नही रुक रहा नदियों से अवैध खनन

HIGHLIGHTS

  • नदीयों से अवैध खनन जोरों पर

, सोनभद्र। बभनी वन रेंज की नदियों में इन दिनों अवैध बालू, गिट्टी और बोल्डर के खनन का खेल जोर-शोर से चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। नतीजतन, खनन माफिया बेखौफ होकर बालू, बोल्डर और सोलिंग का अवैध परिवहन कर राज्य सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement


थाना क्षेत्र के सागोबाध, अहिर बुढ़वा, शिवघाट, आसनडीह, चौना, घघरा, महलपुर, तेंदुअल, बैना और धनवार गांव की नदियों से अवैध रूप से बालू, गिट्टी और बोल्डर का परिवहन किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों की चुप्पी के पीछे ‘सब सेटिंग’ की चर्चा जोरों पर है। लोगों का कहना है, “जब सैंया भए कोतवाल, तो डर काहे का!”

Advertisement



सूत्रों के अनुसार, खनन माफिया बिचौलियों के जरिए प्रशासनिक कर्मचारियों और अधिकारियों से साठगांठ कर खुलेआम खनन कर रहे हैं। नदियों से निकाली गई सैकड़ों ट्रैक्टर बालू प्रतिदिन बाजारों में ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

Advertisement



इस संबंध में जब वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे से बात की गई तो उन्होंने कहा, “खनन की जानकारी नहीं है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement



फिलहाल, अवैध खनन से क्षेत्र की नदियों का सीना छलनी हो रहा है और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। देखना यह है कि प्रशासन इस पर कब और क्या ठोस कार्रवाई करता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

UP बजट: गंगा एक्सप्रेसवे को सोनभद्र से जोड़ा जाएगा, साथ ही कनहर सिंचाई परियोजना के लिए भी हुआ धन आवंटित; सदर विधायक की पहल से मिली बड़ी सौगात

HIGHLIGHTS

  • UP बजट: गंगा एक्सप्रेसवे को सोनभद्र से जोड़ा जाएगा, साथ ही कनहर सिंचाई परियोजना के लिए भी हुआ धन आवंटित; सदर विधायक की पहल से मिली बड़ी सौगात


सोनभद्र। नए बजट को सोनभद्र को एक्सप्रेस वे के साथ कनहर सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने की मिलेगी सौगात । नए बजट में सदर विधायक की पहल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को बजट में विशेष रूप से शामिल करते हुए धन आवंटन कर दिया है इसे लेकर सोनभद्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है

Advertisement

गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए सोनभद्र के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया है इसे लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश चौबे समेत क्षेत्र के तमाम लोगों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है

Advertisement

जनपद में इस बजट में जहां कई नई सड़कों का निर्माण होगा वहीं महत्वपूर्ण यह है कि गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार करते हुए चंदौली के साथ ही उसे मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र से जोड़ा जाएगा ऐसी स्थिति में सोनभद्र सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा और यहां के लिए यह व्यावसायिक दृष्टि के साथ ही कई रूप से जनपद के लिए लाभकारी होगा इसके अलावा लंबे समय से अपूर्ण चल रही कनहर परियोजना के लिए भी धन का आवंटन नए वित्तीय वर्ष में किया गया है

Advertisement

इस बजट को सदर विधायक भूपेश चौबे ने जनहितकारी कल्याणकारी लोकोपायेगी वह सर्व समाज के लिए एक बेहतरीन बजट बताया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तौर पर कल्याणकारी है उन्होंने कहा कि नए बजट में तमाम ऐसी योजनाओं को मुख्यमंत्री ने शामिल किया है

Advertisement

जो भविष्य में संपूर्ण जनपद के लिए वरदान सा हैबित होगी इस बजट को नाकामलेकर आम नागरिकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है तमाम नागरिकों का कहना है कि लंबे समय बादइस तरह का बजट मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाला निर्माण में देरी से आवागमन हो रहा बाधितः रमेश यादव

HIGHLIGHTS

  • नाला निर्माण में देरी से आवागमन हो रहा बाधितः रमेश यादव

सोनभद्र।  जनपद की आदर्श नगर पंचायत ओबरा में चोपन रोड पर चल रहे नाली निर्माण में हो रही देरी से नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव ने कहा कि गैस गोदाम रोड के आरंभ बिंदु पर स्व. सुदामा पाठक चौराहे के पास नाले के निर्माण हेतु की गई सड़क खुदाई से महीनों से नागरिकों को अत्यधिक असुविधा हो रही है।

Advertisement

इससे आवागमन बाधित होने से रोजमर्रा के कार्य, व्यापार, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी एवं आपातकालीन सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Advertisement

इसी मार्ग से श्रीराम मंदिर कालोनी, सुमन नगर, वन विभाग, स्टेट बैंक, ओबरा कोतवाली, ओबरा पीजी कालेज, मैरिज हाल सहित परियोजना कॉलोनी भी जाना होता है। इसी मार्ग से दर्जनों वैवाहिक कार्यक्रम के साथ महाशिवरात्रि यात्रा भी प्रस्तावित हैं।

Advertisement

इस मार्ग के निर्माण में देरी की जांच की मांग करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की समय अवधि में संवेदना होनी चाहिए। कहा कि निर्माण में देरी से नगर पंचायत की छवि धूमिल हो रही है। पंचायत प्रशासन से आग्रह किया कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने हेतु आवश्यक कदम उठाए, जिससे आमजन को राहत मिले।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राज्यपाल से सोनभद्र में की गई जनजाति विश्वविद्यालय खोलने की मांग  

HIGHLIGHTS

  • राज्यपाल से सोनभद्र में जनजाति विश्वविद्यालय खोलने की गई मांग

सोनभद्र। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के अगुवाई में राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलकर जनपद सोनभद्र में जनजाति विश्वविद्यालय, व अनुसूचित जाति के पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर अवगत कराया जिससे विश्वविद्यालय खुलने से यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा मिलेगी व बाहर नहीं जाना पड़ेगा ।

Advertisement


इस अवसर पर  दुध्दी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड, आदिवासी अधिकारी मंच संयोजक उमाशंकर सिंह मरकाम, शनि उपाध्यक्ष, दीपक अग्रहरि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी सहित कई बड़े नेता रहें मौजूद

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं हैं. ये दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं.

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई. बीजेपी ने 27 सालों बाद दिल्ली में वापसी की है. इस मौके पर पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहें. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.

प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
प्रवेश वर्मा सहित छह लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इस सूची में पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम शामिल है. आज देर शाम तक मंत्रालय और उनका पदभार भी सौंपा जा सकता है. पंकज सिंह बिहार के रहने वाले हैं और राजपूत चेहरा हैं. इसके अलावा रविंद्र इंद्राज दलित चेहरा हैं. बीजेपी ने सभी वर्गों को कैबिनेट में जगह दी है.

Advertisment

पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद
दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे. पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. शपथग्रहण क्रयक्रम के दौरान एनडीए नेताओं का जुटान देखने को मिला है.

Advertisment

कौन है दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. वह शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं. बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है. कल यानी शुक्रवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में वह सीएम पद की शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता पेशे से एक वकील हैं. इसके अलावा बीजेपी में उनकी गिनती अग्रणी नेताओं में होती है. वो दिल्ली बीजेपी की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में हुई है.

BJP ने रेखा गुप्ता को कैसे सिलेक्ट क‍िया द‍िल्‍ली का CM, ‘बायोडाटा’ में क्‍या-क्‍या देखा?

Delhi CM Announcement: बीजेपी ने रेखा गुप्ता को कैसे सिलेक्ट क‍िया द‍िल्‍ली का CM, ‘बायोडाटा’ में क्‍या-क्‍या देखा?

Delhi: बीजेपी ने रेखा गुप्‍ता को द‍िल्‍ली का मुख्‍यमंत्री चुन ल‍िया है. तमाम अटकलों को दरक‍िनार करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व ने उनपर भरोसा जताया है. सुबह से कई नाम हवा में तैर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक में जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो बहुत 3D सारे लोग आश्चर्यचक‍ित रह गए. हालांक‍ि, बाद में सबने उन्‍हें बधाई दी. लेकिन सबके मन में एक ही सवाल होगा क‍ि आख‍िर बीजेपी ने सीएम कैसे चुना? ‘बायोडाटा’ में क्‍या-क्‍या देखा? हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं

Advertisment

कम उम्र
-बीजेपी नए चेहरों को मौका दे रही है. पार्टी के द‍िग्‍गजों को हटाकर कम उम्र के नेताओं को ज‍िम्‍मेदारी सौंपी जा रही है. नए नेताओं को मौका मिल रहा है. गुजरात, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ समेत जहां भी चुनाव हुए हैं, वहां यह देखने को मिला है. यही द‍िल्‍ली में भी हुआ.

करप्‍शन का दाग न हो
-BJP के किसी CM पर करप्शन का दाग नहीं, इस बार भी इसका खास ध्‍यान रखा गया. बीजेपी इस एनाउंसमेंट से पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक एक मैसेज देना चाहती है. विपक्ष को संदेश भी है.-ऐसे नेता ज‍िन्‍हें पद का लालच नहीं और जो जनता के सेवक की भावना की तरह काम करते हैं, उन्‍हें ढूंढकर बीजेपी सामने ला रही है. इससे नीचे के कार्यकर्ताओं में संदेश जाता है.

संगठन पर पकड़
-ज‍िन नेताओं की आरएसएस और संगठन में पकड़ है, उन्‍हें मौका मिलता रहा है. ईमानदार और कर्मठी नेताओं को बीजेपी आगे बढ़ाने की लगातार कोश‍िश कर रही है. इस बार भी वही हुआ.-इसके उदाहरण राजस्‍थान के सीएम भजन लाल शर्मा, एमपी के मोहन यादव, ओड‍िशा के मोहन चरण माझी और छत्‍तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय हैं.

लोकप्र‍िय चेहरा
-बीजेपी के सीएम चुनने का तीसरा मानक देखा गया है क‍ि लोकप्र‍िय चेहरा होना चाह‍िए. योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस जैसे कई उदाहरण सामने हैं.-द‍िल्‍ली में कोई बड़ा चेहरा नहीं था, लेकिन साफ छव‍ि और कार्यकर्ताओं के बीच पकड़ की वजह से इस बार नया सीएम चुनने में बीजेपी को आसानी हुई

Advertisment

समर्पित कार्यकर्ता
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी फैसला लेते वक्‍त बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं तो बड़ा मौका देती रही है. नायब सैनी और पुष्कर सिंह धामी इसका उदाहरण हैं.

रेखा गुप्‍ता क्‍यों?
-रेखा गुप्‍ता शालीमार बाग से चुनाव जीतकर द‍िल्‍ली विधानसभा पहुंची हैं. हर‍ियाणा के जींद में पैदा हुईं रेखा गुप्‍ता एलएलबी पासआउट हैं. उनकी पूरी पढ़ाई द‍िल्‍ली में हुई. वे ABVP यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं और वहीं से राजनीति में सक्रिय हुईं.-उनके नाम का अनाउंस होने की एक प्रमुख वजह वैश्व समुदाय से आना है. पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसी समुदाय से आते हैं. वैश्य समुदाय BJP का कोर वोटर भी है.रेखा गुप्‍ता को संगठन में काम करने का अच्‍छा खासा अनुभव है

DM ने किया कलेक्ट्रेट भवन का आकस्मिक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • डीएम ने किया कलेक्ट्रेट भवन औचक निरीक्षण
  • कार्यालय में साफ-सफाई व पत्रालियों के बेहतर रख-रखाव के दिये गये निर्देश।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट भवन परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किये, इस दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने के साथ ही कार्यालयों में भी साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय के पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर किया जाये, ताकि जरूरत पड़ने पर पत्रावलियों को आसानी से निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के भवन को आवश्यकतानुसार मरम्मत आदि का कार्य कराया जाये और उसे उपयोग में लाया जाये।

Advertisement

कोषागार कार्यालय के पत्रावलियों के रख-रखाव के भवन जर्जर स्थिति में पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कोषागार पत्रावलियों के बेहतर रख-रखाव हेतु भवन निर्माण कराने के निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिये। इस मौके पर उपस्थित कलेक्ट्रेट के नाजिर को निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट परिसर में नये भवन का निर्माण कार्य न कराया जाये,

Advertisement

इसका विशेष ध्यान दिया जाये, जो पहले से भवन तैयार हैं, उसकी मरम्मत कराते हुए उपयोग में लाया जाये। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के बाउण्ड्री से सटे झाड़ों को कटवाते हुए साफ-साफ किया जाये, कलेक्ट्रेट पसिर में बिना जरूरत के रखे गये सामग्री को तत्काल हटाया जाये। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, नाजिर कलेक्ट्रेट सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एलयूसीसी कम्पनी उपभोक्ताओं के करोड़ों रूपये लेकर हुयी फरार, ग्रामीणों ने थाने में किया शिकायत

HIGHLIGHTS

  • एलयूसीसी कम्पनी उपभोक्ताओं के करोड़ों रूपये लेकर हुयी फरार
  • ग्रामीणों ने थाने में किया शिकायत



बभनी, सोनभद्र। क्षेत्र के बभनी बाजार में एलयूसीसी नाम की एक कंपनी ने लोगों से रुपए जमा कराए थे। अब जब लोगों की मच्योरिटी मिलना हुआ तो कंपनी ने हाथ खड़े कर लिये। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Advertisement

बभनी बाजार में वर्षों से एलयूसीसी कंपनी की एक शाखा चल रही थी, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों ने पैसे जमा किए थे। कंपनी कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का वादा कर रही थी, और लोगों को लाभ भी दिया जिसके लालच में आकर कई लोग अपना पैसा लगा दिया अब कंपनी के लोगों द्वारा सही जबाब न मिलने और पैसा न मिलने के कारण जमाकर्ता काफी परेशान हैं और अपने पैसे की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

बुधवार को एजेन्ट वशिष्ठ गुप्ता पर ग्राहकों ने आरोप लगाया कि अब भुगतान नहीं कर रहे हैं। जमाकर्ताओं का कहना है कि कंपनी के एजेंटों ने कई प्रकार के खाते चलाए थे जैसे डेली जमाकर्ता, मंथली जमाकर्ता और एफडी।

Advertisement

क्षेत्र से हजारों लोगों का करोड़ों रुपए जमा था, और अब वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में जमाकर्ताओं ने शासन और प्रशासन से अपना जमा हुआ रुपया वापस दिलाने की मांग की है। जमाकर्ता सीमा मौर्या ने बताया कि वह वशिष्ठ गुप्ता को व्यक्तिगत गारंटी पर 1.5 लाख रुपए दिये थे

Advertisement

लेकिन अब वह देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसी प्रकार मुकेश कुमार, वंशीधर, इरफान, मनीष कुमार, सद्दाम हुसैन, राहुल गिरी, प्रशान्त कुमार सहित दो दर्जन लोगों के करोड़ों रुपए जमा कराए हैं जो अब नहीं दे रहे हैं मजबूर हो सभी जमाकर्ताओं बभनी थाने में इसकी शिकायत की है। जमाकर्ताओं ने आरोप लगाये है कि वशिष्ठ गुप्ता हमारे जमा किये पैसे से अपनी प्रापर्टी बनाये है।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि इस मामले में शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं और बभनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 का पुरजोर विरोध करे वकील- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवक्ता विरोधी बताया अधिवक्ता संशोधन बिल 2025


सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को अधिवक्ता विरोधी बताते हुए देश भर के वकीलों से इसका पुरजोर विरोध करने की अपील की है। उन्होंने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा है कि अधिवक्ताओं ने सदा सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया है

Advertisement

फिर वो चाहे स्वतंत्रता के पहले अंग्रेजी सत्ता की दमनकारी नीति हो या फिर स्वतंत्रता के बाद की सरकारों की दमनकारी नीति। श्री मिश्र ने अपने बयान में कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के माध्यम से सरकार अधिवक्ताओं की अस्मिता को पूरी तरह से समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही है जिसका संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश जमकर विरोध करता है।

Advertisement

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा है कि वैसे तो इस बिल में अनेकों खामियां हैं पर मुख्य रूप से अधिवक्ता संशोधन बिल में धारा 35, 35 A,धारा 36(1,2,3) एवम धारा 45 अधिवक्ताओं के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होने वाला है जिसको किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जा सकता।

Advertisement

इस बिल के पास हो जाने से ना तो अधिवक्ताओं का कोई अस्तित्व बचा रह पाएगा और ना ही अधिवक्ता संघों का वो फिर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश हो या बार कौंसिल ऑफ इंडिया सभी केंद्र सरकार के हाथो की कठपुतली बन कर कार्य करेगी। इसलिए मैं देश के सभी अधिवक्ताओं, अधिवक्ता संघों और देश के बुद्धिजीवी आम के से इस बिल के पुरजोर विरोध की अपील करता हूं ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आदिवासी मेला व महासम्मेलन की तैयारियों में जुटे गोंगपा कार्यकर्ता

HIGHLIGHTS

  • 8 से 10 मार्च के बीच विजयगढ़ किले पर होगा निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह कार्यक्रम
  • गोंडवाना विजयगढ़ सेवा समिति एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से होगा यह आयोजन

सोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी(गोंगपा) कार्यकर्ता आदिवासी मेला/ महासम्मेलन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए विजयगढ़ किला स्थित कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई भी की गई। जहां पर 8 से 10 मार्च के बीच निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा।

Advertisement

जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया ने बताया कि आदिवासी महासम्मेलन एवं निर्धन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम विजयगढ़ दुर्ग पर 8 से 10 मार्च के बीच होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक  छत्तीसगढ़  सुलेश्वर सिंह मरकाम तथा विशिष्ट अतिथि श्याम सिंह मरकाम रहेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि विजयगढ़ किला स्थित कार्यक्रम स्थल की सामुहिक रूप से कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई की गई।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विजयगढ़ किले पर  आगामी  8,9,10 मार्च को आयोजित आदिवासी मेला/

Advertisement

सम्मेलन एवं निर्धन कन्याओं की सामुहिक शादी को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व भी दे दिया गया है। यह कार्यक्रम गोंडवाना विजयगढ़ सेवा समिति एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।

Advertisement

इस मौके पर प्रमुख रूप से रमाशंकर सिंह पोया, रामकुमार सिंह मरकाम, भोला प्रसाद, अरविंद, जागेश्वर सिंह, शिवप्रसाद सिंह नेताम, बलवंत मरपची, रामाश्रय मरकाम, आरके सिंह अर्मो, रीनू भारतीय, हीरालाल मरकाम, बलिराम सिंह मरपची, शेषमणि आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें