रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ममुआं गांव में आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के यज्ञ संचालन करता आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया सप्तम दिवस श्री राम कथा का मगंलवार को विश्राम किया गया।
Advertisement
चित्रकूट धाम से पधारे श्री मानस lस्थापनाराजहंस तुलसी किंकर जी महाराज के द्वारा श्री राम राज्य की कैसे प्रभु श्री रामचंद्र जी ने किया बताया कि श्री राम जी से अयोध्या वासियों ने पूछा की लंका धीरज रावण पर अपने विजय कैसे प्राप्त किया तो भगवान ने कितना सुंदर उत्तर दिया समाज वासियों के लिए गुरु वशिष्ठ कल पूज्य हमारे। जीनकी कृपा धनुज रन मारे।।
Advertisement
अर्थात प्रभु श्री राम ने कहा सिर्फ और सिर्फ गुरु की कृपा थी जो हमने लंका धिराज रावण पर विजय प्राप्त किया महाराज जी ने बताया राम राज्य का मतलब है चाहे वह गरीब हो आदिवासी हो पिछड़ा हो शोषण हो कोई भी छोटा और बड़ा नहीं रहेगा राम राज्य की स्थापना का महत्व है
Advertisement
यज्ञ करता पंडित दीपेंद्र देव विद्यार्थी एवं ग्राम वासियों के विशेष सहयोग के कारण सकुशल श्री राम कथा का विश्राम एवं महाराज जी की विदाई की गई यज्ञ के यजमान हेमनाथ देव पांडे ने वैदिक रीति से पूजन अर्चन वंदन किया यीशु भावसार पर आचार्य पंडित नागेंद्र नाथ मिश्रा, पंडित धीरज शास्त्री, राजकुमार पांडे, विनय चौबे, रोशन शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।
“ग्रामीण जीवन ही भारत की मूल प्राण वायु” -मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महराज
“ग्राम्य संस्कृति,समृद्धि एवं जीवनबोध गोष्ठी को किया सम्बोधित”
जिले में जगह जगह महाराज जी का हुआ स्वागत
सोनभद्र। धार्मिक,आध्यात्मिक,दार्शनिक विचारक, व पीठाधीश्वर सिद्ध पीठ श्री हनुमन्निवास अयोध्या धाम के पूज्य संत आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज का आगमन मंगलवार को सोनभद्र में हुआ ।जहाँ ग्राम्य संस्कृति,समृद्धि एवं जीवनबोध गोष्ठी को किया सम्बोधित” गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाराज जी ने कहा कि ग्रामीण जीवन ही भारत की मूल प्राण वायु है। ग्राम्य संस्कृति का अर्थ है
Advertisement
जो हमे प्राप्त है उसके प्रति कृतज्ञ होना। ग्रामीण के वास्तविक संदर्भ को समझना होगा। विष्णु सहस्त्रनाम में स्वयं विष्णु जी को ग्रामणि कहा गया है। ग्राम शब्द का अर्थ ही है बाजार से रहित व्यवस्था। बाजार ने व्यक्ति से मूल्य को छीनकर एक यांत्रिक व्यवस्था में स्थापित कर दिया है। जबकि ग्राम्य संस्कृति समानुभूति आधारित सहकारिता की संस्कृति है।
Advertisement
जिसमे बिचौलिए के लिए कोई जगह नहीं है। आज आधुनिकता के दौड़ मे नगरीय व्यवस्था में मनुष्य मूल्य रहित हो चुका है। उपरोक्त बातें हनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य श्री मिथिलेश नंदिनी शरण जी सोनभद्र में आयोजित “ग्राम्य संस्कृति, समृद्धि एवं जीवन बोध” विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण जी ने कहा कि ग्राम्य संस्कृति में ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जिससे अपशिष्ट उत्पन्न हो। ग्रामीण संस्कृति हर चीज को पचाने मे सक्षम है।
Advertisement
ग्राम्य संस्कृति का जीवन बोध यही है कि हम अपने सुखों को कम करते हुए, एक समावेशी जीवन शैली के आधार पर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श भविष्य प्रदान करें। बाजार आधारित संस्कृति से इतर ग्राम्य संस्कृति औरजीवन बोध के द्वाराभारत के मौलिक चेतना में वापस आना होगा। और यहाँ कार्य लोक से संवाद द्वारा व्यक्ति के स्तर पर करना होगा। इस माध्यम द्वारा ही भारत के संस्कृति एव्ं समृद्धि का संरक्षण होगा।
Advertisement
पूज्य ने कहाँ की महाकुंभ को सरकारी योजना कहना भारत के सनातन धर्मभाव का अपमान, मिथिलेशनन्दिनीशरण मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज ने कहा कि 60 से 70 करोड़ लोगों ने कष्ट सहकर स्नान करने महाकुंभ पहुंचे। महाकुंभ को सरकारी योजना कहना भारत के सनातन धर्मभाव का अपमान है। महाकुंभ में इतने श्रद्धालुओं को पहुंचना, यह भारत के धार्मिक भावना का प्रतिफल है कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने किया।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार पारस मिश्र ने किया। मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज का आगमन रावटसगंज स्थित होटल ज्योति इंटरनेशनल में हुआ । इसके पूर्व सुकृत, मधुपुर समेत अन्य जगहों पर भक्तों की ओर से मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के स्वागत किया गया । होटल में आयोजित ग्राम्य संस्कृति, समृद्धि एवं जीवन बोध गोष्ठी में शामिल होने के बाद मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज विंध्य कन्या पीजी कॉलेज उरमौरा पहुंचें। यहां पर महाराज जी ने पत्रकारों से बातचीत किया , तत्पश्चात कॉलेज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिए ।
Advertisement
इसके बाद सोनभद्र के आध्यात्मिक, धार्मिक, पौराणिक एवं प्राकृतिक धरोहर शिवद्वार प्रभु भोलेनाथ का दर्शन कर, सोनभद्र के स्थापना दिवस पर सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यकम में भाग लिया कार्यक्रम राहुल जी,हर्ष अग्रवाल जी, कीर्तन जी,पारस नाथ मिश्रा,
Advertisement
जगदीश पंथी, प्रभात सिंह चंदेल जी, अरुणेश पांडे जी, लालजी तिवारी, अवधेश दीक्षित, दयाशंकर पांडे, धनंजय पाठक, प्रवीण पांडे, राज नारायण तिवारी,आनंद त्रिपाठी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, डॉ अंजलि विक्रम सिंह, चित्र जालान, अशोक कुमार मिश्रा।
ज्येष्ठ खान अधिकारी, सोनभद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का हुआ आदेश
सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी सोनभद्र आबिद शमीम ने ज्येष्ट खान अधिकारी सोनभद्र के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश चोपन थानाध्यक्ष को दिया है। उन्होंने दलित अशोक पासवान निवासी बिल्ली मारकुंडी के दाखिल वाद की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया है।
Advertisement
वादी अशोक पासवान ने अधिवक्ता विकास शाक्य के जरिए न्यायालय में आवेदन पत्र दाखिल किया था। अधिवक्ता श्रीशाक्य के अनुसार वादी अशोक पासवान जो बिल्ली मारकुंडी में टायर पंचर बनाने का दुकान चलाता है और वह दुसाध जाति का है। तीन फरवरी को वह अपनी दुकान पर टायर का पंचर बना रहा था। इसी दौरान ज्येष्ट खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह वहां पहुंचे।
Advertisement
उसके दुकान के आगे दो ट्रकें खड़ी थी, जिस पर खनिज लदा था। खनिज का प्रपत्र जाँच करके दोनों वाहनों का चलान काट दिये और अशोक पासवान के पास आ गये। वहां मौजूद चालक से वाहन का कागजात मांगने लगे। इस पर चालक ने वाहन का कागजात देने से मना कर दिया। तब गुस्से में आकर अशोक पासवान को लात से शैलेन्द्र सिंह ने मारा और गाली गलौज दिये।
Advertisement
पासर दिखा कर जेल भेजनें का धमकी भी दिये। सबके सामने जाति सूचक गाली दे कर अपमानित किया और रोजी रोटी बंद करा देने की धमकी भी दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर पुलिस अधिक्षक को पंजीकृत डाक से सूचना दिया। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी सोनभद्र के समक्ष आवेदन अधिवक्ता विकाश शाक्य के जरिये प्रस्तुत किया।
I.G. विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर कराया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास
आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु सोनभद्र पुलिस है तैयार
दंगा नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का कराया गया संचालन व दी गई जानकारी
बलवाइयों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का अलग-अलग टीमें बनाकर किया गया पूर्वाभ्यास
आमजन में सुरक्षा की भावना व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश
सोनभद्र: I.G. विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त अधिकारीगण के साथ आगामी त्यौहारों व जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत की गयी अपराध समीक्षा बैठक।
Advertisement
आर.पी. सिंह, I.G. विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व
Advertisement
पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन/टीयर गैस गन/ हैंड ग्रेनेड/मिर्ची बम व फायर बिग्रेड आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान जनपद के समस्थ उच्चाधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Advertisement
आर.पी. सिंह, I.G. विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी त्यौहारों रमजान, होली व जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपराध समीक्षा बैठक की गई।
Advertisement
इस दौरान आईजी द्वारा जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न करायें जाने हेतु सभी अधिकारीगणों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर, संवेदनशील गांवों में अलग से पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर तथा धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी 112 को जनपद की समस्त पीआरवी को मिलने वाली समस्त इवेन्ट पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु अपराध समीक्षा बैठक भी की गयी। महोदय द्वारा सभी थानों के प्रभारी के साथ सम्बन्धित थानों के बारें में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को भी जाना। बैठक के दौरान जनपद के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।
Advertisement
आईजी द्वारा जनपद के समस्त थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने,
Advertisement
अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 172 ग्राम चौकीदारों (ग्राम प्रहरी) को किया गया साईकिल का वितरण
पुलिस लाईन चुर्क में ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम
साईकिल पाकर खिल उठे ग्राम चौकीदारों के चेहरे
सोनभद्र। मंगलवार को पुलिस लाईन चुर्क में ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) के सम्मान हेतु ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
Advertisement
आयोजित कार्यक्रम में आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ग्राम प्रहरियों को कर्त्तव्य पालन हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कार्यरत 172 ग्राम चौकीदारों को साईकिल का वितरण किया गया।
Advertisement
साईकिल पाकर ग्राम चौकीदारों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र का हृदय से धन्यवाद दिया गया।
Advertisement
पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल द्वारा अवगत कराया गया कि चौकीदार हमारे पुलिस विभाग की सबसे प्रथम कड़ी हैं। पुलिस विभाग से ग्राम प्रहरियों को जोडने एवं प्रोत्साहन हेतु संवाद स्थापित कर उन्हें सम्मानित किया गया ताकि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र में घटित कोई भी छोटी से छोटी घटना की सूचना ग्राम प्रहरियों(चौकीदोरों) के माध्यम से जनपदीय पुलिस को तत्काल प्राप्त हो सके।
Advertisement
जिससे जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया जा सके। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चुर्क, मीडिया कर्मी व अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें।
रासलीला देखने के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
भगवान विष्णु के दसों अवतार के दर्शन कर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
श्री कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो गया रामलीला मैदान
सोनभद्र| नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में चल रहे विश्व प्रसिद्ध वृंदावन की रासलीला कार्यक्रम के छठें दिन दशावतार लीला का मंचन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
Advertisement
स्वामी दाऊदयाल की मंडली के कलाकारों द्वारा लीला के अंतर्गत सखाओं से पता चला कि श्रीकृष्ण ने मिट्टी खाई है। मां यशोदा ने श्री कृष्ण का मुख खुलवाया तो उसमें गंगा, यमुना, सरस्वती, पहाड़ अनेक देवता और राक्षस दिखाई दिए। मां यशोदा डर गई।
Advertisement
मां यशोदा ने श्रीकृष्ण से वन में अकेला जाने को मना किया। वह कहती हैं कि वहां बड़े-बड़े हाऊ रहते हैं तो बच्चों को खा जाते हैं। श्रीकृष्ण बोले मां मैंने अनेक अवतार धारण किए। लेकिन मुझे तो कोई हाऊ दिखाई नहीं दिया। मां यशोदा ने कहा जो अवतार धारण किए उन्हें मुझे दिखाओ। श्रीकृष्ण ने मां यशोदा को दशावतार के दर्शन करायें।
Advertisement
गऊ, ब्राहमण, संत एवं पृथ्वी की रक्षा हेतु श्रीकृष्ण ने मच्छ, कच्छप, बराह, नरसिंह, वामन,परशुराम एवं श्रीराम आदि अवतार धारण कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छठें दिन की लीला का समापन श्री कृष्ण की दिव्य आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति के जितेन्द्र सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, राम प्रसाद यादव, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येंद्र, आशीष अग्रवाल, संदीप चौरसिया, राजेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। स्थानीय विधानसभा दुद्धी में समाजवादी कार्यालय विधानसभा कार्यालय दुद्धी गोड़वाना भवन पर 5 मार्च को सुबह 10 बजे आहुत किया गया है जिसमें पार्टी के सेक्टर प्रभारी , सह प्रभारी व विधानसभा के समस्त फ्रन्टलों के पदाधिकारियों
Advertisement
व वरिष्ठ नेताओं समेत समस्त फ्रन्टलों के पदाधिकारियों को शामिल होना है इसकी जनकारी सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण ने दिया /
सोनभद्र स्थापना दिवस पर जिले में “एम्स” एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग
सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने अधिवक्ता भवन, तहसील प्रांगण रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में वरिष्ठ समाजसेवी डा0 रियाजउद्दीन खान की अध्यक्षता में जनपद का स्थापना दिवस मनाया गया।
Advertisement
राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि 04 मार्च 1989 को जिले की आधारशिला रखी गई। इसके तीन दशक बाद भी यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। स्थापना दिवस के अवसर पर मांग किया कि यहां “एम्स” जैसा एक उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हो जिसने छात्र पढ़ सके नए कल कारखाने लगे जिसने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिले जनपद में जनहित के काम होने चाहिए जनसरोकारी सोच होनी चाहिए जिनसे की जनपद के चहुमुखी विकास हो !
Advertisement
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश मे क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा जिला है । यह भारत का एकमात्र जिला है जो चार राज्यों की सीमा में है, अर्थात् पश्चिम में मध्य प्रदेश दक्षिण में छत्तीसगढ़ दक्षिण-पूर्व में झारखंड और उत्तर-पूर्व में बिहार । सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और इसमें बहुत सारे बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना आदि हैं। इसे “भारत की ऊर्जा राजधानी” कहा जाता है क्योंकि यहां बहुत सारे बिजली संयंत्र हैं।
Advertisement
राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने कहा कि सोनभद्र में पर्यटन स्थल के रूप में कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, सलखन जीवाश्म पार्क, विजयगढ़ किला, अगोरी फोर्ट , मुक्खा वॉटरफाल, मंगलेश्वर महादेव जैसे स्थलों के साथ रॉक पेंटिंग को विकसित का पर्यटन मानचित्र पर लाने से सोनभद्र का विकास होगा !
Advertisement
इस अवसर पर सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश मौर्य, काकू सिंह, वी पी सिंह,अशोक कनौजिया,प्रदीप कुमार, कु आकृति निर्भया, रामगुल्ली यादव, टीटू गुप्ता, अविनाश यादव, सुधीर कुमार, नवीन पांडेय, दसरथ यादव, कृष्णानंद सिंह आदि लोग उपस्थित थे !
रासलीला के पांचवें दिन श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का हुआ मंचन
वृन्दावन के कलाकारों ने श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का किया भाव पूर्ण मंचन
सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे नौ दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया।
Advertisement
श्री विशाखा रमन बिहारी रासलीला मंडल के संचालक स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय के निर्देशन में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया।
Advertisement
इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई।
Advertisement
इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, पवन जैन, अशोक श्रीवास्तव, रामप्रसाद यादव, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येंद्र,चंद्रभूषण देव पांडे, अजीत जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
21 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
चार अन्य दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा
ढाई वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो चांदनी उर्फ सबा बेगम को जलाकर हत्या करने का मामला
सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर चांदनी उर्फ सबा बेगम को जलाकर हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति हसनैन को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं चार अन्य दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका की मां जैबुन्निशा पत्नी मोहम्मद काशिम निवासी बभनौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने पन्नूगंज थाने में 8 जून 2022 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हसनैन पुत्र बलमू उर्फ अजीमुल्लाह निवासी ग्राम बनौरा , थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से किया था।
Advertisement
शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बावजूद इसके दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर पति हसनैन, ससुर बलमू उर्फ अजीमुल्लाह खान, सास नजीरन उर्फ नजीर, देवर राजू खान उर्फ भद्दी व ननद रोबिना द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। तथा जलाकर मारने की धमकी दिया जाने लगा। 6 जून 2022 को 12 बजे रात में उनकी बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम फोन कर घटना की जानकारी दी।
Advertisement
जब बेटी के ससुराल गए तो वह जली हुई हाल में पड़ी थी। दहेज में एक लाख की मांग पूरी नहीं हुई तो पति, ससुर, सास , देवर व ननद ने बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम को जला दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गम्भीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। बेटी ने घटना की सारी जानकारी दी। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।
Advertisement
रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने,
गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति हसनैन को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement
वहीं दोषी ससुर बलमू उर्फ अजीमुल्लाह खान , सास नजीरन उर्फ नजीर, देवर राजू खान उर्फ भद्दी व ननद रोबिना को दोषसिद्ध पाकर 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।