महाशिवरात्रि पर्व व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत किया गया फ्लैग मार्च
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त
सोनभद्र। महाशिवरात्रि पर्व व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना दुद्धी क्षेत्र के कस्बा दुद्धी में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया।
Advertisement
पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी ।महोदय ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें ।
Advertisement
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
महाशिवरात्रि के मेले की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय स्थित क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में होने वाले महाशिवरात्रि मेले व शिव बारात की तैयारियों पर एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने निरीक्षण किया। एसडीएम निखिल यादव ने कोतवाल मनोज कुमार सिंह के साथ नेशनल हाईवे 39 के लौआ नदी किनारे हिरेश्वर महादेव मंदिर पर होने वाले मेले व शिव बारात को लेकर जानकारी लिया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो तत्काल सूचना दिया जाए। इस मार्ग पर ठेले व अन्य लगने वाले दुकानों की चर्चा किया। मेला क्षेत्र के सभी ओर बारीकियों से जानकारी लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक बालकृष्ण जायसवाल ने विस्तृत से विभित्र जानकारी दिया।
बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के सामानों कर रहे खरीद
सोनभद्र। जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने एक कबाड़ी की दुकान से 8 प्लास्टिक की बड़ी बोरियों में विद्युत सामग्री (प्लास्टिक कोटेड तार, बिना कोटेड तार व कलेम्प नट बोल्ट आदि) व एक पिकअप वाहन के साथ एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
इस सम्बंध में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
इसी के तहत कोतवाली क्षेत्र के बभनौली में एक कबाड़ी की दुकान से चोरी करने के उपकरण के साथ एक कबाड़ी रिजवान हाशमी उर्फ भोला पुत्र स्व. अजीम हाशमी निवासी बभनौली को गिरफ्तार किया गया, जिसे विभित्र धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।
Advertisement
इस कबाड़ी को गिरफ्त्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम में उप निरीक्षक कुँवर सिंह चौकी प्रभारी कस्बा, शिवाजी, राजेश कुमार मौजूद रहे।
अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में न्यायिक कार्य विरत रहे अधिवक्ता
जनपद कचहरी परिसर में निकाला जुलूस, ट्रेजरी व रजिस्ट्री कार्यालय का किया घेराव
सोनभद्र। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में मंगलवार अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एड० की अध्यक्षता व महामंत्री अखिलेश कुमार पाण्डेय एड० के संचालन में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने
Advertisement
अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 वापस लेने की मांग के साथ न्यायालय परिसर में चक्रमण करते हुये ट्रेजरी व रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव करते हुये सम्पूर्ण दिवस कार्यालय के बाहर अधिवक्ता जमे रहे तथा अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2025 वापस लेने की मांग को लेकर सम्पूर्ण दिवस अधिवक्ताओ ने स्वयं को न्यायिक कार्य से अलग रखा।
Advertisement
इस मौके पर उमेश कुमार मिश्र, ओमप्रकाश राय, शारदा प्रसाद य एड०, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, अरुण कुमार सिंघल, शुधेन्दु भुषण शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, मुनिराज शाह, राजीव सिंह गौतम, विनोद कुमार शुक्ल, रमेश प्रसाद चौबे, प्रदीप कनौजिया, प्रदीप देव पाण्डेय, परवेज अख्तर खान,
ओवरब्रिज के नीचे डीएमएफ से कराया जाय सुन्दरीकरण कार्य: विनय श्रीवास्तव
भाजपा नगर अध्यक्ष ने डीएम को सौपा पत्र
सोनभद्र। जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पड़ने वाले स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला-नारायनपुर के फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छता एवं सौंदर्याकरण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पत्र दिया।
Advertisement
भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने बताया कि सोनभद्र शहर में चंडी तिराहे से कीर्ति पाली अस्पताल तक लगभग 03 किलोमीटर लम्बे ओवरब्रिज के नीचे भारी मात्रा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस गंदगी के कारण सड़क के दोनों ओर रहने वाले नागरिकों एवं राहगीरों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
AdvertisementAdvertisement
इस फ्लाईओवर के नीचे व्याप्त गंदगी से दुर्गंध उठती है जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है, इससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फ्लाईओवर के नीचे गन्दगी होने से भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर धब्बा लग रहा है जबकि संपूर्ण स्वच्छता का संकल्प केन्द्र सरकार ने लिया है। इस ओवरब्रिज के नीचे खनिज विकास निधि डीएमएफ से सौन्द्रीयकर्ण कराया जाए, तो यह क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।
Advertisement
वही ओवरब्रिज के नीचे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गंदगी जमा न हो और पेवर ब्लॉक बिछाकर सौन्द्रीयकरण किया जाए ताकि इसे एक आकर्षक रुप दिया जा सके। इसके साथ ही मुख्य-मुख्य चौराहों पर सुभाष चंद्र बोस, अटल बिहारी बाजपेई, पंडित दीनदयाल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएं।
AdvertisementAdvertisement
जिससे आमजन को प्रेरणा मिले और यह स्थान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण बन सके, वृक्षारोपण एवं हरित क्षेत्र का विकास किया जाए, जिससे वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना
बीईओ का कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव रद्द किया जाए- मूल संघ
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने समूह ख के उच्चतर पदों पर पदोन्नति में खण्ड शिक्षा अधिकारियों का कोटा 17% से बढ़कर 34% किए जाने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की माॅंग की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से प्रस्तावित नियमावली संशोधन के विरुद्ध विरोध दर्ज करते हुए उन्हें यह बताया गया कि पहले यह 17% कोटा एस.डी.आई. के लिए था।
Advertisement
अब चूॅंकि यह पद समाप्त हो चुका है अतः खण्ड शिक्षा अधिकारियों को राजकीय इण्टर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की पदोन्नति में कोई कोटा नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों के पास न तो राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद की अर्हता होती है और नहीं शिक्षण अनुभव होता है। इसलिए नियमावली में इसप्रकार का कोई भी संशोधन विधि विरुद्ध होगा।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि कल ही 24 फरवरी को उमेश चन्द्र, विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से परामर्श माॅंगा गया है। संगठन द्वारा शिक्षा निदेशक महोदय को पत्र लिखकर विस्तार से इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए, इसमें उनके स्तर से प्रस्तावित संशोधन को तत्काल प्रभाव से रोके जाने की माॅंग की गई।
AdvertisementAdvertisement
उन्हें यह भी संज्ञानित कराया गया कि प्रस्तावित नियमावली संशोधन को लेकर सभी राजकीय शिक्षकों में भारी पीड़ा, रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। मूल संघ द्वारा यह माॅंग की गई कि प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के माध्यम से 50% जो स्थान भरे जाने हैं उनमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिकाओं को ही सम्मिलित किया जाए।
छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ई-रिक्शा के संचालन के विरुद्ध 70 वाहनों का चालान, 5 सीज
दो दिवसीय अभियान के पहले दिन परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने चलाया अभियान
सोनभद्र। शासन के निर्देश के क्रम में मंगलवार को परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ई-रिक्शा के हो रहे संचालन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दो दिवसीय अभियान के पहले दिन 70 ई-रिक्शा का चालान किया गया, जबकि कागजात के अभाव में 5 ई-रिक्शा सीज कर दिया गया।
Advertisement
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) धनवीर यादव व प्रभारी निरीक्षक यातायात अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, पन्नूगंज मार्ग पर नियम विरुद्ध संचालित हो रहे ई-रिक्शा (टोटो) के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।
Advertisement
इस दौरान ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ ने सभी ई-रिक्शा चालकों को कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस व फिटनेस समय से कराने का निर्देश दिया। वही प्रतिबंधित रूटों पर चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई किया। उन्होंने बताया की अभियान के दौरान ये सभी ई रिक्शा ड्राइवर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे।
Advertisement
इसके अलावा जो ई-रिक्शा पंजीकृत नहीं मिले उनका भी चालान किया गया। चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में ये सभी लोग अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement
क्षमता से अधिक सवारी मिली तो उतरवाई
सोनभद्र। नियमानुसार ई-रिक्शा में चार सवारी बैठा कर उसका संचालन कर सकते है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान यातायात व ट्रैफिक पुलिस ने जिस ई-रिक्शा में चार से अधिक सवारी बैठी मिली तो उसे रोककर अतिरिक्त सवारी उतरवाई। चालक के पास बैठी सवारियों को भी उतरवा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि नियमानुसार ही ई-रिक्शा का संचालन करें।
Advertisement
बाएं तरफ से ही उतारें सवारी
सोनभद्र। यातायात प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि किसी भी वाहन में नियमानुसार बाएँ तरफ से सवारी बैठा व उतार सकते है। परन्तु ई-रिक्शा चालक दोनों तरफ से सवारी बैठते व उतारते हैं। वह दोनों तरफ से खुला होता है।
जिले के शिवालयों में हुआ भगवान शिव माता पार्वती के हल्दी का रस्म
सोनभद्र। रविवार को जिले के सभी शिवालयों में भोले बाबा की हल्दी व मेहंदी की रस्म हुई। इस अवसर पर बाबा का भव्य शृंगार किया गया। जिले के शिवद्वार धाम, बरैला स्थित महादेव मंदिर, रॉबर्ट्सगंज के वीर केश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर दूधेश्वर महादेव मंदिर, शाहगंज के गौरीशंकर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर में महिलाओं ने ढोल-नगाड़े की धुन और हल्दी संगीत के साथ हाथों से कुटी हुई हल्दी व मेहंदी लगाई ।
Advertisement
जिला मुख्यालय स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में हल्दी की रस्म के दौरान भगवान शिव को सबसे पहले हल्दी और तेल का लेपन और तिलक किया गया। इसके बाद उन्हें स्नान करवाकर कर नए वस्त्र धारण करवाए गए और उन्हें पीले फूलों से सजाया गया।
Advertisement
बात मोरी बिगड़ी बनाई दे, मोर भंगिया का मनाई दे ओ भैरो नाथ…. शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ, अंत काल को भवसागर में उसका बेड़ा पार हुआ… जैसे गीतों पर भक्त झूमते रहे। इसके बाद पहाड़ी बाबा की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण श्री दुर्गा जागरण मंडली रही।
Advertisement
महिला मण्डली ने भोले शंकरा तेरी क्या ही बात है, दूर हो के भी तू साथ है… व मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी भोले नाथ रे ओ शंभू नाथ रे…. जैसे कई भक्ति गीत गाकर भक्तों को खूब झूमाया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं-*
प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें
सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
Advertisement
इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं : डीएसपी अमित कुमार।
समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में मीडिया की अहम भूमिका : प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सिंह।
पत्रकारिता में योगदान हेतु रंजीत राय को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान।
अनपरा, सोनभद्र। सीमित संसाधनों के सहारे विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई को सामने लाने वाले पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए निर्भीक निडर पत्रकार अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज और उम्मीद अखबार ही हैं।
Advertisement
मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है ऐसे में वर्तमान दौर में पत्रकार साथियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है कि उनकी लिखी खबरें सामाजिक सरोकार के साथ आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा दें।
Advertisement
उक्त बातें प्रेस क्लब अनपरा के स्थापना दिवस पर आयोजित उत्कृष्ट सेवा सम्मान, वृक्षारोपण एवं औद्योगीकरण व पर्यावरण संरक्षण विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने कही।
Advertisement
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनपरा के प्राचार्य डॉ अजय विक्रम, समाजसेवि केसी जैन व आरडी सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया प्राचीन काल से ही समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। अखबारों में छपी गांव की छोटी खबर भी आला अधिकारियों की ध्यान आकृष्ट करती है। पत्रकार मजलूमों की ताकत हैं और अपनी कलाम के दम पर गरीबों को न्याय दिलाने में बड़ी भूमिका अदा करते हैं।
Advertisement
अनपरा प्रेस क्लब द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों द्वारा उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र से डॉ आर एन सिंह और डॉक्टर केके अग्रवाल, गौ सेवक पवन अग्रवाल व संतोष श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा, औड़ी हनुमान मंदिर पुजारी श्री अंजनी संत, जीव-जंतु संरक्षक राहुल भारती, पत्रकारिता क्षेत्र से बीएचयू के शोध छात्र रंजीत राय, सेवा से लांस नायक सहित दर्जनभर लोगों को सम्मानित किया गया।
Advertisement
प्रेस क्लब अनपरा अध्यक्ष दीपक सिंह ने प्रेस क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्ष निडर बेबाक पत्रकारिता हमारा मुख्य लक्ष्य है और सच्चाई से समझौता किए बिना जैसा दिखेगा वैसा छपेगा के आधार पर हमारे लिए पत्रकारिता एक मिशन है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो न सिर्फ जनहित की आवाज उठाता है, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
Advertisement
प्रेस क्लब अनपरा के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश भटनागर, अतुल साह और अशोक तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस ने भी अपनी कविताओं के छंद सुनाकर कार्यक्रम को सफलता की नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
Advertisement
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन उपरांत किया गया। प्रेस क्लब अनपरा के सदस्यों को स्थापना दिवस स्मृति चिन्ह के रूप में मीडिया का प्रतिबिंब कलम भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया।
Advertisement
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार अतुलेश राय बबलू, सत्य प्रकाश सिंह, रवि गोड़ बड़कू, प्रमोद शुक्ला, पत्रकार प्रवीण पटेल, गोविंद मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, अनपरा थाना प्रभारी, रेनू सागर चौकी प्रभारी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन व जनता उपस्थित रही।