I.G. रेंज मिर्जापुर व S.P.ने किया 172 ग्राम प्रहरीयों में साइकिल का वितरण 

HIGHLIGHTS

  • पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 172 ग्राम चौकीदारों (ग्राम प्रहरी) को किया गया साईकिल का वितरण
  • पुलिस लाईन चुर्क में ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम
  • साईकिल पाकर खिल उठे ग्राम चौकीदारों के चेहरे

सोनभद्र। मंगलवार को पुलिस लाईन चुर्क में ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) के सम्मान हेतु ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

Advertisement

आयोजित कार्यक्रम में  आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ग्राम प्रहरियों को कर्त्तव्य पालन हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कार्यरत 172 ग्राम चौकीदारों को साईकिल का वितरण किया गया।

Advertisement

साईकिल पाकर ग्राम चौकीदारों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र का हृदय से धन्यवाद दिया गया।

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल  द्वारा अवगत कराया गया कि चौकीदार हमारे पुलिस विभाग की सबसे प्रथम कड़ी हैं। पुलिस विभाग से ग्राम प्रहरियों को जोडने एवं प्रोत्साहन हेतु संवाद स्थापित कर उन्हें सम्मानित किया गया ताकि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र में घटित कोई भी छोटी से छोटी घटना की सूचना ग्राम प्रहरियों(चौकीदोरों) के माध्यम से जनपदीय पुलिस को तत्काल प्राप्त हो सके।

Advertisement

जिससे जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया जा सके।  कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चुर्क, मीडिया कर्मी व अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भगवान विष्णु के दसों अवतारो के दर्शन कर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के छठें दिन दशावतार लीला का हुआ मंचन, 
  • रासलीला देखने के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु 
  • भगवान विष्णु के दसों अवतार के दर्शन कर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
  • श्री कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो गया रामलीला मैदान

सोनभद्र| नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में चल रहे विश्व प्रसिद्ध वृंदावन की रासलीला कार्यक्रम के छठें दिन दशावतार लीला का मंचन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

Advertisement

स्वामी दाऊदयाल की मंडली के कलाकारों द्वारा लीला के अंतर्गत सखाओं से पता चला कि श्रीकृष्ण ने मिट्टी खाई है। मां यशोदा ने श्री कृष्ण का मुख खुलवाया तो उसमें गंगा, यमुना, सरस्वती, पहाड़ अनेक देवता और राक्षस दिखाई दिए। मां यशोदा डर गई।

Advertisement

  मां यशोदा ने श्रीकृष्ण से वन में अकेला जाने को मना किया। वह कहती हैं कि वहां बड़े-बड़े हाऊ रहते हैं तो बच्चों को खा जाते हैं। श्रीकृष्ण बोले मां मैंने अनेक अवतार धारण किए। लेकिन मुझे तो कोई हाऊ दिखाई नहीं दिया। मां यशोदा ने कहा जो अवतार धारण किए उन्हें मुझे दिखाओ। श्रीकृष्ण ने मां यशोदा को दशावतार के दर्शन करायें।

Advertisement

गऊ, ब्राहमण, संत एवं पृथ्वी की रक्षा हेतु श्रीकृष्ण ने मच्छ, कच्छप, बराह, नरसिंह, वामन,परशुराम एवं श्रीराम आदि अवतार धारण कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छठें दिन की लीला का समापन श्री कृष्ण की दिव्य आरती के साथ हुआ।
इस अवसर पर समिति के जितेन्द्र सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, राम प्रसाद यादव, सचिन गुप्ता, धीरज जालान,  सत्येंद्र, आशीष अग्रवाल, संदीप चौरसिया, राजेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

समाजवादी पार्टी मासिक बैठक कल 

HIGHLIGHTS

समाजवादी पार्टी मासिक बैठक कल 

सोनभद्र। स्थानीय विधानसभा दुद्धी में समाजवादी कार्यालय विधानसभा कार्यालय दुद्धी गोड़वाना भवन पर 5 मार्च को सुबह 10 बजे आहुत  किया गया है जिसमें पार्टी के सेक्टर प्रभारी , सह प्रभारी व विधानसभा के समस्त फ्रन्टलों के पदाधिकारियों

Advertisement

व वरिष्ठ नेताओं समेत समस्त फ्रन्टलों के पदाधिकारियों को शामिल होना है इसकी जनकारी सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण ने दिया /

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र स्थापना दिवस पर जिले में एम्स एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र स्थापना दिवस पर जिले में “एम्स” एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने अधिवक्ता भवन, तहसील प्रांगण रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में वरिष्ठ समाजसेवी डा0 रियाजउद्दीन खान की अध्यक्षता में जनपद का स्थापना दिवस मनाया गया।

Advertisement

राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि 04 मार्च 1989 को जिले की आधारशिला रखी गई। इसके तीन दशक बाद भी यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। स्थापना दिवस के अवसर पर मांग  किया कि यहां “एम्स” जैसा एक उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान एवं  केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हो जिसने छात्र पढ़ सके नए कल कारखाने लगे जिसने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिले जनपद में जनहित के काम होने चाहिए जनसरोकारी सोच होनी चाहिए जिनसे की जनपद के चहुमुखी विकास हो !             

Advertisement

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव  ने कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश मे क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा जिला है । यह भारत का एकमात्र जिला है जो चार राज्यों की सीमा में है, अर्थात् पश्चिम में मध्य प्रदेश  दक्षिण में छत्तीसगढ़  दक्षिण-पूर्व में झारखंड और उत्तर-पूर्व में बिहार । सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और इसमें बहुत सारे बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना आदि हैं। इसे “भारत की ऊर्जा राजधानी” कहा जाता है क्योंकि यहां बहुत सारे बिजली संयंत्र हैं।                          

Advertisement

राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने कहा कि सोनभद्र में पर्यटन स्थल के रूप में कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, सलखन जीवाश्म पार्क, विजयगढ़ किला, अगोरी फोर्ट , मुक्खा वॉटरफाल, मंगलेश्वर महादेव जैसे स्थलों के साथ रॉक पेंटिंग को विकसित का पर्यटन मानचित्र पर लाने से सोनभद्र का विकास होगा !                                

Advertisement

इस अवसर पर सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश मौर्य, काकू सिंह, वी पी सिंह,अशोक कनौजिया,प्रदीप कुमार, कु आकृति निर्भया, रामगुल्ली यादव, टीटू गुप्ता, अविनाश यादव, सुधीर कुमार, नवीन पांडेय, दसरथ यादव, कृष्णानंद सिंह आदि लोग उपस्थित थे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री कृष्ण के माखन चोरी की लीला देख भाव विभोर हुए भक्त

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के पांचवें दिन श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का हुआ मंचन 
  • वृन्दावन के कलाकारों ने श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का किया भाव पूर्ण मंचन

सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे नौ दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के  पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया।

Advertisement


श्री विशाखा रमन बिहारी रासलीला मंडल के संचालक स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय के निर्देशन में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया।

Advertisement

इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई।

Advertisement

इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  जितेंद्र सिंह, पवन जैन, अशोक श्रीवास्तव, रामप्रसाद यादव, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येंद्र,चंद्रभूषण देव पांडे, अजीत जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चांदनी हत्याकांड मामले में दोषी पति को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • चांदनी हत्याकांड: दोषी पति को उम्रकैद
  • 21  हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • चार अन्य दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा
  • ढाई वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो चांदनी उर्फ सबा बेगम को जलाकर हत्या करने का मामला

सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर चांदनी उर्फ सबा बेगम को जलाकर हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति हसनैन को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं चार अन्य दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका की मां जैबुन्निशा पत्नी मोहम्मद काशिम निवासी बभनौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र  ने पन्नूगंज थाने में 8 जून 2022 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम की शादी  करीब 12 वर्ष पूर्व हसनैन पुत्र बलमू उर्फ अजीमुल्लाह निवासी ग्राम बनौरा , थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से किया था।

Advertisement

शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बावजूद इसके दहेज में एक लाख रुपये की मांग  को लेकर पति हसनैन,  ससुर बलमू उर्फ अजीमुल्लाह खान, सास  नजीरन उर्फ नजीर, देवर राजू खान उर्फ भद्दी व ननद रोबिना द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। तथा जलाकर मारने की धमकी दिया जाने लगा। 6 जून 2022 को  12 बजे रात में उनकी बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम फोन कर घटना की जानकारी दी।

Advertisement

जब बेटी के ससुराल गए तो वह जली हुई हाल में पड़ी थी। दहेज में एक लाख  की मांग पूरी नहीं हुई तो पति, ससुर, सास , देवर  व ननद ने बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम को जला दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गम्भीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। बेटी ने घटना की सारी जानकारी दी। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

Advertisement

  रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 

गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति हसनैन को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

वहीं दोषी ससुर बलमू उर्फ अजीमुल्लाह खान , सास नजीरन उर्फ नजीर, देवर राजू खान उर्फ भद्दी व ननद रोबिना को दोषसिद्ध पाकर 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फासिल्स पार्क को पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाया जाए- कमिश्नर

सोमवार को जिले के पर्यटन का प्रमुख केन्द्र सलखन फासिल्स पार्क का आयुक्त विध्याचल मण्डल मिर्जापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि पर्यटन के दृष्टि से पार्क का सौंदरीकरण कर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने पर बल दिया जाय। इसके साथ ही  जाने के लिए कार्य योजना बनाने पर विचार विमर्श किया जाय।

HIGHLIGHTS

  • सलखन फासिल्स पार्क पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये: कमिश्नर
  • सलखन फासिल्स पार्क में पर्यटकों के लिए बढ़ाई जाय सुविधाएं: कमिश्नर
  • पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने पर बल दिया जाय: कमिश्नर
Advertisement

सोनभद्र। सोमवार को आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर, बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा  फासिल्स पार्क सलखन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमूल्य धरोहर के रूप में फासिल्स पार्क को संरक्षित करने, पर्यटन के दृष्टि से पर्यटकों के लिए बेहतर ढंग से विकसित करके पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। फासिल्स पार्क को विकसित करने के लिए बेहतर तरीके से कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।

Advertisement


इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि फासिल्स पार्क के सौन्दर्यकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा दो करोड़ की धनराशि की मांग की गयी है। जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने के लिए दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध, गेट का निर्माण आदि कार्य कराये जाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है। 

Advertisement

फासिल्स पार्क के प्रचार-प्रसार करने हेतु छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाये जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के इतिहास को जान सकेंगें और उसे देखने के लिए जनपद में आयेंगे।

Advertisement



इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे ) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रोजगार मेले में 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

HIGHLIGHTS

  • रोजगार मेला में 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, इसमे 200 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

Advertisement

इस रोजगार मेला में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, फेम इण्डस्ट्रीज लि०, अलवर, राजस्थान, ग्रीनटास इंडस्ट्रीज प्रा० लि०, वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, एल०आई०सी०, राबर्ट्सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, राबर्ट्सगंज,

Advertisement

सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, जे०पी० सिलीण्डर लि०, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स लि०, भिवाड़ी, राजस्थान, कृष्णा मारूति लि०, गुड़गाँव एवं नेशनल सेक्योरिटी सर्विसेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रोजगार मेले में 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

HIGHLIGHTS

  • रोजगार मेला में 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, इसमे 200 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

Advertisement

इस रोजगार मेला में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, फेम इण्डस्ट्रीज लि०, अलवर, राजस्थान, ग्रीनटास इंडस्ट्रीज प्रा० लि०, वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, एल०आई०सी०, राबर्ट्सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, राबर्ट्सगंज,

Advertisement

सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, जे०पी० सिलीण्डर लि०, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स लि०, भिवाड़ी, राजस्थान, कृष्णा मारूति लि०, गुड़गाँव एवं नेशनल सेक्योरिटी सर्विसेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और मल्टीमीडिया सुरक्षा पर गहन चर्चा

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • दूसरे दिन डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और मल्टीमीडिया सुरक्षा पर गहन चर्चा

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में चल रहे ईपेंस (EPAINS) 2025 के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों ने शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों की गहरी समझ प्रदान की। इस दिन डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन तकनीक और मल्टीमीडिया सुरक्षा जैसे अत्याधुनिक विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए, जिनमें छात्रों की विशेष भागीदारी देखने को मिली।

Advertisement



कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंशुल वर्मा (बीएचयू, वाराणसी) के व्याख्यान से हुई, जिसमें उन्होंने “डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग – क्लाउड, फॉग और एज” के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इन तकनीकों के व्यावहारिक अनुप्रयोग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक कंप्यूटिंग संरचना को समझने का अवसर मिला।

Advertisement

दूसरे सत्र में डॉ. गौरव बरनवाल (बीएचयू, वाराणसी) ने “ब्लॉकचेन तकनीक और इसके अनुप्रयोग (बिटकॉइन)” पर व्याख्यान दिया। उनका सत्र विशेष रूप से रोचक रहा, क्योंकि छात्रों ने ब्लॉकचेन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा पहलुओं और बिटकॉइन के आर्थिक प्रभावों को लेकर गहरी रुचि दिखाई।

Advertisement

प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिटकॉइन की भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। अंतिम सत्र में डॉ. मनेजर यादव (आर.ई.सी. सोनभद्र) ने “विजुअल सीक्रेट शेयरिंग के माध्यम से मल्टीमीडिया सुरक्षा” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

Advertisement

उन्होंने डिजिटल डेटा संरक्षण की नई तकनीकों पर चर्चा की और बताया कि कैसे यह तकनीक संवेदनशील डेटा को सुरक्षित रखने में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। ईपेंस 2025 का यह सत्र तकनीकी क्षेत्र में उभरते रुझानों को समझाने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें