UP बोर्ड परीक्षा: जिले के समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित केन्द्र व्यवस्थापक के साथ DM व SP ने की  समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • आगामी UP बोर्ड की परीक्षा को सकुसल सम्पन्न कराने को लेकर DM  व SP ने की समीक्षा बैठक
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क के सभागार में आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुसल सम्पन्न कराने हेतु की गयी समीक्षा बैठक
  • जनपद के समस्त जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

सोनभद्र। मंगलवार को स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा के संबंध में जनपद के समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक की गई ।

Advertisement

जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि उक्त परीक्षा को निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए तथा परीक्षा में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को प्रॉपर ब्रीफ करें एवं समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हो, उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े तथा

Advertisement

परीक्षा के दौरान की जाने वाली सतर्कता के बारे में बताया गया एवं यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दिए गए परीक्षा संबंधी संपूर्ण निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी को ब्रीफ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल SP ने की समस्त थानों के सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ मासिक बैठक

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समस्त थानों के सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ की गयी मासिक बैठक

सोनभद्र। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह द्वारा जनपद के समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटर्स व सीसीटीएनएस आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों के साथ मासिक मीटिंग की गयी।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम कर्मियों का हाल-चाल जाना तथा थानों पर चल रहे CCTNS कार्य की समीक्षा की गयी तथा सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से समय से निस्तारण के लिए बताया गया तथा कार्य में गुणवत्ता व कार्यकुशलता को बेहतर करने के लिए सभी कम्पयूटर ऑपरेटर्स व सीसीटीएनएस कर्मियों को जरुरी अपडेट के बारे में बताया गया तथा उनसे फिडबैक भी लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्कूल- कॉलेजो व मुख्य मार्गो पर एन्टीरोमियो टीम प्रतिदिन चला रही चेकिंग अभियान, महिलाओं व बलिकाओं को किया जा रहा है जागरूक

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
  • महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक


सोनभद्र। नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया

Advertisement

तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नदी डूबकर बालक की मौत परिजनों में कोहराम

HIGHLIGHTS

  • नदी डूबकर बालक की मौत परिजनों में कोहराम

संतोष दयाल

सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के म्योरपुर पतेरीटोला के नजदीक जटखेर नदी में डूबकर एक पाँच वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- पड़री के कमरीडाड़ टोला निवासी प्रदीप यादव म्योरपुर में मून स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल के समीप किराए के मकान में रहते थे उनके दो बच्चे स्कूल गये थे मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे उनका पांच वर्षीय पुत्र रितेश यादव अपने दोस्तों के साथ घर से सौ मीटर दूर स्थित जटखेर नदी की ओर गया था तभी अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को पानी से निकाल कर सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सक संजीव बिंद ने जांचोपरांत मृत  घोषित कर दिया।बालक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे अस्पताल परिसर में ही  रोने लगे।सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे एस आई शिवकुमार ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहिए से धुंआ उठता देख यात्रियों में मची खलबली, काफी देर खड़ी रही ट्रेन

HIGHLIGHTS

  • त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहिए से धुंआ उठता देख सहमे यात्री, काफी देर खड़ी रही ट्रेन

करमा, सोनभद्र:

  • टनकपुर से सिंगरौली की तरफ जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहिए से धुंआ उठता देख सहमे यात्री
  • ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
  • पहिये से धुआं उठता देख चालक ने रोकी ट्रेन
  • गार्ड व चालक ने संबंधित बोगी के पहिए को किया दुरुस्त
  • सेलफोन के माध्यम से खैराही स्टेशन पर सम्पर्क करने पर पता चला कि ब्रेक चिपक कर हीट हो जाने की वजह से निकल रहा था धुंआ
  • लगभग आधे घण्टे रुकी रही ट्रेन
  • ब्रेक ठीक हो जाने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हुई ट्रेन
  • करमा थाना क्षेत्र के डेलाही गांव के समीप की है घटना
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CM डैशबोर्ड के माध्यम DM ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बैठक में एप्सेंट मिले मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का रुका एक दिन का वेतन

HIGHLIGHTS

  • सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से DM ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
  • निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी
  • शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा न करने वाले कार्यालयाध्यक्षों को कार्यवाही के निर्देश-जिलाधिकारी

सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की।

Advertisement

बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए करते हुए ए ग्रेड में लाना सुश्चित करेंगें। समीक्षा बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहें, जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करते हुए एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित को दियें।

Advertisement

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों की होगी।

Advertisement
Advertisement

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों द्वारा भवन अथवा सड़क निर्माण में वन विभाग से आपत्ति सम्बन्धी प्रकरण है, तत्काल पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाये, ताकि ससमय समस्या का समाधान कराया जा सकें।

Advertisement

उन्होंने पेयजल परियोजना की गहन समीक्षा करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि आगामी गर्मी के दिनों में जो भी पेयजल परियोजनाएं अधुरी हैं, निर्माण कार्य तत्काल पूरा किया जाये, इसमें शिथिलता न बरती जायें। गर्मी के दिनों में पानी की अधिक आवश्यकता होगी इसलिए जनपद में पानी उपलब्ध हो सकें, इसकी तैयारी पूरी कर ली जाये, ताकि लोगों को गर्मी के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी की कमी न होने पायें।

Advertisement

सोन नदी के साथ ही अन्य बड़े जलाशयों का पानी नहरों में छोड़ने से पहले स्टोर किये गये जल स्तर की समीक्षा अवश्य कर ली जाये, ताकि आगामी गर्मी के दिनों में जनपद में पानी की उपलब्धता बनी रहें। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लाते हुए ए ग्रेड की श्रेणी में लाया जाये।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, प्रभागीय वनाधिकरी सोनभद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले DM- एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम स्कूल बसों की करें जॉच

HIGHLIGHTS

  • यातायात नियमो का सरकारी कर्मचारी भी करें
    पालनः जिलाधिकारी
  • जिले में यातायात नियमो का पालन करने के लिए सबसे पहले सरकारी कार्मिकों से कराया जाए- डीएम
  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले DM- एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सभी विद्यालयों के बसों की करें जॉच
  • जनपद में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुकता करने के साथ ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जागरुक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाय- डीएम

सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति में कहा कि सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरुक कर सके।

Advertisement

लोगों को जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रुकें, स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरुकता लाने के लिए स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये।

Advertisement

जिलाधिकरी ने कहा कि सड़कों पर बाईक स्टन्ट न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें और गलत लेन में भी वाहन को न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करें, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं से लोग अपने को सुरक्षित रख सकें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि ए०आर०टी०ओ० व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं, विद्यालयों की बसों की जाँच अवश्य कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट, प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है कि नहीं व वाहन चालक के वैध लाईसेंस की जॉच भी कर ली जाये।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, ई-डिस्क्टूिट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के सभी नगर निकायों से आई कुल 26 शिकायतें, सफाई,पेयजल व मार्ग प्रकाश की समस्या रही मुख्य

HIGHLIGHTS

  • नगर निकायो में सम्भव दिवस पर आयी 26 शिकायतो का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद व नौ नगर पंचायतों में शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में चेयरमैन रुबी प्रसाद एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

Advertisement

तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 5, नगर पंचायत रेनुकूट में 1. नगर पंचायत पिपरी में 3,

Advertisement

नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisement

विजय कुमार यादव नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

उक्त अवसर पर जेई मनीष कुमार सदस्यगण अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार, सुजीत, अजीत सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कोटेदार द्वारा राशन न दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, S.D.M. को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • कोटेदार के दबंगई से ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम दुद्धी को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। फरवरी माह का राशन नहीं मिलने से कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को ज्ञापन देकर उचित न्याय की मांग किया। तहसील क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में कोटेदार की मनमानी रैवया से सैकड़ों ग्रामीणों में भारी नाराजगी बनी हुई है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से बीते माह फरवरी का अभी तक राशन नही मिला है। जबकि कोटेदार ने ग्रामीणों से अंगूठा पहले ही लगवा चुका है। राशन लेने गए ग्रामीणों से अन्य काम करवाकर ठेंगा दिखाते हुए वापस भेज देता है।

Advertisement

कुछ लोगो ने आपत्ति जताया तो उन्हें गालियां देते हुए धमकी भी दिया जाता है। इन सभी समस्याओं से जूझते ग्रामीण सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुँच कर एसडीएम दुद्धी को ज्ञापन देकर उचित न्याय की मांग करते हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल, विक्रम, रामप्रसाद, दिलीप, राजबली, हरिकिशुन, रामसूरत, कश्मीरा, रामप्यारे, बिगन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई भव्य रूप से सन्त रविदास जयन्ती

HIGHLIGHTS

  • बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई भव्य रूप से सन्त रविदास जयन्ती

संतोष दयाल


म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक अन्तर्गत बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा के तत्वाधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती कुशमहा  सेक्टर के ग्राम पंचायत कुशमहा में  16 फरवरी दिन रविवार को मनाई गई जिसके मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं लोकसभा लालगज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी रही प्रो०इंदु चौधरी रही,

Advertisement

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व एमएलसी सुबोध राम, मंडल प्रभारी राम विचार गौतम, पूर्व विधायक प्रत्याशी देव साय उरेती , जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद, पूजा  ग्राम प्रधान नधिरा  व कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के प्रभारी संजय कुमार धुर्वे गोंड़ अतिथि ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संत शिरोमणि रविदास जयंती के आदर्श पर चलकर के अपने जीवन को उसी रास्ते पर चलना है,

Advertisement

जिसमें सभी को सम्मान अधिकार, न्याय, मिल सके, उन्होंने विस्तार पूर्वक संत शिरोमणि रविदास जयंती के बारे में बताई, उन्होंने रविदास जी के कई दोहे और उनकी रचनाओं को रखा जैसे मन चंगा तो कठौती में गंगा, जाति जाति में जाती है, मल मल धोएं शरीर को धोएं ना मन का मैल नहाए गंगा गोमती रहे बैल के बैल”|

Advertisement

इस दोहे का क्या मतलब हुआ? शरीर को मल मल कर साफ करने से जब तक मन का मैल नहीं धोया जाता तब तकगंगा स्नान और गोमती स्नान कुछ भी फल नहीं देता । आध्यात्मिक उन्नति के लिए मन की शुद्धता चाहिए । दो प्रकार  इस प्रकार अनेको दोहों का उदाहरण देकर के, मंच को संबोधित किया उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की नेता माननीय बहन कुमारी मायावती जी के सरकार में किए गए अनेक योजनाओं को बताया जिससे सभी लोग लाभान्वित हुए,

Advertisement

कार्यक्रम में हजारों हजार संख्या में लोग शामिल हुए और उनके विचारों को सुना, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय कुमार गोड धुर्वे  ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सभी के दुख सुखों में बढ़कर के भाग लेना चाहिए ,और समाज में भाईचारा स्थापित करना चाहिए ,जिससे सभी का कल्याण हो सके, और लोग जागरुक हो सके, उन्होंने कुशमहा में एक संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा स्थापित करने का घोषणा किया ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार भारती , विधानसभा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, विधानसभा कोषाध्यक्ष मोहम्मद वकील, रंजीत जायसवाल, एडवोकेट सत्यनारायण यादव, एडवोकेट रामजीत ,

Advertisement

सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मुखदेव, हरे कृष्णा गौतम, अंशु गौतम, महेंद्र प्रसाद भारती, नंदू  गौतम, श्याम बिहारी, मुसाफिर चौहान, वासुदेव भारती, रामलाल, अनिल कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, मिशन गायक विकास यादव, अत्री लाल भारती, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष अवनीश कुमार, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवी सरण भारती, लखन भारती, विनेश गौतम, मनोज कुमार, रामेश्वर आजाद, राजेश रावत, जगजीवन, धर्म जीत खरवार, इसमणी पनिका इत्यादि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सकुशल संचालन बाबूराम प्रजापति ने किया/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें