एक दिवसीय ‘‘महिला सशक्तिकरण जनजाति समाज’ विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

HIGHLIGHTS

  • एक दिवसीय ‘‘महिला सशक्तिकरण जनजाति समाज’ विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी एवं जन शिक्षण संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ‘‘महिला सशक्तिकरण जनजाति समाज’ विषयक संगोष्ठी ग्राम सभा-सभईपुर के सामुदायिक भवन सभागार, हरहुआ, वाराणसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति मंजू पांडेय, परियोजना पर्यवेक्षक (महिला एवं बाल विकास विभाग) वाराणसी, एवं विशिष्ट अतिथि श्री आनन्द द्विवेदी, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, वाराणसी एवं श्री बृजभान मरावी सचिव, जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी ने गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के चित्र पर मल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।

मुख्य अतिथि मंजू पांडेय, परियोजना पर्यवेक्षक (महिला एवं बाल विकास विभाग) वाराणसी, ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज एवं देश का निर्माण कर सकती है। अतः आत्म निर्भर होकर परिवार के संचालन में सहयोग कर सकती है क्योंकि परिवार से ही समुदाय, गांव, जिला एवं देश बनता है। अतः सशक्त परिवार ही सशक्त देश का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आन्द द्विवेदी ने कहा कि आत्म निर्भर महिला ही आधुनिक परिवेश से सामंजस्य बैठा सकती है। अतः परिवार को बिखरने से बचाने के लिए स्वयं एवं एक दूसरे का सम्मान करना सीखिए।

इस अवसर पर श्री बृजभान मरावी, सचिव, जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर हम उन हजारों आदिवासी मात्रृ शक्ति के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनसे प्ररेणा लेकर आगे आना होगा जिन्होने अपने देश, परिवार, वंश आदि के रक्षा के लिए अंत समय तक भारत भूमि पर अनेक विदेशी आक्रान्ताओं से लड़ कर गुलामी की दशता से आजादी दिलाई।

Advertisement

जिसमें मध्यकाल में महारानी दुर्गावती, रानी कमलापती, फूलो-झानो आदि के योगदान से महिला शक्ति को प्ररेणा लेकर आगे आना होगा। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, सभईपुर की प्रधानाध्यापिका  सारिका श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में महिलाओं से आत्मनिर्भरता के साथ साथ स्वस्थ रहने एवं स्वयं का देखभाल करने के आवश्यकता पर बल दिया। श्री अभिषेक सिंह, कार्यक्रम अधिकारी जन शिक्षण संस्थान ने महिलाओं से अपने सीखे हुए हुनर को किस तरह से अर्थोपार्जन में बदल और कौशल युक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात उद्यमिता की ओर जुड़ जाए।

इसी क्रम प्रशिक्षिका शीला देवी ने बताया कि मेरा केवल यह उद्देश्य रहता है कि प्रत्येक लाभार्थी अच्छे से हुनर मंद हो कर अर्थोपार्जन करे जिससे कि उसे किसी के सामने दो पैसे के लिए हाथ न फैलाना पड़े। इसके वाद प्रशिक्षिका श्रीमती अंजू मौर्या ने लाभार्थियों को अपना कार्य करने हेतु आह्वाहन किया।

कार्यक्रम में श्री अनुज प्रताप सिंह ने डिजिटल मार्केटिंग के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम में कुल लगभग 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में अपने क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण भी दिया गया,

साथ ही अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु  शीला देवी एवं अंजू मौर्या को प्रशस्ति-पत्र एवं अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा एपीओ ने किया। और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन  अमित कुमार गौरव ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)



	

2 क्विन्टल 65 किलो गांजा के साथ 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसओजी/ सर्विलांस टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक डीसीएम ट्रक से कुल 02 क्विन्टल 65 किग्रा मादक पदार्थ (गांजा व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत रुपये 75 लाख) बरामद किया गया है


सोनभद्र। एसओजी/ सर्विलांस टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर

Advertisement

वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बिहारी ढाबा व मम्मी ढाबा के बीच में खड़ी एक अदद ट्रक डीसीएम संख्या AS 25 EC 2061 से 02-02 किलोग्राम के 85 बंडल व 01-01 किलोग्राम के 95 बंडल में कुल 2 क्विन्टल 65 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत रुपया 53 लाख) के साथ 02 नफर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।

Advertisement

वहीं इस मामले में ओर भी लिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-236/2025 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Advertisement

पूछताछ का विवरण-
      गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगो की गाड़ी मे गांजा (मादक पदार्थ) लदा हुआ है, जो टीन सेड वेल्डिंग करके जाम कर बनाई गयी स्कीम के अन्दर रखा हुआ है । ट्रक के पीछे वाले दरवाजे को पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से खोलवा कर टीन सेट वेल्डिंग कर बनाई गयी स्कीम के टीन सेड को तोड़ कर चेक किया गया तो ट्रक के अन्दर प्लास्टिक के टेप से लिपटे हुए छोटे बड़े बंडल पाये गये,02- 02 किलो ग्राम 85 बंडल व 01- 01 किलो ग्राम के 95 बंडल कुल 2 कुन्तल 65 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

गांजा के सम्बन्ध मे पूछने पर दोनो व्यक्तियों ने बताया कि दिनांक- 28.02.2025 को हम लोग पंजाब से वाराणसी आये और वाराणसी में एक व्यक्ति मिट्ठू निवासी रायकोट मिला, उसने हम लोगों को गाड़ी दिया और गाड़ी मालिक जसविंदर सिंह जस्सा निवासी बरनाला ट्राई डेल्टा तौलिया फैक्ट्री, पंजाब व मिट्ठू गाड़ी देने के बाद बताया कि बलांगीर, उड़िसा जाना है तुम लोग जाओ वहां पर हमारे आदमी हैं, वहां से गांजा लाना है । वहीं से गांजा गाड़ी में लोड़ करवा कर ले आकर हम लोगो को गाड़ी दिया और बताया कि तुम लोग इस गाड़ी को प्रयागराज पहुँचा दो तुम लोगों को 1.50 लाख रुपया मिल जायेगा ।

Advertisement



गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण
1. जगदीश सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी संगेड़ा, थाना सिटी बरनाला, जनपद बरनाला, पंजाब उम्र करीब 34 वर्ष ।
2. बलजिन्दर सिंह उर्फ बावला पुत्र सरदार कुलविन्दर सिंह निवासी संगेड़ा, थाना सिटी बरनाला, जनपद बरनाला पंजाब उम्र करीब 38 वर्ष ।

Advertisement

वांछित अभियुक्त गण का विवरण
1. वाहन मालिक जसविंदर सिंह जस्सा पुत्र अज्ञात निवासी बरनाला ट्राई डेल्टा तौलिया फैक्ट्री, पंजाब ।
2. मिट्ठू पुत्र अज्ञात निवासी रायकोट, पंजाब ।

Advertisement

बरामदगी का विवरण
1. 02 क्विन्टल 65 किग्रा गांजा (कीमत 55 लाख रूपये )
2. एक अदद ट्रक संख्या AS 25 EC 2061 ( अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये)

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2. निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
3. निरीक्षक नागेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस, जनपद सोनभद्र ।
4. उ0नि0  बृजेश कुमार दूबे, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
5. उ0नि0 संजय सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
6. हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 संजय चौहान, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम कुमार चौरसिया, का0 अजीत यादव, एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

7. हे0कां0 हेमन्त बारी, हे0कां0 अवधेश प्रजापति, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने यूपी -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक  ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
  • अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
  • यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग
  • क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरकों का किया गया निरीक्षण
  • कर्मियों की किया गया गार्द रजिस्टर पेशी

सोनभाद। एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई ।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में एसपी द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी।

Advertisement

तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया तथा कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी की गई । इस दौरान महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें-

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
     

Advertisement

   इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के साथ हुआ नौ दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का समापन

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के नौवें दिन बृज की लट्ठमार होली का हुआ जीवंत मंचन
  • बृज की लट्ठमार होली के साथ हुआ नौ दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का समापन
  • कंस वध का जीवंत मंचन देख भक्त लगाने लगे श्री कृष्ण के जयकारें

सोनभद्र। नगर स्थित रामलीला मैदान आयोजित नौ दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का समापन गुरूवार की देर रात कंस वध और विश्व प्रसिद्ध ब्रज की लट्ठमार होली के जीवंत मंचन के साथ हुआ। कलाकारों ने दिखाया कि ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण और उनके सखाओं को होली खेलने का आमंत्रण देती हैं। जिसके बाद कृष्ण सखाओं के साथ होली खेलने पहुंचते हैं। जहां गोपियां सभी सखाओं और कृष्ण के साथ फूल की होली खेलती हैं।

Advertisement

इस बीच गोपियां सखाओं के संग सुंदर लट्ठमार होली लीला का मंचन देखकर मंत्रमुग्ध हुए कलाकारों ने ब्रज में होली है रसिया, होली खेले तो आय जइयो कृष्ण मुरारी, कान्हा बरसाने में बुलावै राधा प्यारी जैसे भजनों को गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Advertisement

मंचन के दौरान कलाकारों ने आकर्षक मयूर नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें श्री कृष्ण राधरानी की दिव्य एवं अलौकिक झांकी का दर्शन कर श्रद्धालू भक्ति रस में सराबोर कर दिया। लीला मंचन के अंत में भगवान राधाकृष्ण पर सभी गोपियां और बाल सखा फूलों की वर्षा करते रहें
  वहीं भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने राधे-कृष्ण की आरती उतार लोक कल्याण की मंगल कामना की।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेन्द्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, दीपक कुमार केसरवानी, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येन्द्र पांडे, विनोद कानोडिया, नरेन्द्र गर्ग, संदीप चौरासिया, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रभूषण देव, प्रशांत जैन, विधूसेखर, उमेश केशरी, संदीप पाण्डेय, वीरेंद्र अग्रहरी, निशा सिंह, प्रतिभा केसरवानी, रीता यादव, मंजू गर्ग, सुमन केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

PM मोदी के जन आरोग्य के उद्देश्यों को साकार कर रही जन औषधि: भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • नपा रूबी प्रसाद बोलीं- प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए समर्पित है भाजपा सरकार, जन औषधि उसकी एक मजबूत कड़ी 
  • जन औषधि दिवस समारोह में सदर विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया

सोनभद्र। शुक्रवार को जिले में 7वां जन औषधि दिवस समारोह पीएम मोदी के जन आरोग्य के उद्देश्यों को मजबूती देने के संकल्प के साथ मनाया गया। राबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर हुए समारोह में मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने आम जन को जन औषधि के उद्देश्यों और उसके फायदे बताए।

Advertisement

कहा कि गरीबों को सस्ती और उच्चगुणवत्ता युक्त दवा मिले, इसके लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में शहरों से गांवों तक जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। आम जन के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए जन औषधि परियोजना से लेकर आयुष्मान भारत योजना तक ऐतिहासिक पहल इस सरकार ने किए हैं, जिनका लाभ करोड़ों देशवासी उठा रहे हैं।

Advertisement

जन औषधि परियोजना को गरीबों, जरूरतमंदों के लिए वरदान बताते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि गरीबों के लिए महंगी दवाओं के बोझ के दर्द को पीएम मोदी ने समझा। किसी गरीब-जरूरतमंद को जीवनरक्षक दवाओं के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए पीएम मोदी ने सात वर्ष पहले जन औषधि परियोजना की नींव रखी। आज 15 हजार से अधिक जन औषधि केंद्रों का नेटवर्क देश भर में हैं।

Advertisement

आज जन औषधि पर आम जन का लगातार बढ़ता विश्वास पीएम मोदी के विकसित भारत, स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत के संकल्पों को ताकत दे रहा है। जरूरी दवाओं से महिला हाईजीन तक जन औषधि के जरिए आम जन को सहूलियतें मिल रही हैं। जन औषधि केंद्रों की सस्ती और अच्छी दवाओं ने अब तक आम जनता के हजारों करोड़ रूपये बचाए हैं।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए समर्पित है, जन औषधि परियोजना इन्हीं उद्देश्यों की एक मजबूत कड़ी है। पीएम मोदी के प्रयासों ने जन औषधि के जरिए देश के करोड़ों परिवारों को राहत पहंुचाई है और उन्हें महंगी दवाओं के बोझ से उबारा है।

Advertisement

सदर विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के साथ अदएस नेता दिनेश बियार, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अनीता मौर्य और पंडित रमा शंकर शुक्ल को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया। जन औषधि मित्र अभियान और तरनि फाउंडेशन फार लाइफ के तत्वावधान में हुए इस समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार पंडित अजयशेखर, पूर्व विधायक तीरथराज,

Advertisement

व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सभासद चंद्रप्रकाश दुबे और डा. एएन पांडेय समेत बड़ी संख्या में जन औषधि मित्र शामिल हुए। आयोजन का संचालन फार्मेसिस्ट राजेश सिंह गौतम और प्रतीक मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विनय सिंह ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रासलीला के आठवें दिन हुआ सुदामा चरित्र का मंचन

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के आठवें दिन हुआ सुदामा चरित्र का मंचन
  • वृंदावन के कलाकारों ने सुदामा चरित्र का किया मार्मिक मंचन 
  • श्री कृष्ण रासलीला में सुदामा चरित्र का मंचन देख भक्त हुए मंत्रमुग्ध
  • द्वारकाधीश की हुई दिव्य आरती

सोनभद्र। रासलीला समिति रॉबर्ट्सगंज द्वारा नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय रासलीला के आठवें दिन कलाकारों ने महारास के साथ भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का नृत्य के माध्यम से बड़ा ही मार्मिक मंचन किया गया।
वृंदावन के कलाकारों द्वारा  लीला के अंतर्गत बाल्यकाल में सुदामा जी उज्जैन नगरी स्थित शांति वन गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनके पैर में कांटा गड़ गया।

Advertisement

इस पर वे दर्द से चीखने चिल्लाने लगे। उसी रास्ते से होकर भगवान श्रीकृष्ण भी गुरुकुल शिक्षा ग्रहण करने जा रहे थे। सुदामा को मुसीबत में देख उन्होंने उनके पांव से कांटा निकाला और जड़ी बूटी लगाई। इस घटना के बाद दोनों मित्र बन गए। गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण के दौरान सुदामा अपना पाठ भूल गए। गुरु द्वारा पूछे जाने के बाद उन्होंने पाठ नहीं सुनाया।

Advertisement

इस पर गुरु ने उन्हें जंगल जाकर लकड़ी लाने को कहा। मित्र को मुसीबत में देख भगवान भी अपने याद किए पाठ को भूलने का नाटक कर बैठे। इस पर क्रोधित गुरु ने उन्हें भी सुदामा के साथ जंगल से लकड़ी लाने का आदेश दिया। भूख लगने पर खाने के लिए सुदामा को दो मुट्ठी चने दिए। जंगल में कृष्ण लकड़ियां लाने चले गए।

Advertisement

उसी समय सुदामा को भूख लगी और उन्होंने पूरा चना खा लिया। लकड़ी लेकर लौटे कृष्ण ने भूख लगने पर सुदामा से चने मांगे तो सुदामा ने सच सच बता दिया। इस पर भगवान ने उन्हें श्राप दिया कि ‘हक पराया खाय के, यही मिलेगी सीख, हो दरिद्री आज से, दर दर मांगे भीख।’ पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीकृष्ण मथुरा के राजा बन गए और सुदामा भिखारी। फिर एक समय आया कि सुदामा श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचे। देने के लिए कुछ नहीं था तो वे अपने साथ कच्चा चावल ले गए। सुदामा को देख श्रीकृष्ण अति प्रसन्न हुए। उन्होंने सुदामा के लाए चावल खाने शुरू किए। एक मुट्ठी खाकर एक तथा दूसरी मुट्ठी चावल खाकर जब उन्होंने सुदामा को दो लोक का मालिक बना दिया।

Advertisement

फिर एक समय आया कि सुदामा श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचे। देने के लिए कुछ नहीं था तो वे अपने साथ कच्चा चावल ले गए। सुदामा को देख श्रीकृष्ण अति प्रसन्न हुए। उन्होंने सुदामा के लाए चावल खाने शुरू किए। एक मुट्ठी खाकर एक तथा दूसरी मुट्ठी चावल खाकर जब उन्होंने सुदामा को दो लोक का मालिक बना दिया। जब वे तीसरी मुट्ठी चावल खाने लगे तो वहां खड़ी रुक्मिणी ने उन्हें रोककर कहा कि तीनों लोक सुदामा को दे देंगे तो स्वयं कहां रहेंगे प्रभु। इस पर श्रीकृष्ण ने अपने हाथ रोक लिए और सुदामा को दो लोक का मालिक बना दिया।
आठवें दिन के रासलीला का समापन द्वारकाधीश की दिव्य आरती के साथ हुई।
इस अवसर पर समति के जितेन्द्र सिंह, रामप्रसाद यादव, कृष्णमुरारी, पवन जैन, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, राकेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येन्द्र पांडे, संदीप चौरसिया, डॉ. अशोक, डॉ. चन्द्रभूषण देव, उमेश केशरी, मनीष सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

जब वे तीसरी मुट्ठी चावल खाने लगे तो वहां खड़ी रुक्मिणी ने उन्हें रोककर कहा कि तीनों लोक सुदामा को दे देंगे तो स्वयं कहां रहेंगे प्रभु। इस पर श्रीकृष्ण ने अपने हाथ रोक लिए और सुदामा को दो लोक का मालिक बना दिया।
आठवें दिन के रासलीला का समापन द्वारकाधीश की दिव्य आरती के साथ हुई।

Advertisement

इस अवसर पर समति के जितेन्द्र सिंह, रामप्रसाद यादव, कृष्णमुरारी, पवन जैन, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, राकेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येन्द्र पांडे, संदीप चौरसिया, डॉ. अशोक, डॉ. चन्द्रभूषण देव, उमेश केशरी, मनीष सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिले दस हजार रुपए की सहायता – युवा मंच

HIGHLIGHTS

  • गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिले दस हजार रुपए की सहायता – युवा मंच
  • आंगनबाड़ी केंद्र को मजबूत कर दूर किया जाए कुपोषण

सोनभद्र। जनपद में 20 फ़ीसदी गर्भवती महिलाओं के हाई रिस्क श्रेणी में होने और बड़ी संख्या में एनीमिक होने के आए आंकड़ों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए युवा मंच ने सरकार से गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने और आईसीडीएस के आंगनबाड़ी केन्द्रों को कुपोषण दूर करने के लिए मजबूत करने की मांग की है।

Advertisement


युवा मंच जिला संयोजक सविता गोंड ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि जनपद में अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक 54249 गर्भवती महिलाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 10294 में गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम की श्रेणी में है। इसमें सर्वाधिक महिलाएं 2061 म्योरपुर की है। इसी प्रकार 3594 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर गंभीर रूप से बेहद कम है और इसमें भी सर्वाधिक संख्या म्योरपुर की 888 है। 
      

Advertisement

   मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के बावजूद जिले में यह भयावह स्थिति है। पत्र में कहा गया कि गरीबी, बेरोजगारी और भीषण महंगाई के कारण लोगों की आमदनी बेहद कम है और लोग आवश्यक पुष्ट भोजन नहीं खा पा रहे हैं। इसलिए आवश्यकता है कि उन्हें पौष्टिक भोजन देने की सलाह देने के साथ कम से कम 10 हजार रुपए गर्भवती व धात्री महिलाओं को सरकारी सहायता दी जाए ताकि वह कुपोषण से मुक्त हो सके।
           

Advertisement

कहा कि जनपद में आमतौर पर लोगों में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहद कम रहता है।इसलिए आंगनवाड़ी पर केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण और पर्याप्त पोषण आहार महिलाओं और बच्चों को दिया जाए। पत्र में कहा गया कि जिला अस्पताल को छोड़कर जनपद में किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं है। घोरावल, चोपन व म्योरपुर में महिला डॉक्टर और अन्य जगह एएनएम से काम चलाया जा रहा है। मांग की गई कि सर्वाधिक पिछड़े जनपद सोनभद्र की हर सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तत्काल नियुक्ति की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मूल संघ ने आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग को भेजे सुझाव

HIGHLIGHTS

  • मूल संघ ने आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग को भेजे सुझाव


सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार आवाक ने बताया कि विभिन्न संघनिष्ठ शिक्षक साथियों के आग्रह पर राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ ने अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के नियम और शर्तों के सम्बन्ध में राजकीय शिक्षकों के हितार्थ सुझाव प्रेषित किया है।

Advertisement

इसके अन्तर्गत इण्डेक्स बाॅक्स में संशोधन करने, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं को सम्मिलित करते हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक तैयार करने, फिटमेण्ट फैक्टर 2.57 से कम नहीं रखने , ग्रेड वेतन में संशोधन करने यथा- एलटी ग्रेड- 4800)-, प्रवक्ता- 5400/-, प्रधानाध्यापक- 6600/- तथा प्रधानाचार्य- 7600/- करने, अन्य राज कर्मचारियों के समान राजकीय शिक्षकों को ए.सी.पी. का लाभ प्रदान करने,

Advertisement

प्रवक्ता संवर्ग का ग्रेड वेतन 5400/- करते हुए उसे राजपत्रित का दर्जा प्रदान करने, नवनियुक्त एवं पूर्व से कार्यरत के मध्य वेतन की वरिष्ठता कायम रखने हेतु ज्येष्ठ शिक्षकों के वेतन में बंचिंग के स्तर निश्चित करते हुए अतिरिक्त वेतन वृद्धियाॅं प्रदान करने, एनपीएस अथवा यूपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने,

Advertisement

वेतन, पेंशन, महॅंगाई भत्ते की केन्द्रीय समानता के अनुरूप समस्त भत्ते भी केन्द्रीय तिथि और दर से प्रदान करने तथा शिक्षकों की सेवा-निवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने की माॅंग की गयी है। प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि राजकीय शिक्षकों के हितों की सुरक्षा के लिए आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग में इन सुझावों को सम्मिलित किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रीकृष्ण की परम भक्त मीराबाई की भक्ति चरित्र लीला का हुआ मंचन

HIGHLIGHTS

  • श्री कृष्ण रासलीला के सातवें दिन मीरा चरित्र का हुआ सजीव मंचन.
  • श्री कृष्ण के प्रति मीरा का प्रेम देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

सोनभद्र। नगर स्थित रामलीला मैदान चल रहे रासलीला के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त मीराबाई की भक्ति चरित्र लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर स्वामी दाऊदयाल की मण्डली द्वारा प्रस्तुत ब्याह गीत लगन मोहे लागी तेरे नाम की, राधिका गोरी से बृज की छोरी से मैय्या कराय दे मेरो भजन पर श्रद्धालुगण जमकर थिरके।

Advertisement

वृंदावन के मंझे हुए कलाकारों द्वारा लीला मंचन में दिखाया गया कि राजपरिवार में जन्मी मीराबाई के बाल मन में कृष्ण की ऐसी छवि बसी थी कि यौवन काल से लेकर मृत्यु तक मीरा ने कृष्ण को ही अपना सब कुछ माना। मीरा बाई के बचपन में एक दिन उनके पड़ोस में किसी बड़े आदमी के यहां बारात आई थी। सभी स्त्रियां छत पर खड़ी होकर बारात देख रही थीं। मीरा बाई भी उनके साथ बारात देख रही थीं।

Advertisement

इस दौरान मीरा ने अपनी माता से पूछा कि मेरा दूल्हा कौन है। इस पर मीराबाई की माता ने श्रीकृष्ण की मूर्ति की तरफ इशारा कर कह दिया कि वही तुम्हारे दूल्हा हैं। यह बात मीराबाई के बाल मन में एक गांठ की तरह बंध गई।

Advertisement

मीराबाई का विवाह मेवाड़ के राज परिवार में राणा सांगा के पुत्र भोजराज से कर दिया गया। इस शादी के लिए पहले तो मीराबाई ने मना कर दिया। पर जोर देने पर वह फूट फूटकर रोने लगी और विदाई के समय कृष्ण की वही मूर्ति अपने साथ ले गई, जिसे उसकी माता ने उनका दूल्हा बताया था।

Advertisement

मीराबाई के विवाह के दस बरस बाद उनके पति का देहांत हो गया। मीराबाई के कृष्ण प्रेम को देखते हुए लोक लाज की वजह से मीराबाई के ससुराल वालों ने उन्हें मारने के लिए कई चालें चाली पर सब विफल रहीं। मीराबाई ने भक्ति को एक नया आयाम दिया है, एक ऐसा स्थान जहां भगवान ही इंसान का सब कुछ होता है। दुनिया के सभी लोभ उसे मोह से विचलित नहीं कर सकते। एक अच्छा खासा राजपाट होने के बाद भी मीराबाई वैरागी बनी रहीं।

Advertisement

कालांतर में मीराबाई द्वारिका में भगवान द्वारिकाधीश रणछोड़ जी के विग्रह में विलीन होकर भगवान श्रीकृष्ण के परम धाम चली गई।
वहीं रासलीला के सातवें दिन की लीला का समापन बांके बिहारी जी के दिव्य आरती और भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, कृष्णमुरारी, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येन्द्र, पांडे,  विजयकांत मिस्र, विमल अग्रवाल, डॉ अशोक, शिवकुमार केशरी, कृष्णा सेठ, धर्मेश बाबू, प्रदीप जायसवाल, अनिल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें