अनमोल सोनी को मिली एबीवीपी के प्रांत संयोजक की जिम्मेदारी
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 65वां काशी प्रांत अधिवेशन जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। चार दिवसीय अधिवेशन में सोनभद्र के विकास से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए।
Advertisement
समापन सत्र में नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने काशी प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सोनभद्र जिले के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। अनमोल सोनी को प्रांत सोशल मीडिया संयोजक, राहुल जालान को प्रांत एसएफएस सह संयोजक, मृगांक दुबे को खेलो भारत प्रांत सह संयोजक,
Advertisement
अनमोल सेठ को इंटर कॉलेज प्रांत सह संयोजक और अभय सिंह को परिषद की पाठशाला का प्रांत सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
Advertisement
इसके अलावा आर्य चित्रा को प्रांत कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है, जबकि सविता कुमारी, राज सिंह और जय विश्वकर्मा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
Advertisement
कार्यकर्ताओं के मनोनयन की घोषणा होते ही सोनभद्र जिले के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला। अधिवेशन में पारित प्रस्तावों और नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया
कफ सिरप: शुभम समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, 50 हजार के इनामी प्रधान प्रतिनिधि ने किया सरेंडर
वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली सहित यूपी के कई जिलों में शुभम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। दूसरी तरफ, शुभम के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को शुक्रवार को सोनभद्र जेल से वाराणसी लाया गया और अदालत में पेश किया गया।
Advertisement
शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल की शुक्रवार को अदालत पेशी हुई। साथ ही उसकी संपत्ति जब्त किए जाने की अर्जी पर सुनवाई हुई। आरोपी के अधिवक्ता ने अर्जी का अध्ययन और लिखित आपत्ति दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय मांगा। इस पर अदालत ने आरोपी का न्यायिक रिमांड बनाते हुए अगली सुनवाई के लिए 9 जनवरी की तिथि तय कर दी।
Advertisement
प्रकरण के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि रांची की फर्म शैली ट्रेडर्स के जरिये कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी की गई। इसका नेटवर्क देश-विदेश में है।
Advertisement
32 करोड़ से ज्यादा की मिली संपत्ति फर्म के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल और उसके बेटे शुभम जायसवाल ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी फर्म का पंजीकरण कराया और बड़ी मात्रा में कफ सिरप की खरीद-बिक्री की। इसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया गया। जांच में भोला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से 32 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पाई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सोनभद्र जेल में रखा है।
दूसरी तरफ, विवेचक ने अदालत में अर्जी देकर आरोपी को सोनभद्र जेल से वारंट बी से तलब करने की गुहार लगाई गई थी। इसके बाद आरोपी को सोनभद्र जेल से शुक्रवार को वाराणसी लाया गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली के अवलोकन के बाद भोला को जेल भेज दिया।
Advertisement
इन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी शैली ट्रेडर्स के कर्ता धर्ता मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 15 नवंबर कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत प्रहलाद घाट निवासी शुभम जायसवाल, खोजवा बाजार भेलूपुर निवासी दिवेश जायसवाल उर्फ सानू, जौनपुर के वाजिदपुर निवासी विकास सिंह, मैदागिन गोलघर निवासी आकाश पाठक, कोतवाली थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी राहुल यादव, सोनिया निवासी अमित जायसवाल वांछित है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शुभम पर 75 हजार का इनाम भी है।
Advertisement
50 हजार इनामी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कोर्ट में सरेंडर कफ सिरप के अवैध भंडारण समेत अन्य आरोपों में वांछित 50 हजार इनामी प्रधान प्रतिनिधि और गोदाम मालिक महेश सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर आरोपी महेश को जेल भेज दिया।
Advertisement
रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर काशीपुर निवासी महेश सिंह और सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल के साथ कफ तस्करी में शामिल रहा है। 19 नवंबर को रोहनिया के भदवर में जिम के नीचे गोदाम से पुलिस ने दो करोड़ की 93 हजार से ज्यादा शीशी कफ सिरप की बरामद हुई थी।
Advertisement
केयर टेकर आजाद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया था। गोदाम मालिक महेश सिंह उस समय भाग निकला था। इस मामले में रोहनिया पुलिस ने महेश सिंह, शुभम जायसवाल, आजाद जायसवाल समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस बीच कमिश्नरेट पुलिस ने महेश सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
Advertisement
तीन और फर्मों के लाइसेंस निरस्त कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री मामले में शुक्रवार को वाराणसी की तीन किरन फार्मा, वेदिका इंटरप्राइजेज और अथर्व ट्रेडर्स फार्मा के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि के मुताबिक, अब जिले में लाइसेंस निरस्त होने वाली फर्मों की संख्या 37 तक पहुंच गई है। कफ सिरप प्रकरण में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन टीम ने जांच तेज कर दी। नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करवाने, नोटिस जारी करने के साथ ही लाइसेंस भी निरस्त किया जा रहा है। शुक्रवार को वाराणसी में का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
संघ निर्भ्रांत रूप से “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः” का सात्विक एवं अभय पुजारी है-पारसनाथ मिश्र
सोनभद्र। सकल हिंदू समाज के द्वारा विकास खण्ड छपका परासी न्याय पंचायत का मानपुर पंचायत भवन प्रांगण में व पसही न्याय पंचायत का ग्रामोदय शिशु मंदिर बहुअरा के प्रांगण में तथा विकास खण्ड चतरा के सिलथम न्याय पंचायत का आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज सिल्थम के प्रांगण में क्रमशः राजीव कुमार मिश्र,संतोष चौबे,पारसनाथ मिश्र के मुख्यातिथि में हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ।
Advertisement
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय चिंतक एवं लेखक पारसनाथ मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने प्रत्येक कार्य को करने से पहले भारत माता को भू सांस्कृतिक देवी मानकर अपने आचरण ध्वज के समक्ष श्रद्धा एवं अतिव निष्ठा से नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि के रूप में सादर नमन निवेदित करता है।
Advertisement
संघ निर्भ्रांत रूप से “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः” का सात्विक एवं अभय पुजारी है।”जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी” का शुचि साहसिक विश्वासी है। और”सर्वे भवन्तु सुखिनः” का आतुर अभिलाषी हैं।इसके रोम रोम में लोकमंगल एवं राष्ट्रीय सर्वोपरिता का पावन प्रवाह प्रतिपल प्रवाहित होता रहता है
Advertisement
राष्ट्रहित इसका पावन प्राण है और राष्ट्र सेवा इसके निर्विकार हृदय की धड़कन है इसकी श्वास श्वास वैयक्तिक में अस्मिता और सुसंगठित सामाजिकता का अप्रतिहत सामंजस्य एवं अद्भुत समन्वय है आत्मिक अनुशासन प्रियता उसका निर्मल स्वभाव है। उदात्त जीवन मूल्यों के अनुरक्षण में इसकी सामूहिक कर्णीयता अबाध एवं अक्षुण्ण है।
Advertisement
भारतीयता इसकी आकृति और मानवता इसका धर्म है। समष्टि हित में व्यक्ति की निजता के विसर्जन का वह सतत आकांक्षी है नग्न भोग नहीं वरन त्यागमय जीवन ही संघ की जीवनचर्या है। वैश्विक सुख शांति का संघ सतत चिरआग्रही है। वह एकता का साक्षी बन अनेकता का सेवक है।
Advertisement
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्त,जाति,वंश,क्षेत्र और भाषादि के आधार पर मानव श्रेष्ठता का निर्धारण नहीं करता वरन पावन समता की भूमि पर ईश्वरीय सत्ता के अनन्तानन्त विभूतियों का निस्पृह आराधक है। सौ वर्षों से अपनी अनवरत आस्थाओं की अविरल साधना द्वारा बहुआयामी रूप में विविध क्रिया कलापों को मूर्तमान करता हुआ हिंदुत्व को जिस प्रकार प्रकर्षोन्मुख गढ़ा है।
वह शब्दातीत है हिंदुत्व की रक्षा उसका पवित्र व्रत है और राष्ट्र सेवा उसके जीवन का पावन संकल्प है जितना तीव्र विरोध हुआ उससे अधिक तीव्रता से संघ नित्य आगे बढ़ता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश ने किया।कार्यक्रम में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, खंड संयोजक नंदलाल विश्वकर्मा,खंड सहसंयोजक रमेश चौबे,
Advertisement
निर्भय शंकर पांडे,लालू प्रसाद यादव,भूपेंद्र सिंह,राहुल जी प्रचारक,मुन्ना धागर,बुद्धिनारायण धागर,सत्य प्रताप सिंह,सिद्धि शरणार्थी,श्रवण जायसवाल,मोहन बिन्द,सुनील सिंह,शताब्दी वर्ष हर घर सम्पर्क अभियान जिला संयोजक अरुणेश पाण्डेय,वीरेंद्र प्रताप सिंह,किरन त्रिपाठी,अमरेश चेरो, योगेंद्र बिन्द,जय शंकर यादव,आदि लोगों उपस्थित रहे।
नगर में श्री राम दरबार की निकाली गई भव्य शोभायात्रा
भंडारे का हुआ आयोजन
शोभायात्रा में सम्मिलित हुए भक्तगण
मूर्ति विसर्जन को देखकर भावुक हुए श्रद्धालु
सोनभद्र। विश्व के कल्याण के लिए राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर गुरुवार को मानस पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में भव्य श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई।
Advertisement
इस दौरान भारत बैंड द्वारा श्रीराम के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया। इस शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए एवं श्री राम भक्त भजनों के धुन पर नाचते गाते जयसिया राम का गगनभेदी जयघोष लगाते हुए शामिल हुए।
Advertisement
इसके एक दिन पूर्व मानस पंडाल में बुधवार को रात्रिकालीन प्रवचन में अयोध्याधाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, मधुसूदन शास्त्री, मुरारी जी शास्त्री ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डाला। कथावाचको ने भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा मार्मिक ढंग से वर्णन किया।
Advertisement
वही मानस मंच पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस नौ दिवसीय अयोजन में लगे सभी पदाधिकारियों समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, मिठाई लाल सोनी, धर्मवीर तिवारी अजय शुक्ला, किशोर केडिया, अविनाश शुक्ला, पारब्रह्म सरदार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संगम गुप्ता,
Advertisement
दीपक कुमार केसरवानी, विमलेश पटेल, राजेश जयसवाल, मनु पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला, प्रशांत जैन, रविंद्र पाठक, चंदन चौबे, मनीष केडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक खेल महाकुंभ को लेकर योगी जी उत्साहित फिर आ सकते हैं सोनभद्र
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खेल महाकुंभ में सोनभद्र आने का निमंत्रण दिया।
Advertisement
योगी जी खेल को लेकर सदर विधायक का उत्साहवर्धन किए और आने का आश्वाशन दिया। सदर विधायक भूपेश चौबे सुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर खेल महाकुंभ में आने का निमंत्रण पत्र जब सौंपे तो सी एम काफी उत्साह वर्धन किए। उन्होंने विधायक को अपने हाथों से खेल की टोपी पहना कर सफलता का आशीर्वाद दिया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सोनभद्र का खेल देश स्तर पर चर्चा में हैं। उन्होंने इस दौरान जनपद के अन्य विकास कार्यों के बारे में भी विधायक से जानकारी हासिल की। श्री चौबे इसके पूर्व खेल मंत्री से भी मिलकर आमंत्रण पत्र सौंपा। खेल मंत्री ने भी सोनभद्र आने का पूर्ण आश्वासन दिया।
श्री राम राज्याभिषेक की सजी भव्य झाकी, आनंद उत्सव में मग्न हुए भक्त
श्री राम राज्याभिषेक की हुई दिव्य आरती
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के नौवें दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। इस अवसर पर मानस पंडाल को फूलों से सज्जित किया गया और भगवान श्री राम की दिव्य आरती भक्तों द्वारा की गई।
Advertisement
वही वशिष्ठ की भूमिका निभा रहे मंच आचार्य एवं संचालक आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने श्री राम का तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया इसके पश्चात वहां उपस्थित समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक सहित समिति के संरक्षक एवं
Advertisement
सदस्यों एवं भारी संख्या में भक्तजनों ने भगवान श्री राम दरबार की दिव्य आरती की। वही व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस उत्तरकांड की चौपाई राज बैठे राज्य बैठे त्रैलोका।हर्षित भये गए सब सोका।। न कर काहू सन कोई।राम प्रताप विषमता खोई ।।
Advertisement
अर्थात- भगवान श्री राम के राज्य पर प्रतिष्ठित हो जाने पर तीनो लोक के लोग हर्षित हो गए, उनके सारे दुख जाते रहे, कोई किसी से बैर नहीं करता, श्री रामचंद्र जी के प्रताप से सबकी विषमता (आंतरिक भेदभाव) मिट गये।
इस चौपाई के साथ ही राम दरबार में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की जाने लगी, पटाखे छुड़ाए जाने लगे और मुद्राएं लुटाई जाने लगी। मुख्य व्यास जी द्वारा भरत पीड़ा तथा भरत – हनुमान मिलन, अयोध्या में आनंद, श्री रा जी का स्वागत, भरत मिलन, राम राज्याभिषेक, वेद स्तुति, शिव स्तुति, वानरों और निषादो की विदाई, रामराज्य का वर्णन आदि कथाओं का वाचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Advertisement
वहीं महायज्ञ का समापन हवन पूजन के साथ हुआ। इस अवसर मुख्य रूप से सांसद छोटेलाल खरवार, समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, महामंत्री सुशील पाठक, अवधेश पांडे अयोध्या दुबे, मिठाई लाल सोनी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अजीत रावत धर्मवीर तिवारी, किशोर केडिया, शिशु त्रिपाठी, रविंद्र पाठक, विमलेश पटेल, मन्नू पांडे, सुधाकर पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला, राजेश, चंदन चौबे, कुशल त्रिपाठी, तन्नू पांडेय, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।
लड़की को बहला फुसला कर भगाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
बभनी, सोनभद्र। बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र में एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है और आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को सोमवार को दूसरे गांव का एक लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया।
Advertisement
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की और लड़का दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है, जिसके चलते लडका लडकी को भगा ले गया था।
Advertisement
पुलिस ने लड़की की तलाश में सक्रियता दिखाई। पुलिस की सक्रियता देख आरोपी लड़का लड़की को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
Advertisement
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है और इस संबंध में विधिक कार्रवाई जारी
हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है- अम्बरीष
विनय कुमार श्रीवास्तव,सोनभद्र। सकल हिंदू समाज प्रताप बस्ती,सोनभद्र नगर द्वारा रामलीला मैदान मे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंचासीन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 विनय प्रताप सिंह उर्फ गणेश2, मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री व प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद अम्बरीष,मातृ शक्ति से अनीता थरड अध्यक्ष राणी सती पूजा समिति व मारवाड़ी मंच, चुल्लू राममाली, संत समाज से विनय कुमार शुक्ला रहे।
Advertisement
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री व प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद अम्बरीष जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि,हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है, लेकिन दुर्भाग्यवश हममें से अधिकांश लोग इसके बारे में समुचित जानकारी नहीं रखते आक्रांताओं ने निरंतर हमारे इतिहास को धूमिल करने का प्रयास किया है।
अज्ञानता के कारण आज हम ऐसे लोगों को महान मान लेते हैं, जिन्होंने मंदिरों और मठों को नष्ट करने का कार्य किया तथा हिंदू इतिहास को समाज के समक्ष गलत रूप में प्रस्तुत किया। इतिहासकारों ने हमारे साथ न्याय नहीं किया। गलत लिखने और पढ़ाने का काम किया। अब यह सब नहीं चलेगा।
Advertisement
हिंदू समाज जागरूक हो रहा है। भारत की पहचान उसकी सनातन संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से है। दुनिया के कई देश हमलों और सांस्कृतिक विघटन के कारण अपनी मूल पहचान खो चुके हैं, लेकिन भारत आज भी अपनी सभ्यता, संस्कृति और आस्था के साथ खड़ा है। चार धाम यात्रा, गंगा, गो-सेवा, मंदिर परंपरा और परिवार व्यवस्था जैसी संस्थाओं ने हमारी सांस्कृतिक जड़ों को जीवित रखा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया,तभी आज हम अपनी अस्मिता को सुरक्षित रख पाए हैं। हिंदू समाज जितना संगठित और आत्मविश्वासी होगा, देश उतना ही मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी सनातन संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से है।
Advertisement
दुनिया के कई देश हमलों और सांस्कृतिक विघटन के कारण अपनी मूल पहचान खो चुके हैं, लेकिन भारत आज भी अपनी सभ्यता, संस्कृति और आस्था के साथ खड़ा है। चार धाम यात्रा, गंगा, गो-सेवा, मंदिर परंपरा और परिवार व्यवस्था जैसी संस्थाओं ने हमारी सांस्कृतिक जड़ों को जीवित रखा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया, तभी आज हम अपनी अस्मिता को सुरक्षित रख पाए हैं। आज समाज में हमारी भारतीय संस्कृति समाप्त होती जा रही है। विवाह के पूर्व समारोह को विवाह गीत न कहकर लेडी संगीत के नाम से संबोधित किया जा रहा है।
Advertisement
हमें अपनी पुरानी संस्कृति व सभ्यता को बचाकर रखना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ0 विनय प्रताप सिंह उर्फ गणेश जी ने उपस्थित सभी व्यक्तियों ,माताओं बहनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन की घोषणा की।
Advertisement
तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता की आरती सामूहिक रूप से किया।कार्यक्रम का सफल संचालन बिमल जालान ने किया। कार्यक्रम में जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल, जिला प्रचारक राहुल, नगर संघचालक,संगम गुप्ता,
Advertisement
कीर्तन सिंह,महेश शुक्ला,नीरज सिंह,मनोज जालान, जे0बी सिंह, ज्ञानेन्द्र शरण राय , नगर प्रचारक हरेंद्र,अवध, कृष्ण प्रताप सिंह, आशीष शुक्ला, चित्रा जालान,अंजलि बिक्रम, आदि उपस्थित रहे।
विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन बुधवार को 8 टीमों के बीच हुआ कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
Advertisement jayaprabha homeo Sadan
सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन भिड़ी आठ टीमें सोनभद्र नगर स्थित हाइडिल मैदान में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन बुधवार को 8 टीमों के बीच कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस दौरान खेल के आयोजन सदर विधायक भूपेश चौबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रतिभा निखारने के लिए इससे बेहतर अवसर और कोई नहीं ।प्रतियोगिता का कैनवस क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला पुसौली और नईबाजार के बीच ,नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई विजय सोनी व,ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष पांडे के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,
Advertisement
पुसौली की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया नइबाजार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रनों का स्कोर खड़ा किया,
जवाब में पुसौली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने निर्धारित ओवर में मात्र 56 रन ही बना सकी इस तरह से इस मुकाबले को नईबाजार की टीम 21 रनों से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।
Advertisement
दूसरा कैनवास क्रिकेट मैच का मुकाबला रामगढ़ और चुर्क के बीच, भाजपा नेता विमलेश पटेल, व कैलाश जायसवाल के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया , चुर्क की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 05 विकेट खो कर 69 रनों का स्कोर खड़ा किया,
Advertisement
जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम, अपने निर्धारित ओवर में 06 विकेट खोकर मात्र 48 रन ही बना सकी इस तरह से चुर्क की टीम ने इस मैच को 21रनों से जीत हासिल की ,
तीसरा कैनवस क्रिकेट मैच अशोक नगर और संत कीनाराम टीम के बीच भाजपा के जिला मंत्री विनोद पटेल व विकास मिश्रा,राजेश चौबे के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,
Advertisement
अशोक नगर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 07 विकेट खोकर मात्र 32 रनों का स्कोर खड़ा किया,जवाब में संत कीनाराम की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते बिना विकेट खोए इस मुकाबले को दूसरे ओवर में ही जीतकर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली,
Advertisement
चौथा कैनवस क्रिकेट मैच आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र और नवीन मंडी मोहाल के बीच भाजपा नेता मनोज सोनकर टीटू जायसवाल के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,
Advertisement
आदर्श नगर परिषद सोनभद्र ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया नवीन मंडी मोहाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 10 ओवर में विकेट खो कर 106 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कियाजवाब में आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए, नौवे ओर में मात्र 07 विकेट खोकर इस मुकाबले को 03 विकेट से जीत हासिल कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की तरफ आनन्द ने शानदार अर्धशकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई,।।
Advertisement
जवाब में आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए, नौवे ओर में मात्र 07 विकेट खोकर इस मुकाबले को 03 विकेट से जीत हासिल कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की तरफ आनन्द ने शानदार अर्धशकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई,।।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक भूपेश चौबे, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव , पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा,जिला प्रचारक, राहुल रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्र, प्रभात पटेल, महेवा प्रधान, निशांत पटेल मौजूद रहे।
Advertisement
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक भूपेश चौबे, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव , पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा,जिला प्रचारक, राहुल रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्र, प्रभात पटेल, महेवा प्रधान, निशांत पटेल मौजूद रहे। वहीं विकाश मिश्रा राजेश चौबे के द्वारा खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया ।साथ ही नगर के अन्य गणमान्य व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
मानस पाठ के आठवें दिन हुआ रावण वध, जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया पूरा पंडाल
मानस पंडाल के आठवें दिन श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे हैं श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के आठवें दिन श्री राम दरबार का भव्यता के साथ श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मुख्य व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र एवं भूदेव ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और यहां से ही आठवें दिन की पाठ की शुरुआत हुई जिसमें रावण वध का प्रसंग हुआ।
Advertisement
मुख्य आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के मुखारविंद से जैसे ही याद दोहा प्रसारित हुआ – खैची सरासन श्रवन लगी छाडेड़ सर एकतीस । रघुनायक सायक चले मानहूब काल फ़ीस ।। भगवान श्री राम कान तक धनुष को खींचकर 31 बाण छोड़े वह बाण ऐसे चले मानो कालसर्प हो और इन बाणो ने दशानन के नाभि के अमृत कुंड को सोख और वह पृथ्वी पर गिर पड़ा।
Advertisement
देखकर देवताओं, मुनियों, किन्नरों गंधर्वों के समूह भगवान श्री राम के ऊपर फूल बरसाने लगे कहते हैं कृपालु की जय हो, मुकुल की जय हो जय हो। इस भव्य मनोरम दृश्य को देखकर मानस पंडाल में उपस्थित भक्तजनों ने भगवान श्री राम की जय हो का लगगनभेदी उद्घोष किया और
Advertisement
इस अवसर पर पटाखे छोड़े गए, भगवान श्रीराम की भव्य झांकी का दर्शन कर भक्तो आध्यात्मिक आनंद उठाया इस आनंदमई बेला में भगवान श्री राम पर पुष्पों की वर्षा की गई। इसके पूर्व लंकापति रावण ने उपस्थित भूदेव की परिक्रमा किया और राम रावण संवाद बड़े ही रोचक ढंग से संपन्न हुई।
AdvertisementAdvertisement
वही एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, मधुसूदन शास्त्री व मुरारी जी शास्त्री ने हनुमान जी की भगवान राम से मिलन की एवं राम सुग्रीव की मित्रता की कथा एवं जब सीता जी अशोक वाटिका में रावण द्वारा बंदी थीं और अत्यंत दुखी थीं,
तब श्री राम के दूत हनुमान जी ने अशोक वाटिका पहुंचे और सीता जी को विश्वास दिलाने के लिए श्री राम की दी हुई अंगूठी (मुद्रिका) दिखाई, जिसे देखकर सीता जी को प्रभु के आने का यकीन हुआ और उनका दुःख कम हुआ।
इस अवसर पर महामंत्री सुशील पाठक, अध्यक्ष सत्यपाल जैन, अवधेश पांडे, इंद्रदेव सिंह, अविनाश कुशवाहा, शिशु त्रिपाठी, मुरली अग्रवाल, डॉ. चंद्रभूषण देव पांडे, नवीन अग्रवाल, पारब्रह्म सरदार, अयोध्या दुबे, घनश्याम सिंहल, संगम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।