सोनभद्र। जिला कारागार, गुरमा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार को रूटीन के तहत औचक निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के संयुक्त टीम द्वारा जिला कारागार का सुबह लगभग 11 से दोपहर 1 बजे तक कुल दो घंटे तक जिला कारागार का निरीक्षण किया।
Advertisement
इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सबसे पहले महिला बैरक में महिलाओं से जिला कारागार की ओर से मिल रहे सुविधाओं के साथ अन्य जानकारी लेते समय एक वृद्ध महिला अत्यधिक भावुक हो गई। वह जेल में मिलने वाले भोजन के साथ अनार का जूस और प्रतिदिन मिल रहे दूध की प्रशंसा किया।
Advertisement
इसके पश्चात जांच टीम ने पुरुष बंदी गृह का निरीक्षण कर बंदियों से रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही भोजनालय, चिकत्सालय सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई बागवानी, फुलवारी व जेल परिसर में औषधीय गुणों वाले पेड़ पौधों का भी निरीक्षण किया।
Advertisement
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस प्रशासन अपने दल बल के साथ जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, शंशाक पटेल, डिप्टी जेलर गौरव कुमार, अखिलेश पाण्डेय, जेल प्रशासन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
सोनभद्र। 1 फरवरी 25 से 30 अप्रैल 25 तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तेजाराम स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
Advertisement
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वास संबंधी रिल बनाए जाने की प्रतियोगिता आरंभ की गई है इसके अंतर्गत निदेशक आई ई सी पेयजल स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने पत्र प्रेषित करते हुए निर्देशित किया है कि गांव को स्वच्छ सुजल गांव में परिवर्तित किया जाए इन ग्रामों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों को भी प्रदर्शित किया जाना है।
Advertisement
मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उत्तर प्रदेश में समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर इसको गांव में प्रचार प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रचार प्रसार के करने के लिए वास रिल प्रतियोगिता आरंभ की गई है। जिसके तहत 1 फरवरी 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन थीम होंगे
Advertisement
पहला स्वच्छ सुजल गांव- विकसित भारत की ओर, दूसरा थीम स्वच्छ सुजल गांव से देश की तरक्की, तीसरा थीम स्वच्छ भारत – सुजल भारत पर आधारित होगी। प्रत्येक वीडियो की अवधि 90 से 150 सेकंड की होगी।
Advertisement
रिल हिंदी या अंग्रेजी में हो सकती है। प्रत्येक माह भारत सरकार द्वारा पांच सर्वश्रेष्ठ रिलो का चयन कर विजेता के रूप में चुना जाएगा और प्रत्येक विजेता को ₹5000 की धनराशि का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अभियान पर भाग लेने के लिए http://www.mygov.gov.in/task/swachh-sujal-gaon-reel-making-competition. पर अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए रिल को उस पर अपलोड किया जाना है।
बलरामपुर। बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ जनपद- बलरामपुर का वर्चुअल द्विवार्षिक अधिवेशन संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम की अध्यक्षता, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक के मुख्य आतिथ्य एवं देवीपाटन मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
Advertisement
मेरठ मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बलरामपुर के जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद द्वारा किया गया। वर्चुअल अधिवेशन में सर्वसम्मति से कन्हैया प्रसाद को जिलाध्यक्ष, नवनीत कुॅ़ंवर श्रीवास्तव को जिला मन्त्री एवं अमरेन्द्र कुमार यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
Advertisement
कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में सुभाष यादव एवं दीपिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ निधि एवं सन्दीप कुमार उपाध्यक्ष, प्रशान्त कुमार एवं मो. मुस्ताक अली संगठन मन्त्री, हेमन्त यादव और राम बचन संयुक्त मन्त्री, राम भवन और अभिषेक सन्त उप-मन्त्री, प्रवेश वर्मा विधि मन्त्री, पूजा शर्मा और बदरे आलम सांस्कृतिक मन्त्री, अरविन्द कुमार और प्रदीप कुमार प्रचार मन्त्री,
Advertisement
मालिक राम और प्रताप चन्द्र पटेल आय-व्यय निरीक्षक, शेषनाथ यादव और संजय कुमार संगठन प्रवक्ता सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। जिले के मार्गदर्शक मण्डल में चन्दन कुमार पाण्डेय, रवि पटेल, मधुप मालवीय, डॉ सुनील कुमार भाष्कर और दीप नारायण वर्मा का चयन किया गया।
Advertisement
बैठक को सम्बोधित करने करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने बलरामपुर में मूल संघ की कार्यकारिणी की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, देवीपाटन मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, चुनाव अधिकारी मेरठ मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने सभी शिक्षकों को एक होकर मूल संघ के बैनर तले आने का आह्वान किया जिससे कि उनकी समस्याओं का समाधान का प्रयास एकजुटता से किया जा सके।
श्री कृष्ण मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
सोनभद्र। नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में बुधवार की रात 8:00 बजे नौ दिवसीय भव्य श्री कृष्ण रासलीला का शुभारंभ समिति द्वारा किया गया।
Advertisement
रासलीला के प्रथम दिन कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव मंचन किया। जिसको देखकर श्रद्धालु हर्षित हो उठे। वृंदावन से आए कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने माहौल को आनंदित बनाए रखा। श्रीकृष्ण जन्म के अलावा कलाकारों ने श्री कृष्ण मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
Advertisement
रासलीला की शुरूआत में आरती का कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजन-अर्चन की। इसके बाद कलाकारों ने मंचन करते हुए दिखाया कि नंद के घर जब भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उल्लास था तो ब्रज में नंद के घर जमकर खुशियां मनाई गईं। बधाई गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर तरफ – नंद घर गोपाल आयो, जय कन्हैया लाल की, आदि जयघोष लगाए गए।
Advertisement
मंचन की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को शुरू से अंत तक पंडाल में रोके रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री धीरज जलान, कोषाध्यक्ष बचाऊ पांडे, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, धर्मेश बाबू, मनोज सिंह, विधु शेखर, सन्नू केसरी, हर्षवर्धन, बृजेश शुक्ला, अनिल पांडे सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।
ग्राम गौरव संस्कृति ट्रस्ट ‘ क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन और सम्मान समारोह “
गांव की प्रथम डाक्टर और इंजीनियर लड़कियों का सम्मान
दुद्धी, सोनभद्र। ग्राम गौरव संस्कृति ट्रस्ट कै क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन और सम्मान समारोह ” के अवसर पर गांव में पहली डाक्टर और इंजीनियर बनी लड़कियों को सम्मानित किया गया। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ‘ के बैनर तले विगत तीस वर्षों से विभिन्न प्रकार के समाजोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन और संचालन होता रहा है। इसी मंच को ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट ” नाम से 2023 में जिला मुख्यालय से पंजीकृत कराया गया।
Advertisement
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष मुहम्मद इसहाक खान दूरदर्शन केन्द्र गवर्नमेंट मीडिया पत्रकार ने ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट का उद्घाटन समारोह के अवसर पर दुद्धी के नजदीक ग्राम दीघुल में स्थानीय बुजुर्ग, समाज सेवी, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ग्राम वासियों को सम्मानित किया गया ।
Advertisement
आमंत्रित अतिथि और ग्राम वासियों ने मुहम्मद इसहाक खान द्वारा उठाए समाज उत्थान और भाईचारे की इस कदम की सराहना की और हर प्रयास में सहयोग का वादा किया। समारोह की अध्यक्षता आदरणीय लखन प्रसाद जी अवकाश प्राप्त कानूनगो ने की। आने वाले विशेष अतिथियों में जगदीश सिंह गुरु जी, मुन्नी लाल गहवां पूर्व प्रधान,रहिमुद्दीन अंसारी सदर और पूर्व प्रधान,
Advertisement
हरिशंकर यादव ग्राम प्रभारी यादव महासभा और पूर्व प्रधान, इंजीनियर सुभाष चंद्र जी, विकास अग्रहरि प्रगति फाउंडेशन, संतोष दयाल म्योरपुर, राजू कुमार केसरी, अयोध्या प्रसाद यादव, भगवान दास यादव पूर्व बीडीसी, अरुण कुमार केसरी, संजय केसरी,समसुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी, अमन, आशीष, मनीष,श्रीमती सकीना खान,अतूफा इसहाक,ज्योति,दीपा औज खान, रेहान और आसिफ खान मौजूद रहे।
Advertisement
विशेष आमंत्रित पत्रकार थे क्रराईम जर्नलिस्ट के सेराज खान और एह्तसामुद्दीन उर्फ गुड्डू पत्रकार। समारोह के सह आयोजक और मंच संचालन में मुहम्मद इस्तियाक उर्फ सरकार गुरु जी का सहयोग रहा।
जिले के सभी शिवालयों में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, भक्तों की देखी गई काफी भीड़
शिवद्वार धाम में शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक रही भीड़
देवालयों में भक्तों की भीड़ देर शाम तक पहुंचती रही।
गुड़हिया जलेबी का बरकरार है क्रेज
गोठानी का सात दिवसीय मेला शुरू
सोनभद्र। महादेव माता पार्वती के विवाह के पावन दिवस महाशिवरात्रि पर गुप्त काशी शिवमय रही । इस दौरान गुप्त काशी महादेव के उद्घोष से गूंजता रहा। सुबह स्नान-दान के बाद लोगों ने दर्शन-पूजन किया।
बतादें कि बुधवार की भोर में ही मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गए थे। हर-हर महादेव के उद्घोष ने मंदिर परिसर को गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला व पुरुष पुलिस फोर्स लगाई गई थी। परिसर के बाहर से अंदर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन पूरे दिन लगी रही। गुप्त काशी शिवद्वार धाम, बरैला स्थित महादेव मंदिर, रॉबर्ट्सगंज के वीरेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर दूधेश्वर महादेव मंदिर, शाहगंज के गौरीशंकर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव के दरबार में मत्था टेककर मन्नत मांगी।
Advertisement
घोरावल : महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में श्रद्धालुओं का तांता उमा महेश्वर के दर्शन पूजन के लिए लगा रहा। मंगलवार की भोर में पुजारी ने मंगला आरती के पश्चात गर्भ गृह का कपाट श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के लिए खोल दिया। सुबह से शाम तक हाथ में नारियल बेलपत्र फूल माला अगरबत्ती कपूर लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शिवलिग पर जलाभिषेक कर अनोखे विग्रह सुंदर प्रतिमा का दर्शन कर धन्य होते रहे।
Advertisement
अनपरा : महाशिवरात्रि पर बुधवार को ऊर्जांचल का कोना-कोना हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। देवाधिदेव को जलाभिषेक करने के लिए परिक्षेत्र स्थित शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। व्रतधारियों द्वारा बुधवार को पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई। गुरुवार को तड़के स्नान-ध्यान से निवृत्त होकर भक्तिभाव से सराबोर शिवभक्तों ने शिवालयों की राह पकड़ ली।
Advertisement
कोहरौल स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सीएचपी शिव मंदिर, बीना तालाब वाला शिव मंदिर, अनपरा कालोनी शिव मंदिर, रेणुसागर शिव मंदिर, ककरी शिव मंदिर, बीना सीएचपी, आवासीय परिसर शिव मंदिर, लोझरा शिव मंदिर, सोनवानी ककोरिहा शिवमंदिर सहित क्षेत्र के अन्य देवालयों में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई।
Advertisement
इस दौरान भक्तों द्वारा लगाये जा रहे जयकारे व घंटे-घडियाल की अनुगूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। गंगाजल, दूध, शहद आदि पदार्थों से भोलेनाथ का अभिषेक कर सभी ने सर्वमंगल की कामना की। इस दौरान भारी संख्या में शिव भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक भी किया गया। हरिकीर्तन व भजन-कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।
Advertisement
बीजपुर : महाशिवरात्रि का त्यौहार क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बीजपुर बाजार स्थित बेड़िया हनुमान मंदिर, दुदहिया मंदिर, एनटीपीसी आवासीय परिसर के शिव मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर, जरहा के अजीरेश्वर धाम, बकरिहवा सहित अन्य सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तो का तांता लग गया। जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव धाम में एक दिवसीय ऐतिहासिक विशाल प्राचीन मेले का आयोजन मंदिर निर्माण समिति द्वारा किया इस वर्ष भी किया गया। मेले में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित आस पास के हजारों ग्रामीण श्रद्धालु भक्तों ने शिरकत की।
Advertisement
ओबरा : पूरे श्रद्धाभाव के साथ नगर सहित ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। सबसे प्रमुख तौर पर गोठानी स्थित गुप्त काशी कहे जाने वाले शिव मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जहाँ जल चढ़ाया। वहीं ओबरा के सेक्टर तीन स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार, सलईबनवा में दुवरा घाटी में स्थित दुर्लभ शिवलिग पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई पड़ी।
Advertisement
गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर पर बीती रात से ही आदिवासियों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह होते ही कई प्रदेशों से आये श्रद्धालु शिवलिग पर जल चढ़ाने के लिए आतुर दिखे। जल चढ़ाने से पहले हजारों श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष संगम में स्नान किया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपनिरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे।
Advertisement
सात दिवसीय मेला शुरू
गोठानी का मशहूर सात दिवसीय आदिवासी मेला शिवरात्रि के साथ शुरू हो गया। इस बार शहरी क्षेत्रों से मेले में आने वालों की संख्या में भारी वृद्धि दिखाई पड़ी। मेले में सैकड़ों की संख्या में दुकाने सजी हुई थी। इस मेले में आदिवासियों ने जमकर खरीदारी की। वार्षिक तौर पर होने वाले आयोजन को देखते हुए आदिवासियों ने जमकर मेले का लुत्फ उठाया।
Advertisement
इस दौरान आदिवासियों की कला संस्कृति भी दिखाई पड़ी। दूर-दूर से आये गायकों के भजनों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान था। कई सदी पुराने मेले में आदिवासियों के कई लुप्त हो चुके गीतों की प्रस्तुति भी देखने को मिला। मेले में खरवार, बैगा, गौड़ एवं अगरिया सहित कई जनजातियों के कलाकार पारंपरिक गीत प्रस्तुत करते दिखाई पड़े।
गुड़हिया जलेबी का बरकरार है क्रेज
गुड़ से बनने वाली जलेबी मेले के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। मेले में जाओगे तो क्या खाओगे। इसके प्रति उत्तर में बच्चों का फौरन जबाब होता है गुडहिया जलेबी। बुजुर्ग भी इसे चाव से खाते हैं। यही कारण है कि दुकानदारों द्वारा रात से ही गुड़हिया जलेबी बनाना प्रारंभ कर दिया जाता है। मेले में कई कुंतल गुड़हिया जलेबी की बिक्री होती है। मेले में गुड़ से बनी जलेबी की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहती है।
शिव बारात में झूमकर नाचे भक्त, लगे बाबा भोलेनाथ के जयकारे
रंगीला का कावर संघ द्वारा निकाली गई भव्य शिव बारात
भोलेनाथ के विवाह में झूमकर नाचे भक्त
सोनभद्र। गुप्तकाशी में बुधवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। शिवालयों में सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगकर दर्शन-पूजन के लिए लालायित रहे। इस दौरान जिले में जगह-जगह शिव बरात निकाली गई। भूत-प्रेत से सजी बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने घरों की छत से फूल बरसाकर बरातियों का स्वागत किया। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।
Advertisement
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में रंगीला कांवर संघ की तरफ से शिव बरात गुरुद्वारा मोहाल से निकली। बरात में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, रावण, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते भक्त चल रहे थे। इस अवसर पर रंगीला कांवर संघ के संरक्षक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी व मिठाई लाल सोनी ने बताया कि शिव बारात की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
Advertisement
इस बारात में ब्रह्मा और विष्णु महेश अगुवाई कर रहे थे। कहते हैं कि महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था, इसलिए शंकर जी की बारात निकाली जाती हैं।
Advertisement
विष्णु और ब्रह्मा आदि देवताओं के समूह अपने-अपने वाहनों (सवारियों) पर चढ़कर बारात में चले। शिवजी के सुंदर मस्तक पर चन्द्रमा, सिर पर गंगाजी, तीन नेत्र, साँपों का जनेऊ, गले में विष और छाती पर नरमुण्डों की माला थी। एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू सुशोभित है।
AdvertisementAdvertisement
रंगीला कावर संघ के अध्यक्ष ने बताया प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी रंगीला कावर के द्वारा शिव बारात बहुत भब्य रूप मे निकाला गया है। बारात में नगर से काफी संख्या में लोग निकले हैं जिसमे हरी आनन्द, प्रमोद गुप्ता, मिठाई लाल सोनी, अजय, विनोद सोनी, दिनेश सोनी, योगेश सिंह, छोटक सोनी, अखिलेश कश्यप राहुल, सत्यम, दीपू सोनी, दीपक, राम ,विवेक, विशाल, चंदन, सोनी, रवि, संतोष, गोलु, चंदन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रामलीला मैदान श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन आज से शुरू, होगा भव्य शुभारंभ
श्री कृष्ण जन्म, पूतना वध, कालीया नाग दमन, उखल बन्धन, श्री कृष्ण सुदामा मिलन, माखन चोरी, भक्त प्रहलाद, कंस वध, लठमार होली की दिखाई जाएगी लीला
सोनभद्र। आज रात्रि 8:00 बजे से नगर के श्री रामलीला मैदान में भव्य रासलीला का शुभारंभ होगा जो की 9 दिनों तक चलेगा। जिसमें श्रद्धालुगण भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूप और लीलाओं का दर्शन करेंगे। बतादें कि आयोजन समिति द्वारा रासलीला की पूरी तैयारी कर ली गई है रामलीला मैदान पूरी तरीके से सज गया है।
Advertisement
कार्यक्रम के संयोजक रामप्रसाद यादव ने बताया कि वृंदावन के रासमंडली द्वारा कृष्ण जन्म की लीला से प्रारंभ होकर उनकी सुमधुर बाल एवं भक्ति चरित्र सहित प्रसिद्ध बरसाने की लट्ठमार होली लीला का नौ दिवसीय मंचन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक श्री कृष्ण प्रेमियों को रासलीला में आने के लिए आग्रह किया है।
जिले के शिवालयों में हुआ भगवान शिव माता पार्वती के हल्दी का रस्म
सोनभद्र। मंगलवार को जिला मुख्यालय के उत्तर मोहाल स्थित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने ढोल-नगाड़े की धुन पर मेंहदी व संगीत के साथ हाथों से कुटी हुई मेहंदी लगाई ।
Advertisement
बात मोरी बिगड़ी बनाई दे, मोर भंगिया का मनाई दे ओ भैरो नाथ…. शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ, अंत काल को भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ… जैसे गीतों पर भक्त झूमते रहे। इसके बाद पहाड़ी बाबा की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
AdvertisementAdvertisement
महिला मण्डली ने भोले शंकरा तेरी क्या ही बात है, दूर हो के भी तू साथ है… व मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी भोले नाथ रे ओ शंभू नाथ रे…. जैसे कई भक्ति गीत गाकर भक्तों को खूब झूमाया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
साइबर क्राइम पुलिस थाना ने वापस कराये 07 लाख 17 हजार रुपये
सोनभद्र। साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा एक महिला से फ्राड कर के बैंक खाते से 07 लाख 17 हजार रुपये ट्रान्सफर कराए गए पैसों को वापस कराया गया है।
Advertisement
बतादें की अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0), के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर टीम के द्वारा आवेदिका प्रियंका सिंह पुत्री अमरनाथ सिंह निवासिनी टोला चेतवा ग्राम जरहा थाना बीजपुर के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्राड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था।
Advertisement
जिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराकर निर्धारित प्रारुप में नोटिस देकर 07 लाख 17 हजार रुपये को आवेदिका के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
Advertisement
बरामद करने वाली टीम का विवरण: 1.प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र। 2.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र। 3.क0आप0 विकास मौर्या साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र। 4.का0 अखिलेश कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र। 5.का0 जीतेन्द्र कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र। 6.का0 शैलेश विक्रम साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र। 7.म0का0 शारदा साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।