सीडीओ,जिला पंचायत अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर मंच पर उपस्थित सीडीओ जागृति अवस्थी,सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार,मेडिकल कालेज प्रिंसपल डॉ सुरेश प्रसाद,अपर सीएमओ डॉ आरजी यादव,बेसिक शिक्षा अधिकारी ,जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल,नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद,ब्लाक प्रमुख लीला देवी,यूनानी अधिकारी, डीपीएम, डॉ कृति आजाद बिंद, डॉ गुरु प्रसाद, अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सबनम मिश्रा, ऋतु अग्रहरि, समेत अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CM डैशबोर्ड के माध्यम से DM ने की विकास कार्यों की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • CM डैशबोर्ड के माध्यम से DM ने की विकास कार्यों की समीक्षा

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कैम्प कार्यालय पर नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है,

Advertisement

को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए करते हुए ए ग्रेड में लाना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा किया।

Advertisement
Advertisement



उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लाते हुए ए ग्रेड की श्रेणी में लाया जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार कराना सुनिश्चित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement



बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें