C.O. सीटी ने रॉबर्ट्सगंज थाने के अर्दली रूम का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • C.O. सीटी ने रॉबर्ट्सगंज थाने के अर्दली रूम का किया निरीक्षण


सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ० चारु द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सर्किल नगर के सभी थानों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया।

Advertisement



सीओ ने कहा कि जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने,

Advertisement

आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खसरा सर्वे रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल ने सदर विधायक को सौपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • खसरा सर्वे रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सदर विधायक को सौपा ज्ञापन

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की सबसे बड़ी समस्या खसरा रजिस्टर के प्रकाशन की मांग को लेकर शुक्रवार को उद्योग व्यापार मण्डल के लोगो मे सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि वर्षों से नगर पालिका परिषद सोनभद्र के खसरा रजिस्टर बनाने के लिए उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल संर्धषरत है, अथक प्रयासों से पूरे नगर में सर्वे के बाद खसरा रजिस्टर बना लेकिन अभी तक प्रकाशन नहीं हो सका है।

Advertisement

जिला प्रशासन से सम्पर्क करने पर जानकारी मिली कि खसरा रजिस्टर प्रकाशित करने के लिए नगर पालिका परिषद सोनभद्र को भेज दिया गया है साथ ही रामलीला मैदान परिसर में होने वाले आयोजनो में मांस मदिरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया।

Advertisement

जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारियों नागरिको की बहुत बड़ी समस्या है जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल ने कहा की जनहित में खसरा रजिस्टर का प्रकाशन अबिल्मय कराया जाय।

Advertisement

जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल जिला युवा अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में खसरा रजिस्टर के प्रकाशन के बाद जमीनो से सम्बन्धी समस्याओं का समाधान हो सकेगा नगर अध्यक्ष आनन्द प्रकाश जायसवाल ने कहा कि आये दिन हो रहे विवादो पर अंकुश लगेगा

Advertisement

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबु, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, महिला विंग की रितु अग्रहरी, नगर संगठन मंत्री अभिषेक केशरी, नगर किराना महामंत्री नन्दलाल कुशवाहा आदि व्यापारी गण उपस्थिति रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- अशोक कुमार आवाक

HIGHLIGHTS

  • विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- अशोक कुमार आवाक

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने अपरज्ञशिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी से माॅंग की है कि वर्ष 2022 में सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति हेतु जारी आदेश के अनुसार उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए।

Advertisement

प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि वर्ष 2022 में कुल आठ विषयों यथा- हिन्दी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, उर्दू एवं वाणिज्य विषयों के प्रवक्ता पद पर कुछ सहायक अध्यापकों की पदोन्नति रोक दी गई थी क्योंकि लोकसेवा आयोग ने उनके स्नातक के विषयों में विसंगति पाए जाने पर आपत्ति उठाई थी।

Advertisement

ऐसा कुछ ही शिक्षकों के साथ था किन्तु इन विषयों से सम्बन्धित अन्य अर्ह शिक्षक जिनके  विषय में कोई विसंगति नहीं थी इसका खामियाजा उनको भी भुगतना पड़ रहा है। वे वर्ष 2022 से आज तक पदोन्नति की राह देख रहे हैं। लगभग 24 वर्षों से एक ही पद पर कार्य करते हुए ऐसे शिक्षक स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इन सहायक अध्यापकों में कुण्ठा, अवसाद एवं निराशा व्याप्त है।

Advertisement

अध्यापकों के साथ इसप्रकार के अन्याय एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार के कारण उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इस सम्बन्ध में संगठन ने नवम्बर 2024 में भी विभाग से कार्यवाही की माॅंग की थी किन्तु अद्यतन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसको दृष्टिगत रखते हुए मूल संघ की माॅंग है कि हिन्दी सहित इन आठ विषयों के सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया, विसंगतियों का निवारण कराते हुए, तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया C.C. रोड का लोकार्पण

HIGHLIGHTS

  • नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया C.C. रोड का लोकार्पण


सोनभद्र। शुक्रवार को नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड 23 निराला नगर में नवनिर्मित 120 मीटर सीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष रुबी प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर लोकार्पण किया गया।

Advertisement



इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी गति दी गई है जिसके क्रम में आज वार्ड 23 निराला नगर 120 मीटर सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार के को दिशा निर्देशित किया गया की गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया गया जिस पर बताया कि आम जनमानस की शिकायत उपलब्ध न हो जिसके बाद लोकार्पण करते हुए कार्य शुभारंभ कराया।

Advertisement

वही अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड 23 में पशु अस्पताल से प्राथमिक स्कूल तक सीसी रोड निर्माण 15वां वित्त अनटाइड ग्रांट मद से कराया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार कार्यक्रम क्षेत्र के भी विकास कार्यों को बजट मिलकर कार्य करने को लेकर संबंधित को अवगत करा दिया गया है जल्द से जल्द सभी विकास कार्यों को कराया जा रहा है।

Advertisement



इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद उषा जैन, अनवर अली, धर्मराज जैन, मनोज चौबे, अमित दुबे, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, आकाश रावत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारम्भ

HIGHLIGHTS

  • राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारम्भ

सोनभदे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में शैक्षिक  सत्र 2024 – 25 के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शानदार शुभारंभ हुआ, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष चांदनी देवी एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। मुख्य अतिथि  चांदनी देवी  के खेलों के शुभारंभ की घोषणा की तथा बताया कि खेलकूद के द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार बताया कि महत्व खेलों में विजय प्राप्त करने का नहीं अपितु खेलों में स्वस्थ भावना से प्रतिभाग़ करने का है। 

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है तथा खेलकूद से छात्र/छात्राओं के अंदर शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

Advertisement

कीड़ा प्रभारी श्री राजेश प्रसाद ने  सभी का आभार ज्ञापन किया इस अवसर पर निर्णायक मंडल एवं अभिलेख समिति के प्रोफेसर राधा कांत पांडेय, डॉ. संतोष कुमार सैनी, प्रोफेसर उपेंद्र कुमार, डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ. महेंद्र प्रकाश, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ विभा पांडेय, डॉ आलोक यादव, डॉ विजय प्रताप यादव, डॉ सचिन कुमार, डॉ अंजली मिश्रा ,डॉ. बीना यादव, ओबरा इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी अनिल कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री आर एन सिंह, संजय सिंह,

Advertisement

सुशील कुमार, कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन कुमार के साथ-साथ श्री धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार ,कुंदन ,सरफुद्दीन इत्यादि कर्मचारी गण, नगर पंचायत प्रतिनिधि श्रवण कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव, पूर्व महामंत्री अजीत कनौजिया, छात्र नेता मुकेश जायसवाल के साथ-साथ मीडिया से भोला दुबे, सतीश भाटिया ,सुरेंद्र  आलोक गुप्ता मनमोहन शुक्ला, प्रमोद चौबे,राजू, इत्यादि गणमान्य लोग , अभिभावक गण एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement

वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ के साथ हुआ, जिसमें देवशरण BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, राजू जायसवाल BA प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर तथा अमन कुमार बीएससी प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में खुशबू MA प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, साधना मिश्रा बीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर तथा अंकिता BA प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।

Advertisement

बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में देवशरण BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में देवशरण BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, लाल कुमार M.com प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, तीरथ कुमार BA प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में खुशबू MA प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, रीता BA प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर तथा अंकिता सिंह बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।

Advertisement

बालक वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में अजय कुमार BA तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर,लाल कुमार M.com प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान, बुल्लू BA प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सुमन B A तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, खुशबू MA प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, साधना मिश्रा बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।

Advertisement




चक्र प्रक्षेप बालक वर्ग में आयुष सिंह बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, आदित्य सिंह बीएससी तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, अक्षय चौबे  BA तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे। चक प्रक्षेप बालिका वर्ग में दिव्या BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, अपेक्षा अग्रहरि MA तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, वंदना मौर्य MA प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर  रही।

Advertisement



गोला प्रक्षेप बालक वर्ग में अक्षय कुमार चौबे BA तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, अब्दुल कादिर खान बीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, आयुष सिंह बीएससी प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेप बालिका वर्ग में दिव्या BA पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर,वंदना मौर्य MA प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर साधना मिश्रा बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही।

Advertisement

लंबी कूद बालक वर्ग में अजय कुमार BA तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर,तीरथ कुमार BA प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, देवेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में सुमन BA तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर, प्रियांशी बीकॉम तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर, तथा प्रिया BA प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिबीए सोनभद्र का शपथ ग्रहण समारोह कल

HIGHLIGHTS

  • डिबीए सोनभद्र का शपथ ग्रहण समारोह कल

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की कार्यकरिणी की  बैठक  अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता मे शुक्रवार को हुई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्य्क्ष जगजीवन  सिंह एडवोकेट ने कहा कि कार्यकरिणी 2024-2025 की शपथ ग्रहण/स्वागत समारोह  15 फ़रवरी 2025 को होगा। 

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश माननीय रविंद्र विक्रम सिंह होंगे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्षगण  पांचूराम मौर्य  एडवोकेट एवं हरिशंकर सिंह एडवोकेट तथा विनोद कुमार पांडे एडवोकेट सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश होंगे !                            

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र  के महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन सोनभद्र का शपथ ग्रहण समारोह की समस्त तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं समस्त अधिवक्ता बंधुओ से निवेदन है की शपथ ग्रहण समारोह में समय से पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाएं

                                    

Advertisement
Advertisement

संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह ने किया ने किया।  इस अवसर पर राजेश यादव एड,राजेश कुमार सिंह मौर्य एड, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एडवोकेट व कामता प्रसाद यादव एड  कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र राव एड, , रामगुल्लो यादव एड, दसरथ यादव एड, मो याकूब एड, महेन्द्र आर्य एड, शाहनवाज खान एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से उड़ाए 9 लाख 17 हजार रुपए

HIGHLIGHTS

  • साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से उड़ाए 9 लाख 17 हजार रुपए

बीजपुर, सोनभद्र।  थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतवा मोड़ पर संचालित केनरा बैंक शाखा रजमिलान से एक महिला खाता धारक के खाते से नौ लाख सत्रह हजार रुपए की साइबर ठगी किए जाने से पीड़ित परिवार के घर मातम पसरा है तो बैंक के अन्य खाता धारकों में हड़कम्प मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर कार्यरत प्रियंका सिंह पत्नी रत्नेश सिंह का केनरा बैंक शाखा रजमिलान चेतवा मोड़ पर सेविंग खाता संख्या 98352210006985 संचालित है।

Advertisement

पीड़ित प्रियंका सिंह ने बताया कि उसकी सैलरी इसी खाता में आती है 10 फरवरी को उसके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया और फोन रिचार्ज करने के लिए एक दबाने को बोला गया इस पर प्रियंका ने एक दबाने से मना किया तो धमकी दी गयी कि आप का फोन बन्द कर दिया जाएगा

Advertisement

और कुछ देर बाद मोबाइल हैक हो गया पीड़ित के घर के पास बैक होने के कारण तत्काल बैंक जा कर शाखा प्रबंधक से मामले की पूरी जानकारी दी उस वक्त तक महिला के खाते में पुरा पैसा सुरक्षित था आरोप है कि शाखा प्रबंधक को तत्काल खाते के लेनदेन पर कुछ दिन के लिए रोक लगा देना चाहिए था

Advertisement

लेकिन उन्हों ने ऐसा नही किया जिससे 11 फरवरी को 5 बार 12 फरवरी को 13 बार मे कुल नौ लाख सत्रह हजार रुपए ठगों द्वारा निकाल लिया गया बाद में ठगों ने ही फोन कर प्रियंका सिंह के रिस्तेदारो के माध्यम से जानकारी दी उसके बाद 13 फरवरी को ठगी का शिकार महिला ने बैंक मैनेजर से सम्पर्क किया और खाता चेक किया गया तो महज 222 रुपए शेष बचे देख महिला को साँप सूंघ गया।

Advertisement

आनन फानन में महिला ने प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा से सम्पर्क किया लेकिन साइबर सेल का मामला बता कर वापस भेज दिया गया। पीड़ित महिला 14 फरवरी को सोनभद्र साइबर सेल पहुँच कर प्रार्थना पत्र और बैक डिटेल देकर कार्रवाई की माँग की है।

Advertisement

इधर इस तरह की धोखाधड़ी से ग्राहकों में बैंक से विश्वास उठ गया कईयों ने कहा आज हम अपना खाता बन्द करेगें। शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार से जब जानकारी माँगी गयी तो वे निशब्द थे मानो उनको काठ मार गया है। इसबाबत साइबर सेल प्रभारी सोनभद्र राजेश सिंह ने कहा मामला दर्ज कर काम शुरू दिया गया है जल्द कुछ रिजल्ट आने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में SP ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
  • अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल


 सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में एसपी द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी

Advertisement

तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी। तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी।

Advertisement

जिसपर  एसपी द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया तथा कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी की गई। इस दौरान महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आये फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • जनता दर्शन में आये फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में शुक्रवार को अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
  • महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक
Advertisement


 सोनभद्र।  मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,

Advertisement

पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें