पुलिस ने पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी सहित सात लोगों पर किया केस दर्ज

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी सहित सात लोगों पर किया केस दर्ज

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी और कम्हारी गांव निवासी श्याम सुंदर पांडेय के बीच 5 दिसम्बर 2024 को हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी केस दर्ज किया है। इसमें मंदिर के पुजारी, उनके भाई और पुत्र समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Advertisement

रौप स्थित पंचमुखी मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दुबे पहाड़ी के नीचे रहते हैं। पांच दिसंबर को सुबह पूजन के बाद वह कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए कम्हारी गांव निवासी श्याम सुंदर पांडेय और उनके पुत्र से विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान बाप-बेटे ने पुजारी पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगोंं ने श्याम सुंदर और उसके पुत्र अभिषेक की पिटाई की थी। तब पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Advertisement

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को सौंपे गए पत्र में श्याम सुंदर की बेटी स्वपना पांडेय ने बताया कि उसके पिता प्रतिदिन दर्शन पूजा करने पंचमुखी महादेव मंदिर जाया करते थे। पुजारी मंदिर में चढ़ावा को लेकर लक्ष्मण दूबे से पिता की नवंबर में कहासुनी हुई थी। तब पुजारी ने पिता को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

Advertisement

बताया कि 5 दिसंबर की सुबह पिता और भाई अभिषेक बाइक से दर्शन करके आ रहे थे। मंदिर के रास्ते से ढलान के नीचे लक्ष्मण दूबे, उनके पुत्र अंकित दूबे उर्फ चुन्नू, उनके भाई और चार अन्य लोग मुंह पर गमछा बांधकर लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। इन लोगों ने बाइक रोक ली और पिता और भाई की पिटाई कर घायल कर दिया। उन्हें बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में मचा मौत का तांडव! भीषण सड़क हादसे में हुई छः लोगों की मौत

HIGHLIGHTS

  • बेकाबू ट्रेलर ने क्रेटा कार को राैंदा, मासूम समेत छह की माैत; मची चीख-पुकार

सोनभद्र। रविवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें चोपन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन भी बाधित हुआ है।

Advertisement

बताते हैं कि चोपन की तरफ से ट्रक ट्रेलर हाथीनाला की ओर जा रहा था। रानीताली गांव के पास अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया। चाय पीकर सड़क की तरफ का रहा एक ट्रक चालक उसकी चपेट में आ गया।

Advertisement

इसी दौरान हाथीनाला की तरफ से तेज गति में आ रही क्रेटा भी ट्रेलर में टकरा गई। हादसे में क्रेटा सवार एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा ट्रक चालक और ट्रेलर के चालक की भी मौके पर मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

Advertisement

घटना की सूचना पर पहुंची हाथीनाला और चोपन थाने की पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए वाहन में फंसे शव और घायलों को बाहर निकाला। चारों घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

क्रेटा सवार छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सहदेव मिश्र सहित अन्य अफसर भी जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात तक मृतकों व घायलों की पहचान का प्रयास जारी था। मृतकों में चालक सनाउल्लाह (40) की शिनाख्त हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का रहने वाला है। दूसरे मृतक रवि मिश्रा छत्तीसगढ़ पुलिस में थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में बना नया रिकॉर्ड, जनवरी में 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

HIGHLIGHTS

  • Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में बना नया रिकॉर्ड, जनवरी में 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी: प्रयागराज महाकुंभ का प्रभाव वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में साफ दिखाई दे रहा है। जनवरी 2025 में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 1 करोड़ 8 लाख 82 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

महाकुंभ के प्रभाव से श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान शुरू होने के बाद से ही श्रद्धालुओं का रुझान वाराणसी के धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ा है। विशेष रूप से मौनी अमावस्या के बाद भक्तों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा के अनुसार, जनवरी 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे दर्शन करने वालों की संख्या ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई।

23 से 31 जनवरी के बीच 51 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
मंदिर प्रशासन के मुताबिक, 23 से 31 जनवरी के बीच 51 लाख 68 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। खासतौर पर 28, 29, 30 और 31 जनवरी को मंदिर में भक्तों की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी।

बसंत पंचमी पर विशेष तैयारी
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बसंत पंचमी (3 फरवरी) को लेकर मौनी अमावस्या जैसी विशेष तैयारियां की हैं। माना जा रहा है कि महाकुंभ के बसंत पंचमी स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, और अन्य सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

काशी में भक्तों का उत्साह चरम पर
महाकुंभ के प्रभाव से काशी में भक्तों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे यहां के धार्मिक स्थलों पर विशेष रौनक बनी हुई है। आगामी दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।





Advertisement

उद्योग व्यापार संगठन की ओबरा नगर इकाई गठित, जिला अध्यक्ष ने दिया सभी पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार संगठन की ओबरा नगर इकाई गठित, जिला अध्यक्ष ने दिया सभी पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के ओबरा इकाई का गठन जिला मुख्यालय स्थित एक होटल मे समारोह पूर्वक हुआ। संगठन के मनोनीत पदाधिकारी को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं मनोनयन पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि यह संगठन एक ओर जहां व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेगा वहीं दूसरी ओर संगठन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठन केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहते बल्कि वह सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ओबरा नगर अध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरि ने कहा कि ने कहा कि हम संगठन के प्रति अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करते हैं और संगठन द्वारा निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे ।

Advertisement

व्यापारी समाज की रीढ है और हम व्यापारी हित के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारा प्रयास निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिसमें नेत्र जांच ब्लड डोनेशन, चिकित्सा परामर्श, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक के उपयोग को कम करके हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों को बड़े बाजारों से जोड़ने में मदद करना आदि सामाजिक उत्तरदायित्व एवं गतिविधियों का बखूबी निर्वहन करुंगा।                                

Advertisement

  नगर महामंत्री सुरेश सिंह ने कहा कि वैसे तो सरकार ने बहुत अच्छा बजट पेश किया है टैक्स  छूट सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख करने से व्यापारियों को काफी राहत प्रदान करेगा भारत सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच सबसे तेजी से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था है उन्होंने कहा कि  जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को अनुपालन में आसानी हो।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ऋण सुविधा में विस्तार व्यापारियों के लिए सुलभ और कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाए।व्यापारियों के लिए डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन व्यापार प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि कोई भी अधिकारी नाजायज तरीके से व्यापारी को परेशान करता है तो उसके विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।         

Advertisement

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव जैन उपाध्यक्ष क्रमशः शुभम त्रिपाठी, गिरीश पांडे, शौकत अली, अभिषेक जायसवाल ने कहा कि व्यापारी हर तरह से शासन प्रशासन की मदद के लिए तत्पर रहता है और विभिन्न प्रकार के कर से सरकार चलाने में मदद भी करता है हम सरकार से मांग करते हैं कि व्यापार शुरू करने और संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस और अनुमतियों की प्रक्रिया को को सरल और तेज किया जाए। व्यापारिक समुदाय की चुनौतियां को कम किया जाए और अपने व्यवसाय और विस्तार और विकास के लिए सहायता प्रदान किया जाए।                          

Advertisement

नगर मंत्री राकेश माली, दिनेश पटेल, लालबाबू सोनकर ,सौरभ जायसवाल, ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि व्यापार में कई प्रकार के सरकारी  अनावश्यक निरीक्षण से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।छोटे व्यापारियों को बैंक से सस्ते ब्याज दरों पर ऋण नहीं मिलता जिससे वह निजी साहूकारों पर निर्भर रहते हैं व्यापारिक जोखिमों जैसे चोरी, प्राकृतिक आपदा के लिए बीमा योजनाएं तो हैं

Advertisement

परंतु उसका लाभ व्यापारियों को नहीं मिल पाता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, टीपू अली, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया, नगर संयोजक अमित अग्रवाल एवं ओबरा  नगर की मनोनीत टीम मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने किया एवं जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पिकअप और कार की हुई टक्कर को लेकर फल विक्रेता से हुई मारपीट में चली गोली दो युवक घायल, तीन गिरफ्तार; मामला शीतला मंदिर चौक का

HIGHLIGHTS

  • पिकअप और कार की टक्कर को लेकर फल विक्रेता से हुई मारपीट में चली गोली दो युवक घायल, तीन गिरफ्तार; मामला शीतला मंदिर चौक का
  • खड़ी पिकअप में कार ने मारी टक्कर, इसके बाद हुए मारपीट में चलाई गई गोलिया, दो युवक घायल


सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित शीतला मंदिर चौक पर पिकअप से कार टकरा जाने से दो पक्षों में गोली चलने से दो युवक घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि लगभग 11.35 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर में मेन चौक पर क्रेटा कार सवार मुरली पुत्र शिवजी सिंह निवासी विक्रमपुर रामगढ़ पत्रूगंज जो शीतला मन्दिर चौके से बढ़ौली चौक की तरफ जा रहे थे तभी खड़ी वाहन पिकअप से टकरा गई

Advertisement

जिससे पिकअप मालिक राजाबाबू पुत्र श्रीराम सोनकर निवासी ब्रह्मनगर थाना रॉबर्ट्सगंज, सूरज सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी अम्बेडकरनगर व विकास सोनकर पुत्र भगवान सोनकर निवासी अम्बेडकरनगर आदि द्वारा क्रेटा चालक मुरली से मारपीट करने लगे।

Advertisement
Advertisement

इस अपने बीच बचाव के लिए मुरली सिंह के द्वारा नितेश सिंह को फोन करके मौके पर बुलाया तो स्कॉर्पियो से आये नितेश सिंह उर्फ मिट्टू पुत्र रविन्द्र प्रताप निवासी ग्राम रौप सदर कोतवाली व जनमेजय सिंह पुत्र शिवगोपाल निवासी बिन्दकी जनपद फतेहपुर व रितेश कुमार पुत्र बंशी निवासी उत्तर महाल सदर कोतवाली व अन्य मौके पर मुरली के बीच बचाव के लिए आ गए और

Advertisement

उसी समय मारपीट में नितेश सिंह के द्वारा अपनी पिस्टल निकाली गयी और फायरिंग हुई। इस फायरिंग में विकास सोनकर पुत्र भगवानदास निवासी अम्बेडकरनगर व नीतेश को गोली लगी है, अभी जिनका इलाज जिला अस्पताल लोढ़ी में चल मे चल था। डॉक्टरों का कहना है कि ये सभी खतरे बाहर है और अच्छे ईलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेन्टर  के लिए रैफर कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस के द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और 3 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमो को लगाया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा अध्यक्ष नें सीसी रोड का शिलान्यास कर ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से रोड बनाने का दिया निर्देश

HIGHLIGHTS

  • नपा अध्यक्ष नें सीसी रोड का शिलान्यास कर ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से रोड बनाने का दिया निर्देश

सोनभद। शनिवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वार्ड 23 निराला नगर 120 मीटर सड़क सीसी रोड का नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर किया गया शिलान्यास।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी गति दी गई है जिसके क्रम में आज वार्ड 23 निराला नगर 120 मीटर आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए

Advertisement

संबंधित ठेकेदार के को दिशा निर्देशित किया गया की गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाए आम जनमानस की शिकायत उपलब्ध न हो जिसके बाद शिलान्यास करते हुए कार्य शुभारंभ कराया।

Advertisement

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार कार्यक्रम क्षेत्र के भी विकास कार्यों को बजट मिलकर कार्य करने को लेकर संबंधित को अवगत करा दिया गया है जल्द से जल्द सभी विकसित कार्यों को कराया जाए दिशा निर्देशित किया गया है।

Advertisement

नगर पालिका क्षेत्र के आम जनमानस को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए विशेष तौर पर सरकार से बजट मांगा कर विशेष पैकेज के तहत विकास कार्यों को कराया जा रहा है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली, धर्मराज जैन, सुनील सिंह, अमित दुबे, अजीत सिंह, विमलेश कुमार शाहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

25 वर्षीय युवक की हुई हत्या के मामले का CO सीटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा, दो भाईयों ने ही मिलकर की थी युवक की हत्या

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • 25 वर्षीय युवक की हुई हत्या के मामले का CO सीटी ने किया खुलासा,

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते हुई एक 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। स्वाट, सर्विलांस और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सदर कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए सीओ सदर चारु द्विवेदी ने बताया कि 31 जनवरी को गौरी निफ्फ गांव में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी।

Advertisement

मृतक की पहचान संगम सिंह के पुत्र अमित सिंह के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतक का लड़की के घर आना-जाना था और वह बार-बार उनकी बहन से मिलने का प्रयास करता था। उसी बात को लेकर भाई आक्रोशित रहते थे। मृतक और अभियुक्तों घर आमने-सामने ही था। सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने खुलासे के दौरान बताया कि राहुल और समीर नाम के दो भाई हैं उन्होंने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

Advertisement

गड्ढे में भरे पानी में मुंह दबाकर की हत्या

जबकि लड़की छेड़ने के मामले में इसके पूर्व कोई ऐसा मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया था। सीओ चारु द्विवेदी ने बताया हत्या उस समय की गई जब बीते 30 तारीख को रात को मृतक अमित कई बार आरोपियों के घर उनकी बहन से मिलने गया था।

Advertisement

बार-बार मना करने पर वो नहीं माना और कहा सुनी के बाद आरोपियों ने खेत में ले जाकर अमित को धक्का दे दिया गया। गड्ढे में पानी भरा हुआ था और उसमें मुंह दबा कर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अभियुक्त वापस घर आ गए।

Advertisement
Advertisement

दोनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

मृतक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उसी बात को लेकर भाई आक्रोशित रहते थे। मृतक और आरोपियों का घर आमने-सामने ही था। सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने खुलासे के दौरान बताया कि राहुल और समीर नाम के दो भाई हैं उन्होंने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था। जबकि लड़की छेड़ने के मामले में इसके पूर्व कोई ऐसा मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया था।

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उ०नि० आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, मुख्य आरक्षी रामजीत शर्मा, मुख्य आरक्षी संदीप यादव नें काफ़ी सतर्कता से मामले के तह तक पहुंचे और हत्या कराने वाले को गिरफ्तार किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला हैं यह आम बजट, गरीब व किसानों के साथ मध्यम वर्ग का भी रखा गया धान्य- डॉ. धर्मवीर

HIGHLIGHTS

  • पहली बार गरीब, मध्यम व किसानो के हित मे है यह आम बजटः डॉ धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2025 का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर जनपद के राजनीतिक दलों ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दिया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है, हर बार बजट में सस्ता या महंगा देखा का देखा जाता था लेकिन इस बार का बजट सबसे सशक्त बजट है तो इस देश की इकोनामी को पूरे विश्व के समानांतर लाकर खड़ा कर देगा। मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखकर जो कभी सोचा नहीं था, 12 लाख रुपये तक आय पर कोई टैक्स देय नहीं होगा, वह सपना आज पूरा हुआ है।

Advertisement

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा की 2024-25 का यह बजट विकसित भारत के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूर्ण करने वाला बजट है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत अन्नदाता किसानों के लिए भरपूर योजनाए।

इस बार के बजट में दी गई हैं पूरे देश के 100 जिले जहां जिस चीज की खेती कम है ऐसे जगहों पर कृषि के विकास के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतरगत 1 करोड़ 70 लख किसानों को मजबूत करने का संकल्प हर वर्ष है दाल की पैदावर बढ़ने के लिए सरकार किसानों से सीधे दाल खरीदेगी सबसे मजबूत किसान क्रेडिट कार्ड जिसकी क्षमता 3 लाख थी उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है।

Advertisement



बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया और असम में यूरिया का नया प्लांट की आधारशिला रखी जायेगी, उसी तरह शिक्षा में हर स्तर के छात्रों के लिए फेलोशिप योजना लाया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में हर साल अतिरिक्त मेडिकल कालेजों में 10000 अतिरिक्त सीट बढ़ाई जायेगी।

Advertisement
Advertisement

कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर बनाया जाएगा रोजगार के क्षेत्र में अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं को नए उद्योग लगाने के लिए 2 करोड़ तक का टर्म लोन दिया जाएगा यहां तक की सरकार ने वरिष्ठ नगरीकों को 50 हज़ार से ऊपर ब्याज मिलने पर टैक्स लगता था उसकी सीमा बढ़ाकर ₹1 लख कर दिया।

Advertisement
Advertisement

डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का यह स्वर्णिम युग चल रहा है जो अपना परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। जिसके इकोनामी की चर्चा जिसके विकसित होने की चर्चा पूरे विश्व में है युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले गए हैं।

Advertisement

इस बजट में गरीब किसान बेरोजगार युवा महिलाऐं सबके विकास की गति को लगातार बढ़ने की चिंता की गई है भाजपा की सरकर में इस देश के हर क्षेत्र में चाहे रोड कनेक्टिविटी हो, इंटरनेट कनेक्टिविटी हो, एयर कनेक्टिविटी हो या रोजगार कनेक्टिविटी हो सारे क्षेत्रों में विकास के नए आयाम गढ़ा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में रात गुजारने को विवश ग्रामीण

HIGHLIGHTS

  • रन्दह गांव में छः माह से ट्रांसफार्मर खराब, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
  • अंधेरे में रात गुजारने को विवश ग्रामीण


बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के ग्राम पंचायत रन्दह के कोसम खोली टोला में छः माह से ट्रांसफार्मर खराब है जिस कारण ग्रामीणों को अंधेरे व विद्युत व्यस्थाओं के लाभ से वंचित हैं। क्षुब्ध ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया और विभागके खिलाफ नारे बाजी की।

Advertisement
Advertisement



विकास खण्ड बभनी के ग्राम पंचायत रन्दह के कोसम खोली टोला में छः माह से 16 केवी का ट्रांसफार्मर स्वराब है जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है आक्रोशित ग्रामीण रामदास, रामसुंदर, बाबूलाल, भगवान दास, शिवनरायन, बुझावन, जयश्री, हरिकिसुन, फौदार, रामलखन ने शनिवार को विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

Advertisement

और लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायत के 72 घण्टे मे ट्रांसफार्मर बदलने का दावा भी खोखला होते नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत छः माह से 16 केवी का ट्रांसफार्मर खराब है। टोल-फ्री नम्बर पर शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर विभाग ने नहीं बदला जिस कारण ग्रामीणों को पेय जल सुविधा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सहित अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मयंक कुमार बनाए गए युवा भारत सोनभद्र के कार्यवाहक जिला प्रभारी: बृजमोहन

HIGHLIGHTS

  • युवा योग प्रतियोगिता में सोनभद्र के वेंकटेश कुमार द्विवेदी रहे अव्वल
  • उत्तर प्रदेश पूर्वी युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 54 प्रतिभागियों ने किया था प्रतिभाग

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशानुसार युवा भारत राज्य प्रभारी भ्राता ब्रजमोहन जी का शनिवार को सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र नियमित योग कक्षा में आगमन हुआ। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के सभी कुशल मार्गदर्शक, संरक्षक, संयोजक, पदाधिकारी तथा योग साधकों द्वारा गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्य प्रभारी ने मयंक कुमार दुबे को कार्यवाहक युवा भारत जिला प्रभारी सोनभद्र का दायित्व दिया गया।
     

Advertisement

     उत्तर प्रदेश पूर्वी युवा भारत के तत्वाधान में युवा योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से 54 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें सर्वाधिक  27 युवा सोनभद्र के रहे। प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान सोनभद्र के युवाओं का रहा,जिसमें वेंकटेश कुमार  द्विवेदी को प्रथम ,अरुण कुमार को द्वितीय व नैतिक सिंह को तृतीय स्थान मिला। अरुण कुमार के द्वारा 22 श्लोक सुनाया गया, राज्य प्रभारी के द्वारा सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Advertisement

प्रातः कालीन योग सत्र युवा भारत राज्य प्रभारी भ्राता ब्रजमोहन जी द्वारा लिया गया। सभी को प्राणायाम कराया गया तथा उसके बारीकियां को विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा भारतीय शिक्षा परिषद बोर्ड के विषय पर भी चर्चा की गई। प्रयागराज महाकुंभ में दिवगंत हुए श्रद्धालुओं के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुये, घायल श्रद्धालुओं के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

Advertisement

इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, कुशल मार्गदर्शक सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश यादव ,किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय ,

Advertisement

तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र त्रिपाठी ,संरक्षक शेष मणी तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह, युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन,हरिप्रसाद यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत सिंह, गोपाल दास केसरी ,अजय कुमार पांडे, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह, राजू प्रसाद सोनी, पन्नालाल सोनी, नरसिंह पटेल,डॉक्टर मनोज चौधरी, विवेक, पुरुषोत्तम समेत तमाम योग साधक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें