लखनऊ, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि रंगोत्सव होली के तत्काल पश्चात 15 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक होने के कारण होली पर अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी अपने घर अवश्य जाते हैं। इस बार रंगोत्सव होली शनिवार को पड़ रही है। होली के तत्काल अगले दिन आवागमन की सुविधा लगभग ठप्प रहती है।
यातायात प्रभावित होने के कारण अपने गृह जनपदों में सुदूर गए हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों का ठीक अगले दिन आकर कार्यभार ग्रहण करना दुष्कर है। इन व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए संगठन ने शिक्षा निदेशक से 15 मार्च शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की माॅंग की है।
मार्च माह में अचल संपत्तियों के पंजीयन, जमीनों के खरीद-फरोख्त से जुड़े विलेख
सोनभद्र। मार्च माह में अचल संपत्तियों के पंजीयन, जमीनों के खरीद-फरोख्त से जुड़े विलेख के ज्यादा से ज्यादा पंजीकृत होने की स्थिति को देखते हुए, जिले के सभी सब रजिस्ट्रार दफ्तरों को मार्च माह में भी खुला रखने का निर्णय लिया गया है।
Advertisement
डीएम बीएन सिंह ने माह के रविवार यानी 16 मार्च, 23 मार्च और 30 मार्च को भी सामान्य दिनों की भांति ही रजिस्ट्री दफ्तर खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी अधिवक्ता एसोसिएशन संघ, दस्तावेज लेखक संघ सहित अन्य संबंधितों को इसकी जानकारी अविलंब उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
Advertisement
बताते चलें कि मार्च माह के नाते अचल संपत्ति को पंजीयन-बैनामा कराने की होड़ सी मची रहती है। वहीं, राजस्व की दृष्टि से भी यह महीना काफी अहम होता है। इसको देखते हुए मौजूदा वित्तीय वर्ष की समाप्ति यानी मार्च माह में आगे पड़ने वाले रविवार वाली तिथि पर भी सामान्य दिनों की भांति सब रजिस्ट्रार दफ्तर को खुला रखने का निर्णय लिया गया है।
Advertisement
जिलाधिकारी बीएन सिंह की तरफ से अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के वित्तीय समापन, होली और नवरात्रि त्योहार के कारण माह मार्च में अधिक संख्या मे अचल सम्पत्तियों का पंजीकरण कराया जाना संभावित है।
Advertisement
त्योहारों के चलते कम कार्य दिवस को देखते हुए लिया निर्णयः डीएम त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश के कारण माह मार्च में उपलब्ध कार्य दिवस कम होने को देखते हुए रविवार को भी सब रजिस्ट्रार दफ्तर खुला रखने का निर्णय लिया गया है।
Advertisement
इसके क्रम में सभी संबंधित रजिस्ट्रार को निर्देश दिए गए हैं कि रविवार यानी 16 मार्च, 23 मार्च और 30 मार्च को सामान्य कार्य दिवस की भाँति ही दफ्तर खुले रखे जाएंगे और विलेख यानी दस्तावेज पंजीकरण का कार्य सामान्य दिनों की ही भांति सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। इसकी जानकारी बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ, अन्य सभी संबंधित को अविलंब दिए जाने के साथ ही आम जनमानस में भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
आगामी त्यौहार व जनपद में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत SP द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गश्त
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त
सोनभद्र। आगामी त्यौहार व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी ।
Advertisement
महोदय ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
Advertisement
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
Advertisement
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
महिलाओं ने होली से संबंधित लोकगीत गायन भजनों का किया गायन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया इसके पश्चात वहां उपस्थित महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली से संबंधित लोकगीत गायन व भजनों का गायन किया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित श्रद्धालु गण झूमने लगे।
Advertisement
वहीं भजन संध्या का समापन महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगभरी एकादशी की बधाई दी और इसके पश्चात गोविंद केसरी द्वारा शिव परिवार की दिव्य आरती की गई। इस अवसर पर उमा केसरी, प्रतिभा देवी, सपना, किरण देवी, सीमा, बिना केसरी, श्वेता, पूजा, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सीमा, सोना, मुनमुन, कोमल, गुनगुन, जूही, निधि, आशु, गोलू, अनु सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।
पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी और सीओ सिटी ने किया राबर्ट्सगंज नगर में किया पैदल मार्च
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त*
सोनभद्र। आगामी त्यौहार होली/रमजान माह व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज नगर में पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया।
Advertisement
पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी। इस दौरान एडिशनल एसपी ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें ।
Advertisement
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बिखेरा अपने सुरों का जादू
गुरुग्राम| बेहतरीन पढ़ाई व बेस्ट प्लेसमेंट से सफलता का परचम लहराने वाले वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट का आयोजन किया गया ।
वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेलिब्रिटी नाईट कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट में अपनी सुरीली आवाज व एक्टिंग के दमदार परफॉर्मेंस का ऐसा जलवा बिखेरा की सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
पंडाल में उपस्थित कॉलेज के एम.सी.ए, एम.बी.ए, एम.टेक, बी.टेक, बी.बी.ए , बी.सी.ए और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों और कॉलेज स्टाफ ने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के मंच पर पहुंचने पर तालियों से उनका स्वागत किया। करीब दो घंटे की प्रस्तुति के दौरान पद्मश्री से सम्मानित बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने समां बांधा और हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी
कुंवर निशांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर इस तरह सेलिब्रिटी नाईट के आयोजन में बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर जैसे यो यो हनी सिंह, इक्का सिंह, सिंगर बोहेमिया, मोहित चौहान, पंजाबी सुपरस्टार सिंगर गिप्पी ग्रेवाल, बॉलीवुड के लोकप्रिय डीजे अकील, मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक आदि को बुला चुके हैं क्योकि विद्यार्थियों के सर्वांगिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और मनोरंजन भी जरूरी होता है ।
आपको बता दें कि वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से संबद्ध सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है जो अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित बी.टेक के रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आदि और एम.टेक के सिविल में कंप्यूटर एडेड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस आदि मार्केट्स और इंडस्ट्री सेक्टर की डिमांड के अनुसार रोजगारयुक्त नए कोर्सेज का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है । वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे द्वारा गुरुग्राम में प्लेसमेंट में नंबर 1 कॉलेज के रूप में स्थान दिया गया है। वर्ल्ड कॉलेज में अनेकों सेक्टर की अग्रणी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं।
शिवद्वार से सटे गावकुंडा गांव में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ प्रारभ
भगवान उमा महेश्वर शिवद्वार धाम दर्शन के बाद भक्तो को लक्ष्मी नारायण का भी प्राप्त होगा दर्शन
स्वoश्री गंगेश्वर प्रसाद दुबे जी के स्मृति में बनवाया जा रहा हैं लक्ष्मी नारायण मंदिर
मंदिर पर में कलाकारों के कलाकृतियों एवं पत्थल से बनेगा पूरा मंदिर
शंकर पार्वती मंदिर सेवा समिति के ट्रस्टी श्रीकांत दुबे जी ने आम जनमानस से शारीरिक,मानसिक,आर्थिक सहयोग का किया है अपील
विनय कुमार श्रीवास्तव
घोरावल, सोनभद्र। स्थानीय तहसील में स्थित शिवद्वार परिक्षेत्र के गावकुंडा गांव में भगवान लक्ष्मी नारायण का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य कि तैयारिया जोरो शोरो से शुरू हो गई।जिसके क्रम में सोमवार को भूमि पूजन 9 बजे शास्त्रीय विधि विधान पूर्वक आचार्य द्वारा प्रारंभ हुआ जिसका पूजन श्रीकांत दुबे कि माता जी ने सम्पन्न किया।
Advertisement
मंदिर का न्यू का शुभारंभ श्रीकांत दुबे,कृष्ण कांत दुबे,संदीप दुबे ,सूर्यकांत आदि लोगो ने शास्त्र के अनुरूप पूजित अस्त्र से न्यू का मिट्टी निकालकर मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया शंकर पार्वती सेवा समिति के ट्रस्टी श्रीकांत दुबे ने कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जो जनकल्याण के लिए अपने पिता स्वo गंगेश्वर प्रसाद दुबे के स्मृति में सार्वजनिक जनमानस के सहयोग से निर्माण करवा रहे हैं
Advertisement
और आम जनमानस से मैं अपील भी करता हूं कि जो कुछ भी मंदिर में सहयोग प्रदान करने के इच्छुक हो अपने स्वेक्षा से सहयोग कर सकते हैं भूमि पूजन के दौरान सूर्यकांत, कृष्णकांत,श्रीकांत,गुलाब,ललन,मुखिया,अमित,संदीप,रविकांत समेत आदि लोग मौजूद रहे
पर्यावरण को बचाने के लिए पानी पेड़ बचाओ अभियान की स्थापना की गई
सोनभद्र। सोमवार को प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण हेतु अधिवक्ता,बुद्धजीवी एवम् समाजसेवी मिलकर एक संगठन पानी पेड़ बचाओ अभियान की स्थापना हेतु तहसील प्रांगण रॉबर्ट्सगंज में बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवका राजेश कुमार यादव ने किया।
Advertisement
संगठन में पानी पेड़ बचाओ अभियान में अध्यक्ष पद पर डा० रियाजुद्दीन खान उपाध्यक्षगण पर प्रदीप कुमार मौर्य और पवन कुमार सिंह महासचिव राजेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव पद पर राजेश कुमार मौर्य, सुधीर कुमार सिंह और दशरथ यादव कोषाध्यक्ष पद पर टीटू प्रसाद गुप्ता सदस्यगण में धनंजय कुमार, कामता प्रसाद यादव, सरफराज खान, सुधीर कुमार व चतुर्भुज शर्मा चुने गए।
Advertisement
अध्यक्ष डॉ रियाजुद्दीन खान ने कहा कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें क्योंकि पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं। अधिक जनसंख्या, वाटर साइंटिफिक इश्यूज, ओजोन डिप्लेशन, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर वनों की कटाई, डिजर्टिफिकेशन और प्रदूषण तक, ये मानव जाति के लिए गंभीर खतरा हैं।
Advertisement
इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार मौर्य, राजेश यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, कामता यादव, सरफराज खान, टीटू प्रसाद गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, चतुर्भुज शर्मा, दशरथ यादव, धंनजय कुमार आदि लोग रहे !
दो दिवसीय राज्य स्तरीय “जीपा कन्वेंशन” का हुआ आयोजन
रमेश देव पांडेय
वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और नैको के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय “जीपा कन्वेंशन” का आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वैदिक विज्ञान केंद्र में सोमवार को किया गया है।
Advertisement
राज्य स्तरीय जीपा कन्वेंशन का उद्घाटन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसएन शंखवार ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स जागरूकता की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं और इस दिशा में हमने महत्वपूर्ण सफलता भी प्राप्त की है।
Advertisement
आज ग्रामीण स्तर पर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है लेकिन इस क्षेत्र में और अधिक जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान द्वारा चलाए जा रहे एचआईवी एड्स जागरूकता की विस्तृत जानकारी भी दी।
Advertisement
मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के उपायुक्त ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में एचआईवी एड्स जागरूकता का स्तर बढ़ा है और जिला प्रशासन ग्रामीण स्तर पर जागरूकता के कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने एचआईवी एड्स के नियंत्रण में स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
Advertisement
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के संयुक्त निदेशक डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने राज्य सरकार द्वारा एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
Advertisement
विशिष्ट वक्ता के रूप में अपनेआप प्लस की अध्यक्षा सुश्री अजीता यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य में एचआईवी पॉजिटिव लोगों के लिए नैको द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत चर्चा की।
Advertisement
सर सुंदरलाल अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ आशुतोष सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर रक्तदान करके एचआईवी को फैलने से रोक सकते हैं और ब्लड डोनेशन के माध्यम से थैलेसीमिया के बच्चों का जीवन बचा सकते हैं। ब्लड सेंटर बीएचयू से नैट टेस्टेड ब्लड मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है।
Advertisement
राज्य स्तरीय जीपा कन्वेंशन में विविध तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियों को सामुदायिक सहभागिता, स्वैच्छिक रक्तदान अभियान, सामाजिक सुरक्षा योजना एचआईवी पॉजिटिव समुदाय की चुनौतियां, नैको की विभिन्न योजनाएं, आत्म निर्भर युवा, भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाएं आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ बाला लखेंद्र, डॉ अनुज दिक्षित, डॉ प्रभजोत कौर, डॉ धीरेंद्र कुमार राय, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ प्रीति अग्रवाल, सुश्री अमृता सोनी, श्री मनीष कुमार, जिला छय रोग अधिकारी डॉ पीयूष राय सहित अनेक वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया। राज्य स्तरीय जीपा कन्वेंशन में उत्तर प्रदेश राज्य भर से 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
आदिवासी मेला/ महासम्मेलन में विजयगढ़ किले पर 8 आदिवासी कन्याओं का सामुहिक विवाह संपन्न
गोंडवाना विजयगढ़ सेवा समिति एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र ने संयुक्त रूप से किया था आयोजन
सोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) एवं गोड़वाना विजयगढ़ सेवा समिति की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित आदिवासी मेला/ महासम्मेलन में रविवार को 8 आदिवासी कन्याओं का सामुहिक विवाह संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक छत्तीसगढ़ एडवोकेट तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि गोड़वाना संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी है। आदिवासियों को भारतीय जनगणना में धर्म कोड नहीं दिया गया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य का सोनभद्र जिला एससी/एसटी बाहुल्य है। बावजूद इसके अनुसूचित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया। आदिवासियों के विकास के नाम पर सरकारी धन खर्च किया जा रहा है लेकिन आदिवासी समाज ज्यों का त्यों खड़ा है। इसलिए दृढ़ संकल्प लेना होगा कि आदिवासी समाज एकजुट होकर कार्य करेगा और अपने हक की लड़ाई लड़ेगा।
Advertisement
विशिष्ट अतिथि गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने कहा कि आदिवासियों के साथ हो रहे जुल्म,अन्याय, अत्याचार, शोषण, हत्या की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इसपर अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा और अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।
Advertisement
प्रमुख वक्ता राबर्ट्सगंज सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार ने कहा कि आदिवासी समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जएगा। इसके लिए आदिवासी समाज को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया ने कहा कि आदिवासी महासम्मेलन एवं निर्धन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम विजयगढ़ दुर्ग पर सकुशल संपन्न हो गया। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
Advertisement
जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विजयगढ़ किले पर आयोजित आदिवासी मेला/ सम्मेलन एवं निर्धन कन्याओं की सामुहिक शादी कार्यक्रम में 8 मार्च को बड़ादेव पूजा, गोगो पूजा और बड़ादेव का 12 घण्टे के कीर्तन से शुरुआत हुई। 9 मार्च को 8 आदिवासी कन्याओं की सामुहिक शादी कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Advertisement
जिसमें नागेश्वर भींज संग शिवानी कुमारी टोपयो, दीपक कुमार परस्ते संग मंजू कुहारो, विजय कुमार उड़के संग अनीता पोया, विनोद कुमार पोया संग सोनी आयम, अमरनाथ खरवार संग हीरावती, मुन्ना चेरो संग कौशिल्या चेरो, संतोष संग शमली व सुनील चेरो संग लीलावती शामिल हैं। 10 मार्च को विविध कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
Advertisement
इस कार्यक्रम में गोंगपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोड़वाना, गोंगपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज साह ने भी अपना विचार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में रमाशंकर सिंह पोया, एडवोकेट वंशराज गोड़, रीनू भारतीय समेत भारी संख्या मै आदिवासी लोग शामिल रहे।