आबकारी नियमों की अनदेखी कर संचालित शराब दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • ओबरा नगर में आबकारी नियमों की अनदेखी कर संचालित शराब दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग


ओबरा, सोनभद्र। नगर के मुख्य मार्ग पर संचालित अंग्रेजी शराब ,बीयर देशी शराब की दुकानों के कारण आए दिन उत्पन्न हो रही सामाजिक व धार्मिक अशांति को लेकर छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल संख्या – 40020025009428 पर आबकारी विभाग को शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में यह स्पष्ट किया गया था कि उक्त दुकानें नगर के बीचोबीच,

धार्मिक स्थलों (गुरुद्वारा, मंदिर), शैक्षणिक संस्थानों और रिहायशी इलाकों के अत्यंत निकट स्थित हैं, जिससे क्षेत्रीय जनमानस को विवाद, गाली-गलौज, अभद्रता और कभी-कभी दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं का निरंतर सामना करना पड़ता है शिकायत के बाद विभाग द्वारा बिना किसी भौतिक सत्यापन के रिपोर्ट लगाकर मामला समाप्त कर दिया गया,

Advertisement 

जिससे शिकायतकर्ता ने पुनः रिमाइंडर के रूप में दोबारा शिकायत प्रस्तुत की। इस पर 4 अगस्त 2025 को आबकारी निरीक्षक ओबरा नगर में मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जब छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी को विभागीय निरीक्षण की सूचना मिली तो वे स्वयं मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण अधिकारी से स्पष्ट रूप से पूछताछ की कि जब स्थानीय निवासी बार-बार शिकायत कर रहे हैं, जनमानस त्रस्त है, तो विभाग निष्क्रिय क्यों है?

Advertisement

अभिषेक अग्रहरी द्वारा पूछे जाने पर अधिकारी ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि “यह राजस्व का मामला है, हम कुछ नहीं कर सकते।” इस पर प्रार्थी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शराब की दुकान स्वीकृति के दौरान स्थानीय जनमानस की सहमति लिया जाना अनिवार्य प्रावधान है,

Advertisement

जिसकी अनदेखी की गई है। यदि यह दुकानें किसी एकांत स्थान पर स्थानांतरित कर दी जाएं तो न तो धार्मिक वातावरण बाधित होगा, न ही आम जनमानस को मानसिक व आर्थिक क्षति झेलनी पड़ेगी शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि दुकान के बगल में गुरुद्वारा, मंदिर और नगर के सम्मानित नागरिकों के आवास हैं, जिनके सामने प्रतिदिन असामाजिक गतिविधियाँ,

Advertisement

अपशब्दों का प्रयोग, झगड़े और मानसिक उत्पीड़न की घटनाएं होती हैं। इन समस्याओं के प्रति विभाग की निष्क्रियता जनता में कानून के प्रति अविश्वास और आक्रोश पैदा कर रही है अंत में छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र उचित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थानीय जनमानस के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आचार्य बालकृष्ण जी महाराज भारतीय आयुर्वेद पुनर्जागरण के अग्रदूत: दुर्गेश योगी

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • जड़ीबूटी दिवस के रूप में मना आचार्य बालकृष्ण जी का 53वां जन्मदिवस
  • वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन

सोनभद्र। पतंजलि योग समिति सोनभद्र एवं पतंजलि किसान सेवा समिति सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार की प्रातःकालीन योग सत्र में जड़ीबूटी दिवस के रूप में आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज भारतीय आयुर्वेद पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का जन्म 4 अगस्त 1972 को हरिद्वार में हुआ। आयुर्वेद क्षेत्र में अहम योगदान के लिए इन्हें जाना जाता है। इसलिए आचार्य जी के मार्ग के अनुशरण का संकल्प हमें लेना होगा।

Advertisement


जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी,पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण यादव व जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय के नेतृत्व व सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक की अध्यक्षता में सोनभद्र बार एसोसिएशन  सभागार नियमित योग कक्षा में प्रातःकालीन योग सत्र के पश्चात पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश जी व मिर्जापुर जनपद जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति शिवपुरत योगी के कर कमलों से आचार्य बालकृष्ण जी के मस्तक पर टीका लगाकर, माल्यार्पण कर भव्य आरती के साथ बडे 

Advertisement 

धूमधाम से जन्म दिवस मनाया गया। सभी अतिथियों दुर्गेश योगी जी, शिवमुरत  जी , प्रमुख योग शिक्षक प्रतापगढ़ राजेश योगी जी का स्वागत, जनपद के प्रमुख संरक्षक, मार्गदर्शक , संयोजक, पदाधिकारीयों द्वारा अंगवस्त्र व उपहार देकर किया गया। राज्य प्रभारी द्वारा पौधारोपण व पौध वितरण भी किया गया।
भारत स्वाभिमान  के जिला प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव, युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे, प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव,

भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख संरक्षक शेष मणी तिवारी, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, महिला पतंजलि योग समिति सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी जी,चंद्र बहादुर सिंह, हीरालाल सिंह ,नागेश सिंह , शिवनाथ सिंह,गोपाल दास केसरी ,बलदाऊ श्रीवास्तव, पन्नालाल सोनी ,हरी प्रसाद यादव ,विमल कुमार सिंह ,नागेंद्र नाथ चौबे ,

Advertisement

रूप नारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण पांडेय,डॉक्टर मनोज चौधरी , अभय नारायण सिंह, संजय कुमार,अशोक कुमार गुप्ता ,सुरेश कुमार गुप्ता, रामबाबू ,पंचम, उमेश तिवारी ,प्रेम प्रकाश शुक्ला ,विनोद कुमार मिश्रा , पुरुषोत्तम प्रजापति, राजू प्रसाद सोनी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह, मुकेश सोनी, संतोष कुमार प्रजापति सुमित काफी संख्या में देवतुल्य  योग साधक उपस्थित रहे।

Advertisement

इस अवसर पर बहन शालिनी, छाया तिवारी द्वारा पतंजलि योग समिति की सदस्यता ग्रहण की गई, राज्य प्रभारी द्वारा उन्हें रसीद व योग संदेश देकर सम्मानित किया गया। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र जनपद में योग को घर-घर, जन-जन तक पहुंचाने में सोनभद्र की मीडिया भाइयों का बहुत बड़ा योगदान रहता है, इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को राज्य प्रभारी द्वारा  अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

युवा योगी अनिल कुमार चौरसिया द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कर सभी को योग के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख योग शिक्षक विमल कुमार सिंह द्वारा आयुर्वेदिक पौधों से होने वाले लाभ को समझाया गया।

Advertisement

दयानंद मौर्य व जितेंद्र सिंह द्वारा बहुत ही सुंदर गीत के माध्यम से सभी का स्वागत सम्मान किया गया।
अंत में शांति पाठ के साथ सभी उपस्थित जनों को फल, मिष्ठान प्रसाद स्वरूप वितरण कर हर्षोल्लास पूर्वक जन्मदिन/ जड़ी बूटी दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव व जिला प्रभारी किसान सेवा समिति अरुण कुमार जी द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मां गंगा के रौद्र रूप की शान्ति के लिए किया द्वादश ज्योतिलिंग व गंगाष्टकम का पाठ

HIGHLIGHTS

  • मां गंगा के रौद्र रूप की शान्ति के लिए किया द्वादश ज्योतिलिंग व गंगाष्टकम का पाठ
  • नमामि गंगे ने मां गंगा की आरती कर गंगा सेवकों ने जलस्तर कम होने की लगाई गुहार

रमेश देव पांडेय (जिला संवाददाता)


वाराणसी। मां गंगा से मनुहार करके नमामि गंगे के सदस्यों ने सावन के आखिरी सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर रौद्र रूप शांति के लिए प्रार्थना किया। नमामि गंगे के सदस्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ मां गंगा की आरती भी किया।

इस दौरान लोगो ने द्वादश ज्योतिर्लिंग व गंगाष्टकम का पाठ कर मां गंगा से अब और आगे न बढ़ने की गुहार लगाया है। नमामि गंगे के सदस्यों द्वारा राष्ट्रध्वज लेकर गंगा आरती किया और राष्ट्रहित की कामना के साथ ही भारत माता और गंगा माता का जयकारा भी लगाया।


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि आरती कर मां भगवती से यही प्रार्थना की गई है कि अब वह शांत स्वरूप में आ जाएं और अपने रौद्र रूप को शांत कर लें। गंगा तटीय क्षेत्र वासियों की रक्षा के लिए पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई है।

उन्होंने कहा कि समृद्धिदायिनी, मुक्तिदायिनी, मोक्षदायिनी मां गंगा भारत की आस्था और अर्थव्यवस्था के लिए हमारी प्रार्थना अवश्य सुनेंगी।

Advertisement

इस आयोजन में प्रमुख रूप से ध्रुव यादव, सुमित सिंह, शकुन मिश्रा, संजय जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में साधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Advertisement




Advertisement

काल बनते कोयला लदे ट्रक : सड़कों पर मौत बन घूम रहे हैं ये रफ्तार के राक्षस

HIGHLIGHTS

  • काल बनते कोयला लदे ट्रक : सड़कों पर मौत बन घूम रहे हैं ये रफ्तार के राक्षस

रनंजीत रॉय

सोनभद्र/सिंगरौली| कोयला खदानों से निकलकर मुख्य मार्गों से गुजरते भारी-भरकम ट्रक और ट्रेलर अब आमजन के लिए एक गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

इन ट्रकों पर कोयला लोडिंग के दौरान न तो सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता है और न ही ट्रैफिक नियमों का। सड़क पर जैसे ही कोई कोयला लदा ट्रक सामने आता है, गुजरती गाड़ियों के चालकों की साँसें थम जाती हैं — हर कोई बस यही सोचता है कि अगली दुर्घटना में शायद उसकी बारी न हो।

Advertisement 

एनसीएल (Northern Coalfields Limited) की कोयला परियोजनाओं से जुड़े इन ट्रकों की हालत यह है कि सड़कों पर ओवरलोडिंग करते हुए ये बेलगाम दौड़ते हैं। सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाते ये वाहन किसी भी क्षण किसी निर्दोष की जान ले सकते हैं। न तो चालक के पास पर्याप्त प्रशिक्षण होता है और न ही ट्रकों की तकनीकी स्थिति सड़क योग्य होती है।

Advertisement

आश्चर्य की बात यह है कि जहाँ एक ओर स्थानीय पुलिस और प्रशासन आम नागरिकों के हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग की जाँच में दिन-रात जुटा रहता है, वहीं इन खतरनाक ट्रकों पर कोई सख्ती नहीं दिखाई जाती। शायद इसलिए क्योंकि ये ट्रक किसी रसूखदार ठेकेदार या प्रभावशाली ट्रांसपोर्टर से जुड़े होते हैं — और अगर ऊपर तक सेटिंग है तो डर कैसा?

Advertisement

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़कें मौत का रास्ता बन चुकी हैं। कोई व्यवस्था नहीं, कोई गाइडलाइन का पालन नहीं। यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की, तो कोयला परिवहन का यह अराजक तंत्र किसी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकता है।

Advertisment

सड़कों पर चलते समय सावधानी बरतें :

विशेषकर कोयला लदे ट्रकों के आस-पास सतर्क रहें। प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि वह कोयला परिवहन व्यवस्था पर तुरंत नियंत्रण स्थापित करे, जिससे आम नागरिकों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिजली के खम्भे मे उतरा करेन्ट, सम्पर्क में आते ही युवक की हुई मौत

HIGHLIGHTS

  • बिजली के पोल मे उतरा करेन्ट, सम्पर्क में आते ही युवक की हुई मौत
  • आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चतरा-बजरिया सड़क को जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
  • 2 दिन पूर्व बिजली विभाग ग्रुप में सूचना देकर की गई थी शिकायत


रामगढ़, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत साथवल मे आज सुबह एक युवक फिसल कर बिजली के पोल की चपेट में आ गया, जिसकी करेन्ट की लगने से मौत हो गयी। वही इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement



प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल शर्मा पुत्र जामुन प्रसाद (30 वर्ष) निवासी ग्राम साथवल पोस्ट संडी थाना पत्रूगंज आज सुबह खेत पर से वापस आ रहा था कि अचानक पैर फिसल गया और वह पास में बिजली के पोल से सट गया,

Advertisment

जिससे बिजली करेन्ट लगने से मूर्छित हो गया। वही आसपास के लोगों ने देखते ही युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ चतरा बंजरिया मार्ग को जाम करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।

Advertisement

वही सूचना मिलते ही पत्रूगंज थाना प्रभारी पीड़ितों को समझा बूझकर मामला शांत करने का प्रयास करते रहे, जबकि ग्रामीणों व पीड़ितों का कहना है कि बिजली विभाग के ग्रुप में इसकी सूचना दो दिन पहले दे दी गई थी की पोल से करंट उतर रहा है

Advertisement 

तो फिर उनके द्वारा क्यो नही कार्रवाई की गई। अगर समय से बिजली विभाग कार्रवाई कर दिया होता तो आज यह घटना न घटित होती। इस सबकी मांग है कि संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाय।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा ओबरा-चोपन में भाइयों की कलाई में बांधा गया रक्षासूत्र

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा ओबरा-चोपन में भाइयों की कलाई में बांधा गया रक्षासूत्र

सोनभद्र। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था द्वारा समाज सेवा के प्रतिबद्धता दूसरे दिन रविवार को ऊर्जाचल नगरी ओबरा मे आत्मिक ज्योति को जागृत कर मानव कल्याण की भावना को साकार करने के लिए ब्राह्मकुमारी बहनो द्वारा भाइयो की कलाइयो मे रक्षासूत्र बाँधा गया। मुख्य कार्यक्रम ओबरा के महेंद्रा होटल के निकट ब्रह्मकुमारीज के उपसेवाकेंद्र पर संपन्न हुआ।


ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र रॉबर्ट्सगंज की मुख्य सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन बहन ने सर्वप्रथम रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्षाबंधन का पर्व मनुष्यत्माओं को पवित्रता के बंधन में बंधकर समाज में नैतिक मूल्यों और आदर्शों के धर्म को जीवन में व्यावहारिक  रूप से अपनाने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

रक्षासूत्र केवल धागों का बंधन मंत्र नहीं है, बल्कि यह सनातन,भारतीय संस्कृति की महान के महान आदर्शो और पवित्र भावनाओं का बंधन है। वर्तमान समय मे रक्षाबंधन के त्यौहार को इसी व्यापक दृष्टिकोण से समझने और मनाने की आवश्यकता है। तभी आदि सनातन दैवी संस्कृति की संकल्पना साकार हो सकती है।

Advertisement 

ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, को राखी बांधी गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बेस्ड चोपन स्थित गीता पाठशाला में भी राखी बांधी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बी•के• प्रतिभा,बी•के•सीता बहन, मनोरमा बहन  डंगर भाई, बृज किशोर भाई, अशोक भाई इत्यादि ने सक्रिय योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चले ‘डाक बम’ कांवड़िया उमामहेश्वर की डगरिया; जगह जगह हुआ स्वागत, की गई पुष्प वर्षा

HIGHLIGHTS

  • रॉबर्ट्सगंज नगर के शीतला मंदिर चौक, धर्मशाला चौक पर श्रद्धालुओं ने किया कावड़ियों का स्वागत

सोनभद्र। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए डाक बम कांवड़ियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर तालाब से जल लेकर शिवद्वार धाम के लिए रवाना हुआ है। रविवार की देर रात्रि या सोमवार की भोर तक कांवरियों का जत्था शिवद्वार धाम पहुंच जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने कांवर मार्गो में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की है, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

Advertisement 

जिले के उमामाहेश्वर आध्यात्मिक शिवालय पर अंतिम सोमवार को लाखों शिव भक्त जलाभिषेक करते है

जिले के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक मंदिर शिवद्वार में कई वर्षों से कांवड़िया मिर्जापुर और विजयगढ़ दुर्ग से जल लेकर लगभग 80 किमी. की दूरी तय करने के बाद पहुंचते है. यहां कांवड़ लेकर जाने वाले अधिकतर लोग मनोकामना पूर्ण होने पर बोल बम और डाक बम के रूप में पहुंचकर उमामहेश्वर का जलाभिषेक करते है.

Advertisement



दो प्रकार के होते हैं कांवड़िए
कांवड़िये दो प्रकार के होते है, पहले बोल बम कांवड़िए और दूसरे डाक बम कांवड़िए. इसमें सबसे कठिन डाक बम कांवड़ियों की यात्रा होती है. सावन के अंतिम दिन जिले में डाक कांवड़िए दौड़ते हुए बिना रुके और

Advertisement

बिना थके यात्रा पूरी कर जलाभिषेक के लिए विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित राम सागर तालाब से जल लेकर शिवद्वार जाएंगे और वहां पहुंचकर उमामाहेश्वर का जलाभिषेक करेंगे. इसके लिए पुलिस प्रशासन ने डॉक्टर और एम्बुलेंस की गाड़ियां तैनात कर दी है. ताकि डाक बम कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सावन की बरसे बदरिया शिव के नाचे कावड़िया, कजली महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

HIGHLIGHTS

  • कजली महोत्सव में झूमे शिव भक्त, लगे हर हर महादेव के जयकारें
  • श्री संकट मोचन हनुमान जी की हुई दिव्य आरती
  • भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर पर शनिवार की देर शाम भव्य कजली महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में कराया गया। इस अवसर भजन गायक भैया लाल पाठक और दिलकश भारती ने कजली महोत्सव का शुभारंभ श्री गणेश जी के मधुर भजनों के साथ किया।


इसके पश्यात उन्होंने सावन के बरसे बदरिया शिव के नाचे कांवरिया..।आई गौरा भंगिया के गोलवा…। आई सावन की बहार, छाई घटा घनघोर बन में, बोलन लागे मोर…। सहित एक से बढ़कर एक कजली एवं भजनों का गायन किया जिसे सुनकर वहां उपस्थित  श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के भजनों की धुन पर झूमने लगे। वही भजन गायको के साथ तबला पर पिंकू द्विवेदी व बैंजो पर प्यारे लाल ने संगत किया।

Advertisement 

इसके पूर्व प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार व संकट मोचन हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर दिव्य आरती की गई।

Advertisement

वहीं मंदिर परिसर में कावरियों व श्रद्धालुओं के लिए शाम से शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, कुसुमाकर श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी, शुभम मोदनवाल,

Advertisement

अशोक मोदनवाल, शेखर मोदनवाल, हिमांशु,केतन, राहुल, देवानंद, सचिन, रामनरेश देव पांडेय, आत्मा राम पांडेय, रामशंकर शुक्ला, शिवपूजन दुबे, अभिषेक पांडेय, दादे चौबे, गोलू गुप्ता, सिवा पांडेय, शिवेंद्र नाथ पांडेय, अभिषेक दुबे, राजीव, साहिल पांडेय, आलोक दुबे , पुष्पराज सिंह, प्रखर श्रीवास्तव, अमन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

Mirzapur News: गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कमिश्नर और DIG ने लिया जायजा

HIGHLIGHTS

  • गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कमिश्नर और डीआईजी ने लिया जायजा


मिर्जापुर।  जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने अपना रूप दिखाना शुरु कर दिया है। शनिवार विंध्याचल मंडल के मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और डीआईजी आरपी सिंह ने चील्ह थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हरसिंहपुर मल्लेपुर का दौरा किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान कमिश्रर बालकृष्ण त्रिपाठी ने किसानों से उनकी पीड़ा सुनी और समस्या समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ चौकी तिलठी पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने और नाव के संचालक पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोगों को खाद्यान्त्र पहुंचाने पर जोर दिया और कहा कि इस विषम परिस्थिति में किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिया है। जिले में 37 बाढ़ चौकियां और 15 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं। प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और आवश्यक कदम उठा रहा है।

Advertisment

वही कमिश्रर के निरीक्षण के बाद टीम ग्राम पंचायत बल्ली परवा हरिजन कॉलोनी और पुरवा गांव का दौरा करने के बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हुई। इस टीम में जिले के समस्त अधिकारी और राजस्व विभाग के भारी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी सोमेन वर्मा, एसपी सिटी नितेश सिंह सहित तमाम जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अनपरा नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का ADM ने लिया जायजा

HIGHLIGHTS

  • विकास कार्यों के निर्माण की गुणवत्ता मे लापरवाही बर्दाश्त नही: एडीएम
  • अनपरा नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों का ADM ने लिया जायजा

सोनभद्र। जनपद की सर्वाधिक मतदाताओं वाली नगर पंचायत अनपरा का शनिवार को अपर जिलाधिकारी बागीश शुक्ला ने चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, नाली, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था तथा

Advertisement

अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान हो रहे वनिरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योजनाएं पूर्ण की जाएं।

Advertisment

अपर जिलाधिकारी ने साफ-सफाई की स्थिति को लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे क्षेत्र में जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हों। इस अवसर पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी अपर्णा áमिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free