माई छोटा स्कूल का भव्यता के साथ मनाया गया 5वां वार्षिक उत्सव

HIGHLIGHTS

  • माई छोटा स्कूल का भव्यता के साथ मनाया गया 5वां वार्षिक उत्सव

विनय कुमार श्रीवास्तव (रॉबर्ट्सगंज, संवाददाता)

सोनभद्र। माई छोटा स्कूल का पांचवां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ चंडी तिराहा स्थित सोन पैलेस में मनाया गया। इस भव्य समारोह का शुभारंभ बच्चों द्वारा श्री गणेश स्तुति एवं अतिथियों द्वारा गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में विद्यालय परिवार के नन्हे मुझे विद्यार्थियों द्वारा सुंदर कलात्मक गीत, संगीत व नृत्य के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। एक विशेष प्रस्तुति में छोटे बच्चों द्वारा संस्कृत मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण मंत्रमुग्ध हो गया।

Advertisement

माई छोटा स्कूल ने अपने पांच वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर ली है, और इस अवसर पर विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, संगीत, नाटक और काव्य पाठ प्रमुख रहे। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

Advertisement



इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी मंच पर कदम रखा और अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। माताओं और बच्चों के संयुक्त नृत्य व गायन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उनकी प्रतिभा को निखारना भी था।

Advertisement

मुख्य अतिथि शैलेन्द्र दुबे, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी व कमलाकांत पाण्डेय ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में माई छोटा स्कूल, एलीट पब्लिक स्कूल निरंतर प्रगति कर रहा है और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

विद्यालय प्रबंधक रागिनी विशेष, गौरी त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बच्चों की प्रतिभा को एक बेहतर मंच मिल सके।

Advertisement

समारोह के अंत में प्रतिभागी बच्चों को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश द्विवेदी, डॉ शान्तेश्वर प्रसाद, आनंद त्रिपाठी द्वारा प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस उत्सव ने सभी को यादगार पल दिए और एक सकारात्मक संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर प्रकाश पाण्डेय, अमर नाथ पाण्डेय, आकाश, विनीत श्रीवास्तव, विशेष पांडेय, चांदनी त्रिपाठी, प्रियंका सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के सभी नगर निकायों से आई कुल 22 शिकायतें, साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश की समस्याएं रही मुख्य

HIGHLIGHTS

  • सम्भव दिवस पर नपा अध्यक्ष ने वार्डों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश
  • सम्भव दिवस जिले के सभी नगर निकायों में आए हुए सभी शिकायतों के निस्तारण करने के दिए गए निर्दश

सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

Advertisement

तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश,

Advertisement

से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। रुबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवसर पर जेई मनीष कुमार, सदस्य अनवर अली, मनौज चौबे, धर्मराज जैन, सुजीत कुमार, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चयन में अधिकारियों पर महिलाओं ने लगाया धांधली का आरोप, किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चयन में अधिकारी पर धांधली का आरोप
  • समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन दिया पत्र

सोनभद्र। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मा ब्लॉक क्षेत्र के कसया कला गांव निवासी समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों व दूसरे समूह की महिलाओं द्वारा गलत तरीके से समूह का चयन करते हुए सस्ते गल्ले कोद्रे की दुकान का चयन कराया गया जिसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए एडीएम को पत्र देकर मामले की जांच करने की उठाई मांग।

Advertisement



समूह की महिलाओं में अंजू व पूजा ने बताया कि पिछले महीने के 28 29 तारीख को ग्राम पंचायत के दूसरे टोले में बैठक करके अधिकारियों द्वारा अपने चहिते व नए समूह के सखी को कोद्रे सस्ते गले की दुकान का चयन कराया गया वहीं पूर्व में भी इस तरह की बैठक की गई जिसका विरोध करने पर वह कैंसिल कराया गया था पुन्ह दोबारा वह गलती अधिकारियों के मिली भगत से की गई।

Advertisement

जिसमें 1 वर्ष पहले के समूह का नाम चयन के बाद काट कर चोरी छुपे बैठक कराकर सस्ते गल्ले कोट की दुकान का चयन कराया गया जिस संदर्भ में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की जांच कर कर सही तरीके से समूह की महिलाओं को सस्ते गले कोट की दुकान का चयन कराया जाए इस मौके पर अंजलि विमल हीरावती विमल हीरावती पूजा भगवती अनीता सीता शीला गीत उर्मिला शांति चांदनी पूनम चम्पा आदि लोग मौजूद।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मनाया गया प्रथम वर्ल्ड हैमर बाल डे

विनय श्रीवास्तव

सोनभद्र। प्रथम वर्ल्ड हैमर बाल डे प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में मनाया गया। बतादें कि हैमर बाल  ओपन नेशनल चैंपियनशिप 6 जून 2024 को उड़ीसा में खेला गया ,उसके बाद दूसरा अंडर -19, 26 सितंबर 2024 को लखनऊ में खेला गया और अंडर 17, 26 दिसंबर 2024 को आगरा में खेला गया |  हैमर बाल खेल का निरंतर प्रचार प्रसार किया जा रहा है |

Advertisement



इस अवसर पर जिला हैमर बाल कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ,उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष अंबर उपाध्याय ,कोषाध्यक्ष  विनोद धर , संयुक्त कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ,सचिव दीपक श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाश मेराडी, संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह, मीडिया सेल शांतनु विश्वास,कार्यकारी सदस्य  में मुर्शीद जमाल, आनंद कुमार ,राकेश केसरी ,अलका उपस्थित थे |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दो दिवसीय प्रवास पर गुप्तकाशी पहुंचेंगे आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण महाराज

HIGHLIGHTS

  • दो दिवसीय प्रवास पर गुप्तकाशी पहुंचेंगे आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण महाराज

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज नगर एक होटल में ग्राम्य संस्कृति,समृद्धि एवं जीवनबोध विषय पर आगामी 4 मार्च  को होने वाले संगोष्ठी को लेकर आयोजन समिति की एक बैठक संपन्न हुई।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक अभियान काशीकथा के संयोजक डॉ. अवधेश दीक्षित ने कहा कि गुप्तकाशी की पावन धरा पर 4 मार्च को आयोजित होने वाली संगोष्ठी में  धार्मिक,आध्यात्मिक एवं दार्शनिक विचारक सिद्ध पीठ श्री हनुमन्निवास अयोध्या धाम के परम पूज्य संत आचार्य  मिथिलेशनन्दिनीशरण महाराज जी के  अमृत वाणी को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Advertisement

कार्यक्रम के संयोजक  आलोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पूज्य महाराज जी काशी से सीधे सोनभद्र पहुंचेंगे तत्पश्चात नगर स्थित ज्योति इंटरनेशनल होटल में ग्राम्य संस्कृति, समृद्धि एवं जीवन बोध संगोष्ठी कार्यक्रम में उद्बोधन, विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में बेटियों को पुरस्कार वितरण व 251 कन्याओं के साथ सामूहिक सहभोज कार्यक्रम के उपरांत पूज्य महाराज जी सहस्र शिवलिंग मऊ कला, विजयगढ़ दुर्ग, बाबा मछंदर नाथ, अमिलाधाम जाएंगे उसके बाद  काशी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement

बैठक में प्रमुख रूप से डॉ अवधेश दीक्षित, पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी, पारसनाथ मिश्रा, जगदीश पंथी , विनोद चौबे , दयाशंकर पांडे ,प्रद्युम्न त्रिपाठी , कमलेश चौबे,  प्रमोद गुप्ता, चित्रा जालान, सुशील त्रिपाठी, योगेंद्र बिन्द, प्रभात सिंह चंदेल, मृगांक दुबे,कुंवर चौबे,प्रवीण पांडेय, विनय शुक्ला, विनय विश्वकर्मा, ठाकुर दिग्विजय सिंह, ठाकुर अभय सिंह, बृजेश शुक्ला, लक्ष्मी झा, अरुणेश पांडे,आनंद त्रिपाठी, राज नारायण तिवारी, राकेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता संशोधन बिल वापस होना अधिवक्ताओं की एक जुटता का परिणाम-राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • देश भर के अधिवक्ताओं के भारी विरोध के कारण केंद्र सरकार को वापस लेना पड़ा अधिवक्ता संशोधन बिल

सोनभद्र। केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 वापस लेना देश भर के अधिवक्ताओं के एक जुटता का परिणाम है यह बाते संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने पत्रकारों से बात करते हुए कही।

Advertisement

श्री मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में पिछले दस दिनों से देश भर के अधिवक्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जा रहा था जिसके कारण केंद्र सरकार को फिलहाल उक्त बिल वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Advertisement

पत्रकारों से वार्ता के दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल में कोई ऐसी बात नही लिखी गई थी जो संविधान सम्मत हो और ना ही इस बिल में अधिवक्ताओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए  ही कोई बात लिखी गई थी बल्कि इसके विपरित अधिवक्ताओं के अस्तित्व, अधिकार और उनकी अभिव्यक्ति को पूरी तरह कुचलने की विधिक व्यवस्था सरकार द्वारा बनाई गई थी जिसका संज्ञान होते ही देश भर के अधिवक्ता बार कौंसिल ऑफ इंडिया,

Advertisement

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवम संयुक्त अधिवक्ता महासंघ सहित अनेकों अधिवक्ता संघों के आहवान पर पूरी ताकत के साथ अक्रोशित और आंदोलित होकर इस बिल का पुरजोर विरोध किए और परिणाम स्वरूप सरकार को 28 फरवरी जो इस बिल पर आपत्ति एवम सुझाव की अंतिम तारीख तय की गई थी के पूर्व ही कल बाईस तारीख को ही पत्र जारी कर वापस लेना पड़ा जिसका स्वागत संयुक्त अधिवक्ता महासंघ करता है।

Advertisement

श्री मिश्र ने कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ यह अपेक्षा करता है कि केंद्र सरकार भविष्य में इस बिल को लाने के पूर्व देश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से इस पर विधिवत विचार विमर्श कर उनकी पूर्ण सहमति के बाद ही इस बिल को लाएगी अन्यथा आगे भी अधिएकताओ के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भारत ने दुबई में 6 विकेट से धमाकेदार जीत की दर्ज, पाकिस्तान की करारी हार के बाद भारत में भयंकर जश्न का माहोल

IND vs PAK Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के परख्चे उड़ा दिए। भारत ने दुबई में 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

IND vs PAK Highlights: कोहली के ‘शतकीय धमाके’ से पाकिस्तान हुआ तबाह, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया हिसाब बराबर

IND vs PAK Highlights: भारत का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजयी अभियान जारी है। भारत ने रविवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने दुबई इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 242 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर चेज किया।

Advertisment

विराट कोहली के ‘शतकीय धमाके’ में पाकिस्तान तबाह हुआ। उन्होंने 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल हैं। भारत ने पाकिस्तान से हिसाब बराबर कर लिया है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में भारत से तीन मैच जीते हैं। भारत ने साथ ही 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया।

Advertisment

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सधी हुई शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें शाहीन अफरीदी ने पांचवें ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद, कोहली ने शुभमन गिल (52 गेंदों में 46, सात चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। गिल को स्पिनर अबरार अहमद ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। कोहली ने श्रेयस अय्यर (67 गेंदों में 56, पांच चौके और एक सिक्स) के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अहम पार्टनरशिप की। लग रहा था कि दोनों भारत को जिताकर लौटेंगे लेकिन अय्यर 39वें ओवर में खुशदिल शाह के जाल में फंस गए। शाहीन ने 40वें ओवर में हार्दिक पांड्या (8) को पवेलियन भेजा। कोहली ने चौका लगाकर 51वां वनडे शतक कंप्लीट किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 82वां शतक है।

Advertisment



इससे पहले, पाकिस्तान टीम टॉस जीतने के बाद 49.4 ओवर में 241 पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 76 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें चौके सामिल हैं। उन्होंने शकील के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। बाबर आजम ने 26 गेंदों में 23 रन बटोरे। उन्होंने पांच चौके मारे।

Advertisment

इमाम-उल-हक 10 ने और सलमान आगा ने 19 रनों का योगदान दिया। खुशदिल शाह ने सातवें नंबर पर उतरने के बाद 39 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। उन्होंने दो छक्के लगाए। तैयब ताहिर (4) और हारिस राउफ (8) दहाई अंक में नहीं पहुंचे जबकि शाहीन अफरीदी का खात नहीं खुला। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट चटकाए। हर्षित राणा, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने एक-एक शिकार किया। पाकिस्तान के दो प्लेयर रनआउट हुए।

Advertisment

मिशन शक्ति आभियान के तहत पुलिस टीम प्रतिदिन कर रही महिलाओं और बेटियों को जागरूक

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति के विशेष अभियान ( फेज-05 ) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/ बालिकाओं को सोनभद्र पुलिस द्वारा किया गया जागरुक
  • समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
  • महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व डीजिटल अरेस्ट व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया है।

सोनभद्र।  उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत महिला बीट पुलिस अधिकारियों/आरक्षियों द्वारा गांव,

Advertisement

कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/ बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
           

Advertisement

इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों पर नियुक्त महिला कांस्टेबल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच,

Advertisement

बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिवद्वार धाम में महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा थाना घोरावल अन्तर्गत शिवद्वार मन्दिर पर आगामी पर्व महाशिवरात्रि के दृष्टिगत आयोजक व अन्य लोगों के साथ मीटिंग की गयी
  • साथ ही साथ आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक
  • शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील-
  • अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही

सोनभद्र। आगामी पर्व महाशिवरात्रि पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह , एडीएम नमामि गंगे, एसडीएम घोरावल व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में थाना घोरावल अन्तर्गत शिवद्वार मन्दिर पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत ग्राम प्रधान/संभ्रान्त व्यक्तियों एवं आयोजक के साथ मीटिंग की गयी।

Advertisement

साथ इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, व डी0जे0 संचालकों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी संप्रदाय वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, डी0जे0 संचालकों, नगर पंचायत विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर

Advertisement
Advertisement

उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में सीटी अस्पताल खुलने का सपना कब होगा पूरा, वर्षो से लोग कर रहे इंतजार; मंत्री को ज्ञापन सौंप बोले कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • नगर में सिटी अस्पताल खोलने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार संगठन ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र।  नगर में सिटी अस्पताल की मांग वर्षों से की जा रही है जबकि यहां की आबादी लगभग दो लाख से अधिक हो चुकी है बावजूद इसके कोई सिटी अस्पताल नहीं है जिसके कारण रात में मरीज को खासकर महिलाओं को बच्चों को जिला अस्पताल की दूरी लगभग 7 किलोमीटर होने के कारण आवागमन में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है

Advertisement

उक्त बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने स्टांप पंजीयन एवं प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल को बजट पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान लिखित  विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया श्री शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सिटीअस्पताल की मांग की जा रही है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य भवन नगर में भी लगभग खाली पड़ा हुआ है

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई संबंधित पटल पर लिखित एवं मौखिक रूप से उक्त समस्याओं को रखा जा चुका है श्री शर्मा ने कहा कि वैसे तो केंद्रीय बजट 2025 में व्यापारियों के हित के लिए कई नीतिगत एवं संरचनात्मक सुधार किए गए हैं परंतु अभी भी कुछ सुधार किया जा सकते हैं छोटे व्यापारियों को जीएसटी रिफंड जल्दी मिले जिससे उनकी पूंजी न फंसे उन्होंने यह भी मांग किया कि व्यापारियों को डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन व्यापार में मदद के लिए सब्सिडी एवं प्रशिक्षण दिया जाए

Advertisement

श्री शर्मा ने कहा कि लाइसेंस और परमिट प्रक्रिया को सरल बनाया जाए कागजी कार्रवाई कम करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाए एवं जीएसटी की सीमा 40 लाख से बढ़कर 75 लाख किया जाए यदि इन सुधारो को लागू किया जाता है तो व्यापारी वर्ग को व्यापार करने में आसानी भी होगी एवं भारतीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा उपरोक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन नगर संयोजक अमित अग्रवाल मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें