बजट सत्र में बोले सदर विधायक भूपेश चौबे: जनपद सोनभद्र को पर्यटन जिला घोषित किया जाए

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र जनपद पर्यटन जिला घोषित किया जाए – भूपेश चौबे
  • जनपद सोनभद्र को प्लास्टिक मुक्त किया जाए- भूपेश चौबे

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधानसभा में बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अपनी बाते रखीं
सदर विधायक भूपेश चौबे ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि जनपद सोनभद्र में प्राकृतिक संपदा से भरपूर जिला है यहां पर अनेकों नदी नाले पहाड़ और प्रसिद्ध देवस्थान हैं,

Advertisement

यह जिला पर्यटन के दृष्टि से भरपूर है जिले को पर्यटन जिला घोषित किया जाए जनपद में प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान चलाकर जनपद के हर गांव गली को प्लास्टिक मुक्त किया गया व जनपद को प्लास्टिक मुक्त जिला घोषित किया जाए भाषण के दौरान अपने विधानसभा की बातों को रखा की कोन व चतरा ब्लॉक में जनपद के नौजवान को खेलने कूदने के लिए बड़ा स्टेडियम बनाया जाए

Advertisement

साथ ही डाला नगर पंचायत में भी एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाए खनन क्षेत्र का विस्तारिकरण करने के लिए धारा 20 का प्रकाशन अविलंब कराया जाए आगे कहा कि जो बजट 2025- 26 पेश किया गया है , यह बजट प्रदेश की चौमुखी विकास को गतिमान करने वाला है,

Advertisement

यह बजट नए उत्तर प्रदेश के नवीन सपनों तथा गरीब किसान महिला एवं युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगा वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा बजट है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदृष्टि सोच वाला बजट है, मैं इस ऐतिहासिक बजट के लिए जनपद वासियों व अपने विधानसभा वासियों की तरफ से माननीय वित्त मंत्री जी का आभार प्रकट करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस लाइन चुर्क में हुई व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क में जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक की गयी, इस दौरान उपस्थित सभी व्यापारी बन्धुओं को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी

  • पुलिस से सुरक्षा संबंधित जो भी व्यापारी मदद मांगेगा पुलिस व्यापारी बंधुओं का सहयोग करेंगी-  एडिशनल एसपी
  • व्यापारी अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे  जरूर लगवाले- एडिशनल एसपी

सोनभद्र। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह की अध्यक्षता में  पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के सम्बंन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

Advertisement

इस दौरान मौजूद रहे जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ घटित अपराधिक घटनाओं एवं उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों मे सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग करने हेतु बताया गया

Advertisement

साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी तथा उनके सुरक्षा के सम्बंध मे व्यापारी बंधुओं द्वारा पुलिस से जो भी सहयोग मांगा जायेगा उसमे पुलिस द्वारा मदद का भरोसा दिलाया गया।

Advertisement

इस मौके पर व्यापार संघ से राजेश गुप्ता, रमेश जयसवाल, अजीत जयसवाल, सूरज ओझा, विमल अग्रवाल, प्रकाश केशरी, रीतु अग्रहरी, नागेन्द्र मोदनवाल सहित जनपद के अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में चोरी की घटना निरंतर बढ़ रही है आए दिन व्यापारी हो रहें इसके शिकार, सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में बोले कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • नगर में चोरी की घटना निरंतर बढ़ रही है आए दिन व्यापारी हो रहें इसके शिकार, सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में बोले कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में व्यापक विचार विमर्श किया गया।

Advertisement

इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि व्यापारी अपने व्यावसायिक परिसरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए भी और लगा भी रहे जबकि पूर्व में ही व्यापारी कल्याण बोर्ड की मीटिंग में मुख्य चौराहो पर सीसीटीवी नाइट विजन कैमरा लगाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया जा चुका है उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके परंतु अधिकांश वाहनों में कैमरे नहीं लगाए गए हैं

Advertisement

जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर में चोरी की घटना निरंतर बढ़ रही है आए दिन व्यापारी इसके शिकार हो रहे हैं सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी न चोर पकड़े जा रहे हैं ना चोरी का सामान पकड़ा जा रहा है उन्होंने कहा कि उरमौरा मे कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर पके हुए मांस के अवशेष फेके जा रहे हैं

Advertisement

जिससे सड़न के साथ दुर्गंध पैदा हो जा रही जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई उन्होंने कहा कि अप्रशिक्षित चालकों द्वारा ई रिक्शा चलाई जाने से जहां यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं वही नगर में प्रायः जाम की स्थिति भी बनी हुई ई रिक्शा का रूट निर्धारण किया जाए

Advertisement

और निर्धारित रास्ते से ही ई-रिक्शा संचालन की अनुमति जाए बैठक में मुख्य रूप से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल नगर महामंत्री जसकीरत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपहरण मामले में दोषी दीपक तिवारी को हुई 7 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • अपहरण के दोषी दीपक तिवारी को 7 वर्ष की कठोर कैद
  • 30 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े 7 वर्ष पूर्व  17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला

सोनभद्र। साढ़े 7 वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी दीपक तिवारी को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 30 हजार रुपये में से 25 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 9 सितंबर 2017 को पिपरी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की शाम 6 बजे रेणुकूट बाजार गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मित्र के जरिए पता चला तो  दीपक तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी के घर गया तो उसके दरवाजे में ताला बंद था।

Advertisement

जिससे उसे पूर्ण विश्वास है कि उसकी बेटी को दीपक तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी निवासी वर्तमान पता हाईटेक रेलवे क्रासिंग रेणुकूट, थाना पिपरी , जिला  सोनभद्र मूल निवासी अडियार , थाना सुरेरी, जिला  जौनपुर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपक तिवारी को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 30 हजार रुपये में से 25 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाशिवरात्रि 2025: अखाड़ों की शोभायात्रा की टाइमिंग और रूट पहले से कर लें तय, कमिश्नर और CP ने दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • महाशिवरात्रि: अखाड़ों की शोभायात्रा की टाइमिंग और रूट पहले से कर लें तय, कमिश्नर और CP ने दिए निर्देश

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

Mahashivratri 2025 : मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर कमिश्नरी सभागार में बैठक हुई। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों के साधुओं की ओर से निकाले जाने वाले जुलूस के आयोजन को लेकर आवश्यक प्रबंध, जुलूस की टाइमिंग एवं रूट के सापेक्ष आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisment

कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच करें। हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाए। पीडब्ल्यूडी को पर्याप्त मजबूत बैरिकेडिंग का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर और पुलिस आयुक्त ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर, सारंगनाथ मंदिर सहित जनपद में स्थित समस्त प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष साफ-सफाई, ड्रेनेज, सीवर की साफ सफाई पूर्व से ही कराएं। मार्कंडेय महादेव मंदिर में साफ सफाई सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर क्षेत्र में बंदरों, छुट्टा पशुओं, आवारा कुत्तों के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध करें। शहर एवं मंदिरों के आस पास कहीं भी सीवर ओवर फ्लो न मिले। समस्त स्ट्रीट लाइट चेक कराकर ठीक करा लिया जाय। श्रद्धालुओं के सामान, जूता चप्पल रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्लॉक रूम का प्रबंध नगर निगम सुनिश्चित करें। नीचीबाग, मैदागिन सहित अन्य उपयुक्त स्थलों पर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अफसरों ने निर्देश दिए कि पर्याप्त अधिकारियों की ड्यूटी अविलंब लगाएं। एनडीआरएफ, जल पुलिस की तैनाती रहे। चिकित्सा का पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित रहे।

भारी भीड़ के दृष्टिगत आवश्यक दवाइयों सहित मेडिकल टीम तैनात रहे। एम्बुलेंस की मुकम्मल व्यवस्था, डाक्टरों की टीम मुस्तैद रहे। विद्युत विभाग सुरक्षा के दृष्टिगत भूमिगत एवं विद्युत तारों को नए सिरे से चेक करा लें। विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर कैंपस, स्टील रेलिंग आदि की सघन जांच करा लें।

Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाशिवरात्रि 2025 : काशी के घाटों पर बही स्वच्छता की बयार, विग्रहों का किया विशेष पूजन; लिया गया संकल्प

HIGHLIGHTS

  • नमामि गंगे के लोगों ने गंगा के प्रमुख घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दाैरान आसपास के लोगों को भी जागरूक किया गया। लोगों को गंगा के आध्यात्मिक महत्व को बताया गया।

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी: महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए नमामि गंगे गंगा विचार मंच वाराणसी महानगर इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आमतौर पर नमामि गंगे गंगा निर्मलीकरण के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहती है। इन दिनों संस्था द्वारा काशी में गंगा किनारे महाशिवरात्रि के पूर्व 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा है सफाई ही पूजा है अभियान चलाया जा रहा है।

मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में शुक्रवार को त्रिलोचन घाट पर बलराम मंदिर में सफाई कार्य किया गया। मंदिर में स्थित कई प्राचीन विग्रहों जिनमें द्वादश ज्योतिर्लिंग सहित कई अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं थीं, उनकी स्वच्छता रूपी सेवा की गई।

परिसर की सफाई करने के बाद स्नानादि कराया गया। रुद्राष्टकम् के श्लोक उच्चारण के साथ भस्म, पुष्पहार, विल्व पत्र, धुप, दीप आदि अर्पित किया गया। भक्तों के हर हर महादेव शंभु काशी विश्वनाथ गंगे के भक्तिमय स्वरों से प्रांगण गुंजायमान था।

शिवम ने बताया कि अभियान में टीम की महिला सदस्यों ने विशेष सक्रियता दिखायी। पिछले 11 दिनों में सैकड़ों विग्रहों की सेवा की गयी। इसमें स्थानीय पंडा पुरोहितों, श्रद्धालुओं का सहयोग मिल रहा। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। अभियान में प्रमुख रूप से ऊषा गुप्ता, निधि अग्रवाल, रागिनी सिन्हा उपस्थित रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राज्य महिला आयोग ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सदस्य बोलीं- नहीं दर्ज हो रहे मामले

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कई मामलों को मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि पुलिस आयोग की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करती।

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने पुलिस पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। गुरुवार को सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि महिला आयोग की तमाम शिकायतों के बावजूद वाराणसी पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करते हुए निस्तारित कर दे रही है।

Advertisment

उन्होंने तमाम मामलों में पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी। बावजूद इसके गुरुवार को उनकी तीसरी जनसुनवाई में भी वहीं फरियादी अपनी गुहार लगा रहे हैं कि पुलिस उनका मामला नहीं दर्ज कर रही है।

Advertisment

उन्होंने जंसा थाने में पीड़िता पूजा के मामले का हवाला देते हुए कहा कि तीन बार कहने के बावजूद जंसा पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले में उच्चाधिकारी जांच कर रहे हैं, कह कर टाल दिया। पूजा का थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। काफी थानों से रिपोर्ट संतोषजनक नहीं हैं। सभी मामलों में बार-बार फरियाद होती है।



उन्होंने बताया, एकता श्रीवास्तव की ओर से शिकायत की गई थी उनके पति पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर हैं। चार वर्षीय पुत्री सहित मारपीट कर घर से निकालने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
किरण सोसायटी के लोगों से जुड़े प्रीति सिंह के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संध्या पांडेय ने दिव्यांग पति के संबंध में शिकायत की। इसमें अब तक कुछ नहीं किया गया। निस्तारण के कालम में जो आख्या लगाई जा रही है उसमें संतुष्टि नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में कुल 25 मामले आए जिसमें 17 से अधिक मामलों पर सुनवाई की गई है।



जनसुनवाई के दौरान ट्रांसजेंडर सलमा ने हंगामा किया। एक महिला को लेकर वे जनसुनवाई में पहुंचीं और उस पर हो रहे अत्याचार को लेकर हंगामा किया। जिस महिला को लेकर सलमा ने हंगामा किया वह शिकायती पत्र लाने की बात कहकर चली गई।

Advertisment


महिला आयोग की सदस्य और सीपी से मिले भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेता
महाकुंभ प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान कर रही माता-बहनों-बेटियों की वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के विभिन्न मामलों को देखते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य महिला आयोग की सदस्य व पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने इसे साइबर अपराध के साथ-साथ भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत भी गंभीर अपराध बताया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



	

DM ने वाटरशेड विकास यात्रा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

HIGHLIGHTS

  • वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के तहत डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर गन्तब्य स्थल के लिए किया गया रवाना।
  • प्रचार वाहन के माध्यम से परियोजनाओं के परिणामपरक कार्यों, के बारे में अधिक से अधिक ग्रामीणों को दी जायेगी जानकारी

सोनभद्र। वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का ब्यापक प्रचार-प्रसार (वालराइटिंग, आडियो विडियो, नुक्कड़ नाटक आदि) के माध्यम से परियोजनाओं के परिणामपरक कार्यों के वाटरशेड विकास यात्रा प्रचार वाहन को जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाटरशेड विकास यात्रा को गन्तब्य स्थल के लिए रवाना किया गया।

Advertisement

प्रचार वाहन विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का ब्यापक प्रचार-प्रसार (वालराइटिंग, आडियो विडियो, नुक्कड़ नाटक आदि) के माध्यम से परियोजनाओं के परिणामपरक कार्यों, उसके परिणामों तथा लाभों के बारे में अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र, डा० हरिकृष्ण मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन, के०के० सिंह एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रावर्ट्सगंज, अमित कुमार चौबे, तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इस प्रचार वाहन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर वाटरशेड विकास के विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का ब्यापक प्रचार-प्रसार (वालराइटिंग, आडियो विडियो, नुक्कड़ नाटक आदि) के माध्यम से परियोजनाओं के परिणामपरक कार्यों,

Advertisement

उसके परिणामों तथा लाभों के बारे में अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुँचाने एवं जल की मात्रा को लेकर वाटरशेड यात्रा अभियानके अन्तर्गत भारत सरकार की वाटरशेड यात्रा प्रचार वाहन जनपद में पहुँची। विकास खण्ड-घोरावल के ग्राम तेन्दुआ एवं पेढ़ में भूमि संरक्षण अधिकारी, रावर्ट्सगंज-सोनभद्र (कृषि विभाग) द्वारा वाटरशेड विकास से सम्बन्धित कार्य सम्पन्न किये गये। प्रचार वाहन भारत सरकार द्वारा भेजा गया है, जो योजना के जनपदों में पहुँचकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रहा है।

Advertisement

इस प्रचार वाहन द्वारा योजना के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए गॉव तेन्दुआ पहुँची जहाँ पर वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के अन्तर्गत किसानों को योजना से होने वाले विकास कार्यों एवं लाभों के बारे में जानकारी दी गयी तथा किसानों एवं छात्रों द्वारा वृक्ष लगाकर वृक्षारोण का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा उसे जीवित रखने का भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा संकल्प दिलाया गया एवं रैली निकालकर योजना के बारे में ग्रामीणों को ब्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया गया।

Advertisement

माइक्रो वाटरशेड-पेढ़ में वाटरशेड विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई-2.0 के अन्तर्गत चेकडैम निर्माण हेतु ब्लाक प्रमुख घोरावल, दीपक सिंह पटेल द्वारा भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न कराया गया, जिससे ग्रामीणों में उल्लास का लहर था।

Advertisement

माइक्रोवाटरशेड-धुरकरी में वाटरशेड विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई 2.0 के अन्तर्गत निर्मित चेकडैम का ब्लाक प्रमुख घोरावल, दीपक सिंह पटेल द्वारा लोकार्पण किया गया तथा उनके द्वारा जल संचय के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी, जिससे ग्रामीणों में काफी उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दो सूत्रीय मांग को लेकर अपना दल कमेरवादी का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • दो सूत्रीय मांग को अपना दल कमेरवादी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
  • दो सूत्रीय मांग को लेकर अपना दल कमेरवादी का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

सोनभद्र। अपना दल कमेरवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में आज कलेक्ट्रेट परिसर में दो सूत्री मांग को लेकर राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को देकर आवाज बुलंद किया।

Advertisement

इस दौरान अपना दल कमेंरावादी जिला अध्यक्ष रामधनी कोल ने बताया कि संगठन के तत्वाधान में प्रदेशव्यापी आयोजित एक दिवासी धरना प्रदर्शन करते हुए बताया कि देश में जातिवार जनगणना तत्काल कराई जाए

Advertisement

वहीं दूसरी मांग नियुक्तियों में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए यह दो सूत्री मांग पत्र राष्ट्रपति नामित जिलाधिकारी प्रतिनिधि को देखकर आवाज बुलंद किया गया।

Advertisement

इस मौके पर सुनील कुमार पटेल, शिव कुमार पटेल, अशोक कुमार, मनोज कुमार, बुद्धि नाथ, संतोष कुमार, राम लखन त्यागी, पुष्पराज, अमरेश पटेल व सामंत भारती सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नही रुक रहा नदियों से अवैध खनन

HIGHLIGHTS

  • नदीयों से अवैध खनन जोरों पर

, सोनभद्र। बभनी वन रेंज की नदियों में इन दिनों अवैध बालू, गिट्टी और बोल्डर के खनन का खेल जोर-शोर से चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। नतीजतन, खनन माफिया बेखौफ होकर बालू, बोल्डर और सोलिंग का अवैध परिवहन कर राज्य सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement


थाना क्षेत्र के सागोबाध, अहिर बुढ़वा, शिवघाट, आसनडीह, चौना, घघरा, महलपुर, तेंदुअल, बैना और धनवार गांव की नदियों से अवैध रूप से बालू, गिट्टी और बोल्डर का परिवहन किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों की चुप्पी के पीछे ‘सब सेटिंग’ की चर्चा जोरों पर है। लोगों का कहना है, “जब सैंया भए कोतवाल, तो डर काहे का!”

Advertisement



सूत्रों के अनुसार, खनन माफिया बिचौलियों के जरिए प्रशासनिक कर्मचारियों और अधिकारियों से साठगांठ कर खुलेआम खनन कर रहे हैं। नदियों से निकाली गई सैकड़ों ट्रैक्टर बालू प्रतिदिन बाजारों में ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

Advertisement



इस संबंध में जब वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे से बात की गई तो उन्होंने कहा, “खनन की जानकारी नहीं है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

Advertisement



फिलहाल, अवैध खनन से क्षेत्र की नदियों का सीना छलनी हो रहा है और सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। देखना यह है कि प्रशासन इस पर कब और क्या ठोस कार्रवाई करता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें