पाक्सो एक्ट के तहत दोषी संगीत शिक्षक को हुई 7 वर्ष की कठोर कैद 

HIGHLIGHTS

  • 20 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये दोनों पीड़िताओं को मिलेगी
  • साढ़े 7 वर्ष पूर्व दो नाबालिग छात्राओं के साथ हुए छेड़खानी का मामला

सोनभद्र। साढ़े 7 वर्ष पूर्व दो नाबालिग छात्राओं के साथ हुए छेड़खानी के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी संगीत शिक्षक त्रिभुवन ठक्कर को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये दोनों पीड़िताओं को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने अनपरा थाने में 8 मई 2017 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके विद्यालय में संगीत शिक्षक त्रिभुवन ठक्कर ने दो नाबालिक छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। इसकी शिकायत पीड़ित छात्राओं के पिता द्वारा की गई थी, जिसकी जांच कराई गई तो छेड़खानी का मामला पाया गया।

Advertisement

इस तहरीर पर 9 मई 2017 को छेड़खानी, पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में संगीत शिक्षक त्रिभुवन ठक्कर पुत्र स्वर्गीय शांतिलाल ठक्कर निवासी शंकर मार्केट गोल मार्केट के पीछे जयंत, विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हालपता एटीपी कालोनी अनपरा, जिला सोनभद्र के विरुद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी संगीत शिक्षक त्रिभुवन ठक्कर को 7 वर्ष की कठोर कैद एवं 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisment

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये दोनों पीड़िताओं को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग

  • महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक

सोनभद्र। नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं,

Advertisement

बालिकाओं व छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया ।

Advertisment

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिव विवाह की कथा सुन भाव विभोर में श्रद्धालु

HIGHLIGHTS

  • शिव विवाह की कथा सुन भाव विभोर में श्रद्धालु
  • अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय  श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के द्वितीय दिवस

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिद्धि गांव में चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय  श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के द्वितीय दिवस में यज्ञ आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया प्रातः 8:00 बजे से 3:00 तक एकादश वैदिक विद्वानों के मंत्र उच्चारण से क्षेत्र गूंजायमान हो गया।संजीव सिंह के द्वारा गन्ने के रस द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।

Advertisement

श्री राम कथा के लिए पधारी राष्ट्रीय वक्ता शिवानी देवी द्वारा शिव विवाह प्रसंग सुनाया गया शिव के साथ जब पार्वती जी का विवाह संपन्न हुआ तो भगवान शंकर ने मां भगवती पार्वती से कहा हे देवी आज शुभ विवाह का दिन है कुछ मागों पार्वती जी ने कहा प्रभु जिसके पास विश्व के नाथ स्वयं शंभू विराजमान हो उसे किसी चीज की और जरूरत नहीं है भोलेनाथ ने कहा हे देवी विवाह के दिन अवश्य ही कुछ मांगो भगवती पार्वती ने कहा प्रभु अगर देना ही है ना तो हमें वह कथा सुनना है जीश कथा से समाज का देश का विश्व का कल्याण हो जाए बाबा ने मानस की चौपाई में लिखा

Advertisement

कथा जो शकल लोक हितकारी सो पूछन चह शैल कुमारी।।  आचार्य जी ने बताया शिव महापुराण में लिखा हुआ है भोले बाबा ने कहा हर मनुष्य पुरुष स्त्री कोई भी हो चार रिण लेकर के जन्म लेता है देवऋण, ऋषिऋण, पितृऋण सबसे बड़ा मातृऋण अर्थात चारों रेनू से तत्काल मुक्ति हो जाती है

Advertisment

श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा करने से हर जमीन पर यज्ञ नहीं होती हर जमीन पर हवन नहीं होता भाग्यशाली है भारत की भूमि जहां पर एक से एक कृषि एक से एक महात्मा एक शिक्षक विद्वान लोगों का जन्म होता है श्री राम कथा हमें चलना बोलना रहना सब सिखाती है श्री राम कथा।
इस अवसर पर गांव के पूर्व प्रधान लल्लन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, दीपू तिवारी, लव कुमार दुबे, सत्येंद्र तिवारी सहित  अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग व्यापार संगठन ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, होली के गीतों पर झूमे व्यापारी

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार संगठन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले रविवार की शाम नगर स्थित होटल वैभव इंटरनेशनल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र राय  को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने स्वागत किया।

Advertisement

इस अवसर पर नगर के व्यापारियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन किया फागुन के गीत जैसे होली आई रे कन्हाई एवं होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं जैसे गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। 

Advertisement


वहींं संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने  पदाधिकारीयों को साधुवाद देते हुए कहा कि भारत के अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है व्यापारी जिस तरह स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों को आर्थिक मदद कर व्यापारियों ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया आज भी व्यापारी इस कर्तव्य निष्ठा से काम कर समय पर टैक्स देकर अपने देश को आर्थिक दौर पर और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है

Advertisement

इस मंच के माध्यम से उन्होंने विश्वास दिलाया कि अगर भविष्य में किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष करते रहेंगे     

Advertisement

श्री शर्मा ने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों में एकता एवं भाईचारे की भावनाओं को जागृत करना होगा आपस में किसी भी तरह की ईर्ष्याकी भावना को खत्म करना होगा और व्यापारी  हित में सभी को मिलकर काम करना होगा तभी इस देश का व्यापारी मजबूत हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द का त्यौहार है होली के रंग उत्साह एवं उमंग के प्रतीक हैं बसंती उल्लास की रसधार में भीगने एवं भिगोने का नाम फगुआ है इस समय प्रकृति अपने साथ नए अनुदानों के रंग एवं नए आशीशों की महक लेकर आता है इसके आगमन से प्रकृति भी पुलकित होती है उन्होंने कहा कि प्रकृति की यह खुशी पलाश के चटक रंगों  सरसों के बासंती परिधानों से छलक रही है

Advertisement

आम्र के कोमल पल्लवो के बंदनवार इसके स्वागत में सजे हैं आम्र मंजरी की महक प्रकृति की प्रसन्नता बनकर सब और बिखर रही है बसंत के इस अनुपम स्वागत में भ्रमर गीत कोयल के पंचम सुर के साथ लयबद्ध हो रही है प्राकृतिक दृष्टि से बसंत के आगमन की खुशी में पेड़ पौधे पुराने परिधान के रूप में पत्ते त्याग देते हैं एवं नए परिवेश के स्वागत के लिए पत्र एवं पुष्पों का नव सृजन करते हैं

Advertisement

यानी पूरी प्रकृति नव पल्लवित आभा से शोभायमान होती है उन्होंने मंच के माध्यम से जिला एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अधिकारियों को सूझबूझ सजगता एवं सतर्कता से जिले में कोई दुखद घटना नहीं घटी वरना इस माह उल्लास के बीच पूर्व में कई हृदय विदारक घटनाएं घट चुकी है जो अंतरात्मा को विशाद-अवसाद की चरम अवस्था की ओर ले जाती हैं आइए हम सब मिलकर शपथ ले की उत्साह की जगह अवसाद ना हो

Advertisement

निर्दोषों का रुदन क्रंदन न हो क्रूरता एवं बर्बरता ना हो एवं  ना हो निर्दोषों का रुदन उनके शिष्य इस पीड़ा को और भी सदन कर देती है इसलिए हम सब मिलकर सजल संवेदना की मीठी तान छेड़े जिससे प्रकृति के साथ-साथ मानवता भी पुलकित हो सके और यह बसंत हम सब पर अपने अनुदानों के रंग एवं आशीषों की महक उड़ेले बिना न रह सके।

Advertisment

इस अवसर पर मंच का संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन  एवं आभार जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने व्यक्त किया। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से शरद जायसवाल, प्रशांत जैन, कौशल शर्मा ,दीप सिंह पटेल, राजकुमार जायसवाल, अमित अग्रवाल, प्रितपाल सिंह ,सूर्य जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राजेश जायसवाल, अभिषेक साहू, रवि कुमार जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, गुरप्रीत सिंह सोखी,

Advertisement

कृष्णा सोनी ,विनोद जायसवाल, अभिषेक केसरी, पंकज कनोडिया, प्रमोद कुमार गुप्ता ,धर्मेंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार सिंह, अमित वर्मा, जसकीरत सिंह ,सिद्धार्थ सांवरिया, जसराज सिंह ,शुभम चौरसिया, प्रणव चौबे, अर्पण बांका ,प्रदीप जायसवाल, अभिषेक सोनी, मुकेश सोनी, कुशाग्र शर्मा ,यशपाल सिंह, धर्मराज सिंह ,अजय जैन, प्रमोद राय ,प्रतीक केसरी ,शिवम केसरी, अमित जायसवाल, विनोद जालान, राजेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रेही प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव 

HIGHLIGHTS

  • रेही प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक  क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कठरपुरवा रेही में  वार्षिकोत्सव और शारदा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान सियाराम व विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त शिक्षक महेंद्र सिंह एवं मधका के ग्राम प्रधान गोविंद सिंह रहे।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।छात्रों द्वारा विविध सारगर्भित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति शनिवार देर शाम तक चला।

Advertisement

कार्यक्रम में आये अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की।बताया गया गया कि शिक्षा का कोई विकल्प नही है शिक्षा ही ऐसी कुंजी है जिससे सभी समस्याओं का समाधान होता है।मौके पर सर्वाधिक उपस्तिथि वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।

Advertisment

विद्यालय परिवार द्वारा उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी और अखिलेश सिंह को प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेटकर उनका सम्मान किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक अमित कुमार पांडेय द्वारा आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक दीपांशु यादव एवं एसएमसी अध्यक्ष ममता देवी के के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप का हुआ धमाकेदार समापन

HIGHLIGHTS

• बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप का हुआ धमाकेदार समापन



विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। रविवार को प्रथम अंडर 14 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप का धमाकेदार समापन गोवेर्धन स्टेडियम, आगरा कैंट, उत्तर प्रदेश मे हुआ।बालक वर्ग मे फाइनल का मुकाबला उत्तर प्रदेश बनाम जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। पहले हिटिंग करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने मास्टर स्कोर यूनिट मे 37 अंक अर्जित किये एवं टारगेट स्कोर यूनिट मे 101 अंक अर्जित किया।

Advertisement

कुल 138 अंक बनाकर  उत्तर प्रदेश की टीम को 139 अंकों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने मास्टर स्कोर यूनिट मे उत्तर प्रदेश की टीम ने 69 अंक अर्जित किये जिसके कारण कुल स्कोर मे से दंड स्वरूप 20 अंक घटा दिया गया जिससे उत्तर प्रदेश को मात्र 118 अंक हो अर्जित करने थे। जिसे उत्तर प्रदेश की टीम ने मात्र 5 यूनिट मे ही पूरा कर लक्ष्य प्राप्त के विजेता हुई। वही बालिका वर्ग मे उत्तराखंड ने फाइनल मे उत्तर प्रदेश की टीम को पराजित किया।

Advertisement



सोनभद्र की बालक और बालिका की टीम रॉबर्ट्सगंज सब जूनियर नेशनल हैमर बाल चैंपियनशिप मे उत्तरप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित् किया | बालिका वर्ग मे सुप्रिया पटेल (कप्तान ), सृष्टि, ताम्या, रूचि पाण्डेय, रुची पासवान, आरवी जैन, यशवी, निवेदिता, दक्षिता, (संत जोसफ शक्ति नगर ) मानसी (डी ए वी शक्तिनगर ) टीम कोच ज्ञानवी, अल्का रहेंगी। वही बालक वर्ग मे सुमित पटेल( कप्तान ),

Advertisement

सूर्योदय, अंकुश, उदय, हिमांशु, अंकित, अनुराग, राणा प्रताप, ( सभी प्रकाश
जीनियस ),लोकेश (सोनभद्र संत जोसफ) टीम कोच मुर्शिदजमाल, राकेश केशरी रहें | इस प्रतियोगिता मे निर्णायक के रूप मे मुर्शिद जमाल, राकेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश, पूरनचंद शर्मा हिमांचल प्रदेश टेबल रेफ्री अलका, सुप्रिया, ज्ञानवी सिंह रही।

Advertisment

जिला हैंमर बॉल संघ के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष अम्बर उपाध्याय, मुकुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री विनोद धर, सह कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव सहसचिव अशोक कुमार सिंह, प्रकाश मरांडी बच्चो को अपनी शुभकामना दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

551 दीप जलाकर शहीदों को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS

  • 551 दीप जलाकर शहीदों को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा आयोजित शहीदों को नमन कार्यक्रम सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयन्ती चौक पर आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए 551 दीप जलाकर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

Advertisement


इस मौके पर एक दिन पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह द्वारा पुरस्कृत कर उन्हें देश और समाज के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी दी गई।

Advertisement

जिसमें बालिका वर्ग में नंदिनी नरेश चांडक, आरोही सिंह और साधना क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही बालक वर्ग में प्रियांशु, श्रेय मिश्रा और शौर्य केसरवानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया ! साथ ही दस सांत्वना पुरस्कार भी प्रतिभागी बच्चों को प्रदान किया गया।

Advertisment

इस मौके पर राजेश द्विवेदी, रामेश्वर शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, रवि मौर्या, राजा राम दुबे, राकेश चौधरी, सर्वेश मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, कल्पना सिंहा, अर्चना सिंह, अभिषेक मिश्रा, धीरज पाण्डेय, संजय जायसवाल, अरुण सिंह, भीम सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक

HIGHLIGHTS

  • जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रो को कराये लाभाविन्तः सांसद छोटेलाल खरवार

सोनभद्र। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद लोक सभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, इस मौके पर सांसद छोटेलाल खरवार ने अधिकारीगण को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारीगण अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित सूचना जन प्रतिनिधियों के साथ ही जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति के सदस्यों को भी अवगत करायें।

Advertisement

सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण आपसी तालमेल के साथ जरूरी योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें। जनमानस के विकास के लिए जो भी योजनाएं चलायी जा रही है, उन योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि समन्वय के साथ विकास कार्यक्रमों व जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिकारीगण व कार्यदायी संस्थाएं पारदर्शिता, समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाये।

Advertisement



सांसद ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम के तहत मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने व पूर्व में मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों के बकाये पारिश्रमिक का भुगतान कराने के निर्देश दिये।

Advertisement



उन्होंने शहरी व ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, एनआरएलएम, कौशल विकास योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जननी सुरक्षा योजना, बच्चों को नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण, कस्तुरबा गांधी विद्यालय, भवन निर्माण, एकीकृत बाल विकास परियोजना, आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना,

Advertisement

कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम्य योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण व शहरी, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, डिजिटल इण्डिया भू-रिकार्ड आधुनीकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना,

Advertisement

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्याम प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन, समेकित विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, प्रधान मंत्री रोजगार कार्यक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जो भी योजनाएं संचालित हैं, उन योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाये।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सांसद व जनप्रतिनिधिगण द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन सभी अधिकारीगण नियमानुसार सुनिश्चित करेंगें। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत राचिका पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि राम अवध पादव सहित ब्लाक प्रमुखगण, ग्राम प्रधान व सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण,

Advertisment

डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया 135 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

HIGHLIGHTS

  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कई विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला
  • सोनभद्र में बढ़ेगी एयर-रेल कनेक्टीविटी, बढ़ेगा पर्यटन: केंद्रीय मंत्री

सोनभद्र।  जिले में शनिवार को आए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने p135 विकास परियोजनाओं की आधारशिला (शिलान्यास) रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में रेल के साथ ही एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। पर्यटन विकास पर भी तेजी से काम कराया जाएगा

Advertisement



कहा- सोनभद्र से उनका विशेष लगाव :

मंत्री ने कहा कि वह सोनभद्र में कैबिनेट मंत्री के रूप में नहीं आते। उनका इस जनपद से अलग ही लगाव है। कहा कि यह जिला देश के अति पिछड़े 112 जनपदों में विकास के मामले में तीसरे स्थान पर है। सोनभद्र को रेलवे कनेक्टीविटी और एयर कनेक्टीविटी से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जनपद में प्रारंभ हो गया है, इसी प्रकार से जनपद में अन्य ट्रेनों के ठहराव का कार्य कराया जाएगा। पर्यटन की असीम संभावनाओं के कारण ही जिला मिनी स्वीटजरलैण्ड के रूप में विख्यात है।

Advertisement





पेट्रोलियम मंत्री जताया गया जिले के विकास का भरोसाः

राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड़, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री की तरफ से सोनभद्र के विकास के लिए तेजी से कार्य कराए गए हैं। डीएम बीएन सिंह ने भी भरोसा जताया कि आगे भी पेट्रोलियम मंत्री का जनपद के विकास में सहयोग मिलता रहेगा।

Advertisement



जानिए क्या-क्या दी गई सौगात :

महिलाओं को सोलर कुकर भेंट करने के साथ ही सांसद निधि के अंतर्गत 5 करोड़ की लागत वाले 135 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया गया। विकास खंड चोपन के जुगैल अंचल के 300 ग्रामीणों को फ्री सौर उर्जा चूल्हा, मेडिकल कालेज को अत्याधुनिक मेडिकल वैन की सौगात दी। मुख्य विकास अधिकारी श्री जागृति अवस्थी, अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष जीत सिंह सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।

Advertisment




इन विकास परियोजनाओं की रखी गई आधारशिलाः

151.23 लाख की लागत से 30 विद्युत हाईमास्ट लाईट का अधिष्ठापन कार्य, 83.88 लाख की लागत से 17 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयत्र के अधिष्ठापन कार्य, 16.03 लाख की लागत से 8 विद्युतीकरण का कार्य, 80.72 लाख की लागत से 66 सोलर हाईमास्ट लाईट का अधिष्ठापन कार्य, 51.84 लाख की लागत से 6 पुलिया का निर्माण कार्य,

Advertisement

10 लाख की लागत से सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण, 6.70 लाख की लागत से सोलर पावर प्लांट का अधिष्ठापन कार्य, 50 लाख की लागत से 03 विद्यालयों में भवन निर्माण, 18.54 लाख की लागत से 3 सार्वजनिक जिम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पुरा छात्र सम्मेलन सम्पन्न

सोनभद्र। जनपद के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी और पुरा छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर तकनीकी, शैक्षिक और शोध से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। संगोष्ठी में देशभर से सैकड़ों शोध पत्र प्रेषित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई।

Advertisement



संगोष्ठी के समन्वयक एवं विद्युत विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को नए विचारों को साझा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

Advertisement

संगोष्ठी में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा, आईआईआईटी इलाहाबाद के प्रो. विजेंदर सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बस्ती के निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी के निदेशक प्रो. दिपेंद्र सिंह सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि व्याख्याताओं ने अपने विचार साझा किए।

Advertisment



इस आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर, कुलसचिव डॉ. आमोद कुमार तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीके त्रिपाठी, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. हिमांशु कटियार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया सचिव डॉ. विकास तिवारी ने साझा की।

Advertisement



इसके साथ ही, पुरा छात्र सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। समन्वयक डॉ. पी. के. वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज के पूर्व छात्र-छात्राओं को पुनः एक मंच पर आकर अपने अनुभव साझा करने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।

Advertisement



इस सफल आयोजन से कॉलेज में उत्सव का माहौल बना रहा और छात्रों को शिक्षा व संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अनुभव प्राप्त हुआ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें