पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभा रीरियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें
सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
Advertisement
इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
सोनभद्र। बुधवार को जिले की बालक और बालिका की टीम रॉबर्ट्सगंज सब जूनियर नेशनल हैमर बाल चैंपियनशिप मे उत्तरप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। बालिका वर्ग मे सुप्रिया पटेल (कप्तान ), सृष्टि, ताम्या, रूचि पाण्डेय, रुची पासवान, आरवी जैन, यशवी, निवेदिता, दक्षिता, (संत जोसफ शक्ति नगर ) मानसी (डी ए वी शक्तिनगर ) टीम कोच ज्ञानवी, अल्का रहीं।
Advertisment
वही बालक वर्ग मे सुमित पटेल( कप्तान ), सूर्योदय, अंकुश, उदय, हिमांशु, अंकित, अनुराग, राणा प्रताप, ( सभी प्रकाश जीनियस ),लोकेश (सोनभद्र संत जोसफ) टीम कोच मुर्शिदजमाल, राकेश केशरी रहें।
Advertisement
विदाई समारोह मे जिला हैंमर बॉल संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष अम्बर उपाध्याय, मुकुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनोद धर, सहकोषाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव सहसचिव अशोक कुमार सिंह, प्रकाश मरांडी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चो को अपनी शुभकामना दी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने जमकर उड़ाए अबीर गुलाल, हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला के द्वारा रंगोत्सव “होली मिलन समारोह” का आयोजन सोनभद्र नगर के एक मैरेज हाल में किया गया। इस दौरान विशेष रूप से प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष उपस्थित रहें। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की हार्दिक बधाई दिया। कलाकारों ने पारंपरिक लोक गीतों एवं बिरहा गा कर नागरिकों का मनोरंजन किया। समाज के विभित्र नागरिक एवं पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Advertisement
इसके पूर्व कार्यकर्ताओ ने वर्तमान कार्यकर्ताओं को शुभकामना और आशीर्वाद दिया अपने कार्यक्षेत्र में कार्य सुचारु रूप से हो। इस अवसर पर प्रदेश सहमंत्री शशांक मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री विवेक जी, विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह, प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, जिला संयोजक मृगांक दुबे, तहसील संयोजक राहुल जालान, अभय सिंह,
Advertisment
ललितेश मिश्रा, विश्वजीत साहनी, डॉ रचना तिवारी, अनिल द्विवेदी, सुधीर पाठक, विपुल शुक्ला, संदीप सिंह, दिशांत द्विवेदी, उत्कर्ष पांडे, गणेश पांडेय, अरविंद सोनी, देवानंद पांडेय, ज्योति प्रकाश, आशुतोष मोदनवाल, धर्मेश पांडे, हर्ष चौबे, सौरभ सिंह, प्रिंस सिंह, अर्पित गुप्ता, वैभव पांडे, पवित्र जायसवाल आदि उपस्थित रहें।
बीजपुर, बभनी, चपकी, किरविल, म्योरपुर, दुद्धी व विंढमगंज के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ किया स्वागत
दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की दोबारा ताजपोशी होने के बाद उनके गृह क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जगह जगह भव्य अभिनंदन किया गया। सत्तारूढ़ पार्टी के हाईकमान द्वारा जिलाध्यक्ष की कमान लगातार दूसरी बार दिये जाने के बाद मंगलवार को गृह क्षेत्र में प्रथम आगमन होने पर न सिर्फ कार्यकर्ताओं ने बल्कि विभित्र सामाजिक, धार्मिक संगठन, नगर पंचायत समेत पार्टीजनों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया।
Advertisement
सर्वप्रथम नगर प्रवेश द्वार पर श्रवण सिंह अपने समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला मंडल अध्यक्ष दीपक शाह व दुद्धी बार सभागार में अध्यक्ष प्रेमचंद यादव व सिविल बार विष्णु कांत तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।
Advertisement
वहीं श्री संकट मोचन मंदिर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जीत सिंह खरवार एससी एसटी आयोग उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, सुरेंद्र अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, गणेश जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह मोनू, विनोद जायसवाल, मनोज सिंह बबलू, डॉ गौरव सिंह, सुमित सोनी,
Advertisement
बबलू केशरी, पंकज अग्रहरि बुल्लू, अंशुमान राय, मोहित अग्रहरि, धीरज सभासद, संदीप गुप्ता, प्रिंस अग्रहरि, ब्रजेश कुशवाहा, त्रिभुवन यादव, धनञ्जय रावत, प्रवीण जायसवाल, समेत भाजपा के कई शीर्ष व जुझारु कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व म्योरपुर में ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़, सोनाबच्चा अग्रहरि, प्रधान पति गणेश जायसवाल, सैकड़ो समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े के थाप पर अभिनन्दन किया।
Advertisement
जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन हुआ भव्य स्वागत
विंढमगंज, सोनभद्र। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का विंढमगंज बुटबेडवा ग्राम पंचायत भवन पर प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओ ने उन्हें माला पहनाया और गले मिलकर बधाई दी।
Advertisement
श्रवण सिंह गोंड ने बताया कि दुध्दी विधानसभा को आगामी चुनाव में मॉडल विधानसभा बनाने के लिए कमर कस लेना है। जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओ का अपार सहयोग और भाजपा नेतृत्व का मै सदैव आभारी रहूँगा, जिनके बदौलत जनपद की जिम्मेदारी दोबारा मिल सका। सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग देगें। जिनकी रक्षा-सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। किसी भी कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देंगे।
Advertisement
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व एंव प्रदेश नेतृत्व का मै आभारी हूँ। जिन्होने मुझ पर विश्वास जताया। उन्होने कहा कि संगठन को और दुरुस्त व मजबूत किया जाएगा ताकि हर बूथ पर किसी भी चुनाव में जीत का डंका बज सके।
Advertisment
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ग्राम प्रधान तारा देवी, दूध्दि चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी और बुल्लू, मोनू कुमार जायसवाल, पप्पू गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, लक्ष्मी गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एएसपी मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में मंगलवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण-
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
यू0पी0-112 वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग
कर्मियों की किया गया गार्द रजिस्टर पेशी
सोनभद्र। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, द्वारा पुलिस लाईन चुर्क परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई गई ।
Advertisement
निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी।
Advertisment
तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय महोदय को सलामी दी गयी जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया । इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के कार्यालय पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
सोनभद्र। विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के कार्यालय में होली मिलन समारोह/काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसवानी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि-होली सनातन धर्म का आदिकालीन पर्व है और यह त्योहार प्राकृतिक रंगों के माध्यम से होली खेलने का त्यौहार है।
Advertisement
सोनभद्र जनपद में निवास करने वालेआदिवासी प्राचीन परंपराओं का पालन करते हुए फूलों, पत्तों, हल्दी आदि मिश्रण से बने रंगों से होली खेलकर प्राचीन परंपराओं का पालन करते हैं।
Advertisement
काव्य गोष्ठी का प्रारंभ सुधाकर पांडेय”स्वदेश प्रेम”की वाणी वंदना से हुआ। ओज के कवि प्रदुम्न त्रिपाठी ने बिरह वेदना गीत प्रस्तुत किया- नेह लागल जिनिगिया जहर हो गइल, प्रीति लागल सनहिया से सेजल हो गइल। राउर बुझे ना दरदिया, बेधे छतिया मरघट नियर हो गईल। कवित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने अपनी पंक्तियां पढी-अगर किसी से बेवफा करोगे, तुझे ये जन्नत नहीं मिलेगी। अगर किसी से दगा
AdvertisementAdvertisment
करोगे, वफा की दौलत नहीं मिलेगी। अगर फिजा में जहर भरोगे, कहीं भी शोहरत नहीं मिलेगी। श्रृंगार के कवि धर्मेश कुमार चौहान ने दो पंक्तियों में ही प्रेम को समेट दिया- तेरे आने से ही गम दूर जाने लगा, मेरे मन का भ्रमर गुनगुनाने लगा। भोजपुरी के कवि दयानंद दयालु ने जीवन की अलौकिक व्याख्या करते हुए काव्य पाठ किया- हे भैइया एक दिन पेशी होई तोहरो अदालत में, रहबा कउनो हालत में ना।
Advertisement
चलि ना कोनो युक्ति जुगाड़, एक दिन खींच ले जहीयन सिपहिया थाने में। रहबा कउनो हालत में ना। संचालक अशोक तिवारी सवाल पर पंक्तियां पढी- जकड़ रहे हैं सवाल मुझको, निगल न जाए ए जाल मुझको। इस अवसर पर उपस्थित काव्य प्रेमियों, कवियों श्रोताओं ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
वार्डों में पानी की समस्या अवगत कराऐ सभासद- नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद
सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद व नौ नगर पंचायतों में शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया।
Advertisement
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में रूबी प्रसाद चेयरमैन की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। सम्भव दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 3, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 5. नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 0,
Advertisement
नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा मे 3, समस्त निकायों में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
रुबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisment
चन्द्र प्रकाश दूबे, मनोज चौबे, सुशील कुमार, जेई मनीष कुमार, सुजीत, अजीत सिंह, विमलेश एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहें महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान, समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग*
Advertisement
सोनभद्र। नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं
Advertisment
जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
Advertisement
साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर जन शिकायतों को सुना गया तथा तहसील दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों व संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों की, की जा रही चेकिंग-
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र बैंक व उसके आसपास की जा रही चेकिंग-
समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों सहित गठित पुलिस टीमों द्वारा बैंक व उसके आसपास की जा रही चेकिंग
बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की भी परखी गई व्यवस्था
आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त
बैंक ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र। जनपद में स्थित बैंकों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी बैंक/ पोस्ट ऑफिस/ ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/ सर्राफा बाजार, वित्तीय संस्थान की सुरक्षा एवं लूट की घटना को रोकने, टप्पेबाजों पर नजर रखने इत्यादि के दृष्टिगत भ्रमणशील होकर लगातार चेकिंग/सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
Advertisement
इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक प्रबंधकों से वार्ता की गयी तथा आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की चेकिंग की गयी तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को आवश्यक हिदायत दी गयी । इस दौरान बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।