कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल, स्टाम्प एंव पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ.प्र. होंगे।
अतिविशिष्ट अतिथि रमेश जायसवाल, पं० दिन दयाल विधायक (मुगलसराय) होंगे
वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में मनोज जायसवाल (जायसवाल क्लब) व जूही जायसवाल एडवोकेट (प्रयागराज) का आगमन होगा।
संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया जायेगा सम्मानित
सोनभद्र: जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट सोनभद्र के द्वारा आज शाम 04 बजे से रामलीला ग्राउंड रावर्ट्सगंज में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल, स्टाम्प एंव पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ.प्र. व अतिविशिष्ट अतिथि रमेश जायसवाल, पं० दिन दयाल विधायक (मुगलसराय) एंव विशिष्ट अतिथि मनोज जायसवाल (जायसवाल क्लब) व जूही जायसवाल एडवोकेट (प्रयागराज) का आगमन होगा।
Advertisement
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जायेगी। कहीं संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया जायेगा।
एडिशनल एसपी ने 112 के वाहनों की गहनता से की चेकिंग दिशा निर्देश
सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा पुलिस लाईन चुर्क परेड ग्राउंड में मंगलवार को परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई गई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी
AdvertismentAdvertisement
तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी। तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्चार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय को सलामी दी गयी।
Advertisement
जिसपर द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया। इस दौरान क्चार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
DM ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, साफ-सफाई रखने का दिया निर्देश
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज पूर्वान्ह में कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों के आकस्मिक निरीक्षण किये। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न अनुभागों के जिम्मेदारों को बेहतर साफ-सफाई के लिए दायित्वबोध किया।
Advertisment
उन्होंने मीटिंग हाल, न्याय सहायक अनुभाग, सामान्य कार्यालय अनुभाग, पासपोर्ट अनुभाग, ई-डिस्ट्रिक्ट गवर्नेन्स कक्ष, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष, ईआरके /आंग्ल अनुभाग कक्ष, स्थानीय निकाय अनुभाग कक्ष, रेकार्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग कक्ष, नजारत, कलेक्ट्रेट विद्युत नियन्त्रण कक्ष, एआरओ अनुभाग कक्ष, जिला वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर किया जाये, जिससे जरूरत पड़ने पर पत्रावली आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए सभी अनुभागों के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय के कार्यों को सम्पादन कराने की जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारियों की है, लिहाजा अधिकारी अपने विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में आदेशों एवं निर्देशों का भलि-भांति अध्ययन करने के उपरान्त ही अपने मातहतों को पूरी तरह से समझाकर ही पत्रावली की कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
Advertisement
अधिकारी अधीनस्थों के सहारे अपने कार्य को न छोड़े अन्यथा किसी भी स्तर पर कमी के लिए सम्बन्धित अधिकारी ही सीधे जिम्मेदार होंगें। कलेक्ट्रेट व कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी कार्यालयाध्यक्ष/अनुभाग अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष के साथ ही परिसर की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करायें।
Advertisement
निरीक्षण के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित कार्मिकगण उपस्थित रहें।
सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष, त्रिदिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
सोनभद्र। प्रदेश में सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘यूपी भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम पर आधारित जनपद में विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में भव्य समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी।
Advertisement
मंगलवार को त्रिदिवसीय दिव्य व भव्य मेले का शुभारंभ 11 बजे सोहनलाल श्रीमाली उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्चित विभित्र जन कल्याणकारी योजनाओ व परियोजनाओं कार्यों पर आधारित विकास प्रदर्शनी, विकास पुस्तिका का विमोचन, थीम आधारित विचार गोष्ठी व संवाद सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
Advertisement
इस कार्यक्रम में सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धि व महाकुंभ प्रयागराज की लघु फिल्म का प्रदर्शन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थी को आच्छादित किया गया। इसके साथ ही नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
Advertisment
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।
अधर्म ज्यादा बढ़ जाता है तो प्रभु श्री नारायण को जन्म लेना पड़ता है : शिवानी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिद्ध विजयगढ़ में चाल है श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया श्री राम कथा के लिए शिवानी देवी के द्वारा श्री राम जन्म के कारण बताते हुए मानस की चौपाई जब जब हुई धर्म के हानि।
Advertisement
बाड़े असुर अधम अभिमानी अर्थात जब धर्म के अपेक्षा अधर्म ज्यादा बढ़ जाता है तो प्रभु श्री नारायण को जन्म लेना पड़ता है जब मनुष्य बड़े बुजुर्गों का सम्मान एवं एवं अभियान करने लगता है या धन का रूप का सौंदर्य का तो अभिमान भगवान का भोजन है इसलिए अभिमान नहीं करना चाहिए यहीं पर आचार्य के द्वारा प्रवचन में बताया गया।
Advertisement
राजा दशरथ को चौथेपन में गुरु के आशीर्वाद से चार संतान पुत्र के रूप में प्राप्त हुए मानस की चौपाई गुरु गृह गयऊ तुरत महीपाला चरण लागीकर विनय विशाला अपने गुरुदेव से सच्ची निष्ठा प्रेम के द्वारा गुरु का आशीर्वाद प्राप्त हुआ इसलिए हर मनुष्य को चाहिए कि अपने गुरु के प्रति सौहार्द प्रेम निष्ठा बनाए रखें जिससे सभी का कल्याण होता है पेपर यज्ञ के रुद्राभिषेक करने वाले यजमान राजपूत करणी सेना के रामनारायण सिंह मनोज सिंह रोहित सिंह रामेश्वर सिंह के सुपुत्र के द्वारा गांव के अति प्राचीन शिव जी का श्रृंगार एवं दूध गंगाजल से अभिषेक किया गया 11 वैदिक विद्वानों के द्वारा क्षेत्र गूंजयमान हो रहा है
Advertisment
गांव के वर्तमान प्रधान पति नंदलाल मोर्य लल्लन सिंह पंडित शारदा तिवारी ओमप्रकाश तिवारी संजीव सिंह उर्फ संजू शिव गुरु टेंट हाउस के मालिक देव सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे श्री राम कथा के लिए 3 दिन प्रवचन करने आ रहे देवरिया उत्तर प्रदेश से क्रांतिकारी श्री राम कथा वाचक अखिलेश मणि संदली का आगमन 27 मार्च से 29 तक होगा एवं पूर्णाहुति विशाल भंडारा भी किया जाएगा।
प्रत्येक पर साढ़े 11 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रूपये वादी मुकदमा को मिलेगी
7 वर्ष पूर्व हुए छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट करने का मामला
सोनभद्र। 7 वर्ष पूर्व हुए छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर तीन दोषियों को 4-4 वर्ष की कठोर कैद एवं प्रत्येक पर साढ़े 11 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisment
अर्थदंड अदा न करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रूपये वादी मुकदमा को मिलेगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने अनपरा थाने में 3 मार्च 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी 2 मार्च 2018 को शाम 6:30 बजे शौच के लिए निकली थी तभी आशीष कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम रणहोर, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र उसकी बेटी का हाथ पकड़कर खींचने लगा और बंधा की ओर ले जाने लगा।
Advertisement
जब बेटी चिल्लाने लगी तो वह गया तो उसे छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में उमेश कुमार पुत्र दयाराम, जगदीश पुत्र द्वारिका व आशीष पुत्र छोटेलाल के साथ कई लोग लाठी डंडा लेकर आ गए और घर मे घुसकर मारपीट करने लगे तथा गाली देने लगे। इस दौरान गम्भीर चोटें आई।
Advertisement
इस तहरीर पर छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट करने और पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर तीनों दोषियों को 4-4 वर्ष की कठोर कैद एवं प्रत्येक पर साढ़े 11 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रुपये वादी मुकदमा को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
सरकार के विगत आठ वर्ष में सेवा, सुरक्षा और सुशासन” की दिशा में अर्जित तीन दिवसीय समारोह का भव्य तरीके से होगा आयोजन प्रभारी मंत्री/मंत्रीगण करेंगें प्रतिभाग
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के विगत आठ वर्ष में “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” की दिशा में अर्जित अभूतपूर्व उपलब्धियों से जनसामान्य को अवगत कराने हेतु आगामी 25, 26 एवं 27 मार्च, 2025 को विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेन्टर, सोनभद्र पर भव्य समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जायेगी,
Advertisement
कार्यक्रम प्रतिदिन 02 पालियों में आयोजित होंगें, प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक होगी, मध्यान्ह काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी, प्रथम दिवस को आगंतुकों का स्वागत, पंजीकरण और बैठक व्यवस्था, नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किया जायेगा,
Advertisement
प्रातः 10:00 बजे उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलन सोहन लाल माली, उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग द्वारा किया जायेगा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपायुक्त मनरेगा होंगें, इस दौरान प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गयी विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास से सम्बन्धित कार्यक्रम और प्रमाण पत्र वितरण मुख्य
Advertisement
चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कराया जायेग, दोपहर मध्यांतर में सांस्कृतिक कार्यक्रम (विद्यार्थियों की प्रस्तुति) नृत्य, गीत, संगीत जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी के सहयोग से किया जायेगा, अपरान्ह 3:00 बजे से पंचायत विभाग, डूडा और नगर निकाय से सम्बन्धित कार्यक्रम और प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम जिला पंचायत राज अधिकारी,
Advertisement
परियोजना अधिकारी डूडा एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद द्वारा किया जायेगा। द्वितीय दिवस-26 मार्च, 2025 को रवीन्द्र जायसवाल प्रभारी मंत्री, जनपद सोनभद्र द्वारा केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की अवधि में लोकार्पित और शिलान्यास किये गये परियोजनाओं की प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्टाल का अवलोकन तथा नवीन पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं नयी परियोजनाओं का शिलान्यास का कार्यक्रम नव गठित मत्स्य जीवी सहकारी समिति के प्रमाण-पत्र का वितरण,
Advertisement
प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र का वितरण, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, उपकरण वितरण, टैबलेट का वितरण, स्वच्छता किट वितरण, मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत श्रमिकों के कल्याणार्थ हेतु चलायी जा रही योजनाओं आदि की जानकरी उपलब्ध कराना नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी, उप श्रमायुक्त दोपहर मध्यांतर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के लाभार्थियों को टूलकिट एवं ऋण वितरण तथा प्रगतिशील व्यापारियों व लघु उद्यमियों का सम्मान,
Advertisement
कृषि विभाग से सम्बन्धित कार्यकम और प्रमाण-पत्र वितरण कराया जायेगा। इसी प्रकार से तृतीय दिवस-27 मार्च, 2025 को महिला सशक्तीकरण से सम्बन्धित कार्यकम और प्रमाण पत्र का वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सम्बन्धित कार्यकम, प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा,
Advertisment
लीड बैंक (बैंकिंग, लोन, इन्श्योरेंस) से सम्बन्धित कार्यकम और प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा, दोपहर मध्यांतर में सांस्कृतिक विभाग में पंजीकृत दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी, समापन सत्र एवं सम्मान समारोह संजीव गोंड़ राज्य मंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण द्वारा किया जायेगा।
विद्युत विभाग की लापरवाही, स्कूल में चार वर्षो से रखा है ट्रांसफार्मर, अंधेरे में गांव
न ग्रामीणों को मिल रही बिजली न तो स्कूल को
विद्युत विभाग सरकार के मंशा को दिखा रहे ठेंगा
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बभनी, सोनभद्र। सूबे की योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय समारोह आयोजित कर रही है तो वही स्थानीय विकास खण्ड के करमहल टोला विद्यालय में पिछले चार वर्षों से ट्रमसफार्मर रखा हुआ, जिसे अजतक विद्युत विभाग लगा नही सका और पूरा गांव अंधेरे में है। विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा इस टोला के लोगो को अंधेरे में रह कर भुगतना पड़ रहा है। आज ग्रामीणों के प्रदर्शन करने पर विद्युत विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही सामने आ सकी।
Advertisement
विकास खण्ड बभनी के करमहल टोला विद्यालय में चार वर्षों से लाइट नहीं है विभाग विद्यालयों को रोशन करने के लिए लाखों खर्च कर रहा है लेकिन विभाग सरकार के मंशा को ठेंगा दिखा रहा है। ग्रामीण जवाहिर, सविता, राज कुमार, राजकुमारी, लक्षनधारी, उषा ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
Advertisment
सरकार द्वारा विद्यालयों को रोशन कर रही है यहां है कि ट्रांसफार्मर विद्यालय के कमरे में शोपीस बना हुआ है नाराज ग्रामीणों ने बच्चों को सुविधा मिले इसके लिए प्रदर्शन कर नारे बाजी की। लेकिन इसके बावजूद विभाग व्यवस्थाओं को पलिता लगा रहा है। चार वर्षों से ट्रांसफार्मर विद्यालय के कमरे में रखा शोपीस बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई कुल 24 शिकायतें
सोनभद्र। जिले की एक मात्र नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी निकायों से कुल 24 शिकायते प्राप्त हुई जिसका तत्काल निस्तारण किया गया।
Advertisement
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में।,
Advertisement
नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 3. नगर पंचायत पिपरी में 4. नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1. नगर पंचायत अनपरा में 1. समस्त निकायों में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
इस दौरान विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी/नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisment
उक्त अवसर पर जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे ल, धर्मराज जैन, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए आवाज किया बुलंद
संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न
सोनभद्र। अधिवक्ता हितों के लिए देश के अधिवक्ताओं को एक जुट होना पड़ेगा और एक मंच पर एक बैनर के तले आना होगा तभी अधिवक्ता हितों का संरक्षण संभव हो पाएगा। उक्त बातें संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के उत्तर प्रदेश एवम मध्य प्रदेश के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहीं।
Advertisement
श्री मिश्र ने अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता हितों की हर प्रकार की लड़ाई लगातार लड़ रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा ओरछा सरकार राजा रामचंद्र की प्रतिमा एवम कन्या पूजन कर सम्मेलन की विधिवत शुरुआत की गई।
Advertisment
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, राष्ट्रीय संरक्षक सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री हरिनाथ पाठक, सेवा निवृत जिला जज अरुण सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन एवम सदस्य राजेश पांडेय उपस्थित रहे
Advertisement
एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार दुबे, युवा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा सिंह राजपूत एवम सागर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता पूनम आनंद मंचासीन रहे।
Advertisement
सम्मेलन में मध्य प्रदेश इकाई संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष साक्षी गोपाल दीक्षित ने आए हुए सभी अधिवक्ता साथियों का स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के इस सम्मेलन में आए हुए सभी अधिवक्ता साथियों का मैं मध्य प्रदेश एवम उत्तर प्रदेश की तरफ से हार्दिक स्वागत एवम अभिनंदन करता हूँ। तत्पश्चात मंचासीन सहित सभी उपस्थित अधिवक्ता साथियों का माल्यार्पण करवा कर स्वागत किया।
Advertisement
सम्मेलन का संचालन मध्य प्रदेश इकाई संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बैंस ने किया। सम्मेलन में मंचासीन सहित आए हुए सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर से संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के बैनर तले तन मन धन से अधिवक्ता हितों की हर लड़ाई को एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।
Advertisement
सम्मेलन में मुख्य रूप से अधिवक्ता जगन्नाथ प्रसाद अवस्थी प्रांतीय सचिव मध्य प्रदेश, सोनभद्र से महासंघ के उत्तर प्रदेश संगठन सचिव उमापति पांडेय, प्रयागराज हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवम जिला सचिव विकास मिश्रा, महासंघ मध्य प्रदेश के महामंत्री जय देव राज कोल्हटकर, ललितपुर से अधिवक्ता अजय चतुर्वेदी एवम मुकेश चतुर्वेदी,
Advertisement
भोपाल से संभाग अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह एवम अधिवक्ता रजनीश जैन, मध्य प्रदेश से युवा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलिमा राजपूत, इटावा से अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र एवम अंबारिश पांडेय उपस्थित रहे। इसके अलावा बरेली, झांसी, मैनपुरी, लखनऊ, भोपाल, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, ओरछा, बालाघाट, जबलपुर, शिबली सहित मध्य प्रदेश एवम उत्तर प्रदेश के अनेकों जनपदों से सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।