विधायक खेल महाकुंभ: चोपन और ओबरा के बीच हुआ शानदार क्रिकेट मैच

HIGHLIGHTS

  • ओबरा की टीम ने जीता मैच

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के चौदहवें दिन बुधवार को लेदर बाल क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला चोपन और ओबरा के बीच खेला गया। परियोजना निदेशक श्रवण कुमार राय व जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल के टास कराकर मैच का शुभारंभ किया।

Advertisement 

ओबरा की टीम आसानी से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। चोपन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर शानदार 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। चोपन की तरफ से रबी ने 48 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

वहीं कृष्णकांत ने 25 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। ओबरा की तरफ से शुभम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में दो विकेट चटकाए।

Advertisement

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा की टीम ने 18 ओवर में आठ विकेट से इस मैच को जीत लिया। आफताब ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले खिलाडी फैजल ने 91 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाकर इस टूनामेंट के आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली। बभनी स्थानीय क्षेत्र के जौराही गांव में 11वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

Advertisement

बुधवार को खेल को शुभारंभ अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान बभनी की टीम ने उद्घाटन मैच जीता। जीत सिंह खरवार ने पिच पर पहुंचकर बल्लेबाजी भी की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर टूर्नामेंट का शुभारंभकिया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी।

Advertisement

यह प्रतियोगिता 15 दिनों तक चलेगी, जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश की टीमें अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। क्षेत्रीय टीमें भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच बभनी और गोहड़ा की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बभनी ने 155 रन बनाए।

Advertisement

जवाब में गोहड़ा की टीम 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह बभनी ने गोहड़ा टीम को 45 रनों से हरा दिया। इस मौके पर डा. व्यास चन्द्र विश्वकर्मा और जौराही क्रिकेट क्लब के हीरा सिंह, राजेश, सुभाष, राम प्रकाश, रामसागर, राकेश, डा. अजय कुमार, प्रभु नारायण आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पांच लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

HIGHLIGHTS

  • दहेज प्रताड़ना के आरोप में पांच लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

बभनी, सोनभद्र। बुधवार को स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीडित महिला की तहरीर पर की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

पीड़िता उषा देवी पुत्री रामनन्दन निवासी रन्नू थाना दुद्धी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उन्हें लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। सभी आरोपित एकजुट होकर उनके साथ मारपीट और पैसे की मांग करते थे। घटना स्थल ग्राम पोखरा थाना बभनी का बताया गया है।पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर ससुर रामदेव पुत्र मथुरा, पति लवकुश पुत्र राजदेव, सास यशोदा देवी पत्नी राजदेव निवासी पोखरा और जीजा अजय पुत्र शिवपूजन तूरुडीह थाना दुद्धी और मामा कमलेश पुत्र रघुवीर निवासी कुदरी थाना दुद्धी के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही

Advertisement

पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर ससुर रामदेव पुत्र मथुरा, पति लवकुश पुत्र राजदेव, सास यशोदा देवी पत्नी राजदेव निवासी पोखरा और जीजा अजय पुत्र शिवपूजन तूरुडीह थाना दुद्धी और मामा कमलेश पुत्र रघुवीर निवासी कुदरी थाना दुद्धी के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस-जन संवाद मजबूत—एसपी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Advertisement

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया।

Advertisement



जनता दर्शन में उपस्थित फरियादियों द्वारा भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, धोखाधड़ी सहित अन्य पुलिस संबंधी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को अवगत कराया गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा प्रत्येक फरियादी की समस्या को व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement 



पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं कानून के दायरे में किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जिन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है, उनमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Advertisement


जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करने का उद्देश्य पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना एवं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। जनता दर्शन के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने रॉबर्ट्सगंज नगर में किया पैदल गश्त, संदिग्धों से की पूछताछ

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त, संदिग्धों से पूछताछ व सघन वाहन चेकिंग

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।

पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा, मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

Advertisement

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Advertisement

पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। उक्त पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सहित पर्याप्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अदालतों में लंबित किन्तु सुलह की संभावना है तो मध्यस्थता अभियान बनेगा वरदान- एडीजे शैलेंद्र यादव

HIGHLIGHTS

  • अदालतों में लंबित किन्तु सुलह की संभावना है तो मध्यस्थता अभियान बनेगा वरदान- शैलेंद्र यादव

सोनभद्र। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 1 से 31 जनवरी 2026 तक पूरे देश में “राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान” चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों को, जिनमें सुलह की संभावना है,

Advertisement

मध्यस्थता (mediation) के ज़रिए सुलझाना है; यह अभियान NALSA, UPSLSA और सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के तत्वावधान में है और इसमें अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव सोनभद्र भी शामिल हैं, ताकि मुकदमों का जल्दी निपटारा हो सके।
         
जानिए क्या है राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान
सोनभद्र। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान (National Mediation Campaign)।
01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। आयोजक है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) और सर्वोच्च न्यायालय की मीडिएशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी।

डालसाउद्देश्य: अदालतों में ऐसे मामले जिनमें सुलह की प्रबल संभावना है, उन्हें मध्यस्थता द्वारा निपटाना। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य बिंदु यह है कि, न्यायालयों पर बोझ कम करने और विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने पर केंद्रित रहे।

Advertisement

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) का गठन किया जाता है, जिसके अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश होते हैं।

सोनभद्र में भी 2026 के जनवरी महीने में यह विशेष अभियान चल रहा है, जो लोगों को अदालती मामलों को मध्यस्थता से सुलझाने के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार 01 जनवरी 2026 से दिनांक 31 जनवरी 2026 तक “राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान” चलाया जा रहा है।

Advertisement

सौहार्द संरक्षण, इस तरह के मुकदमों का होगा, शीघ्र विवाद निपटारा
सोनभद्र। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का उद्देश्य लंबित मुकदमों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निस्तारण है।

Advertisement

जिससे न्यायिक बोझ भी घटे और समाज में शांति का वातावरण कायम हो। इस अभियान वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले,

Advertisement 

उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से संबंधित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले एवं अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों को चिन्हित कर उनका निस्तारण किया जाना है। आम जनमानस उक्त अभियान का लाभ उठाकर संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने मामले को चिन्हित कर मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण करवा सकते हैं।

Advertisement

उपरोक्त के संबंध में 06.जनवरी 2026 को अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जज मीडिएटर्स, जनपद न्यायालय सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक की गई।

Advertisement

उक्त बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण से अपेक्षा की गई कि वह इस अभियान के तहत मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने का प्रयास करें तथा अवकाश के दिन भी मध्यस्थता का कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया, जिसपर सभी द्वारा अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की गयी एवं अपने कार्य को पूरी निष्ठा से पूरा करने की बात कही गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने किया विरोध प्रदर्शन
  • प्रधानमंत्री नामित ज्ञापन जिलाधिकारी / प्रतिनिधि को दे कर बुलंद की आवाज़

सोनभद्र। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश व्यापी एक दिवासी विरोध प्रदर्शन मगलवार को करते हुए प्रधानमंत्री नामित ज्ञापन जिलाधिकारी / प्रतिनिधि को दिया गया।

यूनियन जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन हेतु जारी दिनांक 03.11.2025 के नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लागो को सम्मिलित नहीं किया गया है, जो कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ अन्याय है।

Advertisement
Advertisement



ज्ञापन में मांग की गई है कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाए, केन्द्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन के बारे में जारी नोटिफिकेशन के टर्म्स

Advertisement

ऑफ़ रेफरेंसेस में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लामों को सम्मिलित किया जाए, और पेंशन को गैर अंशदायी और गैर वित्त पोषित बताये जाने वाले क्लॉज सं०- (एफ-3) को हटाया जाए।

Advertisement 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विमलेश, विनोद, अमित कुमार, संजय, गुरु प्रसाद, आशुतोष, आलोक मिथिलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग ने किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा नन्हकूराम इंटर कॉलेज, नन्हकूराम महाविद्यालय, आर०पी०पी०जी० कॉलेज, एस०आर० इंटर कॉलेज, एस०आर ० कॉलेज ऑफ फार्मेसी घोरावल सोनभद्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में शिवद्वार मंदिर, बरैली, गौरी शंकर राबर्ट्सगंज मंदिर परिसर के पुजारी को बाल विवाह ना होने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों को बाल विवाह रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने और तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए सुझाव दिया गया।

Advertisement

पुजारियों ने आश्वासन दिया कि वे मंदिर परिषद में बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेंगे और मंदिर परिसर में बाल विवाह का बैनर ग्लो साइन बोर्ड लगाएंगे।

Advertisement

इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय उप प्रबंधक अमित चौबे, साधना मिश्रा, दीपिका सिंह रोमी पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM की जनपदवासियों से अपील: त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में करें अपेक्षित सहयोग

HIGHLIGHTS

  • राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाताओं के पंजीकरण का हुआ शुभारंभ
  • 11 जनवरी को अपने बूथ पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावलियों को बी०एल०ओ० द्वारा पढ़कर सुनाया जायेगा
  • त्रुटि रहित मतदाता सूची निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला-जिला निर्वाचन अधिकारी
  • जिलाधिकारी की जनपदवासियों से अपील, त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में करें अपेक्षित सहयोग

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय छपका राबर्ट्सगंज में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, 2026 में मतदाताओं के पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महिला महाविद्यालय छपका राबर्ट्सगंज किया।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।

Advertisement
Advertisement 

6 जनवरी, 2026 से 06 फरवरी, 2026 तक युवा मतदाता जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा फार्म-6 भरकर जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान उपलब्ध कराया गया।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि कोई भी युवा मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसलिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से किसी कारणवश कट गया है और युवा नागरिक है, यह अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है,

Advertisement

यह फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त बी०एल०ओ० द्वारा 11 जनवरी, 2026 को अपने बूथ पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया जायेगा, जिससे लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकरी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के अन्तर्गत युवा मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फार्म-6 भरकर सम्बन्धित बी०एल०ओ० को देना होगा।

Advertisement

भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी युवा मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रहें। ऐसे युवा जो 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों, वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करायें।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या मे लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु छात्र-छात्राएं अपने गांव, मोहल्लों में भी लोगों को जागरूक करें कि वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पति के मौत के 25 साल बाद भी नहीं बन पाया मृत्यु प्रमाण पत्र, दर-दर भटक रहीं महिला

HIGHLIGHTS

  • पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही है महिला

सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा के भलूही गांव निवासी राजपति के पति के मृत्यु के 25 साल के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। पीड़िता ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि मेरे पति रामचंद्र की मौत 2001 में हो गयी थी, लेकिन पंचायत से अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी आज कल कर टाल रहे है। ग्राम प्रधान संत कुमार ने बताया कि मामला पुराना है उसकी प्रक्रिया होती है। मेरे कार्यालय में दस दिन पहले आवेदन आया है।

Advertisement

जल्द ही प्रमाण पत्र जारी करा दिया जाएगा। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने मामले को लेकर कहा कि पीड़िता को पुनः शपथ पत्र देना होगा, तभी प्रमाण पत्र बन पाएगा। उधर पीड़िता ने जिलाधिकारी से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराए जाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशियों ने पर्चा किया दाखिल

HIGHLIGHTS

  • अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के पर होगा मुकाबला
  • शेष पदों पर अकेला पर्चा दाखिल करने पर निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2026-2027 का हाल

सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2026-2027 के लिए मंगलवार को अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों समेत 34 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होने का प्रबल आसार है।

Advertisement

शेष पदों पर अकेला पर्चा दाखिल किए जाने की बजह से लगभग निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। हालांकि बुधवार को पर्चा वापसी के बाद ही किन पदों पर मुकाबला होगा पता चलेगा। प्रत्याशी समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते रहे।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, उमेश कुमार मिश्रा एडवोकेट ,रमेश प्रसाद चौबे एडवोकेट, लालता प्रसाद पाण्डेय एडवोकेट, शेषनारायण दीक्षित  एडवोकेट एवं हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

Advertisement 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अजय कुमार द्विवेदी एडवोकेट एवं गोविंद प्रसाद मिश्र एडवोकेट, महामंत्री के लिए अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट ,प्रभात कुमार मिश्रा एडवोकेट, योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट एवं सुरेश कुमार पाठक एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद के लिए आशुतोष कुमार दूबे एवं  गीता गौर तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के दो पद के लिए आशीष शुक्ला एवं मोहित कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद हेतु  प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट,बंशीधर पाण्डेय  एडवोकेट एवं सुधी नारायण देव पाण्डेय एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisement

संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु संतोष कुमार सिंह पटेल एडवोकेट,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद हेतु शैलेंद्र कुमार केसरवानी एडवोकेट , संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisement

इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के छह पदों के लिए क्रमशः अरुण कुमार पाण्डेय एडवोकेट,ओम कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट ,परवेज अख्तर खान एडवोकेट,यशवंत कुमार सिंह एडवोकेट, रमाशंकर चौधरी एडवोकेट एवं

Advertisement

सर्वेश कुमार मिश्रा एडवोकेट तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष के नीचे छह पदों के लिए क्रमशः अरविंद कुमार पाण्डेय एडवोकेट,आशुतोष कुमार पाठक एडवोकेट,कमलेश कुमार पाण्डेय एडवोकेट, कमलेश सिंह पटेल एडवोकेट, दिनेश धर दूबे एडवोकेट व शेफाली गुप्ता एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि 7 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति, निस्तारण, पर्चा वापसी होगी। 8 जनवरी को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी और मतदाता सूची का वितरण होगा।

Advertisement

9 जनवरी को टेंडर मतदान, 13 जनवरी को मतदान व 14 जनवरी को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही एल्डर कमेटी चेयरमैन द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।मंगलवार को प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। जिसकी वजह से कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें