‘SUNDAY for Sonbhadra’ अभियान के तहत ABVP ने चलाया स्वच्छता अभियान
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। पर्यावरण जागरूकता और प्रदूषण रोकथाम के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकास सार्थ विद्यार्थी के कार्यकर्ताओं ने बढौली गांव में स्थित शिव मंदिर के तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाट को साफ किया एवं तालाब में प्रदूषण व गंदगी न फैलाने हेतु आमजनमानस को जागरूक भी किया।
Advertisement
रविवार को ABVP के कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली गांव में स्थित शिव मंदिर के तालाब पर SUNDAY for Sonbhadra अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत ABVP पुरे जिले में प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाएगा।
Advertisement
इस दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने आमजन से आग्रह किया कि “अपने क्षेत्र में अपने मोहल्ले में गंदगी ना फैलाएं, कूड़ेदान का प्रयोग करें और तालाब को स्वयं के माध्यम से ही संरक्षित करने का संकल्प लें।”
Advertisement
इस दौरान अनमोल सोनी, राहुल जालान, वैभव पांडेय, सूरज सिंह, आदेश तिवारी, हर्ष चौबे, शुभम, अंश प्रियदर्शी, आलोक यादव, प्रशांत सिंह, प्रशांत कुमार, अमितदेव, विवेक इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे उत्साह के साथ मनाया गया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
सोनभद्र। जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर 2024, अपने कार्यालय में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कैप्टन (नौसेना) आशुतोष चौधरी (अ०प्रा०) से प्रतीक झण्डा ग्रहण कर मनाया।
Advertisement
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अनुदान भी दिया एवं जनपद के सभी अधिकारियों/कार्मिकों के साथ ही आम नागरिकों से आग्रह किया कि वह हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 7 दिसम्बर 2024 को पूरे उत्साह के साथ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनायें और देश के प्रहरी सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याणार्थ एवं पुनर्वास हेतु एकत्र किये जाने वाली धनराशि में स्वेच्छा से सहयोग दे।
Advertisement
आगे उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर प्रतीक झण्डों/कार झण्डों का कोई मूल्य निर्धारित नहीं होता, ये अमूल्य है। ये धन संग्रह करने हेतु प्रतीक और देशवासियों द्वारा सैनिक के देश की रक्षा करते हुए दिए गए बलिदान एवं सतत् सुरक्षा प्रदान करते रहने की कृतज्ञता है।
Advertisement
झण्डा दिवस के अवसर पर एकत्र धनराशि को रक्षा मंत्रालय को भेजा जाता है। जिसका उपयोग मंत्रालय की निगरानी में शहीद/भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के आर्थिक कष्टों के निवाणार्थ एवं सशस्त्र सैनिकों के कल्याणार्थ किया जाता है।
जबरजस्ती खेत कब्जा कर धान का बोझा उठा कर ले जाने मारने पिटने जान से मारने का धमकी देने का आरोप
सोनभद्र। तहसील दिवस में रामप्यारे पुत्र स्व०फेकू निवासी कैथी थाना रावर्ट्सगंज ने पत्र सौंप कर आरोप लगाया है की हमारी संक्रमणीय भूमिधर है हमारी आराजी से सटे आराजी के स्वामी काफी मनबड व राजनैतिक रसूख रखने वाले व्यक्ति निर्भय सिंह पुत्र दादे उर्फ अवधेरा बहादुर, अभय सिंह पुत्र अवधेश बहादुर ने मिलकर हमारी आराजी की भूमी को जबरन अपनी भूमी CHI8 बनाकर कब्जा कर रहे है तथा हमेशा बंदूक दिखाकर हमारे दरवाजे पर रखे फसल को उठा ले जाते है इससे पूर्व भी शिकायती किया था जिसमे लेखपाल व कानूनगो व थानाध्यक्ष, रावर्ट्सगंज को इस विवाद में हस्तक्षेप कर कानूनी कार्यवाही कर भुमी नापने वास्ते आदेशित किया था जो अभी तक कोई कार्यवाही नहीं जिससे उन लोगो का काफी मन बड गया है और आये दिन रामप्यारे सहित पूरे परिवार को जान से मार कर जमीन कब्जा करने की बात विपक्षियों के द्वारा बोली जाती रहती है हम सभी पुरे परिवार का रास्ता विपक्षियों के घर के पास वाले रास्ते पर है जिसपर अक्सर हम लोगो का आना जाना रहता है सही समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी रामप्यारे सहित पुरे परीवार पर जान का खतरा बना है कभी भी बड़ी घटना घट सकती है जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
डीएम व सीएमओ ने पोलियो उन्मूलन जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
जीरो से पाॅंच वर्ष तक के बच्चों को जिलाधिकारी ने पोलियो की दवा पिलाने की नागरिकों से की अपील
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय राबर्ट्सगंज से पल्स पोलियों उन्मूलन अभियान दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जन जागरूकता रैली का आयोजन कर पोलियो उन्मूलन जन जागरूकता रैली का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया गया,
Advertisement
इस मौके भारी संख्या में स्कूली बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए जन प्रतिनिधि,स्वयं सेवी संगठनो, के साथ ही आम नागरिकों से पोलियो उन्मूलन अभियान सफल बनाने की अपेक्षा की।
Advertisement
रैली मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से होकर नगर के विभिन्न मुहल्लों और चैराहों का भ्रमण करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सभा के रूप में परिवर्तित हुईं। जनजागरूकता रैली में काफी संख्या में स्कूली बच्चे सीटी बजाते हुए,पोलियों उन्मूलन सम्बन्धी स्लोगन दोहराते हुए नगर का भ्रमण करते समय काफी रोचक लग रहे थे मानो जैसे किसी राष्ट्रीय पर्व की तैयारी चल रही हो,
Advertisement
पोलियो उन्मूलन रैली मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सभा के रूप में परिवर्तित हुयी जहां पोलियों उन्मूलन सम्बन्धी जनजागरूकता करने हेतु जनाकारी दी गयी।
Advertisement
वहीं जनजागरूकता रैली की व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अश्वनी कुमार सम्भाले हुये थे , इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो उन्मूलन सम्बन्धी सभी तैयारियाॅं पूरी कर ली गयी है, पल्स पोलियो दिवस के दिन अधिकाधिक बच्चों को पोलियो ड्राप दिये जाने का लक्ष्य है,
Advertisement
पोलियो दिवस के दिन जिन बच्चों को किसी भी प्रकार से पोलियो की दवा नहीं दी जा सकेगी उन्हें अगले पाॅंच दिनों तक घर-घर जाकर पोलियों वैक्सिनेटर जीरो से पाॅंच वर्ष के बच्चों तक पोलियो की दवा दी जायेगी। इस अवसर ए0सी0एम0ओ0 आर0जी0 यादव, अध्यापकगण, स्वास्थ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सोनभद्र। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ने वाले सीता विवाह पंचमी पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर देर शाम प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर भजन गायक दिलकश विश्वकर्मा, भईया लाल पाठक ने अवध नगरिया से अइले बरतिया हे सुहावन लागे…, का गायन किया। तो वहीं डॉ राहुल और सूरज गुप्ता ने मिथिला भजन ‘हेरी सखी मंगल गाओ रे… आदि की प्रस्तुति की। भजन गायकों के साथ तबला पर आदर्श ने एवं बैंजो पर रामानंद विश्वकर्मा ने संगत किया।
Advertisement
इसके पूर्व मन्दिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने मन्दिर में स्थापित श्री राम जानकी की मूर्ति का भव्य श्रृंगार कर सांध्यकालीन आरती किए। और फिर वहा उपस्थित भक्तो में प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं इस अवसर पर पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है।
Advertisement
इस दिन भगवान श्रीराम और मां जानकी का विवाह हुआ था। धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और मां जानकी की पूजा-अर्चना करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है, साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। भजन संध्या में मुख्य रूप से डूंगरमल अग्रवाल, देवानंद, शिवा पाण्डेय, सचिन, केतन, हिमांशु, मोनू, राहुल, शिवपूजन दूबे, गणेश पांडे, प्रथम, आशु, राज नारायण तिवारी, प्रदीप चौबे, मोनू गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
प्रत्याशियों के लिए पदवार अनुभव और पर्चा शुल्क में है भिन्नता
10 व 11 दिसंबर को प्रत्याशी ले सकेंगे पर्चा
अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 20 दिसंबर को होगा मतदान, 21 दिसंबर को होगी मतगणना
एसबीए चुनाव वर्ष 2024-2025 का हाल
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2024-2025 के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य है। इसी प्रकार से सभी पदों के लिए अलग-अलग प्रैक्टिस की अनिवार्यता है। जहां 10 व 11 दिसंबर को पर्चा मिलेगा।
Advertisement
वहीं अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। जिसके चलते चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने वर्ष 2024- 2025 के चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया कि
Advertisement
अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 10 व 11 दिसंबर को पर्चा का वितरण होगा, वहीं 11 व 12 दिसंबर को पर्चा जमा किया जाएगा।
Advertisement
उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जहां 25 वर्ष का वकालत का अनुभव होना जरूरी है, वहीं पर्चा शुल्क 5 हजार रूपये लगेगा। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 4 हजार रूपये, उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से ऊपर तथा उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव के लिए पर्चा शुल्क 3 हजार रूपये,
Advertisement
महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 4 हजार रूपये, कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष की वकालत का अनुभव और पर्चा शुल्क 3 हजार रूपये, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रकाशन, प्रशासन के लिए 5 वर्ष की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 2 हजार 500 रूपये लगेगा।
Advertisement
इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से ऊपर की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 2 हजार रूपये तथा सदस्य कार्यकारिणी 6 पदों के लिए 15 वर्ष से नीचे की वकालत करने का अनुभव और पर्चा शुल्क 1 हजार 500 रूपये लगेगा।
Advertisement
प्रत्याशी और मतदाता वहीं होगा जिसका नाम मतदाता सूची में होगा। उधर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा शनिवार को भी वकील मतदाताओं से समर्थकों के साथ संपर्क किया जा रहा था। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान 20 दिसंबर को होगा और मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा 21 दिसंबर को होगी।
ऋण मेला में प्रतीकात्मक रूप में 50 लाभार्थियों को 3 करोड के ऋण की सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र दिए गए।
सोनभद्र। केनरा बैंक ने एक निजी लॉन में शनिवार को वृहद ऋण मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप में 50 लाभार्थियों को 3 करोड के ऋण की सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र दिए गए। केनरा बैंक की हर शाखाओं को लक्ष्य पूरा करने की योजना है। इस दौरान केनरा बैंक की अन्य शाखाओं द्वारा अपने स्टाल लगाए गए थे, जिस पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। यह आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार किया गया
Advertisement
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के महाप्रबंधक लंका रमेश के तत्वाधान में अलग अलग जिलों में मेला आयोजित करने का उद्देश्य बताते हुए उपस्थित ग्राहकों के समक्ष बैंकिग के आंकड़े पेश किए। जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी किरण श्रीवास्तव,डी आईं सी विभाग के अधिकारी ने सरकारी योजनाओं के सरकार द्वारा लाभार्थियों को जानकारी दी
Advertisement
क्षेत्रीय मंडल प्रबंधक वाराणसी विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन हर महीना चलेगा केनरा बैंक के अन्य सभी बैंकों ने रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की इस साल करोड़ से पार कर जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से मुख्य अतिथि डीएम विनय सिंह ने जरूरत अनुसार ऋण प्राप्ति एवं ऋण चुकौती पर जोर दिया।
Advertisement
उन्होंने आह्वान किया की सभी ग्राहक ऋण के लिए अपने शाखा से संपर्क करें। डीएम ने बताया कि बैंक हर प्रकार के ऋण उत्पाद अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। और बताया कि अपने एक जनपद एक उत्पाद एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में भी बताया।
Advertisement
मुख्य अतिथि ने बैंकरों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर ऐसे ऋण मेला का आयोजन करते रहना चाहिए। ऐसे आयोजनों से जनपद के ऋण जमानुपात में वृद्धि हो सकेगी।
Advertisement
इस मौके पर क्षेत्रीय मंडल प्रबंधक वाराणसी,विनय कुमार सिंह, एस एम ई अधिकारी विक्रम कुमार सिंह, निवास कुमार मौर्या, विक्रम सिंह पटेल,विक्रम कुमार सिंह, रंजीत कुमार,सतेंद्र कुमार पटेल,रमीज अकमल,
बैंकों के निजीकरण पर लगे रोक, एससी-एसटी वर्ग को मिले आसान किश्तों पर ऋणः छोटेलाल खरवार
सोनभद्र। सरकारी बैंकों के निजीकरण से आज देश का युवा वर्ग परेशान है, इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति के लोगो को कृषि ऋण लेने के लिए बैंक का चक्कर लगाते-लगाते थक जाते है। उक्त बातें रावर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा और सदन में आवाज उठाया है।
Advertisement
सपा सांसद ने बैंक के निजीकरण के कारण मौजूदा समय में कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों को तरह- तरह के परेशानियों को झेलना पड़ता है। निजीकरण ना किया जाए, आरक्षण के तहत युवाओं को नौकरी दिया जाए। बैंक व किसी जगह पर आरक्षण के तहत नौकरी दिए जाएं, सीधे भर्ती न किए जाए। निजीकरण से देश की युवा पीढ़ी परेशान है एवं मौजूदा सरकार के प्रति उनका आक्रोश बढ़ रहा है।
Advertisement
वित्त मंत्री का बैंक में हो रहे धांधली की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए सांसद ने कहा कि बैंक द्वारा जो लोन आमजनमानस लेता है वह आसानी से नहीं होता है। बैंक के चक्कर लगाते लगाते लोग थक जाते हैं फिर बैंक के दलालों से मिली-भगत से कुछ अंदर बात होने के बाद तब लोन पास होता है।
Advertisement
देश में बड़े- बड़े लोगों को जैसे अडानी, अंबानी उद्योगपतियों को 3 या 4% पर आसानी से लोन मिलता है। तथा उनका पैसा सरकार द्वार माफ कर दिया जाता है। वही गरीब लोगो से लगभग 9 से 12% तक ब्याज लिया जाते है, और जबरन वसूला जाता है और नही देने पर जेल तक भेजा जाता है, जिससे गरीब, किसान, व्यापारी सभी लोग परेशान हैं।
Advertisement
उद्योगपतियों के तरह उपरोक्त सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारीयों सहित अन्य लोगो का कर्ज माफ किया जाए। इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। देश-प्रदेश के अनुसूचित जाति,
Advertisement
अनुसूचित जनजाति व मध्य वर्ग तथा सभी जाति के गरीब लोगों को सस्ता लोन कम ब्याज पर 30% सब्सिडी पर उपलब्ध कराना चाहिए तथा बकरी, भेड़, गाय, भैंस, कृषि, व्यवसायिक इत्यादि लोन देकर गरीबों का उत्थान करना चाहिए।
देश में सभी बड़े लोगों से टैक्स देते है तो वह पैसा बैंक में ही जाता है, उस पैसे से गरीबों को 30% सब्सिडी छूट देकर उत्थान करना चाहिए।
बाबरी विंध्वस की 32 वीं बरसी और जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
नगर के पूरब मोहाल मस्जिद पर एडिशनल एसपी ने किया गश्त
सोनभद्र। जनपद में बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी और सम्भल घटना के बाद दूसरे शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस बल को शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था।
Advertisement
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। धार्मिक स्थलों के बाहर और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था।
Advertisement
उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस बल को निर्देश दिए गए थे कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं।
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक कालू ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से काम किया है। पुलिस बल को निर्देश दिए गए थे कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से काम किया है। पुलिस बल को निर्देश दिए गए थे कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं। इस मौके पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, चौकी कस्बा कमलनयन दुबे, महिला थाना सविता सरोज सहित आईबी एलआईयू की टीम अलर्ट रही।
शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास
भविष्य में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में हुई तैयारी
सोनभद्र। पुलिस लाइन में अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया।
Advertisement
पुलिस बल के कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये।
AdvertisementAdvertisement
अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन / टीयर गैस गन / हैंड ग्रेनेड / मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक नदीम व लाइन के अन्य अधि०/कर्म0गण मौजूद रहें।