राबर्ट्सगंज में बंद मकान से रायफल और 100+ कारतूस चोरी, पुलिस ने चार टीमें की तैनात
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने न सिर्फ रायफल और शस्त्र लाइसेंस उड़ाया, बल्कि सौ से अधिक कारतूस भी लेकर फरार हो गए।
Advertisment
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लन सिंह, निवासी हिनौती (घोरावल कोतवाली क्षेत्र), अपने चाचा भूपेंद्र सिंह के साथ अंबेडकर नगर स्थित किराए के मकान में एक ऑफिस चला रहे थे। शुक्रवार की शाम दोनों ऑफिस में मौजूद थे और हथियार कमरे में रखकर बाहर चले गए। लेकिन रात में वे वापस नहीं लौटे।
Advertisement
शनिवार सुबह इलाके के एक व्यक्ति ने दो कमरों के ताले टूटे देख इसकी सूचना लल्लन सिंह और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
Advertisement
घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एएसपी अनिल कुमार और सीओ डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में चार टीमें गठित की हैं। टीमें चोरी गए हथियारों और कारतूस की बरामदगी में लगी हैं।
AdvertisementAdvertisement
सीओ डॉ. चारू द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और इलाके में संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
Advertisement
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
19 जुलाई को चारों तहसीलों में आयोजित होगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा के अनुरूप जुलाई महीने के तृतीय शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 19 जुलाई, 2025 को किया जायेगा।
Advertisement
Advertisment
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील ओबरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित कैम्प/शिविर भी लगाया जायेगा, जिसमें नया पेंशन आनलाईन कराने के कराने के साथ ही पेंशन हेतु केवाईसी का भी कार्य कराया जायेगा।
Advertisement
आयोजित कैम्प के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभाग से जुड़े पात्र लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नम्बर (ओटीपी हेतु) के साथ स्वयं उपस्थित होकर योजनाओं के लाभ हेतु नया आवेदन, केवाईसी आदि कार्य करा सकते हैं।
Advertisement
जिलाधिकारी ने बताया कि कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी जारी किया जायेगा, जिसके लिए आधार कार्ड, ओटीपी के लिए मोबाईल का होना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार से दिव्यांगत बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों का नवीन दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा, जिस हेतु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन किये गये फार्म की प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति व दिव्यांगता दर्शाते हुए चार फोटो की आवश्यकता होगी।
दिव्यांगजन जिनका दिव्यांग प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं बन पाया है विभाग के वेबसाइट पर आनलाइन कराकर तहसील रावटसगंज में उपस्थित होकर दिव्यांग प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वंचित दिव्यांगजनों को विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित योजना पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन का लाभ उठा सकते हैं, इस योजना के लाभ हेतु ऐसी महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो चुकी हो तथा उन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है, को मासिक पेंशन के रूप में 1 हजार रूपये प्रदान की जाती है।
Advertisement
मुख्यमंत्री कनया सुमंगला योजना के तहत समान लिंगानुपात स्थापित करने, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को सुदृढ़ करने, बालिकाओं के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा बालिकाओं के जन्म के प्रति आम जन में सकारात्मक सोच विकसित करने पर लाभ दिए जाने का प्राविधान है।
Advertisement
इस योजना के लिए जनपद के निवासी, पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रूपये तथा परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों, को पात्र माना जायेगा, जिसके लाभ हेतु बच्चे और आवेदक का फोटो, बैंक खाते का विवरण, निवास प्रमाण-पत्र, श्रेणीवार आवश्यक जन्म प्रमाण-पत्र, टीकाकरण कार्ड, विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश का प्रमाण तथा आवेदक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
Advertisement
इसी प्रकार से जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था योजना के तहत ऐसे व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्र हेतु आय 46 हजार 60 रूपये तथा नगरीय क्षेत्र हेतु वार्षिक आयु 56 हजार 460 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं। इसके लाभ हेतु उम्र 60 वर्ष पूर्ण हो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नम्बर ओ०टी०पी० हेतु एवं एक पासपोर्ट साइस का फोटो के साथ वेबसाइड पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत परिवार के मुख्य कमाऊ व्यक्ति (महिला/पुरुष) जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक व 60 वर्ष से कम हो, की मृत्यु होने पर 30 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पासपोर्ट साइज का फोटो, आय प्रमाण पत्र ग्रामीण हेतु 46080 व शहरी क्षेत्र में 56460 वार्षिक आय से अधिक न हो, आधार कार्ड, आधार लिंक बैंक पासबुक, पारिवार रजिस्टर की नकल, मृतक के आनलाईन मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ मृत्यु तिथि से 1 वर्ष के अन्दर तक विभाग के बेवसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।
माटीकला के कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित चाक
वेदांश केसरी सोनभद्र। जिला ग्रामेद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित माटीकला टूल-किट्स योजनान्तर्गत मिट्टी कार्य से जुड़े हुए परम्परागत कारीगारों को उनके जीवन स्तर में सुधार एवं उनके आय में वृद्धि के उद्देश्य से विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रानिक चाक) के निःशुल्क वितरण हेतु 30 व्यक्तियों का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
Advertisement
आवेदन करने की अन्तिम तिथि 7 जून, 2025 तक थी। परन्तु मैतिक लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन पत्रों की संख्या पूर्ण न होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ की गयी है जिसकी अन्तिम तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गयी है।
Advertisment
माटीकला के परम्परागत कारीगर अपना आवेदन पर ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय निकट मिशन अस्पताल के पास रावर्ट्सगंज में जमा कर सकते है। ताकि उनके चयन की कार्यवाही कराई जा सके। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामेद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी के सीयूजी नम्बर 9580503175 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त, 2025 तक निःशुल्क वितरण किया जायेगा
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माह अगस्त 2025 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया जाना निर्धारित है। खाद्यायुक्त के निर्देश के अनुपालन में जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया है कि
Advertisement
उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे कार्डधारक जिनका अंगूठा किसी कारण से बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है वे मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा वितरण की अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2025 को उपलब्ध होगी। ऐसे कार्ड धारक जिनका अंगूठा रीड/बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है, वे वितरण की अन्तिम तिथि पर ओटीपी वेरिफिकेशन की सुविधा का लाभ उठाते हुए खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
AdvertisementAdvertisement
जनपद के कार्ड धारकों से अनुरोध किये हैं कि वर्तमान में जनपद में प्रचलित राशन काडों में सम्मिलित यूनिट/सदस्यों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। सम्बन्धित उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर र्काउ में सम्मिलित यूनिटों/सदस्यों का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगें।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूं व चावल) निःशुल्क वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रति अन्त्योदय कार्डधारक को 35 किग्रा० खाद्यान्न (14) किग्रा0 गेंहूं व 21 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल) की दर से निःशुल्क दिया जाता है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को प्रति यूनिट 5 किग्रा० ভাল্লার (2 किग्रा गेहूँ व 3 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल) की दर से निःशुल्क वितरण किया जाता है।
सोन नदी के जल स्तर बढ़ने से तटीय इलाको मे फसलो को हुआ भारी नुकसान
अपना दल एस के पूर्व जिला सचिव ने प्रशासन का ध्यान कराया आकृष्ट
सोनभद्र। जनपद में दो दिन हुई लगातार बारिश और बाण सागर बांध से छोड़े गए पानी से सोन नदी के जल स्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। खेतों में बाढ़ का पानी घुस जाने से कनछ क्षेत्र के पकड़ी, कन्हौरा, रानीडिह, ससनई, चकरिया, बसुहारी, पिंडारी सहित कई गांवों के सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं।
Advertisment
किसानों की मानें तो मक्का की फसल जो लगभग तैयार हो चुकी थी, वह पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इसके साथ ही अरहर, तील जैसी अन्य फसलें भी बाढ़ के पानी में डूबकर नष्ट हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Advertisement
किसानों को राहत दिलाने की मांग को लेकर अपना दल (एस) के पूर्व जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बाढ़ से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था, जिससे वे अभी उबर भी नहीं पाए थे कि इस वर्ष फिर से बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल एक टीम गठित कर फसल क्षति का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक बदतर हो जाएगी।
निर्माण कार्य ठप होने पर DM ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ FIR के दिए निर्देश
निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और धनराशि मिलने के बाद भी कार्य पूरा न करने वाले राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ FIR के दिए निर्देश
जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
सोनभद्र। शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड के जरिए विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
यह कार्रवाई राजकीय इंटर कॉलेज नंदना और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और धनराशि मिलने के बाद भी कार्य पूरा न करने के संबंध में की गई है।
Advertisement
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें यह तथ्य सामने आया कि राजकीय इंटर कॉलेज नंदना और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय का निर्माण कार्य, अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम को धनराशि का भुगतान किए जाने के बावजूद रुका हुआ है।
Advertisement
इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए और डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) को निर्देशित किया कि वे तत्काल अधिशासी अभियंता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई करें
एकीकृत बागवानी और गोवंश आश्रय स्थलों पर भी डीएम सख्त
बैठक में एकीकृत बागवानी मिशन के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
वहीं, खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे प्रति सप्ताह निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने गोवंश आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी। साथ ही, गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के चारे के लिए किए गए भुगतान की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की जानकारी दी गई और सीडीओ से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियमित निगरानी की हिदायत दी गई ताकि गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के चारे, भूसे आदि की समस्या न होने पाए।
Advertisement
एकीकृत बागवानी और गोवंश आश्रय स्थलों पर भी डीएम सख्त
बैठक में एकीकृत बागवानी मिशन के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। वहीं, खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे प्रति सप्ताह निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
Advertisement
डीएम ने गोवंश आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी। साथ ही, गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के चारे के लिए किए गए भुगतान की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की जानकारी दी गई और सीडीओ से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
Advertisement
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियमित निगरानी की हिदायत दी गई ताकि गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के चारे, भूसे आदि की समस्या न होने पाए।पौधरोपण अभियान, खनिज निधि और किसान हितैषी योजनाओं की समीक्षा
डीएम ने पौधरोपण अभियान को लेकर सभी विभागों को हरितिमा ऐप पर जियो टैगिंग कर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए और सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे उर्वरक दुकानों की निरंतर जांच करते रहें और कहीं भी ओवररेटिंग पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं। एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 15 से 30 जुलाई तक फसल बीमा के लिए किए जाने वाले पंजीकरण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराएं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी (आईएएस), जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
Advertisement
पौधरोपण अभियान, खनिज निधि और किसान हितैषी योजनाओं की समीक्षा
डीएम ने पौधरोपण अभियान को लेकर सभी विभागों को हरितिमा ऐप पर जियो टैगिंग कर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए और सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी।
Advertisement
जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे उर्वरक दुकानों की निरंतर जांच करते रहें और कहीं भी ओवररेटिंग पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं। एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 15 से 30 जुलाई तक फसल बीमा के लिए किए जाने वाले पंजीकरण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराएं।
Advertisment
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी (आईएएस), जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
मुख्य विकास अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विजयगढ़ दुर्ग का किया गया निरीक्षण, जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर
सोनभद्र। चल रहे श्रावण मास में आगामी जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विजयगढ़ दुर्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान दुर्ग परिसर में चल रहे सुलभ शौचालयों के मरम्मत कार्य, सफाई व्यवस्था, तथा आवागमन के रास्तों को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु निर्माण कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया गया।
Advertisment
Advertisement
इस दौरान संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं जनसुविधा की दृष्टि से प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Advertisement
आगामी धार्मिक कार्यक्रम को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियाँ युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
त्यौहार एवं सावन माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त एवं चेकिंग
अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की गई
सोनभद्र। आगामी त्यौहारों एवं सावन माह में शिवभक्तों की बढ़ती संख्या, बाजारों में बढ़ते जनसमूह तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के दृष्टिगत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान प्रमुख चौराहों, शिवालयों, पूजा स्थलों, सब्जी बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई एवं स्थानीय पुलिस बल को सतर्कता बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Advertisement
साथ ही अतिक्रमण की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए, मार्गों को बाधित कर दुकानों/ठेलों के संचालन को हटवाया गया एवं संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Advertisment
Advertisement
पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से सहयोग की अपील करते हुए यह भी कहा गया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सतत रूप से सजग है।
नपा अध्यक्ष ने 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटों का किया वितरण
0- 15 वार्डों में लगेंगी 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटें
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित वार्डों में रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और कार्यकारी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विस्तारित क्षेत्र के सभासदों को लाइटें वितरित की गई।
Advertisment
नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका में शामिल किए गए 15 नए वार्डों में रोशनी की कमी को दूर करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सभासद अपने-अपने वार्डों में आवश्यकतानुसार इन लाइटों को लगवाएंगे।
Advertisement
साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी स्थान पर रोशनी की आवश्यकता हो, तो वे नगर पालिका को सूचित करें, ताकि तत्काल उस स्थान पर लाइट लगाई जा सके।
Advertisement
इस अवसर पर जेई राजकुमार सहित कई सभासद जैसे राकेश कुमार, मनोज चौबे, ओमप्रकाश, गायत्री, अनवर अली, अशोक कुमार, चंद प्रकाश दुबे, भैया लाल,
Advertisement
हीरावती और सितारा उपस्थित रहे। नगर पालिका के कर्मचारियों में अजीत सिंह, विमलेश कुमार, राजीव कुमार और संत सोनी आदि ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग दिया।
Advertisement
इस पहल से नगर पालिका क्षेत्र के सभी गली-मोहल्लों और वार्डों में अंधेरा दूर होने की उम्मीद है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा
स्थानान्तरित शिक्षकों को अविलम्ब कार्यमुक्त किया जाए- अशोक कुमार आवाक
सोनभद्र।राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव से माॅंग की है कि 14 जून, 2025 को उनके कार्यालय से निर्गत स्थानान्तरण सूची के अनुसार स्थानान्तरण प्राप्त कर चुके शिक्षको को तत्काल कार्य मुक्त कराया जाए।
डॉ अवाक ने बताया कि संघ को विभिन्न जनपदों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है की आकांक्षी जनपदों एवं विकासखण्डों के नाम पर स्थानान्तरण प्राप्त कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं को कई जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यमुक्त करने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
Advertisement
जबकि विभाग द्वारा घोषित इस बार के स्थानांतरण नीति में प्रतिस्थानी की बात विलोपित करके सरकार द्वारा राजकीय शिक्षकों के हित में स्थानान्तरण प्रक्रिया को उदार बनाने की चेष्टा की गई है ।
Advertisement
निदेशक द्वारा घोषित स्थानान्तरण आदेश में साफ तौर पर स्थानांतरित शिक्षक शिक्षिकाओं को तत्काल कार्य मुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Advertisement
इस प्रकार से कुछ जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा उनके आदेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्थानान्तरण प्राप्त करने के बाद भी इस सुविधा से वंचित होने पर राजकीय शिक्षक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस क्रम में प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री ने शिक्षा निदेशक से इस पर तत्काल कार्रवाई की माॅंग की।