UPPCL: कनेक्‍शन काटने गई बिजली विभाग की टीम को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बांदा ज‍िले में अतर्रा के उपखंड क्षेत्र के बिसंडा में ब‍िजली विभाग के कर्मचारियों को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ब‍िजली व‍िभाग की टीम बकायेदारों के घर बिल वसूलने पहुंची थी। इस मामले में अवर अभियंता ने हमलावर मोहल्ले के लोगों के खि‍लाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुल‍िस ने कहा क‍ि मामले की जांच कर कार्रवाई की

Highlights

  • अवर अभियंता विद्युत ने हमलावरों के विरुद्ध थाने में दी तहरीर
  • बकाया बिजली का बिल वसूलने के लिए पहुंची थी टीम

बांदा, अतर्रा। ब‍िजली विभाग के कर्मचारियों को मोहल्ले वासियों ने उस समय दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जब वह बकायेदारों के घर बिल वसूलने पहुंचे थे। मामले में अवर अभियंता ने हमलावर मुहल्ले वासियों के खि‍लाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

मामला उपखंड क्षेत्र के बिसंडा का है।  अवर अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ महोतरा के अंश मलखे पुरवा में कैंप लगाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल का बकाया वसूलने पहुंचे थे। कैंप के दौरान ही उनकी अगुवाई में टीजी टू श्रीकांत राजपूत, तनवीर बेग, सुनील कुमार घर-घर चेकिंग व बिल की वसूली कर रहे थे।

Advertisement

कनेक्शन काटने की बात कह कर खंभे में चढ़ने लगी टीम
इस दौरान गांव के लल्लूराम के घर टीम पहुंची, जहां बकाया बिल जमा करने को कहा। उपभोक्ता के बकाया जमा न करने पर टीम कनेक्शन काटने की बात कह कर खंभे में चढ़ने लगी। इस पर लल्लूराम ने अपने स्वजन व पड़ोसियों को बुलाकर टीम के साथ अभद्रता कर गाली-गलौच की।

Advertisement

टीम की ओर से इसका विरोध करने पर मोहल्लेवासियों ने टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जेई ने सरकारी कार्य में बाधा, राजस्व नुकसान की तहरीर थाना पुलिस को देते हुए हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी का कहना है कि तहरीर ले ली गई है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए तैयारियों जुटा विभाग

इटावा में गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं तो वहीं शासन भी उनका खूब साथ दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत बिजनेस प्लान के अंतर्गत शहर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए 11 करोड़ 27 लाख रुपये बजट की मांग की थी, जिसपर शासन ने मुहर लगाते हुए 11 करोड़ 27 लाख 35 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

Advertisement

इससे शहर के हर क्षेत्र में बिजली सुधार के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर क्षेत्र में 10 विद्युत उपकेंद्रों बने हुए हैं और उनसे करीब 63 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है, जिसके के लिए वर्तमान में 1059 छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर जगह-जगह स्थापित हैं। वहीं अब आगामी गर्मी के दिनों में बेहतर बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजनेस प्लान के अंतर्गत ओवरलोड वाले क्षेत्रों में 15 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।

Advertisement

इसी के साथ 22 नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे, जबकि चार 11 केवी लाइनों के जर्जर तार बदले जाएंगे तथा नौ 11 केवी लाइन जिन पर अधिक लोड है उनका लोड कम करने के लिए अलग-अलग बांटा जाएगा, जिससे लोड कम रहे। 88 ट्रांसफार्मरों के 11 केवी व एलटी लाइनों में होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं।

Advertisement

एन्टीरोमियो टीम ने मंदिर, बाजारों, व स्कूलों, कॉलेजो में चलाया चेकिंग अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
  • महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक

सोनभद्र।  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही।

Advertisement

सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत, आज 7 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग

HIGHLIGHTS

  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक।
  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी
  • सप्ताह में कुल 06 प्रकरणों में सुलह समझौता कराया गया

सोनभद्र। रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज और उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 06 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी है।

Advertisement

सप्ताह में कुल 06 प्रकरण में सुलह समझौता कराया गया। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

जिससे दोनों जोड़े हसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टीपीएल टीचर्स प्रीमियर लीग 2-2025 का भव्य समापन

HIGHLIGHTS

  • महिला संवर्ग में कर्मा ब्लॉक बना विजेता
  • पुरुष संवर्ग में कोन ने म्योरपुर को पराजित कर टीपीएल 2 ट्राफी पर कब्जा किया


सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के क्रीड़ा प्रांगण में सुबह पहले सेमीफाइनल के लिए चोपन और कोन ब्लॉक के शिक्षकों के बीच मैच हुआ, जिसमें कोन ने चोपन को आसानी से पराजित करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।

दूसरा सेमीफाइनल मैच दुद्धी और म्योरपुर ब्लॉक के बीच खेला गया, जिसमें म्योरपुर ने 10 ओवर में 101 रन का लक्ष्य रखा, जवाब में रोमांचक मुकाबले में दुद्धी की टीम 95 रन ही बना सकी। फाइनल मुकाबले में कोन और म्योरपुर की टीम आमने सामने रही, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कोन ने म्योरपुर के सामने 123 रनों का लक्ष्य रखा है,

कोन की तरफ से अशोक 34, और विनय 30 रन, म्योरपुर की टीम 86 रन पर आल आउट हो गई। उधर महिला शिक्षिका क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में, राबर्ट्सगंज और कर्मा की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कर्मा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में राबर्ट्सगंज की महिला टीम को पराजित किया, कर्मा की कप्तान ज्योति सिंह ने 79 रन बनाएं।

राबर्ट्सगंज की कप्तान कुंजलता त्रिपाठी थी। आयोजन के आज के मुख्यातिथि चोपन के बीईओ आदरणीय सुनील प्रजापति और सहायक निदेशक (मत्स्य) राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रहे। पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, महामंत्री इन्दुप्रकाश सिंह व बीईओ कोन लोकेश कुमार मिश्र ने किया।

अम्पायरिंग उमेश दुबे व आरकेश पटेल ने किया। कमेंट्री दिलीप पाठक और राज कुमार मौर्य जिलाध्यक्ष अटेवा ने किया। आयोजन समिति की ओर से इंदु प्रकाश सिंह (टीम कोच), दिवाकर तिवारी (फिटगवा सोनभद्र प्रभारी) यतीनंदन लाल (मैनेजर), देवेंद्र गंगवार, आलोक सिंह, उमाशंकर, आलोक तिवारी, विजय यादव सहित सैकड़ो शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया कूप चढ़ गया भ्रष्टाचार की भेंट

HIGHLIGHTS

  • एक वर्ष बाद भी नहीं पूरा हुआ सिंचाई कूप, किसान परेशान

बभनी, सोनभद्र।  विकास खण्ड बभनी के आसनडीह में एक वर्ष पूर्व लघु सिंचाई विभाग से कूप का निर्माण कराया गया था जो एक वर्ष बाद भी अधूरा है। और विभाग कान में तेल डालकर बैठा है।

Advertisement



विकास खण्ड बभनी के आसनडीह में होती लाल और राम चन्द्र के खेत में लघु सिंचाई विभाग से बने कूप भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। एक वर्ष बाद भी सिंचाई कूप पूरा नहीं हुआ। किसान का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।

Advertisement

जिस कारण खेती करने में असुविधा हो रही है सिंचाई कूप निर्माण के नाम पर लाखों रूपए ठेकेदार डकार गए। सरकार ने किसानों के खेतो के सिंचित करने के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा कूप निर्माण की योजना बनाई थी लेकिन ठेकेदारों ने योजना में बंदरबांट कर सेंधमारी कर दी

Advertisement

और कूप भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये किसान होती लाल और राम चन्द्र ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र वासियों को परिवहन विभाग की तरफ से मिलेंगी बड़ी सौगात, जिले की सड़को पर जल्द दौड़ती दिखेगी इलेक्ट्रिक बसें

HIGHLIGHTS

  • जल्द सोनभद्र वासियों को परिवहन विभाग की तरफ से मिलेंगी बड़ी सौगात, जिले की सड़को पर जल्द दौड़ती दिखेगी इलेक्ट्रिक बसें

सोनभद्र। जानपद वासियों को परिवहन विभाग की तरफ से बहुत जल्द एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। परिवहन विभाग सोनभद्र में इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सरकार ने पूरी प्लानिंग भी कर ली है। इलेक्ट्रिक बस को चार्ज करने के लिए सोनभद्र डिपो में एक चार्जिंग पॉइंट बनने जा रहा है।

Advertisement

परिवहन विभाग के एआरएम ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है और बिजली विभाग से संपर्क कर एस्टीमेट बनवाकर पैसा भी बिजली विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। अब जो भी देर है वह बिजली विभाग की तरफ से है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि चार्जिंग पॉइंट बनने के बाद प्रयागराज से सोनभद्र के लिए इलेक्ट्रिक बस संचालित होने की उम्मीद है। एआरएम ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू होने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इसे पूरे जनपद में चलाना है या फिर कुछ दूरी के लिए ही या चलेगी 1

Advertisement
Advertisement

वहीं बिजली विभाग के एक्सईएन का कहना है कि उन्हें परिवहन विभाग से पैसा मिल गया है और बहुत जल्द काम शुरू होने वाला है। उन्होंने बताया कि कुछ टेक्निकल दिक्कतों के चलते देर हो रही है, जिसे दूर करते ही काम शुरू किया जाएगा।

Advertisement

माना जा रहा है कि यदि इस महीने तक चार्जिंग पॉइंट बन जाता है तो मार्च के बाद सोनभद्र में इलेक्ट्रिक बस सड़कों पर दौड़ती दिखाई देगी। कुल मिलाकर सोनभद्र के लिए यह एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर DM व SP ने सुनी जनता की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
  • शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
  • जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर अपने-अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं

सोनभद्र| शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरवरी महीने के तीसरे शनिवार को किया गया, तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाना है।

Advertisement

सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगे। ऐसे मामले जो मौके पर जाकर निस्तारण किया जाना है, दोनों पक्षों के समक्ष वार्ता कर प्रकरण का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये। कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने अधीनस्थों को अवगत करा दें कि किसी प्रकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के सर्वे कार्य में लगे सम्बनिधत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आवास के सर्वे के कार्य को पूरा किया जाये, जिससे पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के सर्वे कार्य को पूरा करने के लिए सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए सर्वे कार्य की प्रगति में तेजी लाया जाये।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार आदि ने 97 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 15 मामले निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 17 मामले निस्तारित हुए, बाकी 80 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित की दिये गये हैं।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना से सम्बन्धित कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करें।

Advertisement

सम्बन्धित विभाग अपने स्तर से जैसे पेंशन बनाने, आयुष्यमान कार्ड बनाने, दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने आदि योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें, जिससे सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर सम्बन्धित तहसीलों में सम्बन्धित विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्चित किया जा सके।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीबीए सोनभद्र का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

HIGHLIGHTS

  • डीबीएस सोनभद्र का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि पांचूराम मौर्य पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल उत्तर प्रदेश एवम् विशिष्ठ अतिथि पूर्व अध्यक्ष व सदस्य बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश हरिशंकर सिंह व विनोद कुमार पाण्डेय सदस्य बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश ने भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।

Advertisement



इससे बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो का बैच, मोमेंटो, अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। वही मुख्य अतिथि पांचूराम मौर्य पूर्व अध्यक्ष / सदस्य बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने डिस्ट्रिक्ट वार एसोसिएशन की अध्यक्ष जगजीवन सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisement

इसके उपरांत हरिशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन बार काउंसलिंग ऑफ उत्तर प्रदेश ने बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य अन्य पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई एवम् विनोद कुमार पाण्डेय सदस्य बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य के निर्वाचन में लगे निर्वाचन अधिकारीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement

वही बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी। अतिथि के तौर पर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे वही संचालन राजेश कुमार मौर्य ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर रोशन लाल यादव एड, राजबहादुर सिंह एड, हीरालाल पटेल, राजेश कुमार सिंह एड, रामजियावान सिंह, रियाजुदीन खान एड, राजनाथ सिंह, आकृति निर्भया, सरस्वती देवी, गीता गौर, आभा मौर्य, सुमन, पुष्पा तिग्गा, अभिषेक सिंह, सुरेश कुशवाहा, राजेश यादव अशोक कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

C.O. सीटी ने रॉबर्ट्सगंज थाने के अर्दली रूम का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • C.O. सीटी ने रॉबर्ट्सगंज थाने के अर्दली रूम का किया निरीक्षण


सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ० चारु द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सर्किल नगर के सभी थानों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया।

Advertisement



सीओ ने कहा कि जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने,

Advertisement

आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खसरा सर्वे रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल ने सदर विधायक को सौपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • खसरा सर्वे रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक को सौपा ज्ञापन

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की सबसे बड़ी समस्या खसरा रजिस्टर के प्रकाशन की मांग को लेकर शुक्रवार को उद्योग व्यापार मण्डल के लोगो मे सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि वर्षों से नगर पालिका परिषद सोनभद्र के खसरा रजिस्टर बनाने के लिए उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल संर्धषरत है, अथक प्रयासों से पूरे नगर में सर्वे के बाद खसरा रजिस्टर बना लेकिन अभी तक प्रकाशन नहीं हो सका है।

Advertisement

जिला प्रशासन से सम्पर्क करने पर जानकारी मिली कि खसरा रजिस्टर प्रकाशित करने के लिए नगर पालिका परिषद सोनभद्र को भेज दिया गया है साथ ही रामलीला मैदान परिसर में होने वाले आयोजनो में मांस मदिरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया।

Advertisement

जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारियों नागरिको की बहुत बड़ी समस्या है जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल ने कहा की जनहित में खसरा रजिस्टर का प्रकाशन अबिल्मय कराया जाय।

Advertisement

जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल जिला युवा अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में खसरा रजिस्टर के प्रकाशन के बाद जमीनो से सम्बन्धी समस्याओं का समाधान हो सकेगा नगर अध्यक्ष आनन्द प्रकाश जायसवाल ने कहा कि आये दिन हो रहे विवादो पर अंकुश लगेगा

Advertisement

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबु, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, महिला विंग की रितु अग्रहरी, नगर संगठन मंत्री अभिषेक केशरी, नगर किराना महामंत्री नन्दलाल कुशवाहा आदि व्यापारी गण उपस्थिति रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें