सम्भव दिवस पर जिले के सभी नगर निकायों से आई कुल 27 शिकायतें,  कई शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण

HIGHLIGHTS

  • समाधान दिवस सम्भव का आयोजन, 27 शिकायतों का निस्तारण
  • जनसुनवाई पर 27 मामलों को निस्तारण को दिए निर्देश


सोमवार। सोमवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हुआ।  जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव  ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याओ को सुना। जिसमें की जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र से कुल 8 शिकायतें आई।

Advertisement

वहीं इसकी क्रम में जिले के नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1. नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई।

Advertisement

जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी / नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध,

Advertisement

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जेई मनीष कुमार, शन्त कुमार, विमलेश, अजित सिंह, मनोज चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सड़क दुर्घटना में तीन हुई युवकों की मौत

HIGHLIGHTS

  • सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

कोन, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में रविवार की रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में विकास चेरो (21 वर्ष), राहुल पासवान (26 वर्ष) और कृष्णा पासवान (24 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी हर्रा थाना कोन के निवासी थे।

Advertisement

पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवकों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहन के द्वारा कोन सी एच सी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

कोन थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता मौके पर मय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आगे की कार्यवाही की जा रही है। घटना कोन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा मार्ग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

S.B.A. चुनाव: 10 दिसंबर से मिलेगा पर्चा

HIGHLIGHTS

  • 11 और 12 दिसंबर को होगा पर्चा दाखिला
  • 20 दिसंबर को मतदान, 21 दिसंबर को होगी मतगणना
  • चुनावी सरगर्मी हुई तेज, प्रत्याशियों ने किया वकील मतदाताओं से संपर्क

सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2024-2025 के चुनाव के लिए 10 दिसंबर मंगलवार से  पर्चा की बिक्री शुरू हो जाएगी। 11 दिसंबर तक  पर्चा मिलेगा। जबकि 11 व 12 दिसंबर को पर्चा दाखिला होगा।

17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा सोमवार को वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement

सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने वर्ष 2024- 2025 के चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। सिर्फ दो दिन 10 व 11 दिसंबर को पर्चा का वितरण किया जाएगा। प्रत्याशियों द्वारा पर्चा का दाखिला 11 व 12 दिसंबर को किया जाएगा।

Advertisement

प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, पर्चा पर आपत्ति तथा पर्चा की जांच और आपत्ति निस्तारण, वैध पर्चा का प्रकाशन, पर्चा वापसी के बाद अंतिम वैध पर्चा का प्रकाशन 13 दिसंबर को होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्याशियों के बीच मतदाता सूची का वितरण 16 दिसंबर को किया जाएगा।

Advertisement

जो वकील मतदाता वोटिंग के दिन बाहर रहेंगे उनकी सुविधा के लिए 17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने सोमवार को वकील मतदाताओं से संपर्क किया, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी संजय कुमार भारती हुआ दोषमुक्त

HIGHLIGHTS

  • अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में रहा असफल
  • कोर्ट ने पीड़िता समेत तीन गवाहों के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का दिया आदेश

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने शनिवार को साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध न पाकर आरोपी संजय कुमार भारती को दोषमुक्त करार दिया।

Advertisement

अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल होने पर कोर्ट ने पीड़िता समेत तीन गवाहों के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश दिया है।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि वह शौच के लिए गई थी तभी कोन थाना क्षेत्र के करइल गांव निवासी संजय कुमार भारती पुत्र स्वर्गीय अशर्फीलाल ने डरा धमकाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

Advertisement

इसके अलावा 7-8 माह तक उसके साथ जबरन संबंध स्थापित कर शोषण करता रहा। जिसकी वजह से 7 माह का गर्भ भी ठहर गया है। इस तहरीर पर 2 सितम्बर 2020 को एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर पीड़िता समेत तीन गवाहों द्वारा अभियोजन की घटना का समर्थन न करने पर आरोपी संजय कुमार भारती को दोषमुक्त करार दिया।

Advertisement

वहीं कोर्ट ने अभियोजन घटना का समर्थन न करने पर पीड़िता, पीड़िता के पिता और भाभी के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

HIGHLIGHTS

  • राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया
  • निशुल्क शिक्षण के लिए संचालित उम्मीद संस्था का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रविवार को वार्षिकोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बी०एन सिंह उपस्थिति रहे।

Advertisement

इस अवसर पर उम्मीद संस्था के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की संस्थान में वर्तमान में 300 से अधिक बच्चों को कक्षा 1 से 12 वीं तक की शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है । इसके अतिरिक्त उम्मीद संस्था में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई मेंस, नवोदय , सी यू ई टी , सीएचस की तैयारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निशुल्क कराई जाती है।

Advertisement

उम्मीद संस्था के स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अवनीश, स्नेहा, आदित्य ने बताया कि कार्यक्रम में कल 21 प्रस्तुतियों की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य लघु नाटिका गायन तथा रैंप वॉक की प्रस्तुति की गई ।

Advertisement

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संदीप, उत्कर्ष . दीपक. अभिषेक. रित्विक , शिवांगी इत्यादि का योगदान सराहनीय रहा । इस अवसर पर संस्थान में पढ़कर जेईई मेंस उत्तीर्ण करते हुए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छह छात्र-छात्राओं तथा हाई स्कूल एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ छात्र-छात्राओं को जिला अधिकारी  द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्रों की सीमित संसाधन में और असीमित परिणाम देने के लिए प्रशंसा की तथा उम्मीद संस्था के द्वारा बच्चों को जो शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है , यह बहुत ही सराहनीय कार्य है । वर्तमान समय में शिक्षा ग्रहण करने में छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ज़िलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे बच्चों को शिक्षा देने वाली संस्था को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

ग्राम प्रधान द्वारा यदि भूमि उपलब्ध करा दी जाती है तो बच्चों के शिक्षा हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से एक भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके । इस संस्था में अध्यनरत छात्राओं ने जेईई मेंस, इंजीनियरिंग, इलाहाबाद युनिवर्सिटी, नवोदय सहित विभिन्न संस्थानों में अपना दाखिला लिया है ।

Advertisement

प्रशांत पाण्डेय के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित अभिभावकों, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं, कॉलेज प्रशासन तथा वहां उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप कापी और पेन का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव आमोद तिवारी , संकाय सदस्य कल्पना सिंह, मैनेजर यादव ,अरविंद तिवारी, रोहित शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस ने जन चौपाल लगाकर  नशा मुक्ति के लिये ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • जन चौपाल लगाकर पुलिस ने नशा मुक्ति के लिये महिलाओ को किया जागरूक

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर जनपद में नशे की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत
रविवार को सदर कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम सभा बरैला में स्वयंसेवी संगठनों व स्थानीय लोगों के साथ जनचौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया गया।

Advertisement
Advertisement

इसके उपरांत जनचौपाल में उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन के विषय में जागरूक करते हुए नशे के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।

Advertisement

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज व महिला थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारण न केवल हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि हमारा नैतिक एवं सामाजिक ह्रास भी होता है।

Advertisement

जन जागरूकता से जहरीले मादक पदार्थों के सेवन से लोगो को मुक्त कराया जा सकता है एवं इस पर प्रभावी रोकथाम लगाया जा सकता है। किसी भी तरह के नशे से ज्यादातर अवसरों पर घर की महिलाओं को भी इससे सम्बंधित उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
Advertisement

तत्पश्चात लोगों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा देने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि शिक्षित होने पर न केवल वे नशे से दूर रहेगें।

Advertisement

अवैध शराब, गांजा, हीरोइन, स्मैक व नशीली दवाओं आदि के अवैध विक्रय के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराये। जिससे उन पर कठोर कार्यवाही की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे हाइट  बीम से टकराया ट्रेलर, आवागमन हुआ बाधित

HIGHLIGHTS

  • रेलवे हाइट बीम से टकराया ट्रेलर, आवागमन हुआ बाधित
  • नये पुल से सभी वाहनों का आवागमन सुचारू कराया गया


सोनभद्र। जिले में चोपन थाना क्षेत्र के डाला वैष्णो मंदिर के पास रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे हाइट बीम को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पुराने ओवर ब्रिज मार्ग से दो पहिया, आटो व हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। चेतक कम्पनी ने नए पुल से सभी वाहनों का आवागमन सुचारू कराया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला में रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे हाइट बीम को ट्रेलर द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिये जाने से पुराने रेलवे ओवर ब्रिज पर से भारी वाहनो के आवागमन पर प्रतिबंध लग गया जिसको लेकर पुराने ब्रिज पर हाइट बीम लगाया गया। इसके बाद ब्रिज से सिर्फ दो पहिया, आटो व हल्की चार पहिया वाहनों का आवागमन किया जा रहा था।

Advertisement

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर को मौके पर मौजूद रहे लोगों द्वार पुराने रेलवे ब्रिज से जाने से रोका गया पर ट्रेलर चालक नशे में धुत बताया जा रहा है जो वाहन को नहीं रोका मार्ग पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए हाइट बीम में टक्कर मार दिया जिससे हाइट बीम क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

जिससे पुराने रेलवे ब्रिज मार्ग से जा रहे दो पहिया आटो व हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और सभी वाहनों का आवागमन नए बने रेलवे ब्रिज से सुचारू किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला कारागार में बंदियों को  कराया गया हार्टफुलनेस ध्यान

HIGHLIGHTS

  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है हार्टफुलनेस ध्यान : गोपाल

सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र में रविवार को सुबह पुरुष एवं महिला बंदियों को हार्टफुलनेस ध्यान कराया गया। हार्टफुलनेस ध्यान  के इस सत्र से बंदियों ने थोड़े समय में ही आंतरिक शांति का अनुभव किया।

Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी है।
हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल द्वारा बंदियों को बताया गया कि हम जो भी सोचते हैं या जो कुछ करते हैं उसकी एक छाप हमारे हृदय पर पड़ जाती है। यदि उनको तत्काल न हटाया गया तो वह संस्कार के रूप में हमारे भीतर इकट्ठा हो जाते हैं।

Advertisement

जिससे हम अपने भीतर भारीपन महसूस करते हैं। यह हमारा आंतरिक बोझ है। यदि इसे समय रहते नहीं हटाया गया तो यह गंभीर मानसिक बीमारियों का कारण बन जाता है।

Advertisement

आंतरिक शुद्धिकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया से हम वैचारिक प्रदूषण से बच जाते हैं। आंतरिक शुद्धिकरण की प्रक्रिया से हमारा मानसिक स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन बेहतर होता जाता है और हम चीजों को उसके वास्तविक रूप में देखने लगते हैं। वॉलिंटियर  प्रशांत, अचला, योगा ट्रेनर/ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.वैभव शर्मा मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राज्य स्तरीय आई.सी.टी. कक्षा शिक्षण में डॉ बृजेश महादेव को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • राज्य स्तरीय आई.सी.टी. कक्षा शिक्षण में डॉ बृजेश महादेव को किया गया सम्मानित ।
    सोनभद्र

सोनभद्र। समाज विकास संस्थान, आगरा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आई.सी.टी. कक्षा शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संदर्भित  प्रतियोगिता में डॉ. बृजेश कुमार सिंह “महादेव” शिक्षक पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवा, सोनभद्र ने राज्य स्तरीय आई.सी.टी. प्रतियोगिता में भाग लिया और संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Advertisement

यह सम्मान पत्र रविकान्त द्विवेदी (भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक),  डॉ. बलवंत राज भदावर (प्रवक्ता, जवाहर नवोदय विद्यालय फिरोजाबाद), बक्सोर प्रतीक सक्सेना सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग आगरा कॉलेज, आगरा, डॉ. दानिश अतहर (प्रोफेसर और एच.डी.डी रिसर्च एमिटी यूनिवर्सिटी ताशकंद, उज़्बेकिस्तान; ए.1. परिषद के सदस्य, उच्च शिक्षा मंत्रालय, उज़्बेकिस्तान) द्वारा प्रदान किया गया।

Advertisement

संयोजिका राखी अग्रवाल ने डॉ बृजेश महादेव को बधाई देते हुए कहा कि कक्षा शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संदर्भ में आयोजित प्रतियोगिता ग्रामीण परिवेश में कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए हैं। 

Advertisement

बता दें कि डॉ बृजेश महादेव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा राज्य आईसीटी पुरस्कृत हैं तथा आईसीटी से संबंधित इनकी अनेक गतिविधियां हैं जिनके द्वारा बच्चे ही नहीं शिक्षक और अभिभावक भी लाभान्वित होते हैं। इस अवसर पर सभी शुभ चिंतकों ने बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रद्धांजलि सभा एवं पेंशन गोष्ठी का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • श्रद्धांजलि सभा एवं पेंशन गोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र। बीते शनिवार को चाचा नेहरू पार्क, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में पेंशन शहीद स्वर्गीय डॉ राम आशीष सिंह की पुण्यतिथि पर राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ एवं अटेवा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं पेंशन गोष्ठी आयोजित की गई।

Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि इस अवसर पर विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष अमर सिंह, अटेवा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य,

Advertisement

मण्डलीय मन्त्री  राम गोपाल यादव, कर्मचारी संघ के महामन्त्री सुरेन्द्रनाथ वर्मा, अटेवा महामन्त्री सूर्य प्रकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह एवं अन्य संघनिष्ठ शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
           

Advertisement

गोष्ठी में स्व. डॉ राम आशीष सिंह के बलिदान को याद करते हुए पेंशन पुरुष श्री विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में ओ.पी.एस. हेतु चलाये जा रहे आन्दोलन को मजबूती प्रदान करने हेतु पूर्ण तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

Advertisement

सभी वक्ताओं ने इस आन्दोलन को जन-आन्दोलन बनाए जाने का निर्णय लिया। हमें विश्वास है कि आज नहीं तो कल सरकार को हम सभी को पुरानी पेंशन देने के लिए विवश होना होगा।

Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ इस मुहिम को लक्ष्य प्राप्त होने तक अनवरत जारी रखेगा। अशोक कुमार अवाक ने इस संकल्प को दोहराया कि पेंशन हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें