नपा अध्यक्ष नें सीसी रोड का शिलान्यास कर ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से रोड बनाने का दिया निर्देश
सोनभद। शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वार्ड 23 निराला नगर 120 मीटर सड़क सीसी रोड का नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर किया गया शिलान्यास।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी गति दी गई है जिसके क्रम में आज वार्ड 23 निराला नगर 120 मीटर आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए
Advertisement
संबंधित ठेकेदार के को दिशा निर्देशित किया गया की गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाए आम जनमानस की शिकायत उपलब्ध न हो जिसके बाद शिलान्यास करते हुए कार्य शुभारंभ कराया।
Advertisement
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार कार्यक्रम क्षेत्र के भी विकास कार्यों को बजट मिलकर कार्य करने को लेकर संबंधित को अवगत करा दिया गया है जल्द से जल्द सभी विकसित कार्यों को कराया जाए दिशा निर्देशित किया गया है।
Advertisement
नगर पालिका क्षेत्र के आम जनमानस को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए विशेष तौर पर सरकार से बजट मांगा कर विशेष पैकेज के तहत विकास कार्यों को कराया जा रहा है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली, धर्मराज जैन, सुनील सिंह, अमित दुबे, अजीत सिंह, विमलेश कुमार शाहित आदि लोग मौजूद रहे।
25 वर्षीय युवक की हुई हत्या के मामले का CO सीटी ने किया खुलासा,
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते हुई एक 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। स्वाट, सर्विलांस और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सदर कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए सीओ सदर चारु द्विवेदी ने बताया कि 31 जनवरी को गौरी निफ्फ गांव में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी।
Advertisement
मृतक की पहचान संगम सिंह के पुत्र अमित सिंह के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतक का लड़की के घर आना-जाना था और वह बार-बार उनकी बहन से मिलने का प्रयास करता था। उसी बात को लेकर भाई आक्रोशित रहते थे। मृतक और अभियुक्तों घर आमने-सामने ही था। सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने खुलासे के दौरान बताया कि राहुल और समीर नाम के दो भाई हैं उन्होंने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
Advertisement
गड्ढे में भरे पानी में मुंह दबाकर की हत्या
जबकि लड़की छेड़ने के मामले में इसके पूर्व कोई ऐसा मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया था। सीओ चारु द्विवेदी ने बताया हत्या उस समय की गई जब बीते 30 तारीख को रात को मृतक अमित कई बार आरोपियों के घर उनकी बहन से मिलने गया था।
Advertisement
बार-बार मना करने पर वो नहीं माना और कहा सुनी के बाद आरोपियों ने खेत में ले जाकर अमित को धक्का दे दिया गया। गड्ढे में पानी भरा हुआ था और उसमें मुंह दबा कर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अभियुक्त वापस घर आ गए।
AdvertisementAdvertisement
दोनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
मृतक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उसी बात को लेकर भाई आक्रोशित रहते थे। मृतक और आरोपियों का घर आमने-सामने ही था। सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने खुलासे के दौरान बताया कि राहुल और समीर नाम के दो भाई हैं उन्होंने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था। जबकि लड़की छेड़ने के मामले में इसके पूर्व कोई ऐसा मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया था।
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उ०नि० आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, मुख्य आरक्षी रामजीत शर्मा, मुख्य आरक्षी संदीप यादव नें काफ़ी सतर्कता से मामले के तह तक पहुंचे और हत्या कराने वाले को गिरफ्तार किया।
पहली बार गरीब, मध्यम व किसानो के हित मे है यह आम बजटः डॉ धर्मवीर तिवारी
सोनभद्र। शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2025 का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर जनपद के राजनीतिक दलों ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है, हर बार बजट में सस्ता या महंगा देखा का देखा जाता था लेकिन इस बार का बजट सबसे सशक्त बजट है तो इस देश की इकोनामी को पूरे विश्व के समानांतर लाकर खड़ा कर देगा। मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखकर जो कभी सोचा नहीं था, 12 लाख रुपये तक आय पर कोई टैक्स देय नहीं होगा, वह सपना आज पूरा हुआ है।
Advertisement
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा की 2024-25 का यह बजट विकसित भारत के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूर्ण करने वाला बजट है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत अन्नदाता किसानों के लिए भरपूर योजनाए।
इस बार के बजट में दी गई हैं पूरे देश के 100 जिले जहां जिस चीज की खेती कम है ऐसे जगहों पर कृषि के विकास के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतरगत 1 करोड़ 70 लख किसानों को मजबूत करने का संकल्प हर वर्ष है दाल की पैदावर बढ़ने के लिए सरकार किसानों से सीधे दाल खरीदेगी सबसे मजबूत किसान क्रेडिट कार्ड जिसकी क्षमता 3 लाख थी उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है।
Advertisement
बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया और असम में यूरिया का नया प्लांट की आधारशिला रखी जायेगी, उसी तरह शिक्षा में हर स्तर के छात्रों के लिए फेलोशिप योजना लाया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में हर साल अतिरिक्त मेडिकल कालेजों में 10000 अतिरिक्त सीट बढ़ाई जायेगी।
AdvertisementAdvertisement
कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर बनाया जाएगा रोजगार के क्षेत्र में अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं को नए उद्योग लगाने के लिए 2 करोड़ तक का टर्म लोन दिया जाएगा यहां तक की सरकार ने वरिष्ठ नगरीकों को 50 हज़ार से ऊपर ब्याज मिलने पर टैक्स लगता था उसकी सीमा बढ़ाकर ₹1 लख कर दिया।
AdvertisementAdvertisement
डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का यह स्वर्णिम युग चल रहा है जो अपना परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। जिसके इकोनामी की चर्चा जिसके विकसित होने की चर्चा पूरे विश्व में है युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले गए हैं।
Advertisement
इस बजट में गरीब किसान बेरोजगार युवा महिलाऐं सबके विकास की गति को लगातार बढ़ने की चिंता की गई है भाजपा की सरकर में इस देश के हर क्षेत्र में चाहे रोड कनेक्टिविटी हो, इंटरनेट कनेक्टिविटी हो, एयर कनेक्टिविटी हो या रोजगार कनेक्टिविटी हो सारे क्षेत्रों में विकास के नए आयाम गढ़ा है
रन्दह गांव में छः माह से ट्रांसफार्मर खराब, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अंधेरे में रात गुजारने को विवश ग्रामीण
बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के ग्राम पंचायत रन्दह के कोसम खोली टोला में छः माह से ट्रांसफार्मर खराब है जिस कारण ग्रामीणों को अंधेरे व विद्युत व्यस्थाओं के लाभ से वंचित हैं। क्षुब्ध ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया और विभागके खिलाफ नारे बाजी की।
AdvertisementAdvertisement
विकास खण्ड बभनी के ग्राम पंचायत रन्दह के कोसम खोली टोला में छः माह से 16 केवी का ट्रांसफार्मर स्वराब है जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है आक्रोशित ग्रामीण रामदास, रामसुंदर, बाबूलाल, भगवान दास, शिवनरायन, बुझावन, जयश्री, हरिकिसुन, फौदार, रामलखन ने शनिवार को विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
Advertisement
और लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायत के 72 घण्टे मे ट्रांसफार्मर बदलने का दावा भी खोखला होते नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत छः माह से 16 केवी का ट्रांसफार्मर खराब है। टोल-फ्री नम्बर पर शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर विभाग ने नहीं बदला जिस कारण ग्रामीणों को पेय जल सुविधा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सहित अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
युवा योग प्रतियोगिता में सोनभद्र के वेंकटेश कुमार द्विवेदी रहे अव्वल
उत्तर प्रदेश पूर्वी युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 54 प्रतिभागियों ने किया था प्रतिभाग
सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशानुसार युवा भारत राज्य प्रभारी भ्राता ब्रजमोहन जी का शनिवार को सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र नियमित योग कक्षा में आगमन हुआ। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के सभी कुशल मार्गदर्शक, संरक्षक, संयोजक, पदाधिकारी तथा योग साधकों द्वारा गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्य प्रभारी ने मयंक कुमार दुबे को कार्यवाहक युवा भारत जिला प्रभारी सोनभद्र का दायित्व दिया गया।
Advertisement
उत्तर प्रदेश पूर्वी युवा भारत के तत्वाधान में युवा योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से 54 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें सर्वाधिक 27 युवा सोनभद्र के रहे। प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान सोनभद्र के युवाओं का रहा,जिसमें वेंकटेश कुमार द्विवेदी को प्रथम ,अरुण कुमार को द्वितीय व नैतिक सिंह को तृतीय स्थान मिला। अरुण कुमार के द्वारा 22 श्लोक सुनाया गया, राज्य प्रभारी के द्वारा सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Advertisement
प्रातः कालीन योग सत्र युवा भारत राज्य प्रभारी भ्राता ब्रजमोहन जी द्वारा लिया गया। सभी को प्राणायाम कराया गया तथा उसके बारीकियां को विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा भारतीय शिक्षा परिषद बोर्ड के विषय पर भी चर्चा की गई। प्रयागराज महाकुंभ में दिवगंत हुए श्रद्धालुओं के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुये, घायल श्रद्धालुओं के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
Advertisement
इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, कुशल मार्गदर्शक सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश यादव ,किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय ,
Advertisement
तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र त्रिपाठी ,संरक्षक शेष मणी तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह, युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन,हरिप्रसाद यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत सिंह, गोपाल दास केसरी ,अजय कुमार पांडे, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह, राजू प्रसाद सोनी, पन्नालाल सोनी, नरसिंह पटेल,डॉक्टर मनोज चौधरी, विवेक, पुरुषोत्तम समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहे।
यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट- सदर विधायक भूपेश चौबे
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बजट को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है। इसमें विश्वास की महक है, विकास की ललक है और विकसित भारत के निर्माण की तड़प है। उन्होने आगे कहा कि बजट में कृषि और किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी सौगात दी गई है। कोई कल्पना भी नहीं करता था कि इनकम टैक्स में छूट की सीमा ₹12 लाख तक हो जाएगी। यह दूरदर्शी बजट है जिसमें समाज के हर वर्ग के साथ साथ हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। ऐसे जनकल्याणकारी और मानवीय बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का हार्दिक आभार हैं।
बजट पर बोले सपा सांसद छोटेलाल खरवार: केंद्र सरकार का यह बजट खोखला है
सोनभद्र। आम बजट को लेकर रावर्ट्सगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि भाजपा सरकार लाख हवा हवाई बजट पास कर ले मगर एससी, एसटी व ओबीसी, व्यापारी, किसान के लिए यह बजट खोखला है। वही बजट को लेकर वह पूर्व मे सदन के माध्यम से मेरे द्वारा सभी गरीब के लिए उत्थान कैसे होगा उस पर सरकार को सुझाव दिया था मगर कोई ध्यान इस बजट में नहीं दिया गया।
Advertisement
समाजवादी पार्टी के सांसद ने कहा कि 12 लाख रुपये तक जमा को टैक्स फ्री का डिंडोरा पिटने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार यह बताये की 12 लाख रुपये कर मे छूट मध्यम वर्ग वालो के लिए हो गया परन्तु 12 लाख रूपए गरीब, मजदूर, व्यापारी, किसान, युवा इत्यादि लोग कहां से पाएंगे वह 12 लाख कैसे कमाएंगे यह सरकार बताये?
Advertisement
एससी/एसटी व युवाओ के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा फ्री, सब्सिडी पर शिक्षा लोन फ्री, चिकित्सा फ्री, किसानों को व्यापारियों को सब्सिडी पर लोन देकर विकास किया जाए ताकि अभी तक गरीब, किसान व व्यापारी इत्यादि लोग जमीन बेचकर बेटी की शादी करते है, यह सभी लोग जमीन बेचकर अपनी बेटी की शादी ना करें। ऐसी सुविधा सरकार सुनिश्चित करें।
Advertisement
उपरोक्त सभी के लिए यह बजट खोखला है बल्कि 12 लाख रुपये लोन फ्री में देकर 5 साल तक रोजगार का अवसर देना चाहिए बल्कि उपरोक्त सभी के लिए बकरी लोन, गाय भैस लोन, भेड़ लोन, सूअर लोन, व्यापारी लोन किसान लोन युवा शिक्षा लोन इत्यादि लोन से पैसा देकर उपरोक्त सभीलोगो का उत्थान करना चाहिए।
AdvertisementAdvertisement
वही सरकार को स्कूल में खाना बनाने वाली रसोईया महिलाओं को वेतन/मानदेय बढ़ाना चाहिए उसीप्रकार आशा, आंगनबाडी, शिक्षामित्रों, आपदाओ समूह सखियों को भी वेतन / मानदेय बढ़ाना चाहिए। मगर इस बजट में इन सभी के लिए कुछ नहीं है। इस बजट में तो देश के मान्यता प्राप्त मीडिया के लोगों को यात्रा में रेलवे विभाग द्वारा 50% छूट मिलता था, यह सुविधा 5 सालों से बंद है, इस पर भी बजट में विचार करना चाहिए।
Advertisement
तथा दलितों को मसीहा बताने वाले, संविधान को माथे पर लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी के लोग बने हुए दलितों के कांसीराम आवास पर नज़र नहीं गया, कई वर्षों से वहाँ साधन सुविधा, पानी, चिकित्सा, शिक्षा व बने हुए सरकारी आवसो का कोई खबर लेने वाला नहीं है। केवल दलितों का वोट लेने के लिए मायाजाल रचते हैं, उन आवासों का रंगाई पुताई होगा या नहीं किसी को चिंता नहीं है।
AdvertisementAdvertisement
सपा सांसद ने कहा कि मेरे द्वारा यह भी सुझाव दिया गया था कि वन अधिकार कानून में संशोधन किया जाए। आदिवासियों के जमीनों पर बाहरी लोगों का कब्जा है, री-सर्वे करा कर उनकी जमीन वापस किया जाय तथा वन अधिकार कानून के तहत कब्जे वाले जमीन पर सभी के लिए पट्टा करना चाहिए मगर यह भी कार्य नहीं हो पाया है। जिससे आदिवासी सहित सभी लोग सरकार से नाराज है।
Budget 2025: यह बजट जनता जनार्दन का हैं, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाएं होंगी पूरी- PM मोदी
Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट को जमकर सराहा। उन्होंने इसे जनता जनार्दन का बजट करार दिया। उन्होंने कहा, ‘आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट बल गुणक (Force Multiplier) है। ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं।’
Advertisement
नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी? इस पर फोकस पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे? ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है।
देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा उन्होंने कहा कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है।
बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है। बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है।
न्यू एज इकोनॉमी का भी ध्यान रखा गया उन्होंने कहा कि देश के एससी, एसटी और महिला… जो नए उद्यमी बनना चाहते हैं, उनके लिए बिना गारंटी के दो करोड़ रुपये तक के लोन की योजना भी लाई गई है। इस बजट में न्यू एज इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए गिग वर्कर्स के लिए बहुत बड़ी घोषणा की गई है। पहली बार गिग वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और फिर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
12 लाख रुपये तक की आय पर नहीं लगेगा कोई इनकम टैक्स
18 लाख रुपये तक की आय पर 70,000 रुपये की बचत
25 लाख रुपये तक की आय पर 1.10 लाख रुपये की बचत
नई दिल्ली: वित्त मंत्री ने बजट में टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी घोषणा की। अब सालाना 12.75 लाख रुपये तक कमाने वालों को कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। वहीं टीडीएस में भी राहत दी गई है। सीनियर सिटीजन को भी इनकम टैक्स में बड़ी राहत मिली है। हालांकि यह फायदा उन्हीं टैक्सपेयर्स को मिलेगा जो नई टैक्स व्यवस्था के अनुसार आईटीआर फाइल करेंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि सालाना 12.75 लाख रुपये तक कमाने वालों को अब कोई भी इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इसमें 75 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल है। सीतारमण ने कहा कि 18 लाख रुपये तक की सालाना इनकम वाले टैक्सपेयर्स को 70,000 रुपये की बचत होगी जबकि 25 लाख तक 1.10 लाख रुपये की बचत होगी। सीतारमण ने कहा कि ITR और टीडीएस की सीमा बढ़ाई गई है। टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। टैक्स डिडक्शन में बुजुर्गों के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है।
इन्हें नहीं मिलेगा फायदा सालाना 12.75 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स में छूट उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनकी आय सिर्फ सैलरी से होगी। अगर वे शेयर मार्केट या किसी और माध्यम से कमाई करते हैं तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें इनकम टैक्स देना होगा।
पुरानी व्यवस्था में क्या मिला? बजट में पुरानी टैक्स व्यवस्था को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई। इसका मतलब है कि वे टैक्सपेयर्स जो पुरानी व्यवस्था से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना पसंद करते हैं, उन्हें मायूसी के अलावा इसमें कुछ नहीं मिला। उम्मीद की जा रही थी कि 80C या 80D में कटौती की लिमिट बढ़ाई जा सकती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
क्या खत्म होगी पुरानी व्यवस्था? वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स की नई व्यवस्था में छूट दी है। पिछले बजट में भी स्डैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाया गया था। ऐसे में यह सवाल फिर से उठने लगा है कि क्या सरकार पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। अगर ऐसा होता है तो सेविंग वाली काफी स्कीम पर अगर दिखाई दे सकता है। हो सकता है कि लोग इनमें निवेश करने से दूरी बना लें।
महाकुंभ से सीधे वाराणसी जाने वाले ध्यान दें, 5 फरवरी तक नहीं होगा यह शुभ काम, काशीवाले भी जान लें यह बात
गंगा आरती 5 फरवरी तक बंद रहेगी.
महाकुंभ से लौटने वाली भीड़ के कारण निर्णय.
काशीवासियों से सहयोग की अपील की गई
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
Varanasi Ganga Aarti News: बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अगर आप काशी जाने का प्लान कर रहे हैं और गंगा आरती देखना चाहते हैं तो रुक जाइए. अभी से पांच दिन तक बाबा विश्वनाथ के दरबार में गंगा आरती नहीं होगी. जी हां, प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी के घाटों पर होने वाली गंगा आरती को आम लोगों के लिए पांच फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है. आरती आयोजन समिति की तरफ से यह जानकारी दी गई. वाराणसी पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) ने काशीवासियों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने और श्रद्धालुओं का सहयोग करने की अपील की है.
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि दशाश्वमेध घाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती अपरिहार्य कारणों से पांच फरवरी, 2025 तक जनसामान्य के लिए बंद रहेगी. गंगा आरती करने वाली संस्था ने दर्शनार्थियों/श्रद्धालुओं से अपील की है. इसी प्रकार शीतला घाट, अस्सी घाट समेत अन्य घाटों पर भी गंगा आरती करने वाली समितियों ने भी जनसामान्य, दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं से पांच फरवरी तक आरती में शामिल न होने की अपील की है.
इस बीच वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने भी काशीवासियों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने और श्रद्धालुओं का सहयोग करने की अपील की है. प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर वापस लौटे बड़ी संख्या में श्रद्धालु अब भी वाराणसी कैंट और बनारस स्टेशन पर फंसे हुए हैं. कई श्रद्धालुओं ने बताया कि अत्यधिक भीड़ की वजह से वे अपनी ट्रेन पकड़ नहीं पाए और अब वे भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे. वहीं कुछ ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्री अब भी स्टेशन पर फंसे हैं और अन्य किसी साधन का इंतजार कर रहे हैं.
असम के सोनिकपुर निवासी बॉबी माया लिम्बु ने बताया कि वह अपने समूह के साथ प्रयागराज आयी थीं. उन लोगों ने 26 जनवरी को प्रयागराज संगम तट पर स्नान किया. वहां से वे अयोध्या दर्शन पूजन करने गए. वहां से 30 जनवरी को वाराणसी पहुंचे हैं. कल ही उनकी ट्रेन थी परंतु भीड़ के कारण ये लोग ट्रेन नहीं पकड़ पाए. अब जो भी ट्रेन आएगी उसमें जाएंगे. माया लिम्बु ने बताया कि भीड़ भाड़ की वजह से दिक्कत तो बहुत हुई परंतु दर्शन पूजन कर आत्मा को बहुत सुख की अनुभूति हुई है.
गया जिला से आये श्रद्धालु दीनानाथ ने बताया कि वह अपने बीवी बच्चों के साथ दो दिन से बनारस में फंसे हुए हैं. बृहस्पतिवार को उन्होंने ट्रेन पकड़ने की कोशिश की लेकिन भारी भीड़ की वजह से उनका दम घुटने के कारण ट्रेन से नीचे उतरना पड़ा. तब से वे प्लेटफॉर्म के बाहर बने रैन बसेरा में रह रहे हैं. रैन बसेरा का प्रबंधन देख रहे रजत सिंह ने बताया कि कुंभ आने जाने वाले यात्रियों के विश्राम के लिए यह बसेरा बनाया गया है. यहां यात्रियों के सोने रहने की व्यवस्था की गई है. किसी यात्री को स्वास्थ्य परेशानी होने पर उपचार के लिए यहां स्वास्थ्य टीम मौजूद है। मगर यहां खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है.
कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विदुश सक्सेना ने बताया कि महाकुंभ के पर्व और मौनी अमावस्या बीतने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ काशी में बढ़ी है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार जांच अभियान चल रहा है. उन्होंने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं. यात्रियों के ठहरने के लिये रैन बसेरा बनाया गया है. बाहर से आने वाले वाहनों के लिए स्टैंड बनाया गया है. सक्सेना ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे कुछ दिन रुक कर वाराणसी दर्शन पूजन के लिए आएं ताकि यहां आने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.