बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र को किया गया फोकस- रविन्द्र जायसवाल

HIGHLIGHTS

  • केन्द्रीय बजट विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखता है- रविन्द्र जायसवाल
  • योगी सरकार ने 6 करोड लोगो को निकाला गरीबी रेखा से बाहर- रविन्द्र जायसवाल
  • बजट मे हर वर्ग और हर क्षेत्र को किया फोकस- रविन्द्र जायसवाल

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा आयोजित बजट संगोष्ठि भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुयी संगोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल मौजूद रहे। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि रविन्द्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह ने दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement

संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि केन्द्रिय बजट 2025-2026 जन, जन के उत्थान ,देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति अमृत काल की अभिव्यक्ति को पूर्ण करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का प्रयास है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बजट मे आयकर नियमों मे छूट,नये संस्थानों के सृजन, शहरों के समृद्धि तथा आम आदमी की आय को बढ़ाने, सरकार की योजनाओं से गरीबों किसानों, महिलाओं, मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार ने बजट मे व्यवस्था बनाई है। जिससे लोगों की आय बढ़ेगी और जीवन स्तर उठेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है,

Advertisement

जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत तथा विकास कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। योगी सरकार ने 9वां बजट शुक्रवार को पेश किया वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश सरकार के इतिहास के सबसे बड़ा 8 लाख 8 हजार 7 सौ छत्तीस करोड का बजट पेश किया यह बजट गरीब अन्नदाता किसान युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। पिछले 8 वर्षाे मे योगी सरकार ने 6 करोड लोगो को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। यह बजट प्रदेश के हर वर्ग व हर क्षेत्र पर फोकस किया गया है। 

Advertisement

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित है आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है यह बजट में आउट सोर्स कर्मियों के वेतन वृद्धि के साथ आउटसोर्स सेवा नियम का गठन सराहनीय है। संगोष्ठी मे आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया व सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्यरुप से जिला प्रभारी अनिल सिंह, सोनभद्र/मिर्जापुर सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश पटेल, पूर्व सांसद रामशकल जी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, क्षेत्र अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा काशी अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, शंम्भू नारायण सिंह,

Advertisement

संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, नार सिंह पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, शिवनाथ जायसवाल, रामबली मौर्या, सीमा गुप्ता, दिलिप चौबे, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, सुनिल सिंह, मनोज सिंह, गुडिया तिवारी, रुबी गुप्ता, मीनू चौबे, मंजू गिरी एवं सभी मण्डल अध्यक्ष, प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दी आर्यन एकेडमी में मनाया गया क्लोजिंग सेरेमनी, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

HIGHLIGHTS

  • दी आर्यन एकेडमी में मनाया गया क्लोजिंग सेरेमनी, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोनभद्र। दी आर्यन एकेडमी,संत नगर में शनिवार को वार्षिक परीक्षा शुरू होने के पहले वर्ष का अंतिम दिन क्लोजिंग सेरेमनी के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व साल भर के पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रम की गतिविधियों को देखते हुए बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार भी दिया गया।

Advertisement

जिससे बच्चे बहुत खुश थे और आने वाले समय में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित भी किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया और भविष्य में ज्यादा से ज्यादा पुरस्कार जीतने के लिए अपना आशीर्वाद भी दिया।

Advertisement

वहीं प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने सभी बच्चों को आने वाले वार्षिक परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी वह कहा कि  वार्षिक परीक्षा नजदीक है इसलिए आप लोग अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाइए और अच्छे अंकों से प्राप्त होने के पश्चात वह बच्चे जो प्रथम, द्वितीय,तृतीय आते हैं उनको एक बार पुनः पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर प्रियंका चौबे, नवीन कुमार पांडे, सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रतिमा, कावेरी श्रीवास्तव, अश्वनी मिश्र, रोमा, सुल्ताना,अपर्णा,  नीतीश, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, योगेश, हरिओम पांडे आदि लोग उपस्थित रहे। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में वैष्णवी पांडेय, अनुष्का मिश्रा, सौम्या शुक्ला आराध्या पांडे ,ऋषभ निगम ,अमन ,अविनाश निगम , अविका, देविका ,सम्राट यादव सत्यम, अल्का ,मान्वी ,अर्पिता आदि बच्चे रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ऑनलाइन ट्रेडिंग, व्यापार पर रोक लगाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • ऑनलाइन ट्रेडिंग, व्यापार पर रोक लगाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल को जिलाध्यक्ष राजेश के नेतृत्व में व्यापारियों ने सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर  प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया।

Advertisement

कहीं इस दौरान ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगाने की मांग की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री रोजगार उद्यम योजना में बैंकर्स उद्यमियों और व्यापारियों को लोन नहीं दे रहे हैं जिससे संबंधित ज्ञापन प्रभारी मंत्री को सौंपा गया और मांग की गई कि अभिलंब कार्रवाई करते हुए उद्यमी और व्यापारियों को लोन दिया जाए तथा ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाई जाए।

Advertisement

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, राजेश बंसल सहित कई व्यापारीगण मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अब साइकिल का जमाना गया स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगा फ्री स्कूटी- मंत्री रविंद्र जयसवाल

HIGHLIGHTS

  • अब साइकिल का जमाना हुआ खत्म, यूपी सरकार देगी फ्री स्कूटी- प्रभारी मंत्री रविंद्र
  • प्रभारी मंत्री ने बजट पर चर्चा कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां, हो रहा विकास ही विकास

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। नगर के सिविल लाइन रोड स्थित एक होटल परिसर में शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा बजट पर चर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि केंद्र व राज्य के जो बजट पेश हुए हैं उसमें आम जनमानस के हित सहित किसान नौजवान शिक्षा स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में विकास को लेकर सरकार द्वारा पेश किया गया है

Advertisement

वही श्री जायसवाल ने बताया कि 9 लाख आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी बढ़ाई गई, अब साइकिल का जमाना गया स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए फ्री स्कूटी, सरकार ने युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना को जारी रखा है.. -प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत हर जिले में सरकारी कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। 

Advertisement

इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा ,अजीत चौबे सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उड़ीसा से गांजा खरीद वाराणसी ले जा रहे थे तस्कर, सोनभद्र पुलिस की सजकता से पकड़े गए गिरोह के 4 सदस्य; 33 किलो गांजा बरामद

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस ने दो कार से 33 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
  • उड़ीसा से गांजा खरीद कर वाराणसी ले जा रहे थे तस्कर

सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दो कार से गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के चार तस्करो को गिरफ्तार किया गया और दोनो कारो से 33 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए जब्त कर दिया गया।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अज सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा उड़ीसा से गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दो कार के साथ गिर किया गया, वही कार की तलाशी में 33 किलो गांजा बरामद हुआ।

Advertisement



शनिवार को सदर कोतवाली परिसर में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारो सदस्य कार के माध्यम से उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी व आसपास के जिलों में तस्करी करते थे। इन तस्करो की दो कार से कुल 33 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त के सम्बब्ध में धारा 8/20,29,60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार तस्करः शशिकान्त सिंह पुत्र सुरेश प्रताप सिंह ग्राम तारापुर पो० टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष, दिव्यांशु सिंह पुत्र सुनील उर्फ बच्चा सिंह पता नुआंव थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष, अंकित सिंह पुत्र अजय सिंह पता नुआंव डाफी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष व अमित सिंह पुत्र स्वयंप्रकाश सिंह पता तारापुर पो० टिकरी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement



बरामदगी:- कुल 06 बण्डल में

33 किलोग्राम गांजा बरामद व 02 चार पहिया वाहन संख्या UP 65 BU 6847 अर्टिगा व UP 65 FF 6304 वेन्यू कार

इन गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी एसओजी राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल नागेश कुमार सिंह, प्रभारी चौकी चुर्क सुनील कुमार, रमेश गौड़, शशिकान्त राठौर थाना रॉबर्ट्सगंज, संजय चौहान, प्रेम प्रकाश चौरसिया, प्रकाश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, जय प्रकाश सरोज, रितेश पटेल एसओजी टीम से शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चे ना हो कंफ्यूज, परीक्षा केवल प्रयागराज में रद्द किया गया है महाकुंभ के भीड़ के कारण

HIGHLIGHTS

  • यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चे ना हो कंफ्यूज, परीक्षा केवल प्रयागराज में रद्द किया गया है महाकुंभ के भीड़ के कारण
  • परीक्षा 24 फरवरी से अपने तय सीमा पर ही होगी, परीक्षा केवल प्रयागराज में रद्द किया गया है महाकुंभ के भीड़ के कारण

UP board examination: यूपी बोर्ड की ओर से सोमवार से शुरू की जा रही परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 54 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा लेने वाले हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा सिर्फ प्रयागराज जिले में टाली जा रही है। बाकी जगह तय कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि पूरे राज्य में यूपी बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक चलने वाले हैं। 10वीं व 12वी की ये परीक्षाएं दो पाली में होंगी, पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

Advertisment

प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा रद्द किए जाने के संबंध में आए नोटिस में लिखा हुआ है- शिक्षा निदेशक एवं सभापति, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या-माध्यमिक शिक्षा परिषद/समन्वय/डी.ई./226 दिनांक 18-02-2025 द्वारा महाकुंभ 2025 के अंतिम स्नान तिथि दिनांक 26-02-2025 (महाशिवरात्रि) तक होने वाली श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और यातायात प्रबंधों के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में दिनांक 24-02-2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को अग्रेतर तिथि में सम्पन्न कराए जाने का अनुरोध किया गया है।

Advertisment
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

IG ने विंध्याचल जोन के तीनों जनपदों के एसपी के साथ की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा कैम्प कार्यालय मीरजापुर में परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकगण के साथ की गयी अपराध समीक्षा बैठक
  • महाकुम्भ-2025 व आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि/रमजान/ईद-उल-फितर/होली के दृष्टिगत अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
  • 10 दिवस के अन्दर लम्बित प्रार्थना पत्रों का करें निस्तारण-आई0जी0
  • महिला संबंधी अपराधों में गाइडलाइन के अनुरूप करें त्वरित कार्यवाही
  • कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की मंशा रखने वालों पर रखें सतर्क दृष्टि

मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर ‘‘आर0पी0 सिंह‘‘ द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने,शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण,

Advertisement

भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने, रात्रि में चैराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट, व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र रखने वालों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा जनपद के टॉप -10,अपराधियों के विरुद्ध गुंडा ,गैंगस्टर ,14(1)के अंतर्गत जब्तीकरण कराते हुए ऐसे अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण तथा

Advertisement

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कठोरतम कार्यवाही के भी निर्देश दिये तथा गोवध अधि0, पशु क्रुरता अधि0,आबकरी अधि0,चिन्हित माफिया, महिला सम्बन्धी अपराध,सम्पत्ति सम्बन्धी अपराध में विवेचना समय से पूर्ण करके निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।इसके अतिरिक्त निर्देशित किया गया कि पोक्सो एक्ट सम्बन्धी मुकदमों में 02 माह के अन्दर प्रत्येक दशा में विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तो को  न्यायालय में सशक्त पैरवी करते हुए शीघ्र ही सजा दिलाया जाय।

Advertisement
Advertisement

मादक पदार्थ के अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कराते हुए अधिक से अधिक बरामदगी कराने के निर्देश दिये गये।इस दौरान निर्देशित किया गया कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं एंव बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक-थाम हेतु महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-2 बीट क्षेत्र मे जाकर जनचैपाल लगाकर महिलाओं एवं बच्चियों को जागरुक करें।
          

Advertisement

महाकुम्भ-2025 व आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि/रमजान/ईद-उल-फितर/होली के दृष्टिगत प्रत्येक छोटी-2 घटना को गंम्भीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर विवादों को हल कराया जाय साथ ही साथ शांति समितियों तथा विभिन्न आयोजको से बैठक करके समस्त आपेक्षित व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दृष्टिगत उनकी सहभागिता प्राप्त की जाय तथा जनपदों में समुचित पुलिस प्रबन्ध कराकर निरन्तर कड़ी सजगता बनाये रखे जिससे उक्त पर्व के अवसर पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके और शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति अनवरत अक्षुण्ण बनी रहे ।
            

Advertisement

त्यौहारों के दृष्टिगत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे ट्वीटर,वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा खण्डन करते हुए भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले पर आवश्यक कार्यवाही की जाय। इसके अतिरिक्त स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा भी गुप्त रुप से विभिन्न गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की मंशा रखने वालों पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जाय।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गीता हत्याकांड मामले में दोषी पति को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 21 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े 5 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर नृशंस हत्या करने का मामला

सोनभद्र। साढ़े 5 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर गीता की हुई नृशंस हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति श्याम लाल गोड़ को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका का पिता रामवृक्ष गोड़ पुत्र मंगरु गोड़ निवासी ग्राम करौंदिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जिला सोनभद्र  ने रामपुर बरकोनिया थाने में 8 जून 2019 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी गीता की शादी करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व श्याम लाल गोड़ पुत्र  हरिनारायण गोड़ निवासी ग्राम पल्हारी , थाना रामपुर बरकोनिया, जिला सोनभद्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था।

Advertisement

शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बावजूद इसके दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी गीता को पति श्याम लाल गोड़ द्वारा मारा पीटा जाने लगा। इस दौरान एक बेटी और एक बेटा भी पैदा हुए। कई बार बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। काफी समझाने बुझाने के बाद फिर रख लेता था। यह बात गीता हमलोगों को बताती थी। 7/8 जून 2019 की रात में दहेज में रुपये की मांग को लेकर गीता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दिया।

Advertisement

इसकी सूचना रात 12:30 बजे मोबाइल पर मिली तो सुबह जब गीता के ससुराल पहुंचा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे और मृत हाल में पड़ी थी। दहेज के लिए गीता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने,  गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति श्याम लाल गोड़ को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सामुहिक दुष्कर्म में दो दोषियों को 20-20 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • – 50-50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15-15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
    * अर्थदंड की धनराशि एक लाख में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
    * साढ़े 7 वर्ष पूर्व शौच करने गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। साढ़े 7 वर्ष पूर्व शौच करने गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषियों राम प्रसाद व बाबूलाल को 20-20 वर्ष की कैद एवं 50-50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15-15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि एक लाख रुपये में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 24 अक्तूबर 2017 को घोरावल थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी एक माह पूर्व सुबह  शौच करने गई थी। लेकिन वह वापस नहीं आई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

इसीबीच पता चला कि राम प्रसाद पुत्र लल्लू निवासी आमडीह, थाना घोरावल व बाबूलाल पुत्र कृपाल निवासी कुंडा थाना घोरावल समेत चार लोग उसकी बेटी के साथ सामुहिक बलात्कार किया है और उसे राजस्थान ले जाकर बेच दिया है। इस तहरीर पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।

Advertisement

विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों राम प्रसाद व बाबूलाल को 20-20 वर्ष की कैद एवं 50-50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15-15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि एक लाख रुपये में से 80 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हैमर बॉल का हुआ ट्रायल मैच

HIGHLIGHTS

  • हैमर बॉल का ट्रायल मैच

विनय कुमार श्रीवास्तव


सोनभद्र। सोनभद्र हैमर बॉल संगठन के द्वारा शुक्रवार को डायट परिसर राबर्ट्सगंजमें हैमर बॉल का डेमो मैच खेला गया|  जिसके अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष विनोद धर , उत्तर प्रदेश टेक्निकल  हैमर बॉल अशोक सिंह, नेशनल रेफरी मुर्शिद जमाल, अलका जानवी सिंह, सुमित, राकेश केसरी, नूर सभा , विनय कुमार श्रीवास्तव, इत्यादि लोग मौजूद रहे| इस दौरान जिला सचिव दीपक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपना आशीर्वचन दिया |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें