सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर रंगभरी एकादशी के उपलक्ष्य में कल दिनांक 11 मार्च को शाम 7: 00 बजे से फगुआ रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन किया गया है।
Advertisement
मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया है कि इस अवसर पर प्रभु का भव्य श्रृंगार होगा इसके पश्चात श्री राम जानकी और हनुमान जी की दिव्य आरती की जाएगी और फिर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा इसके पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि रंगभरी एकादशी महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में आकर पूर्ण के भागी बने।
कमर का हड्डी टूटे हुए कई दिन लेकीन अभी तक नहीं हुआ आपरेशन, लापरवाह है स्वास्थ्य विभाग- सुरज मिश्रा
सोनभद्र। महाकुम्भ भगदड़ में घायल हुई म्योरपुर ब्लॉक निवासी दुर्गा देवी से मुलाकात करने रविवार को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सूरज मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि महाकुम्भ भगदड़ में म्योरपुर ब्लॉक निवासी दुर्गा देवी का कमर टूट जाने पर NTPC अस्पताल शक्तिनगर में महज 6 दिन इलाज के बाद भी ऑपरेशन ना होने पर जिला अस्पताल सोनभद्र में एडमिट कराया गया है लेकिन इनका अभी तक इलाज नहीं हो पाया है। जो कि स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही है।
‘दिव्यांगों के सशक्तिकरण हेतु गठित राष्ट्रीय संगठन सक्षम
सोनभद्र। (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन का संविचार संगठन) द्वारा जिला मुख्यालय पर नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान आयोजित किया गया, जिसमें नेत्र संकल्प पत्र भरा गया। इस अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
Advertisement
कार्यक्रम का आयोजन ‘सक्षम’ की महिला प्रकोष्ठ प्रमुख नीतू संजीविया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नेत्रदान के महत्व को समझा और समाज में इस जागरुकता को बढ़ाने का संकल्प लिया।
Advertisement
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “नेत्रदान एक महान सेवा है, जिससे किसी नेत्रहीन व्यक्ति को रोशनी मिल सकती है। हमें समाज में इस अभियान को व्यापक रूप से फैलाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महादान के लिए प्रेरित हों।
Advertisement
कार्यक्रम मे देश की जानी मानी गीतकार डॉ रचना तिवारी जी को जनपद सोनभद्र का वन नेशन- वन इलेक्शन प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाये जाने पर सक्षम की तरफ से सम्मानित किया गया और उनके नेतृत्व मे नेत्र संकल्प भरवाया गया। डॉ रचना तिवारी ने कहा की सक्षम संगठन देश भर में सराहनीय कार्य कर रहा है।
Advertisement
खास तौर पर इस महाकुंभ में जब सक्षम की तरफ से नेत्र कुंभ का आयोजन हुआ तो इस बार देश ही नहीं विश्व स्तर पर नेत्र कुंभ को एक अलग पहचान मिली जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री ने खुद की और मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ नेतृत्व में पहुंचे इस तरह के आयोजन से समाज के अंतिम व्यक्ति जो जरूरतमंद है उनको लाभ मिला है। इस तरह के संगठन के कार्यक्रम में आना और अपनी बात रखना बहुत ही सुखद अनुभूति है।
Advertisement
सक्षम की महिला अध्यक्ष नीतू संजीविया ने संगठन की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सक्षम आगे भी समाज कल्याण से जुड़े ऐसे अभियानों को बढ़ावा देता रहेगा।
Advertisement
इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने भी नेत्रदान का संकल्प लिया। इस अभियान को लेकर समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली और कई अन्य संगठनों ने भी इस पहल की सराहना की। सक्षम के जिला सचिव सौरभ कांत पति तिवारी ने बताया कि जनपद मे संगठन द्वारा नेत्र कैंप का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement
जिसमें दूर दराज के जरूरतमंद लोगों का नेतृत्व प्रशिक्षण कर आवश्यकता अनुसार उनका ऑपरेशन भी करवाया जाएगा यह महीने में लगभग एक बार जगह चिन्हित कर लगाया जाएगा युवा प्रमुख पार्थ सारथी किरीट, वत्स मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर
Advertisement
पुष्पा सिंह, किरण त्रिपाठी, रितु अग्रहरि, प्रमिला त्रिपाठी, रचना त्रिपाठी, वंदना वर्मा, नीतू संजीविया, रुबी गुप्ता, श्रेया पांडे, शांति वर्मा, ज्योति सिंह खरवार मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल आदि लोगों नेत्र संकल्प पत्र भरा और पुरे जनपद भर मे लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया।
रॉबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग रेलवे फाटक निर्माण कार्य
कल कुछ घंटे यातायात रहेगा बाधित, रेलवे फाटक का होगा मरम्मत कार्य।
सोनभद्र। रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा मिले दिशा निर्देश के क्रम में रेलवे के निर्माण कार्य को लेकर एआरएम के ब्लॉक निर्देश मिलने पर रविवार सोमवार कुछ घंटे यातायात बाधित करते हुए फाटक गिरते हुए निर्माण कार्य कराया जाएगा।
Advertisement
वही स्टेशन मास्टर ने बताया कि आमजन को कोई दिक्कत उत्पन्न ना हो जिसको लेकर समय निर्धारित नहीं किया गया है यह एआरएम के दिशा निर्देश के क्रम में निर्माण कार्य फटाक गिरकर कराया जाएगा दो दिनों में कार्य पूर्ण हो जाएंगे मंगलवार से यातायात पूर्ण रूप से बाहर हो जाएगी।
खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई दो डंफर व एक जेसीबी जब्त
खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई दो डंफर व एक जेसीबी जब्त
चालक और वाहन स्वामी पर भी दर्ज हुआ मुकदमा
एसडीएम, खान अधिकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने किया जांच
मिर्जापुर। जनपद में मिट्टी के अवैध खनन व परिवहन की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने राजस्व टीम, जीतेन्द्र सिंह खान अधिकारी एवं कछवां पुलिस फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से औचक जाँच किया। जांच के दौरान तहसील सदर स्थित ग्राम बरैनी के आराजियों में बिना अनुमति प्राप्त किये मिट्टी का अवैध खुदाई कर परिवहना किया जाना पाया गया। जिसके पश्चात रविवार को खनन विभाग द्वारा खनन माफिया व 76 किसानों समेत कुल 82 व्यक्तियों के उपर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। जिससे खनन माफियाओं समेत क्षेत्र के किसानों में भी हड़कम्प मचा रहा।
Advertisement
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने एसडीएम सदर, जिला खनन अधिकारी और एसएचओ कछवां को मामले में कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया था। जिसके बाद कछवां के 45 और बरैनी के 37 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 2 डंपर, 1 जेसीबी सहित 82 व्यक्तियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्यवाही अवैध खनन के मामले में की गई है, जो कि जिले के लिए एक बड़ी समस्या है।
Advertisement
जांच के दौरान कछवां में कुछ गाटों पर अवैध खनन पाया गया। पैमाईश में पाया गया कि गाटा सं0 1167, 1168 व 1169 में अवैध खनन हुआ है जो गंगा नदी से लगे हुए गाटे है। इन गाटों पर हुए मिट्टी के साथ मिली बालू का अवैध खनन की नाप की गई। मौके पर पाया गया कि बिना खनन अनुज्ञा प्राप्त किये आराजी संख्या 1167, 1168, 1169 में कुल 13160 घन मी० सा० मिट्टी मिश्रित बालू का अवैध खनन/पविहन किया गया है।
Advertisement
मौक पर भू-निर्देशांक में अवैध खनन / परिवहन में संलिप्त जे०सी०बी०, दो हाईवा 12 चक्का पाये गये। जिन्हे थाना कछवां की अभिरक्षा में शनिवार को दिया गया है। मौके पर राजस्व विभाग द्वारा प्रस्तुत नजरी नक्शा व उक्त आराजियों के भूस्वामी के नाम की रिपोर्ट के अनुसार आराजी पर कुल नाम अंकित है।
Advertisement
जांच के समय स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि उक्त मिट्टी के साथ बालू का अवैध खनन व परिवहन शशिकान्त उपाध्याय पुत्र नागेश उपाध्याय निवासी लक्ष्मणपुरम, भरुहना द्वारा कराया जा रहा है। उपरोक्त से स्पष्ट है कि उक्त गाटाओं के भूस्वामियों, वाहन चालक सुनील कुमार बिन्द पुत्र छोटेलाल बिन्द निवासी गोधना,
Advertisement
पो० मझवां, थाना कछवां व अन्य राहुल सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी दामोदरपुर थाना कछवां, अमन यादव पुत्र अवधेश याद निवासी चदियां, कछवा एवं जेसीबी व एक अन्य वाहन के वाहन स्वामी व वाहन चालक अज्ञात एवं शशिकान्त उपाध्याय द्वारा बिना अनुमति प्राप्त किये सा० मिट्टी मिश्रित बालू का चोरी छिपे अवैध खुदाई व परिवहन कर आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से राजस्व की क्षति पहुंचाई गयी है।
Advertisement
वही खनन विभाग के प्राथमिक सूचना के आधार पर कछवां थाना में रविवार को ग्राम बरैनी व कछवां के खनन माफियाओं समेत किसान खातेदारों के विरुद्ध लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं एवं उपखनिज सम्पदा की चोरी करने के कारण भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा की मासिक बैठक आश्रम मोड पर संपन्न
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक म्योरपुर के आश्रम मोड़ पर बहुजन समाज पार्टी की मासिक बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजकुमार वर्मा , विधानसभा प्रभारी पन्नालाल भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष बी सागर व जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संदीप भारती ,
Advertisement
एवं मंच का संचालन पूर्व मंडल प्रभारी राम विचार गौतम ने किया मुख्य अतिथि द्वारा 15 मार्च को काशीराम जयंती मनाने के उपलक्ष्य में चर्चा की गई, एवं सभी अतिथियों ने बारी-बारी से सेक्टर एवं बुथ कमेटियों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता ,महासचिव महेंद्र सेन सचिव मोहनलाल
Advertisement
पनिका ,कोषाध्यक्ष मोहम्मद वकील, बाबूराम प्रजापति ,लक्ष्मण पनिका, रामलाल गौड़, राम जी सोनी, वासुदेव खरवार, मुखदेव बौद्ध, लाल मोहन यादव, रीचक राम, श्याम बिहारी ,गोपाल भारती, वासुदेव भारती, अनिल कुमार, हरिलाल गौतम, हरे कृष्णा गौतम,
Advertisement
संतोष भास्कर, पूजा कुमारी, राम सजीवन भारती, धर्मेंद्र भारती समेत सैकड़ों बुथ एवं सेक्टर के पदाधिकारी शामिल हुए और 15 मार्च को मिर्जापुर मंडल में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशीराम जी के जयंती मनाने का निर्णय लिया/
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज सिद्धि विजयगढ़ में होने जा रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 23 मार्च से 29 मार्च तक चलेगा जिसमें भव्य मंगल कलश यात्रा 23 मार्च को प्रातः 8:00 बजे श्री रामलीला स्थल सिद्धि से ग्राम प्रदक्षिणा करते हुए सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से जल भरकर शिव मंदिर यज्ञ स्थल तक लाया जाएगा।
Advertisement
इस यज्ञ के मुख्य यजमान पंडित शारदा प्रसाद तिवारी एवं संजीव सिंह उर्फ संजू सिंह होंगे 111 कलश पूजन किया जाएगा प्रतिदिन प्रातः8:00 बजे से 3:00 तक यज्ञ कार्य चलेगा एवं शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक श्री राम कथा प्रवचन किया जाएगा श्री राम कथा प्रवचन में देवरिया उत्तर प्रदेश से क्रांतिकारी राष्ट्रीय कथावाचक पंडित श्री अखिलेश मणि शांडिल्य जी एवं जबलपुर मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी शिवानी जी के द्वारा प्रवचन किया जाएगा।
Advertisement
जिसका आज प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे शिवपूजन एवं ध्वज पूजन किया गया इस शुभ अवसर पर सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थितरहे विशेष रूप से गांव के पूर्व प्रधान ललन सिंह पंडित ओमप्रकाश तिवारी शिव गुरु टेंट हाउस के मालिक देवा जी मनोज सिंह नंदू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे
पीड़ित परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक मदद देने की किया मांग
पत्रकार पर हमले के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव ने मुख्य मंत्री को लिखा पत्र
सोनभद्र। सीतापुर जनपद के दैनिक जागरण के युवा पत्रकार साथी राघवेंद्र बाजपेई की हौंसला बुलंद अपराधियों द्वारा विगत दिनों निर्मम हत्या किए जाने की दुखद घटना की जानकारी पर देश भर के पत्रकार और पत्रकार संघों में अत्यधिक आक्रोश और पीड़ा व्याप्त हैं।
Advertisement
वही घटना की जानकारी होते ही आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जल्द से जल्द घटना के आरोपी अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग की है।
Advertisement
संगठन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र ने मुख्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किसी भी अपराधी द्वारा इस प्रकार की अमानवीय घटना को अंजाम दिया जाता है तो लोकतंत्र की रक्षा का सवाल खड़ा होता है।
Advertisement
श्री मिश्र ने लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी पत्रकार साथी अपनी जान जोखिम में डाल करके समाज के शोषित पीड़ित मजलूमों के हक और अधिकार के लिए दिन-रात काम करते हैं इसके बावजूद भी उनकी सुरक्षा की जो व्यवस्था होनी चाहिए ना तो स्थानीय प्रशासन द्वारा और ना ही प्रदेश सरकार द्वारा की जाती है जो बहुत ही दुखद है।
Advertisement
श्री मिश्र ने मुख्य मंत्री से अपील किया है कि पत्रकार साथी राघवेंद्र बाजपेई की निर्मम और दिल दहला देने वाली हत्या करने वाले घटना में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर के उनके विरुद्ध कठोर से कठोर करवाई करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं और साथ ही पत्रकार साथी के परिजनों की जान माल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पीड़ित परिवार को कम से कम एक पांच करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का कष्ट करे अन्यथा आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के बैनर तले देश के पत्रकारों को एक जुट होकर के आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।
द्वितीय पूर्वछात्र सम्मेलन पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र में सम्पन्न हुआ
सोनभद्र। पूर्व की भांति इस वर्ष भी नवाचारी शिक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” के प्रयास से पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र पर द्वितीय पूर्व छात्र सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया।
Advertisement
बतौर मुख्य अतिथि नागेश्वर प्रसाद गोंड प्रदेश मंत्री भाजपा जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश ने कहा कि डॉक्टर बृजेश महादेव का यह प्रयास समाज को विद्यालय से जोड़ने के लिए अनुकरणीय है। पूर्व छात्र सम्मेलन के माध्यम से ग्राम समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का एक सार्थक पहल है। विशिष्ट अतिथि राजबहादुर सिंह वरिष्ठ आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा की पल्हारी में द्वितीय पूर्वछात्र सम्मेलन हुआ। इस परंपरा को चलाने का श्रेय डॉक्टर बृजेश महादेव को जाता है जो आदिवासियों और वनवासियों के बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
Advertisement
समारोह की अध्यक्षता कर रहे जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के लिए डॉक्टर महादेव का यह पहल ऐतिहासिक है। समारोह का संचालन डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवां ने किया।
Advertisement
सम्मेलन में उपस्थित सभी पूर्व छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये वे बच्चे थे जो कक्षा 8 पास करके अन्यत्र कहीं अध्ययन अथवा व्यवसाय कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि यह समारोह सामाजिक सहयोग से होता है। पूर्व छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया मनमोहक नृत्य प्रदर्शन सभी को सराहा। सभी पूर्व छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा यादगार स्वरूप सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया गया।
Advertisement
इस अवसर पर सीएल सिंह शिक्षक ज्ञानोदय उत्तर माध्यमिक विद्यालय नेवारी सोनभद्र ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम परिषदीय विद्यालयों में मैं पहली बार देख रहा हूं और मुझे बहुत ही अच्छा लगा ऐसा हर विद्यालय पर होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष शंभू नाथ गोंड ,सदस्य गुलाब प्रसाद, राम बहाल, बिंदु, नंदलाल जायसवाल एवं शिक्षामित्र द्वय शिव शंकर सिंह ,रमेश कुमार ,उर्मिला देवी आदि लोगों ने बच्चों को आशीर्वचन दिया।
Advertisement
कार्यक्रम के संयोजक डॉ बृजेश महादेव ने कहा कि पूर्वछात्र समाज के जिम्मेदार नागरिक और विद्यालय की पहचान होते हैं। उन्हें इसके लिए पहचाना जाता है और समाज निर्माण के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की जाती है।
Advertisement
पूर्व छात्र सम्मेलन में भाग लेने से कई तरह के लाभ होते हैं, जैसे कि आपसी मेलजोल, ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान, और अपने संस्थान से जुड़े रहने का एहसास। यह वर्तमान छात्रों के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि वे पूर्व छात्रों से मार्गदर्शन और सहायताज्ञ प्राप्त कर सकते हैं। अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए डॉक्टर बृजेश महादेव ने समारोह के समापन की घोषणा की।
IND vs NZ Live Score champions trophy 2025 Final cricket match score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव स्कोर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच से जुड़े अपडेट- भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चार विकेट से हरा दिया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता एक और ICC खिताब, न्यूजीलैंड का फाइनल में फिर दिल टूटा
IND vs NZ Live Score champions trophy 2025 Final cricket match score: भारतीय टीम ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट ।= से हराया। इसके साथ ही भारत ने सातवीं बार आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम किया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने 6 गेंद शेष रहते खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया। न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर फाइनल में हार गई है।
252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सैंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। केएल राहुल ने 33 गेंद में नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।
इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन ने 37, ब्रेसवेल ने 41 रन बनाए। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए।
पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली।
46 ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली।
सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर (आठ) रनआउट हुए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।