13 ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों हुए सीज व 50 वाहनों का हुआ चालान
यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
सोनभद्र।SP अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत आज यातायात प्रभारी यातायात अविनाश कुमार सिंह व एआरटीओ धनबीर यादव द्वारा थाना ओबरा क्षेत्र में संयुक्त रुप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ई-रिक्शा वाहन,
Advertisement
ऑटो रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के नम्बर प्लेट सही न पाये जाने/सही तरीके से न लगाये जाने, दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर / प्रेशर हॉर्न आदि प्रकरणों में वाहन चालको का सत्यापन किया गया।
Advertisment
चेकिंग के दौरान वाहन चला रहे नाबालिक लड़को, बिना वैध कागजात एवं बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चला रहे 13 ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों को सीज और 50 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से चलने हेतु हिदायत दी गयी तथा इस सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
ओवरब्रिज के नीचे होगा सौंदर्गीकरण, नगर को मिलेगी नई पहचान : विनय श्रीवास्तव
सोनभद्र। नगरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास के प्रयासों से जिले में ओवरब्रिज के नीचे सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। चंडी तिराहे से कीर्ति पाली अस्पताल तक बने ओवरब्रिज के नीचे फैली गंदगी, दुर्गंध और कचरे से उपजने वाली बीमारियों को देखते हुए नगन अध्यक्ष ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर इस क्षेत्र के सौंदर्याकरण का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है।
Advertisement
स्वीकृत योजना के तहत होंगे ये कार्य नगर अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित योजना में ओवरब्रिज के नीचे इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाने, राहगीरों के बैठने के लिए बेंच लगाने और स्ट्रीट फूड दुकानों के आवंटन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।। पहल से न केवल क्षेत्र साफ-सुथरा और आकर्षक बनेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
Advertisement
खनिज न्यास निधि से होगा वित्तपोषण यह परियोजना खनिज न्यास निधि (DMF) के तहत लागू की जाएगी। जिलाधिकारी ने नगर अध्यक्ष को सूचित किया है कि इस प्रस्ताव को खनिज न्यास निधि की अगली शासी बैठक रखा जाएगा। यदि परिषद की स्वीकृति मिलती है, तो लगभग तीन किलोमीटर लंबे इस ओवरब्रिज के नीचे सौंदर्याकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
AdvertisementAdvertisement
स्थानीय जनता ने की सराहना इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। उन्होंने नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि यह योजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी। इससे न केवल नग की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि स्वच्छता और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। अब सभी की निगाहें आगामी शासी बैठक पर टिकी हैं, जहां इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा
भाजपा जिला संयोजक, सह-संयोजक व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक संपन्न
सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला संयोजक, सह-संयोजक और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
Advertisement
जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि संगठन द्वारा 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मनाया जाएगा,
Advertisment
जिसमें कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। साथ ही, पार्टी की सफल यात्रा की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो प्रदेश स्तर से भेजी जाएगी।
Advertisement
इसके अलावा, 7 से 12 अप्रैल तक “गांव चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता गांव और शहरों में प्रवास करेंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के समरसता दिवस पर जिले के सभी बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Advertisement
भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि बुधवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें जिला पदाधिकारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश क्षेत्र के पदाधिकारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
Advertisement
बैठक में जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, नार सिंह, सतीश श्रीवास्तव, सुनील सिंह, शंभु सिंह, कमलेश चौबे, मनीष अग्रहरी, मनोज सोनकर सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एंटी रोमियो पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
सोनभद्र। शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरुकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वाड ने विभित्र सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
Advertisement
इस दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभित्र सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112,
Advertisement
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और हेल्पलाइन सेवाओं का सही उपयोग करने की अपील की। एंटी रोमियो स्क्वाड का यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए आगे भी जारी रहेगा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी की जांच में बिना मान्यता संचालित होते मिले 6 स्कूल
कोन, सोनभद्र। जिले के विकास खण्ड कौन में बिना मान्यता के संचालित हो रहे छह स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आज खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार द्वारा कोन क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान 6 विद्यालयो के पास मान्यता से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। जिन्हें खण्ड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। वही शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर गरीब अभिभावको को लूटने वालो में हड़कंप मच गया है।
Advertisement
इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज कोन क्षेत्र के माँ अमिला शिक्षण संस्थान, भालुकुदर, राम दुलारी इंटर कॉलेज, पिपरवाड़, रीता देवी इंटर कॉलेज, गिधिया, एम के इंटर कॉलेज, खरौंधी, आदिवासी इंटर कॉलेज, मझिगवां,
Advertisment
आईए इंटर कॉलेज, मझिगवां की मान्यता की जांच किया गया तो इन लोगो द्वारा कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखाया जा सका, जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की भी कमी पाई गई। छात्रों के लिए पर्याप्त शिक्षण सामग्री और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर भी गंभीर खामियां देखी गईं।
Advertisement
इन स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि बिना मान्यता वाले विद्यालयों से प्राप्त प्रमाणपत्रों की कोई विधिक मान्यता नहीं होती है। इससे बच्चों को आगे की पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता था।
Advertisement
निजी विद्यालयों के लिए सख्त दिशा-निर्देशः खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने मुख्य द्वार पर विद्यालय की मान्यता से संबंधित जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। इसमें निम्नलिखित बिंदु स्पष्ट रूप से अंकित होने चाहिएः विद्यालय की मान्यता संख्या, यूडीआईएसई (UDISE) नंबर,
Advertisement
संबद्ध शिक्षा बोर्ड का नाम, यदि कोई भी विद्यालय इन निर्देशों का पालन करने में असफल रहता है, तो उसके खिलाफ आरटीई (RTE) एक्ट 2009 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी विद्यालय अवैध रूप से संचालित न हो सके।
Advertisement
अभिभावकों के लिए अपीलः शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को किसी भी स्कूल में दाखिला कराने से पहले उसकी मान्यता की जांच अवश्य करें। बिना मान्यता वाले स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने से उनकी शिक्षा और भविष्य दोनों को स्वतरा हो सकता है।
AdvertisementAdvertisementAdvertisement
इसके अलावा, अभिभावकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों के स्कूलों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखें और समय-समय पर स्कूल प्रशासन से आवश्यक जानकारी लेते रहें। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य निजी विद्यालय भी सतर्क हो गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा की गई इस सख्ती के बाद कई अन्य विद्यालय भी अपनी मान्यता से संबंधित दस्तावेज दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
खण्ड शिक्षा ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी ही जांच अभियान जारी रहेंगे और यदि किसी अन्य विद्यालय को भी बिना मान्यता के संचालित पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को मुख्यालय से 5 कि०मी० दूर पथरीले रास्ते से होते हुए ग्राम पंचायत बघुआरी के गडौरा टोला में पहुंचे डीएम
ग्रामीणों ने तालिया बजाकर डीएम का किया स्वागत
समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
ग्रामीणों से बोले डीएम: आपके सभी समस्याओं का होगा निस्तारण
सोनभद्र। मंगलवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने राबर्ट्सगंज मुख्यालय से लगभग 5 कि०मी० दूर पथरीले रास्ते से होते हुए ग्राम पंचायत बघुआरी के गडौरा टोला में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। गड़ौरा में अभी तक किसी जिलाधिकारी का आगमन नहीं हुआ था, जिलाधिकारी को अपनों के बीच पाकर ग्रामीणजनों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और तालिया बजाकर स्वागत किये।
Advertisment
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना और समस्याओं के निस्तारण हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किये।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की महिला समूहों द्वारा मुझसे मिलकर गड़ौरा टोला में आने की बात रखी गयी थी, उसी के क्रम में आज मुझे गड़ौरा ग्राम पंचायत में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
Advertisement
ग्रामीणजनों की जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणजनों के हित के लिए चलायी जा रही है। उससे सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारीगण सुनिश्चित करें।
AdvertisementAdvertisement
उन्होंने कहा कि इस ग्राम के निवासियों के समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही की जाये, जिससे कि इन्हें अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए परेशान न होना पड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस गांव में आवास, पेंशन से सम्बन्धित जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण हेतु भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी और समस्याओं को दूर करने हेतु कार्ययोजना बनायी जाये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में सड़क, विद्युत, पेयजल की समस्या है, जिसके निराकरण हेतु भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, जिससे कि ग्रामीणों की समस्या का निराकरण हो सकें। आयोजित जन चौपाल से वापसी के दौरान जिलाधिकारी ने जगह-जगह मार्ग पर खड़े बुजुर्ग व्यक्तियों से मिले और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये।
Advertisement
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल धनंजय सिंह, अधिकारीगण, ग्राम प्रधान व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
सीएमओ कार्यालय पर डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को हरी झण्डी दिखाकर किये रवाना।
1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी अभियान- डीएम
सोनभद्र। मंगलवार को जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 1 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक चलाया जाएगा,
Advertisement
जिसके तहत विभिन्न विभाग आपसी सहयोग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने व संक्रामक रोगों से बचने के बारे में जन मानस को जानकारी देंगें, ग्राम विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में नालियों की सफाई झाड़ियों की कटाई कचरा निस्तारण एंटी लारवा का छिड़काव, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा,
Advertisement
यही कार्य नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में किया जाएगा, शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संक्रामक रोग से बचने की जानकारी दी जाएगी, पशुपालन विभाग द्वारा सूअर पहाड़ों को आबादी से दूर स्थापित करने हेतु प्रेरित किया जाएगा चिकित्सा विभाग द्वारा दस्तक अभियान के तहत 10 अप्रैल 2025 से घर-घर जाकर बुखार, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया इत्यादि के रोगियों की लाइन लिस्टिंग की जाएगी।, इस संचारी अभियान की रैली में जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी नगर पालिका के कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे,
Advertisement
इस संचारी अभियान की रैली में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी नगर पालिका के कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे,
देशी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों उपजिलाधिकारी कों सौपा ज्ञापन
शराब के नशे में लोग सड़क पर उत्पात मचाते हैं।
Advertisment
ओबरा,सोनभद्र। आम नागरिकों और चोपन रोड के निवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ओबरा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
Advertisement
ज्ञापन में मुख्य रूप से चोपन रोड स्थित देशी शराब की दुकान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, दुकान के भीतर ही लोगों को शराब पिलाई जाती है, जिससे शराब के नशे में लोग सड़क पर उत्पात मचाते हैं।
Advertisement
इस कारण से महिलाओं के आवागमन में असुविधा होती है। इसके अतिरिक्त, शराब के नशे में झगड़े और गाली-गलौज की घटनाएँ आम हो गई हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। गौरतलब है कि दुकान के निकट ही मंदिर और गुरुद्वारा भी स्थित हैं,
Advertisement
जिससे श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की ताकि आम जनता का सरकार और प्रशासन पर विश्वास बना रहे।
Advertisement
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक मंच) महताब आलम, जिला सचिव संतोष कनौजिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष (ओबरा) विकास कुमार गौड़, जनाब शरीफ खान, चोपन रोड निवासी अनिल सिंह, अभिषेक जायसवाल सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सोनभद्र। दिनांक 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक 5 वीं राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता केरल के त्रिवेन्दम मे सम्पन्न हुई | जिसमें उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव,टीम मैनेजर डॉ दुर्गेश कुमार, टेक्निकल सचिव राखी सरकार , नेशनल योगासन जज दीक्षा गुप्ता,कोच पंकज तिवारी,कोच नीतू शुक्ला रहे |
Advertisment
जिसमें फतेहपुर की नीतू सिंह (रजत पदक ) ,रिचा गुप्ता (रजत पदक, कांस्य पदक), अनामिका (कांस्य पदक) , सोनभद्र की मान्या शर्मा (कांस्य पदक ), मिर्जापुर के चन्दन कुमार (रजत पदक,दो कांस्य पदक), बलिया की संगम वर्मा (कांस्य पदक) ,जागृति प्रजापति (कांस्य पदक) कानपुर के आकृत बाजपेई (कांस्य पदक),
Advertisement
गौतम बुद्ध नगर तारिणी गुप्ता (रजत,कांस्य पदक), अलंकृता (रजत पदक,कांस्य पदक) अहाना (रजत पदक), अक्षिता (रजत पदक),नित्या (रजत पदक) ,सान्वी (रजत पदक, कांस्य पदक), मान्या खन्ना (रजत पदक, कांस्य पदक) अमायरा (कांस्य पदक), अल्पना (कांस्य पदक),सिया (कांस्य पदक) इस योगासन खेल प्रतियोगिता में चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें एशियन योगासन खेल प्रतियोगिता जो कि दुबई के लिए चयनित हुए |
Advertisement
यह बताते हए बड़ी खुशी हो रही है कि सब जूनियर बालिका वर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर बालिका वर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया सीनियर बालिका वर्ग में चौथा स्थान रहा |
Advertisement
पांचवी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मिजोरम के राज्यपाल कुमानम् राजशेखरम् ,नोरूल इस्लाम यूनिवर्सिटी केरला, अध्यक्ष केरल योगासन खेल संघ यमुना मैथ्यू सिनिजा गनेश एशियन योगासन खेल संघ के महासचिव रमेश लोहान, राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ के महासचिव डॉ डी के शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |
DBA सोनभद्र द्वारा अधिवक्ता के निधन शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी
सोनभद्र। मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आयोजित बैठक में युवा अधिवक्ता सूर्य कुमार त्रिपाठी के परिनिर्वाण पर व एड रवि प्रकाश जी के माता जी के परिनिर्वाण पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट के अध्यक्षता में व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य के संचालन में शोक सभा कर व दो मिनट का मौन रख कर अपना दुख व्यक्त करते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित करते हैं।
Advertisment
अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि अधिवक्ता के देहांत पर हमें गहरा दुख हुआ। उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। अधिवक्ता की मृत्यु पर हमारी गहरी संवेदनाएं। उनके परिवार को इस दुखद समय में धैर्य और साहस मिले।अधिवक्ता के निधन से हमारे समुदाय को एक बड़ी क्षति हुई है। उनकी याद में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
AdvertisementAdvertisement
शोक सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह,पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह, शांति वर्मा, सुशीला वर्मा,रामगुल्ली,राजेश कुमार मौर्य,राजेश यादव,मो याकूब, कामता प्रसाद यादव दशरथ यादव,नवीन पाण्डेय ,आकृति निर्भया, विनीता, पार्वती आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे।