जिले के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस
जमीन सम्बन्धी मामलों का राजस्व व पुलिस की टीम बना करे निस्तारणः एडिशनल एसपी
क्षेत्राधिकारियों ने अपने सर्किल में सुनी फरियादियों की समस्याएं
सोनभद्र। जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। आज अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
Advertisement
थाना दिवस में सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
Advertisment
इसी के साथ यह भी निर्देश दिया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
किशोरियों व महिलाओ को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम ने किया जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
सोनभद्र। जनपद में जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम द्वारा संचालित परियोजना इम्पॉवर हर के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों के लिए सरकारी योजनाओं पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगवां ब्लॉक सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में नगवा ब्लॉक के 10 गांवो देवरी मय देवरा, पियरी, बिछिया, गोटीबांध, डोमरिया, सिकरवार, शाड़सोते, शिकारपुर, सरईगढ़ व पिपराडीह से कुल 50 महिलाओं और किशोरियों ने प्रतिभाग किया।
Advertisement
कार्यशाला में महिलाओं और किशोरियों को विभित्र सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे इनका लाभउठा सकें और योजना का आवेदन स्वयं कर आत्मनिर्भर बन सकें। उपस्थित विशेषज्ञों ने सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
Advertisement
इस अवसर पर परियोजना क्षेत्र की कार्यकर्ता पूनम, सुनीता, सुमन, नीलम, रीमा, जसवंत, प्रोग्राम मैनेजर कुतुबुद्दीन एवं ब्लॉक समन्वयक विजय कुमार प्रजापति, आराएसईटीआई से अंजनी व संजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisment
सभी ने इस पहल की सराहना की और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
यूपी के सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति ने नौ शादियां की. युवक ऐसी महिलाओं को टारगेट करके शादी करता था जो सरकारी नौकरी करती हो. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है
नौ महिलाओं का एक पति, खुला युवक का बड़ा पोल
सोनभद्र। जिले से शुक्रवार को एक ऐसी खबर आई की जिसे सुनकर लोग हैरान हो गए. बतादें कि एक व्यक्ति का कई महिला टीचरों से वैवाहिक संबंध बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये व्यक्ति सरकारी टीचरों को धोखे में रखकर शादी करता था और उनके नाम से भारी भरकम बैंक लोन निकलवा कर फरार हो जाता था.
Advertisement
पुलिस ने बताया कि आरोपी ऐसा 9 महिलाओं के साथ कर चुका है. ऐसे में जब एक महिला अपने इस पति की खोज में सोनभद्र पहुंची तो हकीकत जान हैरान रह गई, जिसके बाद उसने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया
AdvertisementAdvertisement
महिला ने बताया कि शख्स ने अब तक सरकारी नौकरी करने वाली 9 टीचरों से शादी की है और करोड़ रुपए ऐंठकर फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि संत कबीर नगर नवासी एक शिक्षिका ने जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहीजन खुर्द निवासी राजन गहलोत के खिलाफ कोतवाली में 42 लाख रुपए ऐंठने की शिकायत कर जांच की बात कही थी.
Advertisement
2014 में हुई थी महिला की शादी
महिला ने पुलिस को बताया कि 2014 में राजन गहलोत से उनकी शादी हुई थी. 2 साल के बाद राजा ने घर पर आना जाना बंद कर दिया था. महिला ने कहा कि 2020 में उसे यह जानकारी हुई की उसके नटवर पति कई महिलाओं के साथ शादी की है. महिलाओं के साथ शादी करता और उनसे भारी भरकम बैंक लोन निकलवाता था.
Advertisement
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने सुबे के दूसरे जनपद संत कबीर नगर की रहने वाली किरण बाला से 2022 में शादी की और उनके बच्चे को अपने पिता का नाम दिया. किरण बाला से भी 40 लख रुपए का लोन राजन ने मकान के नाम पर निकलवाया था और उससे गाड़ी के नाम पर लोन निकलवाया था.
Advertisement
shaadi.com से राजा के संपर्क में आई थी महिला
महिला ने बताया कि shaadi.com से विज्ञापन के जरिए उसके भाई भाई के कहने पर राजन को उसने देखा था, लेकिन उसने मना कर दिया था. ऐसे में राजन की मां और राजन उसके घर पर रिश्ते को लेकर पहुंच गए, जिसके बाद उसे हां करना पड़ा. महिला ने बताया कि 2014 में उसकी शादी राजन से हुई थी. हालांकि शादी के 2 साल बाद ही घर पर आना जाना बंद कर दिया था.
Advertisement
जूनियर हाईस्कूल में है सहायक अध्यापिका
एएसपी कालू सिंह ने बताया कि किरण निवासी मड़इया वार्ड नंबर 24 खलीलाबाद संत कबीर नगर ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 2019 में रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहजन खुर्द निवासी राजन गहलोत से फोन के जरिए संपर्क में आई थी. महिला ने तहरीर में बताया कि राजन ने अपने आप को आबकारी विभाग में सरकारी नौकरी करना बताया था. 2022 में महिला ने बनारस के एक मंदिर में राजन से शादी की थी. महिला वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है.
Advertisment
राजन ने महिला के साथ 2 वर्ष का समय गुजारा और इसी 2 साल में जमीन, मकान लेने के नाम पर 42 लाख महिला के नाम से बैंक लोन लेकर हड़प लिया. महिला ने बताया कि उसका एक बच्चा 10 वर्ष का है. पुलिस ने महिला के तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है.
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहे एनएच के अधिशाषी अभियंता, नोटिस जा
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में एनएच के अधिशासी अभियन्ता को अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के आस-पास निवास करने वाले चार पहिया वाहन चालकों से टोल टैक्स के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही की जाये, उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।
Advertisement
अन्तर्राज्यीय सीमा की दूरियों से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाया जाये, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कलेक्ट्रेट के पास भी साइनेज बोर्ड अन्तर्राज्यीय सीमा से सम्बन्धित लगाया जाये, साइनेज बोर्ड की साफ-सफाई भी समय समय पर कराया जाये।
Advertisement
नेशनल हाइवे रेनुकूट-हाथीनाला मार्ग पर वन देवी के ऊपर सड़क से भारी वाहन नीचे न गिरे, इसके लिए सुरक्षा के इन्तेजाम एनएच द्वारा अब तक न किये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इनके विरुद्ध शासन स्तर पर पत्राचार किया जाये।
Advertisment
उन्होंने कहा कि सड़कों से गुजरने वाले भारी वाहनों की चेकिंग की जाये, जिन वाहनों के बाडी के ढाचे में परिवर्तन पाया जाये, ऐसे वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाये। चार पहिया वाहन व ट्रक, हाईवा आदि वाहनों के तेज रफ्तार की निगरानी की जाये,
Advertisement
नशे की हालत में वाहन चलाने वाले गाड़ियों का चालान की कार्यवाही की जाये और उन ड्राइवरों के वाहन लाईसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाये। वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने पर दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती है।
Advertisement
इस दौरान एआरटीओ द्वारा बताया गया कि अब तक नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 40 ड्राइवरों के लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने की स्थिति में घायल व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जिस पर इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।
Advertisement
वही पर ले जाया जाये, जिससे कि समय रहते घायल व्यक्ति को बेहतर ईलाज मिल सके और उसका जीवन सुरक्षित हो सके, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनायी जाये और सम्बन्धित थाने पर इसके सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध करायी जाये।
उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि गाड़ियों का फिटनेस की जाँच समय-समय पर की जाये और ड्राइवरों के आँखों की जॉच हेतु कैम्प लगवाया जाये।
Advertisement
इस मौके पर एआरटीओ, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी शैलेश ठाकुर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 22 को
चुर्क, सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में कल 22 मार्च को एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी विभिन्न तकनीकी और शैक्षिक पहलुओं पर चर्चा करने के लिए विभिन्न विषयों को शामिल करेगी। संगोष्ठी छात्रों को नए दृष्टिकोण और विचारों से अवगत कराएगी।
Advertisement
संगोष्ठी के समन्वयक एवं विद्युत विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह संगोष्ठी विद्यार्थियों और शोधकताओं को अपना ज्ञान विस्तारित करने व नए विचारों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। इस तरह के कार्यक्रम के प्रोत्साहन और सहयोग के लिए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जी. एस. तोमर, कुलसचिव डॉ. आमोद कुमार तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. के. त्रिपाठी, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ हिमांशु कटियार का आभार व्यक्त किया।
Advertisement
देशभर से अब तक लगभग सैकडो शोध पत्र प्रकाशन हेतु प्रेषित किया गया है इस संगोष्ठी में अतिथि व्याख्याताओं द्वारा संबोधन किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से प्रोफेसर केएस वर्मा निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर, प्रोफेसर ए०के० चौहान, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा, प्रोफेसर विजेंदर सिंह आईआईआईटी इलाहाबाद एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया सचिव डॉ. विकास तिवारी ने साझाq
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने शुक्रवार को छह वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी बलिराम को 10 वर्ष की कठोर कैद व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
Advertisement
दोषी बलिराम को 10 वर्ष की कठोर कैद
कोर्ट ने पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि 50 हजार रुपये देने का दिया आदेश
एक लाख रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
छह वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 14 फरवरी 2019 को राबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी नातिन जिसकी उम्र 14-15 वर्ष है के साथ शादी का झांसा देकर बलिराम पुत्र मन्नीलाल निवासी शोभनाथ मंदिर के पीछे पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र शारीरिक सम्बंध बनाता रहा, जब गर्भ ठहर गया तो शादी करने से इंकार कर दिया और दूसरी शादी भी कर लिया। उल्टा ही गर्भपात कराने की धमकी देने लगा है।
Advertisment
आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी को बलिराम को 10 वर्ष की कठोर कैद व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की मांग अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू हो
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की बैठक अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड की अध्यक्षता में डी बी ए सभागार हुई संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने किया। बैठक में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने सहित कई विषयों विचार विमर्श किया गया।
Advertisement
अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून तत्काल लागू करे।
Advertisement
वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड ने बताया कि डी बी ए वादकारी भवन के लिए आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद वाराणसी क्षेत्र आशुतोष सिन्हा से पांच लाख मिला उससे वादकारी विश्रामालय बनाया जायेगा जिससे अधिवक्तागण को बैठने की सहूलियत होगी।
Advertisement
महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड ने बताया कि मिडिया के कार्य के लिए राजेश कुमार मौर्य एड व राजेश कुमार यादव एड को जिम्मेदारी दी गई।
Advertisment
इस अवसर पर राजेश कुमार मौर्य, राजेश यादव, शान्ति वर्मा, अविनाश यादव, नवीन पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह,दसरथ यादव, महेंद्र आर्य, कामता प्रसाद यादव, आकृति निर्भया, सरस्वती देवी, रामगुल्ली यादव, मुहम्मद याकूब आदि लोग मौजूद रहे!
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आगमन को लेकर हुई बीजेपी कार्यालय पर बैठक
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला कार्यालय पर शनिवार को भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता के नेतृत्व में एक बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मंत्री के स्वागत की योजना रचना पर विचार विमर्श किया गया।
AdvertismentAdvertisement
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने कहा कि कल सुबह 12 बजे मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी सर्किट हाउस राबर्ट्सगंज पर पहुंचेंगे वहां पर भाजपा सोनभद्र कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे तत्पश्चात् मंत्री कलेक्ट्रेट में जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए एक लाइफ सपोर्ट मेडिकल वैन राजकीय मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को सौंपते हुए विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करने के बाद दोपहर 2 बजे तियरा स्टेडियम के कार्यक्रम भाग लेंगे।
AdvertisementAdvertisement
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, नार सिंह पटेल, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, रामबली सिंह, संजय केशरी, अंकुर सिंह, अनिल सिंह सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन, फ्लाईओवर के निर्माण के लिए कई मकानों-दुकानों को किया गया ध्वस्त
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
वाराणसी। मंडुवाडीह चौराहे से बनारस स्टेशन तक फ्लाईओवर निर्माण की तैयारी जोरों पर है। बुधवार दोपहर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने मंडुवाडीह चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण शुरू किया। इसमें बाधक बन रहे कुछ मकानों और दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की टीम जब बुलडोजर लेकर पहुंची तो स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा इस फ्लाईओवर परियोजना को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। अब निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। मलबा हटाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी ताकि अप्रैल से फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो सके।
मंडुवाडीह चौराहा व्यस्ततम स्थानों में एक है जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इस क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर निर्माण से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके बन जाने के बाद बनारस स्टेशन तक आने-जाने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण परियोजना से न केवल वाहनों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को भी लाभ मिलेगा। ट्रैफिक जाम खत्म होने से लोगों का समय बचेगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
रामकटोरा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में लगी आग से सुरक्षा गार्ड व बैंककर्मी जख्मी
दहशत में रहे बैंककर्मी, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से बुझाई गई आग
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
वाराणसी। गर्मी से राहत दिलाने के लिए रामकटोरा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक लगा एसी तेज आवाज में फट गया। गुरुवार सुबह हुई घटना से बैंक में आग लग गई। वहां काम कर रहे बैंककर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसे जिधर रास्ता मिला जान बचाने के लिए भाग निकला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बैंक की खिड़कियों में लगे कांच की वजह से सुरक्षा गार्ड समेत कुछ कर्मचारियों को हल्की-फुल्की चोट लगी है। चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा चौराहे पर कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा है। चार मंजिल इमारत में बैकिंग संबधी सभी कार्य होते हैं। रोज की तरह सुबह दस बजे कर्मचारी बैंक पहुंच गए थे। अपना काम शुरू ही किया था कि बिल्डिंग के प्रथम तल की बाहरी दीवार पर लगे एसी का आउटडोर धमाके के साथ फट गया।
धमाका इतना तेज था कि बैंक में काम कर रहे कर्मचारी दहल गए। एसी फटने की वजह से हुए शार्ट सर्किट से प्रथम तल पर आग लग गई। जब तक बैंककर्मी कुछ समझते आग तेजी से बढ़ने लगी। तेज धमाके और आग की जानकारी होते ही बिल्डिंग के सभी तल से कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे।