गोविंदपुर में बी एस ए समृद्धि स्पोर्ट्स एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • गोविंदपुर में बी एस ए समृद्धि स्पोर्ट्स एकेडमी का हुआ उद्घाटन
  • अब आदिवासी बच्चे भी ले सकेंगे क्रिकेट का प्रशिक्षण

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम   के खेल मैदान पर  बुधवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लड़के और लड़कियों को क्रिकेट में प्रतिभा निखारने और बुलंदियों पर पहुंचाने के उद्देश्य से मिशन समृद्धि चेन्नई के सहयोग से  बीएसए समृद्धि स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन सी एस  एफ इंग्लैंड  के संस्थापक  आशीष बलूचा ने फीता काट   कर  और नारियल फोड़ कर किया।

Advertisement

मौके पर उन्होंने कहा कि  इस क्षेत्र में क्रिकेट का हुनर सिखने का मौका देना  मेरे लिए गर्व की बात है। इससे छुपी प्रतिभा को निखरने का   मौका मिलेगा साथ ही  उन्हें बाहर की टीमों से खेलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने टी सी डी  दुद्धी के पूर्व कप्तान मुहम्मद शमीम अंसारी और दिग्गज बल्लेबाज रहे सलीम से   एकेडमी के छात्र छात्राओं को इस खेल में आगे ले जाने के लिए राय भी लिया और  और कहा कि  जो भी संभावनाएं बनेंगी उसके लिए वह तैयार है।

Advertisement

उम्मीद जताई की यहां के लड़के और लड़कियां क्रिकेट के बुलंदियों को छुएंगे  ।मौके पर एकेडमी के प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शन मैच भी पांच पांच ओवरों का खेला गया। और विजेता उप विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

आश्रम के अध्यक्ष  साहित्यकार अजय शेखर ,और शुभा प्रेम ने मेहमानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मिशन  समृद्धि के स्टेट संयोजक पंकज मिश्रा,  तमिलनाडु  रणजी टीम के पूर्व  खिलाड़ी श्रीधर,ओबरा के अजीम,

Advertisement

अरविंद अंजुम डा विभा, रविंद,राखी जायसवाल, विमल सिंह देव नाथ सिंह, रंजीत  जायसवाल कमला प्रसाद,प्रमोद शर्मा,सुरेश, अमरजीत वर्मा, ग्राम प्रधान दिनेश, सीता राम,मनोज कुमार, रामचंद्र, बाबूलाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दहेज में 1 लाख रुपये न मिलने से बहु की कर दी गई हत्या: दोषी पति, ससुर व सास को हुई 7-7 वर्ष की कठोर कैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • सावित्री हत्याकांड: दोषी पति, ससुर व सास को 7-7 वर्ष की कठोर कैद
  • 2-2 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी
  • साढ़े 6 वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो सावित्री देवी को मार दिया

सोनभद्र। साढ़े 6 वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर सावित्री देवी की हुई हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति संतोष, ससुर अमरनाथ व सास फूलवंती देवी  को 7-7 वर्ष की कठोर कैद व 2-2 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement
Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका का पिता घुरफेकन पाल निवासी ग्राम बरवाडीह, थाना चकरघट्टा, जिला चंदौली ने रॉबर्ट्सगंज थाने में 27 सितम्बर 2018 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी सावित्री देवी की शादी करीब साढ़े 4 वर्ष पूर्व 9 जून 2014 को संतोष पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम बसौली ,

थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बावजूद इसके दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी सावित्री देवी को दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर पति संतोष, ससुर अमरनाथ व सास फूलवंती देवी द्वारा शुरू से ही मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा।

Advertisement

जब भी सावित्री मायके आती थी तो सारी बात सबको बताती थी। कई बार रिश्तेदारों के सामने पंचायत भी हुई, जिसमें कहा जाता था कि अब प्रताड़ित नहीं करेंगे।। लेकिन पुनः वहीं रवैया अपनाया जाता रहा। 22 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे सावित्री देवी के बीमारी की सूचना पर अन्य लोगों के साथ उसके ससुराल पहुंचा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे और मृत हाल में पड़ी थी।

Advertisement

उसे अस्पताल लेकर आया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।उसे पूर्ण विश्वास है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति संतोष, ससुर अमरनाथ व सास फूलवंती देवी ने उसकी बेटी सावित्री देवी को मार डाला है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 9 गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति संतोष, ससुर अमरनाथ व सास फूलवंती देवी को 7-7 वर्ष की कठोर कैद व 2-2 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कौन बनेगा दिल्ली का सीएम आज होगा ऐलान, बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म

HIGHLIGHTS

बीजेपी के निमंत्रण पत्र के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी और मुख्यमंत्री 12:35 मिनट पर शपथ लेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बुधवार शाम होने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक में तय हो जाएगा. यह बैठक पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में होगी और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है. बीजेपी की तरफ से समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच बीजेपी का निमंत्रण पत्र भी सामने आ गया है. बीजेपी के निमंत्रण पत्र के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत दोपहर 12 बजे की जाएगी. गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले बुधवार का दिन भी हलचल वाला है. लंबे इंतजार के बाद बीजेपी में आज बैठकों का दौर जारी है. शाम तक सीएम के नाम की घोषणा हो जाएगी.


	

कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर SP ने रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गस्त

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया
  • महाकुम्भ-2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में लगातार पदैल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने के दिये गये निर्देश


सोनभद्र। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत भ्रमण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश तथा

Advertisement

जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज के कस्बा एवं मिश्रित आबादी में पैदल गश्त कर आमजनमानस के लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

Advertisement

इसके अतिरिक्त जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर प्रमुख मार्गो,

Advertisement

चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों एवं अराजकतत्वों की गहनता से चेकिंग करने के दिये गये निर्देश।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अगर प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिले सरकारी डॉक्टर तो होगी कठोर कार्यवाही- DM

HIGHLIGHTS

  • प्राइवेट प्रेक्टिस पर सरकारी चिकित्सको पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

सोनभद्र। मंगलवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में सतर्कता समिति की बैठक की गयी। पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी/सदस्य सचिव, सतर्कता समिति, प्रधानाचार्य, स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय उपस्थित रहे।

Advertisement


इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अधीन संचालित मेडिकल कॉलेज और राजकीय चिकित्सा संस्थान व अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सा शिक्षिकों एवं राजकीय चिकित्सकों द्वारा यदि प्राइवेट प्रेक्टिस की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु शासन की संस्तुति प्रेषित किया जाये।

Advertisement


जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले की जाँच भ्रमणशील रहकर निरन्तर अनुश्रवण किया जाये, यदि ऐसा कोई प्रकरण पाया जाता है तो विधिक कार्यवाही हेतु समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गंदे पानी का सप्लाई होने से वार्ड नंo 17 के रहवासियों में भारी आक्रोश, EO को दिया शिकायती पत्र

HIGHLIGHTS

  • गंदे पानी की सप्लाई आक्रोशित वार्डवासियों ने ईओ से किया शिकायत
  • सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 17 का मामला

सोनभद्र। जिले की एकमात्र आदर्श नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 17 रोडवेज गली में पिछले एक हफ्ते से सीवर का गंदा पानी सप्लाई होने पर आक्रोशित वार्डवासियों ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर स्वच्छ पेयजल सप्लाई कराने की मांग किया है।

Advertisement

नगर पालिका कार्यालय पहुंचे वार्डवासी प्रीतम पाल सिंह, अजय कुमार, राधेश्याम, राजेश, पंकज कुमार आदि लोगों ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव को पत्र देकर अवगत कराया कि पिछले सात दिनों से सप्लाई के पानी में सीवर का पानी मिल रहा है जिससे उनके रहन-सहन खान पान में काफी अशुद्ध उपलब्ध हो रही है।

Advertisement

इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कहां से सप्लाई के पानी में सीवर का पानी पहुंच रहा है, इसकी जांच के लिए सम्बंधित को निर्देशित कर दिया गया है जल्द ही साफ पानी की सप्लाई करायी जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिस्कुट में विषाक्त पदार्थ मिलाकर लूट लिया सब कुछ, ढाई वर्ष पुराने जहरखुरानी मामले में हुई दोषियों को 5 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • दो दोषियों को 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास
  • 5-5 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अभियुक्तगणों की जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • ढाई वर्ष पूर्व हुए जहरखुरानी का मामला
  • अर्थदंड की धनराशि का 75 प्रतिशत पीड़ित को मिलेगा

सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व हुए जहरखुरानी के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश  रविंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषियों राजन केशरी व पिंटू उर्फ राकेश शाह को 5-5 वर्ष की कैद व 5-5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अर्थदंड की धनराशि का 75 प्रतिशत पीड़ित को मिलेगा।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शुभांशु पुत्र कमलेश चंद्र ने चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि  वह बर्जर पेंट्स में डीएसओ पद पर कार्यरत है। कार्य के दौरान सुकृत से 26 अगस्त 2022 को अग्रहरि पेंट्स रेणुकूट जा रहा था। सुकृत में सुबह 10:45 बजे एक सफेद रंग की बोलेरो मिली, जिसपर ड्राइवर समेत दो लोग बैठे थे। उनलोगों ने पूछा कि कहां जाना है तो रेणुकूट जाना बताया तो गाड़ी में बैठा लिया।

Advertisement

टोल प्लाजा चुर्क पर एक व्यक्ति शौचालय चला गया और दूसरे ने बोर्नविटा विस्कूट उसे भी खिलाया और खुद भी खाया। उसी समय अपने भाई शुभम को वाट्सएप भी किया था। उसके बाद वह अचेत हो गया। दोपहर बाद 1:06 बजे उसके मोबाइल से भाई के नम्बर पर काल गया। उसी सूचना पर परिवार वाले तेलगुड़वा से 5 किमी दूर बिहार जाने वाले रास्ते पर अचेतावस्था में उसे पाया। परिवार वाले उसे राबर्ट्सगंज के कीर्ति पाली क्लीनिक पर लाकर भर्ती कराया।

Advertisement

उसी जगह से 112 नम्बर पुलिस को डायल कर सूचित किया गया। सायंकाल उसे हल्का होश आने पर उसे ज्ञात हुआ कि सोने की अंगूठी, लाकेट, डेविड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, जूता मोजा, बॉटल, पांच हजार रुपये नगद, मोबाइल आदि सामान गायब है। परिवार वालों ने उक्त कार्ड को बंद कराने की सूचना के बाद पता चला कि रेणुकूट में एटीएम से 32 हजार रुपये खाते से निकाल लिया गया था। इस तहरीर पर 29 अगस्त 2022 को पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने मामले की विवेचना किया।

Advertisement

पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में राजन केशरी पुत्र काशी केशरी निवासी खरागिया अमाव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर बिहार व पिंटू उर्फ राकेश शाह पुत्र प्यारे शाह निवासी अमाव, थाना चैनपुर, जिला कैमूर बिहार के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने,

Advertisement
Advertisement

7 गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर  दोषियों राजन केशरी और पिंटू उर्फ राकेश शाह को दोषसिद्ध पाकर 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर 3- 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं  अर्थदंड की धनराशि का 75 प्रतिशत पीड़ित को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

UP बोर्ड परीक्षा: जिले के समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित केन्द्र व्यवस्थापक के साथ DM व SP ने की  समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • आगामी UP बोर्ड की परीक्षा को सकुसल सम्पन्न कराने को लेकर DM  व SP ने की समीक्षा बैठक
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क के सभागार में आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुसल सम्पन्न कराने हेतु की गयी समीक्षा बैठक
  • जनपद के समस्त जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

सोनभद्र। मंगलवार को स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आगामी यूपी बोर्ड की परीक्षा के संबंध में जनपद के समस्त जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक की गई ।

Advertisement

जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि उक्त परीक्षा को निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए तथा परीक्षा में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को प्रॉपर ब्रीफ करें एवं समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हो, उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े तथा

Advertisement

परीक्षा के दौरान की जाने वाली सतर्कता के बारे में बताया गया एवं यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दिए गए परीक्षा संबंधी संपूर्ण निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी को ब्रीफ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल SP ने की समस्त थानों के सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ मासिक बैठक

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समस्त थानों के सीसीटीएनएस कर्मियों के साथ की गयी मासिक बैठक

सोनभद्र। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह द्वारा जनपद के समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटर्स व सीसीटीएनएस आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों के साथ मासिक मीटिंग की गयी।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम कर्मियों का हाल-चाल जाना तथा थानों पर चल रहे CCTNS कार्य की समीक्षा की गयी तथा सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से समय से निस्तारण के लिए बताया गया तथा कार्य में गुणवत्ता व कार्यकुशलता को बेहतर करने के लिए सभी कम्पयूटर ऑपरेटर्स व सीसीटीएनएस कर्मियों को जरुरी अपडेट के बारे में बताया गया तथा उनसे फिडबैक भी लिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्कूल- कॉलेजो व मुख्य मार्गो पर एन्टीरोमियो टीम प्रतिदिन चला रही चेकिंग अभियान, महिलाओं व बलिकाओं को किया जा रहा है जागरूक

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
  • महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक


सोनभद्र। नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया

Advertisement

तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें