सोनभद्र बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए अरुण कुमार मिश्रा, अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम आ चुका है।
  • बार के नए अध्यक्ष बने अरुण मिश्र बने हैं।
  • सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हुई थी शुरू।
  • परिणाम घोषित होने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजेताओं ने खुशी मनाई

शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम आ चुका है। बार के नए अध्यक्ष बने अरुण मिश्र बने हैं। शनिवार की सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। शाम को परिणाम घोषित होने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजेताओं ने खुशी मनाई

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र चुने गए हैं। वार्षिक चुनाव में उन्होंने 531 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश पाठक को 249 मतों के अंतर से हराया। महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार पांडेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद मौर्य चुने गए।

Advertisement

शनिवार को मतगणना के बाद देर शाम परिणाम की घोषणा होने पर समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर जीत की खुशी मनाई।

Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वोटों की गिनती
पिछले दस दिनों से चल रही बार चुनाव की सरगर्मी शुक्रवार को मतदान के बाद थम गई थी। कुल 935 मतदाताओं में से 847 ने वोट डाले थे। इसके बाद से ही सभी को बेसब्री से मतगणना का इंतजार था। शनिवार की सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष पर पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुकाबला दो के बीच ही रहा। पहले राउंड से ही अरुण मिश्र ने बढ़त बनानी शुरू कर दी।

Advertisement

उपाध्यक्ष पद पर रही आमने-सामने की कांटे की टक्कर 
उनके प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश पाठक ने बीच में अंतर कम करने की कोशिश जरूर की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला तीनों प्रत्याशियों के बीच बना रहा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की कांटे की टक्कर रही।

Advertisement

महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार पांडेय ने 66 मतों से जीत दर्ज की तो कोषाध्यक्ष पद पर हार-जीत का अंतर महज 14 वोटों का रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल 3 मत नोटा का पड़े।

Advertisement

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 24, महामंत्री पद पर 9 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 17 मत नोटा को प्राप्त हुए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 12 मत नोटा को मिले।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आयुष्मान कार्ड बनाने में लाये तेजी, शिथिलता व लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही- DM

HIGHLIGHTS

  • जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की  जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
  • आयुष्मान कार्ड बनाने में लाये तेजी नही तो होगी कड़ी कार्रवाई: DM

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी पायी गयी,

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में तेजी लायें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति का ब्यौरा सम्बन्धित विभाग प्रतिदिन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, इस दौरान वर्कशाप का आयोग अन्र्तविभागीय सहयोग आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति में सहयोग हेतु उक्त वर्कशाप में जिला पंचायत राज अधिकारी जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी को मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया था।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति में अपेक्षित सुधार के निर्देश देते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सभी विभागीय अधिकारी स्वयं आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की जानकारी प्राप्त कर लेवे, जिससे कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों को प्रशिक्षित कर सके, जिससे कि कार्मिक आयुष्मान कार्ड बना सके।

Advertisement


जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत के अन्तर्गत तैनात कार्मिकों द्वारा कार्ड बनाये जाने का पीपीटी बनाकर प्रदर्शित करावे जिससे कि लाभार्थी को स्वयं कार्ड बनाये जाने की जानकारी प्राप्त हो सके एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त विभाग कार्ड बनाये जाने में मदद कर सके।

Advertisement

इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान एवं आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कार्मिकगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DBA सोनभद्र के आगामी चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी व चुनाव अधिकारी नियुक्त

HIGHLIGHTS

  • डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा आगामी चुनाव हेतु एल्डर कमेटी व चुनाव अधिकारी नियुक्त


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में आम सभा की बैठक 19 फरवरी 24 को डी बी ए के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बुलाई गई। संचालन प्रेम प्रताप विश्वकर्मा एडवोकेट ने किया।

Advertisement

बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पास किया गया।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव एड ने बताया कि डी बी ए सोनभद्र  का आगामी चुनाव हेतु एल्डर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें नरेंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष बनाया गया शेष चार सदस्यों में  हीरालाल पटेल एड, रामचन्द्र सिंह एड, मुस्ताक अली एडवोकेट व राम विलास दोहरे एडवोकेट को सदस्य नामित किया गया और चुनाव सम्पन्न कराने हेतु जगजीवन सिंह एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी एवम् पवन कुमार सिंह एडवोकेट व कामता प्रसाद यादव एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया।

Advertisement

आगे कि बताया कि जबसे चुनाव सम्पन्न हुआ है तब से महामंत्री सलीम कुरैशी  एसोसिएशन के विपरीत कार्य कर रहे है एवम् एसोसिएशन के कार्यवाही रजिस्टर तथा  सम्पूर्ण कागजात अलमारी में  बंद कर रखे हुए हैं तथा मीटिंग बुलाने कभी मीटिंग न आना तथा कुछ लोगों के साथ बिना अध्यक्ष के बैठक बुलाकर गलत

Advertisement

प्रस्ताव तथा संगठन के नियमों के विरुद्ध कार्य करने के कारण महामंत्री मोहम्मद सलीम कुरैशी को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र से दो साल के लिए निष्कासित कर किया गया और आजीवन एवं वार्षिक सदस्यता 5 जनवरी 2025 तक बढ़ाई गई।

Advertisement

इस अवसर पर रणजीत सिंह एड, सत्यप्रकाश सिंह कुशवाहा एड, राजनाथ सिंह एड, राजेश यादव एड,मृगराज सिंह एड, प्रदीप कुमार मौर्य एड, सुरेश कुशवाहा एड, रियाजुद्दीन एड, राजेन्द्र यादव एड, अभिषेक कुमार मौर्य एड, संदीप जायसवाल, वी पी सिंह एड, फूल सिंह एड नवीन पांडेय एड आदि लोग उपस्थित थे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा PG कॉलेज में हुआ बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती एवं सुशासन विषय पर बौद्धिक संगोष्ठी, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का हुआ शानदार आयोजन।
  • भाषण प्रतियोगिता में कु. आशा काव्य पाठ प्रतियोगिता में कुमारी प्रज्ञा मिश्रा प्रथम स्थान पर रही।
  • भाषण प्रतियोगिता में कु. आशा काव्य पाठ प्रतियोगिता में कुमारी प्रज्ञा मिश्रा प्रथम स्थान पर रही।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती को समारोह पूर्वक मनाये  जाने के उपलक्ष्य मे शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में बौद्धिक गोष्ठी का शानदार आयोजन किया गया।

Advertisement

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने बताया कि अटल जी युग पुरुष थे, उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। एमएम  मुख्य शास्ता प्रोफेसर राधाकांत पांडेय जी ने बताया कि अटल जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। वे सादगी एवं त्याग की प्रतिमूर्ति थे। इतिहास विभाग अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अटल जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अटल न सिर्फ एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता एवं उत्कृष्ट कवि थे,

Advertisement

बल्कि वे एक उच्च  कोटि के नेतृत्वकर्ता, स्वच्छ एवं धर्मनिरपेक्ष छवि के ऐसे युग पुरुष थे जो विरोधियों के दिलों में भी राज करते थे। यदि उन्हें भारत का दूसरा विवेकानंद कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने भारत में राम राज्य और सुशासन की जो नींव डाली थी, उस पर आज ,स्वच्छ, सुंदर,सशक्त,भारत का निर्माण हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन से लेकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ , भारतीय जनता पार्टी, एवं 3 बार देश का प्रधानमंत्री रहते हुए देश में सुशासन एवं सशक्त आत्मनिर्भर भारत की जो आधारशिला रखी , उसे इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा।

Advertisement

राजनीति शास्त्र के डॉ. विनोद बहादुर सिंह जी ने बताया कि अटल जी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित था। देश के लिए उनके त्याग एवं बलिदान को कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता।

इसी क्रम में कल दिनांक 19 दिसंबर 2024 को अटल जी एवं सुशासन विषय पर  देर शाम तक भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का भी सुंदर आयोजन किया गया।

Advertisement


भाषण प्रतियोगिता में कु. आशा एम.ए.तृतीय सेमेस्टर(इतिहास) प्रथम स्थान, अर्पित देव पांडेय बीएससी पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान तथा कु. प्रज्ञा मिश्रा,एम.ए.तृतीय सेमेस्टर (इतिहास) तृतीय स्थान पर रहीं।

अटल जी के जीवन एवं रचनाओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में कु. प्रज्ञा मिश्रा,एम.ए.तृतीय सेमेस्टर (इतिहास) प्रथम स्थान, बबिया खातून बी ए पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान तथा कु.आशाएम.ए.तृतीय सेमेस्टर(इतिहास) तृतीय स्थान पर रहीं।



कार्यक्रम के संयोजक डॉ.संतोष कुमार सैनी, सहसंयोजक उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद बहादुर सिंह, राजेश प्रसाद, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ विभा पांडेय, डॉ.वैशाली शुक्ला, डॉ. सचिन कुमार, जूरीऑफ अपील में प्रोफेसर प्रोफेसर राधाकांत पांडेय, डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ विकास कुमार,  उपेंद्र कुमार, इत्यादि ने उक्त प्रतियोगिताओं एवं संगोष्ठी को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया।

Advertisement



उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ-साथ कार्यालय अधीक्षक  राजेश्वर रंजन,  धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, कुंदन, इत्यादि कर्मचारी गण एवं आनंद, मुस्कान बानो, सरोज, मन्नू, अंकिता, मानसी यादव, बाबिया खातून इत्यादि भारी संख्या में छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्व. जामवंती पाण्डेय महुआंव पाण्डेय की टीम बनी विजेता

HIGHLIGHTS

  • स्व. जामवंती पाण्डेय महुआंव पाण्डेय की टीम बनी विजेता

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पांडेय ग्राम पंचायत में जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन शुक्रवार को तीन लीग मैच खेले गए, जिसमें स्वर्गीय जामवंती पाण्डेय महुआंव पाण्डेय की टीम ने उसरी की टीम को और  स्वर्गीय जामवंती पाण्डेय महुआंव पाण्डेय की टीम ने कोरट की टीम को व तीसरा मैच स्वर्गीय जामवंती पाण्डेय महुआंव पाण्डेय व करीबरांव के बीच खेला गया।

Advertisement

जिसमें महुआंव पाण्डेय की टीम सभी टीमों को पराजित कर विजेता बनी। प्रथम लीग मैच स्वर्गीय जामवंती पाण्डेय महुआंव पाण्डेय व उसरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें महुआंव पाण्डेय ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। फिल्डींग के लिए उतरी उसरी की टीम।

Advertisement

महुआंव पाण्डेय के खिलाड़ियों ने निर्धारित 8ओवरों में 115रन बनाए। इसके बाद 115रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी  उसरी की टीम ने 58 रन  ही बना सकी। मैन आफ द मैच गोलू धर द्विवेदी रहे।महुआंव पाण्डेय की टीम की तरफ से लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 54 रन व एक विकेट का योगदान दिया।

Advertisement

दूसरा लीग मैच स्वर्गीय जामवंती पाण्डेय महुआंव पाण्डेय और कोरट की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें कोरट की टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले महुआंव पाण्डेय की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर मे 112 रन बनाए। जबाब में  कोरट की टीम ने 6 विकेट खोकर 35 रन ही बना सकी।मैन ऑफ द मैच  महुआंव पाण्डेय टीम के गोलू धर द्विवेदी रहे। जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए।

Advertisement

तीसरा मैच स्वर्गीय जामवंती पाण्डेय महुआव पांडये व करी बराव के बीच खेला गया।जिसमें महुआव पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया ।यह मैच निर्धारित 6 वोवर में 114 रनो का लक्ष्य दिया

Advertisement

जवाब में करी बराव की टीम 40 रन ही बना सकी ।इस मैच के मैन ऑफ द मैच शानदार शतक 14 छक्केऔर 4 चौके 103 रन की पारी खेली गोलू धर द्विवेदी।

कार्यक्रम का संचालन और कमेंट्री रामकेश ने किया।इस मौके पर जगदीश शर्मा, कमलेश धर द्विवेदी, दीपक शर्मा, रामकेश कुशवाहा, अभिषेक धर, निखिल धर द्विवेदी, जयप्रकाश शर्मा, प्रेरितधर द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, गुड्डू इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे भारी भरकम चालान से व्यापारी परेशान- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापार संगठन अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें व्यापारी समस्याओं पर व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अति शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

Advertisement

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने जनपद में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध की ओर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित कराया और कहा कि आम आदमी यह कैसे जान सकता है की भरोसेमंद सुरक्षित और प्रामाणिक कौन सी वेबसाइट है और यदि साइबर हेल्पलाइन 1930 पर डिजिटल अपराध की रिपोर्ट दर्ज न हो तो क्या करें।

Advertisement

आगे उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 बच्चों की मौत हो गई फायर एवं विद्युत सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में विद्युत सुरक्षा एवं फायर की एन.ओ.सी. तक नहीं है  सभी अस्पतालों की व्यवस्था राम भरोसे है।

Advertisement

श्री शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए आगे कहा कि जिला मुख्यालय पर ना तो ट्रांसपोर्ट नगर है नहीं पार्किंग की व्यवस्था है आखिरकार व्यापारी अपने सामानों की लोडिंग एवं अनलोडिंग कैसे कराये यदि पटरी पर भी गाड़ी खड़ी करके सामान की लोडिंग एवं लोडिंग होती है तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी भरकम चालान कर दिया जाता है

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि बढौली चौराहे पर प्राय प्राइवेट बसों के बेतरतीब  खड़ा होने की वजह से आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। यह भी चर्चा हुई की पुलिस के लगाम लगाने के बावजूद भी हीरोइन अन्य मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है      

Advertisement

आगे उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कूड़ा निस्तारित करने के बजाय उसमें आग लगा दे रहे हैं जिससे प्रदूषण के साथ-साथ भारत के स्वच्छता अभियान पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है बैठक में मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर चारू द्विवेदी, संगठन के नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, दीप सिंह पटेल, नागेंद्र मोदनवाल, नगर संयोजक अमित अग्रवाल, आदि लोगों उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में राज्यपाल ने वनवासियों को दी बड़ी सौगात: वनवासियों को मिला भूमि का मालिकाना हक, खिल उठे चेहरे

HIGHLIGHTS

  • राज्यपाल ने सोनभद्र में वनवासियों को दी बड़ी सौगात, भूमि का मालिकाना हक पाकर खिल उठे चेहरे
  • जिले के बभनी स्थित सेवाकुंज आश्रम में राज्यपाल ने वनाधिकार के तहत पट्टा वितरण किया।
  • आदिवासी नृत्य करमा से वनवासियों ने राज्यपाल का स्वागत किया
  • राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण किट और केंद्रों पर बच्चों के लिए खिलौने भी प्रदान किए।
Advertisement


सोनभद्र। दशकों से भूमि पर मालिकाना हक पाने की आस संजोए वनवासियों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आया। सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वनाधिकार कानून के तहत उन्हें भौमिक अधिकार प्रदान किया। सेवाकुंज आश्रम चपकी में आयोजित भव्य समारोह के दौरान राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण किट और केंद्रों पर बच्चों के लिए खिलौने भी प्रदान किए।

Advertisement

अपने दो दिवसीय भ्रमण के अंतिम दिन राज्यपाल सुबह सेवाकुंज आश्रम पहुंचीं। यहां वनवासियों ने आदिवासी लोकनृत्य करमा से उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वनवासियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर दिया।

Advertisement

इस मौके पर राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार, सेवाकुंज आश्रम के संगठन मंत्री आनंद आदि मौजूद रहे।

Advertisement

राज्यपाल के हाथों इन्हें मिला वनाधिकार का पत्र
दुद्धी के सतबहनी की धनपतिया, रग्घू सिंह, फुलेसरी देवी, कलावती, राजकुमारी, राजबली, रॉबर्ट्सगंज के चौरा गांव के नारायण, पानमति, दामोदर, अवधेश, अनंत लाल शामिल रहे।

Advertisement

पट्टे का प्रमाण पत्र पाने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी की चमक झलक रही थी। चौरा के दामोदर, अवधेश ने कहा कि कई पीढि़यों से वह जिस भूमि पर रहते आ रहे थे, उस पर उनका कोई अधिकार नहीं था। आए दिन वन विभाग के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता था। अब उन्हें किसी का भय नहीं रहेगा। वर्षों से इस दिन का इंतजार था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने लाभार्थी को दिया 10 हजार रुपया

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र – इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र द्वारा लाभार्थी को ₹10,000 दिया गया


विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। गुरुवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र द्वारा लाभार्थी को ₹10,000/-(दस हज़ार रुपया ) का चेक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया | प्रार्थी के पति प्रेमनाथ को एक सड़क दुर्घटना में काफी चोटे आ गई थी, जिससे उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र में भर्ती कराया गया परंतु जिला अस्पताल सोनभद्र द्वारा मरीज को  ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया |

Advertisement

ट्रामा सेंटर वाराणसी में कुछ दिन इलाज होने के उपरांत पैसे के अभाव में ट्रामा सेंटर वाराणसी ने डिस्चार्ज कर दिया | प्रार्थी अपने पति का इलाज घर पर करती रहे परंतु प्रार्थी के पति की हालत खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र में भर्ती कराया गया | जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र ने मरीज को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया |

Advertisement

प्रार्थी के पास पैसे का अभाव था, दवा इलाज करने के लिए गरीब महिला को   सहायता राशि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र के द्वारा रु. 10,000/-(दस हज़ार रूपये ) की राशि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया |

Advertisement

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र समय – समय पर अत्यंत गरीब अति पिछड़ा इलाकों में सहायता के रूप में कार्य करती है | समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी कराती है |

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अश्विनी कुमार, रवि श्रीवास्तव (मुख्य चिकित्सा कार्यालय ), कोषाध्यक्ष किशोरी सिंह( रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र ), सदस्य विनय कुमार श्रीवास्तव( इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र) उपस्थित रहे |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के बौद्ध बिहार थाईलैंड, रूस और तिब्बत के बौद्ध भिक्षुओं ने किया भ्रमण

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र के बौद्ध बिहार का विदेशी सैलानियों/ बौद्ध भिक्षुओं ने किया भ्रमण
  • बेलहत्थी में बौद्ध बिहार का निर्माण कार्य चल रहा
  • थाईलैंड, रूस और तिब्बत के बौद्ध भिक्षुओं ने भ्रमण किया

सोनभद्र। जिले के बेलहत्थी बौद्ध बिहार का थाईलैंड, रूस और तिब्बत के बौद्ध भिक्षुओं ने भ्रमण किया। उन्होंने धम्म उत्सव दिवस पर सारनाथ में होने वाले आयोजन का आमंत्रण भी दिया।

Advertisement

थाई वाराणसी मॉनेस्ट्री थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु जित्तरपू अर्थीपण्यो ने कहा कि बेलहत्थी विहार के लिए 40 टन की थाई बुद्ध मूर्ति की भेंट 17 जनवरी को सारनाथ मे धम्मदिवस के दिन किया जाएगा तथा विहार के उत्थान के लिए पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

Advertisement
Advertisement

तिब्बत से साउथ इंडिया मॉनेस्ट्री के बौद्ध भिक्षु शिवलहा रिपोचे ने बुद्ध विहार के निर्माण में आर्थिक सहयोग भेंट की तथा विकाश शाक्य एडवोकेट को बौद्ध विहार बनवाने और धम्म को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

Advertisement

रूस से आयीं बौद्ध भिक्षुणी अनेता ऊर्जाक ने भी आर्थिक सहयोग करते हुए बौद्ध विहार को समृद्ध तथा धम्म के विचारों का सशक्त केंद्र बतायीं। थाईलैंड से आयी बौद्ध भिक्षुणी माताजीसरीरात् ने भी आर्थिक सहयोग की और विहार को बिपस्सना का प्रमुख केंद्र की संभावना बताई।

Advertisement

सैलानियो के साथ वाराणसी से बच्चूलाल मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य पहुंचे थे। पूरे कार्यक्रम को बौद्ध साधक मंगल मौर्य, राजेश कुमार, जगदीश खरवार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • बुधवार को सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति की हुई बैठक।

सोनभद्र। बुधवार को सोनभद्र स्टेशन अधीक्षक  राममनी सारस्वत व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जापुर पूर्व राजेश प्रसाद के नेतृत्व में सोनभद्र स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई।

Advertisement


बैठक के पश्चात् सोनभद्र स्टेशन के हो रहे कार्यों का सदस्यों ने सघन रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधा के विकास के साथ अन्य महत्वपूर्ण पहलू पर चर्चा की गई चर्चा के दौरान स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा निम्न मांग व सुझाव प्रस्तुत किये गये,
स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि
चोपन से दिल्ली के लिए एक सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन किया जाए वर्तमान में जो ट्रेन चल रही हैं

Advertisement

उसका लाभ स्थानीय जनता को नहीं मिल रहा है गाड़ी पकड़ने के लिए लोगों को बनारस या दीनदयाल उपाध्याय नगर तथा मिर्जापुर जाना पड़ता है और लखनऊ के लिए जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन टाइम को मैनेज किया जाए ताकि स्थानीय यात्री समय से लखनऊ पहुंच सके स्टेशन भवन नव निर्माण कार्य अतिसिघ्र गुणवत्तापूर्ण के साथ कराया जाए

Advertisement

प्लेटफार्म पर हुए कार्य की गुणवत्ता में कमी है और बाकी निर्माण कार्य में अत्यधिक विलंब व धीमी गति से कराया जा रहा है और रेलवे सोनभद्र रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन घंटो जाम लगने की वजह से एंबुलेंस व सुबह विद्यालय वाहन आदि को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ओवरब्रिज निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए ताकि लोगों को आये दिन हो रहे जाम से मुक्ति मिल सके।

Advertisement

इस अवसर पर समिति के सदस्य बलराम सोनी, राकेश मेहता, यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी, रजनीश रघुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें