जिले में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1500 स्थानों पर होगी होलिका दहन
ड्रोन से होगी निगरानी
13 संवेदनशील क्षेत्र ऐसे हैं, जहां होलिका दहन होना है
सोनभद्र| जिले में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात में 1500 स्थानों पर होलिका दहन होगा। उधर प्रशासन और पुलिस ने जनपद में होलिकादहन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। 13 संवेदनशील क्षेत्र ऐसे हैं, जहां होलिका दहन होना है। इन क्षेत्रों में विशेष रूप से फोर्स तैनात रहेगी। ड्रोन कैमरे से होलिका दहन की निगरानी की जाएगी।
Advertisement
प्रशासन ने सकुशल होलिकादहन के लिए जनपद को चार जोन में विभक्त किया है। जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में 193, शाहगंज में 69, पन्नूगंज में 145, करमा में 84, घोरावल में 201, रायपुर में 79, मांची में 38, रामपुर बरकोनिया में 44 और ओबरा में 34 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
Advertisement
इसी तरह चोपन में 70, कोन में 56, हाथीनाला में 17, जुगैल में 45, दुद्धी में 50, म्योरपुर में 51, विंढमगंज में 49, बभनी में 65, बीजपुर में 63, पिपरी में 51, अनपरा में 55 और शक्तिनगर थाना क्षेत्र में 41 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
Advertisement
अनपरा अनपरा परिक्षेत्र में गुरुवार को 55 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। अनपरा थाना प्रभारी एसपी वर्मा ने बताया कि डिवुलगंज, काशीमोड, औड़ीमोड, तापीय परियोजना कालोनी, अनपरा बाजार, रेणुसागर, परासी, ककरी रेहटा समेत अन्य कुल 55 जगहों पर होलिका दहन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत् गैस फिलिंग सब्सिडी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
सोनभद्र। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस रिफलिंग सब्सिडी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया,
Advertisement
इस मौके पर विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी धुरव गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित योजना के लाभार्थीगणों ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन के सजीव प्रसारण को देखा और सुना,
Advertisement
इस मौके पर सदर विधायक व जिलाधिकारी ने गैस रिफलिंग सब्सिडी के लाभार्थियों को चेक वितरण किये। इस मौके प विधायक जी ने कहा कि ये जो लाभार्थी हैं, लाभार्थी के साथ-साथ देश के विकास में अहम भूमिका भी निभाते हैं, जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें आज उज्जवल योजना के तहत मिलने वाले गैस की धनराशि को सब्सिडी के रूप में उनके खाते में भेजने का कार्य किया जा रहा है।
Advertisement
परिवार समाज को मजबूत बनाने में मातृशक्ति का महत्वपर्ण योगदान है, इसलिए देश के मा० प्रधानमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने के दृष्टिगत उज्जवला योजना का गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत महिला मुखिया के नाम किया है, देश के मा० प्रधानमंत्री जी का मत है कि देश विकसित भारत तब बनेगा, जब देश की मातृशक्ति मजबूत होगी।
Advertisement
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस रिफलिंग सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का प्रसारण लखनऊ से किया गया, गैस रिफलिंग सब्सिडी से जनपद के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया जायेगा, जनपद में 2 लाख 51 हजार गैस कनेक्शन हैं, गैस की समस्या किसी भी क्षेत्र में नहीं है
Advertisement
और सभी लाभार्थियों को गैस कनेक्शन की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो रही है, गैस रिफलिंग सब्सिडी हेतु अभी तक जिन लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है, वह अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, जिससे कि सब्सिडी की सुविधा उन्हें प्राप्त हो सकें।
सोनभद्र। रंगभरी एकादशी के उपलक्ष्य में मंगलवार की देर शाम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मानस भजन समिति द्वारा शाम 7:30 से बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम जानकी एवं हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।
Advertisement
वही संध्या कालीन आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान हर हर महादेव जय श्री राम जय हनुमान के जयकारें से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायक दिलकश भारती और सुरज गुप्ता ने,, मैं कैसे होली खेलू री सांवरिया के संग.. हमको मिले बनवारी वो तो मारे पिचकारी…, आज बिरज में होली रे रसिया….,
Advertisement
हरि खेल रहे बृज में होली… सहित एक से बढ़कर एक होली गीत और भगवान श्री राम, भोलेनाथ, हनुमान जी के भजनों का गायन किया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे और जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।
Advertisement
भजन संध्या में मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, संतोष चतुर्वेदी, आत्मानंद पांडे, शिवपूजन दुबे, शिवा पांडे, देवानंद सोनी, अजीत शुक्ला, अभिषेक जयसवाल, राहुल केसरी, राजा, केतन, हिमांशु, अंशु मोदनवाल, बच्चा पाठक, राजेंद्र जायसवाल, अभिषेक दुबे, राजीव सिंह, गौरव सिंह, विकास कुमार, प्रिंस पटेल, पप्पू चौबे, गोलू गुप्ता, अवधेश कुमार सहित भारी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।
स्विफ्ट कार और बोलेरो से पुलिस ने बरामद किया 42 किलो गांजा, सात तस्कर गिरफ्तार
गांजा की अनुमानित कीमत 8 लाख 40 हजार रुपये बताया
सोनभद्र। जिले के चोपन थाना पुलिस ने बोलेरो और कार से 42 किलो गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सात तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनका एनडीपीएस एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया गया।
Advertisement
इस सम्बन्ध में सीओ नगर डॉ चारु द्विवेदी ने बताया कि चोपन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से स्विफ्ट कार और बोलेरो में गांजा रखकर प्रयागराज ले जाया जा रहा है, जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ने बग्घानाला पुल के पास से सात तस्करो को पकड़ा है जिनके पास से 42 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख चालीस हजार रुपये है।
Advertisement
वही क्षेत्राधिकारी नगर डॉ० चारु द्विवेदी ने बताया कि एसओजी/सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाराणसी -शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बग्धानाला पुल के पहले ओबरा मोड़ के उतराई के पास में पुलिस चेकिंग से बचने के उद्देश्य से छुप कर खड़े दो वाहन मारुती सुजुकी स्विफ्ट संख्या JH 10 AA 0705 व महिंद्रा बोलेरो संख्या UP70 HH 1152 से उड़ीसा प्रान्त से 46 प्लास्टिक के बंडल (बड़े बंडल 38 व छोटे बंडल 8) में कुल 42 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत कुल 08 लाख 40 हजार रुपये) लोड करके प्रयागराज ले जा रहे है।
Advertisement
पुलिस ने मौके से सात अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों धीरेंद्र तिवारी उर्फ राजेश तिवारी पुत्र कैलाश तिवारी निवासी सलैया थाना कमरजी जनपद सीधी मध्य प्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष, आयुष पाण्डेय उर्फ नितिन पुत्र सुनील कुमार पाण्डेय निवासी बनाई का पूरा जुड़ापुर जीर बरी भोज थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज उम्र 21 वर्ष, आकाश शुक्ला पुत्र दिनेश कुमार शुक्ला निवासी बारी सोरांव थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज उम्र करीब 21 वर्ष,
Advertisement
बृजेश कुमार पुत्र राम कैलाश निवासी जगदीशपुर मसनी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 21 वर्ष, विवेक कुमार तिवारी उर्फ सम्राट पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी केशवपुर रुधौली थाना मानिकपुर कुंडा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष, कान्हा त्रिपाठी पुत्र विजय कुमार त्रिपाठी निवासी चंदई का पुरवा थाना बाघराय जनपद कुंडा प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष, संयम बागची उर्फ बप्पी पुत्र गौरांग बागची निवासी खिजिरपुर अतराम थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-86/2025 धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement
वही पुलिस को तस्करो ने बताया गया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा लेकर प्रयागराज जा रहे थे। जब हम लोग गाँजा ले कर चले हैं तो गाँजा वाली गाड़ी स्विफ्ट रुक-रुक कर चल रही थी और बोलेरो नियो गाड़ी हमारी गाड़ी से काफी आगे आगे पुलिस का लोकेशन लेकर हम लोगों को बताते हुए चल रहे थे जिसके अनुसार हम लोग सुरक्षित उनके बताए अनुसार गांजे को लेकर चल रहे थे।
Advertisement
रास्ते में बग्घा नाला के पास सड़क किनारे रुक कर पेशाब कर के गाड़ी में बैठकर निकलने वाले थे तब तक पुलिस ने आकर हम लोगों को पकड़ लिया। पुलिस वांछित सत्यम पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी नवाबगंज दहियावा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के बगल प्रयागराज, आदम सुना पुत्र अज्ञात निवासी मलकानगिरि काला हान्डी उड़ीसा की गिरफ्तारी में जुटी है।
Advertisement
इन तस्करो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, निरीक्षक नागेश सिंह प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, 30नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला, का०सुनील यादव, का० हरीश चंद्र, हे०का० हरि सिंह, का० मुकेश कुमार, हे०का० प्रकाश सिंह सर्विलांस टीम, सतीश सिंह पटेल सर्विलांस टीम,
Advertisement
आरक्षी अजीत कुमार सर्विलांस टीम, हे०का० संजय चौहान एसओजी टीम, का० रितेश सिंह पटेल एसओजी टीम, का० प्रेम प्रकाश चौरसिया एसओजी टीम, का० जय प्रकाश सरोज एसओजी टीम, का० सत्यम पाण्डेय एसओजी टीम शामिल रहे।
ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट प्रदर्शन जोरदार प्रदर्शन कर की देशी शराब की दुकान हटाने की मांग
सदर ब्लाक स्थित सहीजन कला गांव का मामला
सोनभद्र। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला गांव के ग्रामीणों द्वारा देसी शराब की दुकान स्थानांतरण करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शननकर जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन दिया।
AdvertisementAdvertisement
इस अभय विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के बीचो-बीच शराब की दुकान होने से सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। इस संदर्भ में पूर्व में भी अवगत कराया गया था इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कराई गई मंदिर के बगल में स्थापित दुकान को स्थानांतरण कराकर दूसरी जगह कर दिया जाए।
Advertisement
इस मौके पर अजय कुमार, प्रमोद, दिलीप, पटेल अनीता, सावित्री, प्रभावती सहित आदि लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र। जनपद में सदर विकास खंड के नरैना गांव में इंटरलाकिंग मार्ग का ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Advertisement
ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। हमारा उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और युवा विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।
Advertisement
हम महिलाओं और युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसरों को प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा इंटरलाकिंग जैसे छोटे छोटे कार्य होने से रहवासियों को सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों की मांग पेयजल किल्लत को देखते हुए वाटर पम्प लगवाने का आश्वासन दिया।
Advertisement
इस अवसर पर जेई श्याम धर, प्रिन्स सिंह, ग्राम प्रधान उषा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामलाल, धीरेन्द्र सिंह, हंसराज चौहान, राकेश चौहान, पार्वती देवी, मुन्त्री राजकुमारी, और शांति देवी उपस्थित रहे।
जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में करायी जायेगी नीलामी
सोनभद्र। अमित वीर सिंह, विशेष न्यायाधीष पाक्सो अध्यक्ष दुकानों की नीलामी समिति जनपद न्यायालय, सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद न्यायाधीश सोनभद्र के अन्तर्गत प्रांगण मुंसफी खण्ड में स्थित फोटो स्टेट की दुकान का नीलामी किया जाना है।
Advertisement
नीलामी वर्ष 2025-26 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक) को लिये 25 मार्च, 2025 को अपरान्ह 1.30 बजे जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में नीलामी करायी जायेगी। नीलामी में भाग लेने एवं नीलामी सम्बन्धी अन्य जानकारी के लिए नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय सोनभद्र में सम्पर्क किया जा सकता है।
सोनभद्र। दी आर्यांस एकेडमी, संत नगर राबर्ट्सगंज में बुधवार को होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों व अध्यापक अध्यापको ने एक दूसरे को लाल, हरी,पीली, गुलाबी रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी व होली खेलकर अपनी खुशी जाहिर की।
Advertisement
विद्यालय की प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने सभी बच्चों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए बताया कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे व एकता का प्रतीक है।
Advertisement
वहीं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने सभी बच्चों को गुलाल लगाकर बधाई देते हुए बताया कि हमको ऑर्गेनिक रंग का ही प्रयोग करना चाहिए। बाजार में तमाम मिलावटी रंग मिल रहे हैं जो स्कीन इन्फेक्शन व अन्य बीमारियों के कारण बन सकते हैं उनसे बचना चाहिए ।जब भी रंग या गुलाल खरीदें इसका पूरा ध्यान रखें।
Advertisement
इस अवसर पर निशा चौबे ,प्रियंका, नवीन पांडे रोमा , अपर्णा, सुल्ताना प्रतिमा, सुमन , सुषमा, महेश नीतीश , अश्विन मिश्रा, हरिओम पांडे और बच्चों में धन्या, नित्या, आभास, अमन, अनुष्का, अनुभव, दिव्यांश, दिव्यांश वर्मा, आराध्या, तृषा, अंशु, आदविक आदि बच्चे उपस्थित रहे।
बाल बसंतोत्सव न केवल ज्ञान बल्कि कला और रचनात्मकता का भी प्रतीक है. – डॉ बृजेश महादेव
सोनभद्र। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र में बाल बसंतोत्सव के साथ धूमधाम से होली मिलन एवं विदाई समारोह मनाया गया। डॉ बी के सिंह महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवां ने बताया कि बाल बसंतोत्सव बच्चों के लिए ज्ञान, विद्या और रचनात्मकता का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो उन्हें शिक्षा के महत्व और नई शुरुआत के लिए प्रेरित करता है।
Advertisement
यह त्योहार बच्चों के लिए खुशी, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कक्षा 8 के बच्चों की विदाई और होली की छुट्टी के पूर्व होली मिलन समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यह कार्यक्रम मैं जन सहयोग से करता आ रहा हूं। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ ही कक्षा 8 के भैया बहनों द्वारा रोचक और मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देखकर दर्शकों ने खूब ठहाका लगाया।
Advertisement
डॉक्टर बृजेश महादेव ने कहा कि इस विद्यालय में 8 साल से पढ़ रहे कक्षा 8 के बच्चों का यह अंतिम वर्ष है अब उनकी यादें यहां संयोजित रहेगी उन्हीं यादों को यादगार बनाने के लिए इस भव्य समारोह का आयोजन करता आ रहा हूं। द्वितीय सत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे भाग लेकर मित्रों को अबीर गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाएं।
Advertisement
डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि हर वर्ष विद्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी बच्चे समारोह का आनंद लेते हैं और होली गीत पर झूमते हुए एक दूसरे को अभी और गुलाल लगाते हैं।
Advertisement
इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद गोंड, राज बहादुर सिंह ,जय प्रसाद चौरसिया, रमेश कुमार, शिव शंकर, मसराम, राम बहाल, शंभू प्रसाद ,उर्मिला देवी ने बच्चों को आशीर्वचन दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा 8 के सभी बच्चों को आरडी सिंह के सौजन्य से विदाई स्वरूप स्टेशनरी का सामान भेंट किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर विद्यालय के उन सभी छात्रों को जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया राजबहादुर सिंह द्वारा नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। अंत में डॉ बृजेश महादेव ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राएं अभिभावक बंधु और उपस्थित सभी सम्मानित स्वजन बंधु का हार्दिक आभार प्रकट किया।
Advertisement
डॉ महादेव ने कहा कि आप सबके सहयोग के परिणाम स्वरुप ही यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके लिए मैं विशेष रुप से पल्हारी के लाल आरडी सिंह एवं राज बहादुर सिंह का विशेष आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने तन मन धन से सहयोग करके इस कार्यक्रम को आधार दिया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शिव शंकर मसराम और उर्मिला देवी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया।
Advertisement
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी पी चौरसिया एवं रमेश कुमार जी को भी धन्यवाद जिन्होंने पूर्ण सहयोग किया। डॉ महादेव ने बताया कि बसंतोत्सव न केवल ज्ञान बल्कि कला और रचनात्मकता का भी प्रतीक है।
सोनभद्र। होली के पावन पर्व और रमजान के पाक महीने में भी मनरेगा की करोड़ों रुपया मजदूरी बकाया रहने पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने गहरी आपत्ति दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका द्वारा भेजे पत्र में कहा गया कि संविधान के अनुसार काम कराकर मजदूरी का भुगतान न करना बंधुआ प्रथा है और आपराधिक कृत्य है।
Advertisement
पत्र में कहा गया कि नीति आयोग के अनुसार सर्वाधिक पिछड़े जनपद सोनभद्र में स्पष्ट आदेश है कि मनरेगा में किसी भी प्रकार का बकाया न रखा जाए। बावजूद इसके महीनो से मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। हालत यह है कि म्योरपुर ब्लॉक में ही 5 करोड़ रुपए से ज्यादा मजदूरी बकाया पड़ी हुई है। परिणाम स्वरुप मजदूरों के परिवारों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है और वह होली जैसे पावन पर्व को मना नहीं पा रहे हैं।
Advertisement
एआईपीएफ के नेता ने कहा कि दरअसल मनरेगा बकाया का जो संकट आज पैदा हुआ है उसका बड़ा कारण मोदी सरकार की नीतियां है। मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के रोजगार वाले मनरेगा कानून को खत्म करने पर आमादा है। इस साल बजट में सरकार ने मनरेगा में कोई वृद्धि नहीं की और पिछले वित्तीय वर्ष में आवंटित 86000 करोड़ रुपए ही दिए हैं।
Advertisement
जोकि मुद्रा स्थिति और महंगाई की तुलना में कम ही किया गया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, जन प्रतिनिधियों, मजदूरों और ग्रामीणों से अपील की है कि वह मोदी सरकार की महंगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाली, मजदूरी तक बकाया रखने वाली और पलायन के लिए मजबूर करने वाली नीतियों के खिलाफ खड़े हो और चल रहे रोजगार अधिकार अभियान का हिस्सा बने।