म्योरपुर में बच्चों ने निकाली गयी स्कूल चलो अभियान की रैली
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्कूल चलो अभियान के तहत म्योरपुर के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनिल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली।
Advertisement
इसमें आधी रोटी खाऐगे फिर भी पढ़ने जाऐंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने झंडी दिखाकर किया। रैली कस्बे के सभी वार्डों व गलियों में होती हुई खेल मैदान में पहुंची। वक्ताओं ने बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने को प्रेरित किया।
Advertisement
इस दौरान थाना प्रभारी म्योरपुर कमल नयन दूबे, रजनीश श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह,शारदा प्रसाद , विष्णु दयाल यादव,बसंती राय,पूजा यादव, बसन्त लाल, अवध बिहारी, अजय,प्रहलाद वर्मा, सुभद्रा पांडेय,आरिफ ,
Advertisement
जगत नारायण, बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद तथा सुबलाल व क० गाँ० आ० बा०वि० की आशा कुमारी, कुमारी अनिता सिंह, ममता, विमला देवी, शकुन्तला सहित म्योरपुर व आस पास विद्यालयों से अध्यापक, अध्यापिकाएं समेत तमाम स्कूली बच्चे मौजूद रहें।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ब्लॉक पर महिलाओ की जनसुनाई की
सोनभद्र। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने सदर ब्लाक सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना, इस दौरान उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें प्राप्त हों, उसका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं को किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पाये।
Advertisement
इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरुकता चौपाल का आयोजन भी सदर विकास खण्ड के सभागार में किया गया। जनचौपाल के दौरान सदस्य ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं,
Advertisement
जिसमें निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है, बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्चित भी किया जा रहा है।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने अन्नप्रासन एवं गोद भराई की रश्म अदायगी भी की। इसके साथ ही राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
Advertisement
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
शॉट सर्किट से लगी खाद लदी खड़ी ट्रक में आग, केविन हुआ खाक
उमेश केशरी
अहरौरा, मिर्जापुर। थाना अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मार्ग स्थित मेहंदीपुर चौराहे के समीप बुधवार को दिन लगभग एक बजे खाद लदी खड़ी ट्रक के केविन में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गईं।
Advertisement
जिससे कोई जन हानि नहीं हुई लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता ट्रक की केविन जल कर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर से सोनभद्र जा रहे डीआईपी खाद से भरे ट्रक चालक दिलीप कुमार ने बताया कि वह अहरौरा में ट्रक खड़ा कर हम सामने नाश्ते के लिए गए थे।
Advertisement
इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक के केविन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरएक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। आसपास के लोगों ने भी हैंडपंप से बाल्टी भर-भर कर पानी डाला।
Advertisement
संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा केबिन जलकर खाक हो गया। लेकिन पुलिस एवं नागरिकों के सहयोग एवं सूझबूझ से डीआईपी खाद को सुरक्षित बचा लिया गया।
सोनभद्र। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र द्वारा बुधवार को मुख्य चिकित्सा कार्यालय अधिकारी प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
Advertisement
वृक्षारोपण कार्यक्रम में आज आम के पेड़, अशोक के पेड़ आदि कई तरह के फलदार और छायादार वृक्षों को लगाया गया।
Advertisement
इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अश्वनी कुमार, डॉक्टर प्रेमनाथ,डॉक्टर गिरधारी लाल, डॉक्टर एस के जायसवाल,लायंस क्लब के किशोरी सिंह,विमल अग्रवाल, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र समिति के सदस्य विनय श्रीवास्तव उपस्थित थे।
11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर डीएम को सौपेंगे मांगों का ज्ञापन
एसपी से मिलकर जान माल की सुरक्षा की करेंगे मांग
घर ढहाने, जमीन हड़पने व दहशत फैलाने का लगाया आरोप
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू में मंगलवार को दबंगों से परेशान आदिवासियों ने बैठक कर आवश्यक रणनीति बनाई। मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि आदिवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा।
Advertisement
उन्होंने कहा कि दबंगों द्वारा आदिवासियों का घर व मकान ढहा दिया गया है। जमीन भी हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा दहशत भी फैलाया जा रहा है। जिसकी वजह से आदिवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। आरोप है कि दबंगों द्वारा बाबूलाल, रामसुंदर, रामप्रसाद, लालबहादुर, अमृतलाल, रीता देवी व लीलावती की जमीन हड़पने व घर ढहाने का प्रयास किया जा रहा है।
Advertisement
आए दिन जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने के साथ ही दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है। अगर शीघ्र मामले को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती तो किसी भी दिन बड़ी घटना घटित हो जाएगी। विशिष्ट अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संगठन मंत्री हीरालाल मरपची ने कहा कि आदिवासियों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंच कर आदिवासियों द्वारा प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इसके अलावा एसपी से मिलकर जान माल की सुरक्षा की मांग की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल अरमो व संचालन अमर सिंह मरकाम ने किया।
Advertisement
बैठक में प्रमुख रूप से बघाडू, चवना, धूमा,धिवहीँ, रन्नो गांवों से आए आदिवासी रामसुंदर, रामजीत कोरचो,खतिन्दर मरकाम, रीता देवी, रजनी गोड़, लीलावती देवी, बलवंत सिंह, धनपतिया, पार्वती, मानकुंवर, मीना देवी,अनीता, दौलतिया, देवकुमार,देवमूरत पोया,अरुण कुमार, रामप्रकाश, रजवंती, प्रमिला, रामरतन, अमृत सिंह, रामफल, पनमतिया देवी आदि मौजूद रही।
श्रीगायत्री ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन
सोनभद्र। अखिल भारतीय गायत्री विश्व परिवार द्वारा पूज्यगुरु आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा वंदनीया गुरु माता जी के सूक्ष्म संरक्षण में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर कल दिनांक 10 जुलाई को श्रीगायत्री ज्ञान मंदिर (जिला पंचायत परिसर) में विभिन्न प्रकार के संस्कार, गायत्री महायज्ञ व माता जी का भंडारा का आयोजन सुबह 9:00 से होगा।
Advertisement
उपरोक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण”ने देते हुए गायत्री परिजनों से अपील किया कि वह समय से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक
वेदांश केसरी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0″ के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम व महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रमुख बाजारों,
Advertisement
कस्बा, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,
Advertisement
आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि तथा सहायतार्थ उपलब्ध कराये गये विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090,
Advertisement
पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना पिपरी पर बीट बुक एवं अभिलेखों का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना पिपरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीट बुक, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, गस्त रजिस्टर, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों के संधारण की स्थिति, अद्यतन प्रविष्टियों की नियमितता, बीट पुलिसिंग की प्रभावशीलता तथा थाने की समग्र कार्य प्रणाली की समीक्षा की गई।
Advertisement
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी अभिलेख अद्यतन,
Advertisement
व्यवस्थित एवं सत्यापन योग्य स्थिति में बनाए रखें जाएं। निरीक्षण के अंत में थाने के समस्त पुलिसकर्मियों को बीट प्रणाली के महत्व तथा दस्तावेजों के समुचित संधारण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
गांधी अध्ययन सभागर में अयोजित की गई वार्षिक भव्य बैठक
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। बीते रविवार को काशी विद्यापीठ के गाँधी पर्यटन अध्ययन संकुल के सभागार में हैमर बाल स्पोर्ट्स संघ उत्तरप्रदेश की वार्षिक बैठक उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार जायसवाल हैमर बाल के संस्थापक व भारतीय हैमर बाल संघ के महासचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोनभद्र हैमर बाल संघ के द्वारा आहूत की गई।
Advertisement
इसमें हैमर बॉल के विकास एवं आगामी प्रतियोगिता के सम्बन्ध में विचार विमर्श व रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर मंजीत सिंह सदस्य, अमरदीप दुबे संयोजक, सीमा पाठक संयोजक, दीपक कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, मनीषा रानी, दिनेश कुमार, अवनीश पाल, ज्योति कुमारी, कल्पना कुमारी, अमित सिंह,
Advertisement
चंदौली एवं काशी विद्यापीठ पीएचडी विभाग में अध्ययरत छात्रों ने प्रतिभाग किया हैमर बॉल भारत का पारम्परिक एवं स्वदेशी खेल है जिसे जन जन तक पहुँचाने के लिए उत्तरप्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शनी मैच आयोजित आयोजित करने पर बल दिया गया।
Advertisement
इसी क्रम में एक प्रदर्शनी मैच काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पर आयोजित किया गया जिसमें विद्यापीठ के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया इसके बाद प्रोजेक्टर के माध्यम से संस्थापक व भारतीय हैमर बाल l संघ के महासचिव श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस खेल की बारीकीयों को बहुत विस्तार से बताया गया
Advertisement
अंतराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक तैयार करने हेतु प्रथम निर्णायक श्रेणी सुधार परीक्षा आयोजित की गई जिसमें सोनभद्र से मुर्शिद जमाल, विनय कुमार श्रीवास्तव, अल्का कुमारी, राकेश केसरी एवं लखनऊ से अल्का यादव एवं राकेश कुमार सिंह ने प्रतिभाग किया।
Advertisement
इस निर्णायक सुधार परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले निर्णायक को उत्तरप्रदेश का तकनिकी प्रमुख नियुक्त किया जाएगा 3 निर्णायक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में कार्य करेंगे शेष उत्तर प्रदेश टीम के कोच व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अपना दायित्व निभाएंगे
आकांक्षी जिलों के शिक्षकों की स्थानान्तरण सूची जारी की जाए- अशोक कुमार आवाक
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि आकांक्षी जनपदों एवं विकासखण्डों में सेवारत शिक्षक/ शिक्षिकाऍं जिनका ऑनलाइन आवेदन सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा अग्रसारित किया गया एवं
Advertisement
तद्क्रम में शिक्षा निदेशालय द्वारा कंसीडर्ड किया गया, को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया जाए। कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि इस सत्र के लिए घोषित स्थानान्तरण नीति में कहीं भी इस प्रकार का कोई प्राविधान नहीं है कि नियमानुसार जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा अग्रसारित ऑनलाइन आवेदन जो शिक्षा निदेशालय द्वारा पोर्टल पर कंसीडर्ड हों , उनको स्थानान्तरण से वंचित किया जाए। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी इस प्रकार के शिक्षक/ शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण किया गया था।
Advertisement
शिक्षकों की स्थानान्तरण प्रक्रिया को उदार और सरल बनाने हेतु इस बार प्रतिस्थानी से सम्बन्धित कोई प्राविधान भी नहीं रखा गया था। किन्तु अत्यन्त खेद का विषय है कि आवेदित विद्यालयों में स्थान अभी भी रिक्त हैं , फिर भी शिक्षकों को स्थानान्तरण में विद्यालय आवंटित नहीं किया गया।
Advertisement
कुछ शिक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, पर कुछ का स्थानान्तरण अकारण ही रोक दिया गया है। कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि भरे हुए पांच विकल्पों में से प्रथम, द्वितीय उपलब्ध नहीं होने पर, अन्य विकल्प दिए जाने चाहिए थे। इस सत्र के लिए घोषित नीति में अकारण इस प्रकार का परिवर्तन करना उचित नहीं है। शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रक्रिया को अधर में ही लटका देने से आवेदन करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं में रोष एवं पीड़ा है।