जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक 

  • Advertisement

HIGHLIGHTS


  • आगामी त्यौहारों एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा की गई समीक्षा बैठक 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आगामी पर्वों एवं जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक के दौरान समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Advertisement

आगामी त्यौहार-
आगामी त्यौहार जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी वर्ग के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर समन्वय स्थापित करते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटर साइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

Advertisement

यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए।

Advertisement 

अपराध समीक्षा गोष्ठी-
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों,

के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण,

Advertisement

भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं

Advertisement

महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ती दीदी” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने तथा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों/कॉलेजो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालक/बालिकाओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं

Advertisement

जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

Advertisement

सोशल मीडिया निगरानी
 सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जाए । किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए ।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • “मिशन शक्ति” के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद पुलिस का प्रभावी जागरूकता अभियान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित मिशन शक्ति टीमों व एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Advertisement

प्रमुख गतिविधियां-

▶ महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
राष्ट्रीय पोषण मिशन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना

Advertisement



▶ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार एवं पंपलेट वितरण-

महिला शक्ति हेल्पलाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
पुलिस आपात सेवा – 112
सीएम हेल्पलाइन – 1076
स्वास्थ्य सेवा – 102
एम्बुलेंस – 108
साइबर हेल्पलाइन – 1930

Advertisement

जन सहभागिता एवं संवाद
महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर युवतियों व महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी असुविधा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। आम नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

Advertisement 

जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता:
सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत सतत रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे सकारात्मक सामाजिक वातावरण और जनसहभागिता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सपाइयों ने मनाई वीरांगना फूलन देवी की जयंती

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • आदिवासियो के अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक पड़ा फूलन देवी नेःव्यास गोड़
  • सपाइयों ने वीरांगना फूलन देवी की मनाई जयंती
Advertisement 



सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते है मनायी गयी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव व संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

Advertisement



संगोष्ठी को संचोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज एक ऐसी वीरांगना फूलन देवी की जयन्ती है जो महिलाओं की रक्षा के लिए अपने जीवन को न्योछावर कर दिया।



संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गोड़ ने कहा कि आज हम लोग एक महान महिला का जन्मदिन मना रहे हैं जिन्होंने आदिवासियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम किया। आज केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में आदिवासियों एवं हर वर्ग की महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर है।

Advertisement
Advertisement


संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पाण्डेय, बाबूलाल यादव,

अजीत मौर्य, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, फारूक अली जिलानी, वीरेंद्र यादव, डॉक्टर रतन सिंह पटेल, जगत पटेल, बाबू हाशमी, बचोले प्रसाद पटेल, गुड्डू निषाद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जन अधिकार पार्टी की हुई मासिक बैठक

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • चलो गांव की ओर अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएः अजीत प्रताप कुशवाहा

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक रविवार को सिंचाई डाक बंगला में जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अध्यक्षता में सम्पत्र हुई। का बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप कुशवाहा मण्डल प्रभारी मिर्जापुर मौजूद रहे।

Advertisement 

बैठक में अजीत प्रताप कुशवाहा ने जिला कमेटी एवं विधान सभा इकाई घोरावल, रावर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी के संगठन की समीक्षा करते हुए जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्नआवश्यक निर्देश देते हुए पंचायत चुनाव की तैयारी में मजबूती से लग जाने का निर्देश दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी चलो गांव की ओर अभियान के तहत पार्टी की विचारधारा को मजबूती से लोगों तक पहुंचाने का काम करे और आने वाले 5 सितंबर को भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव का शहादत दिवस लखनऊ में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसमें जनपद से भारी से भारी संख्या में पहुंचने का काम करे।

Advertisement

प्रदेश प्रमुख महासचिव भागीरथी सिंह मौर्य व वाराणसी मंडल प्रभारी सुमन्त सिंह मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी आंदोलन का नाम है जो सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन करना चाहती है। जिससे बहुजनो के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार बंद हो सके और यह तभी सम्भव है देश मे संविधान का राज अस्थापित होगा। मण्डल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी चाहती है

Advertisement

कि देश मे जाती जनगणना कराकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्रो में संख्या के अनुपात में लोगो की हिस्सेदारी सुनिश्चित किया जाए जिससे हर जाति समाज के लोगो को उनका हिस्सा प्राप्त हो सके। इस बैठक में चंद्रिका मौर्य, लक्ष्मण प्रसाद, बलीराम मौर्य, जय प्रकाश, अवनीश कुशवाहा, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य, रावर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष मनोज मौर्य, चन्द्रशेखर आजाद, राकेश कुमार मौर्य, शिवनारायण मौर्य, अनुरुद्ध सिंह, सहित अनेको पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर घर नल योजना से गांवो में नही हो रही जलापूर्ति

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • हर घर नल योजना से गांवो में नही हो रही जलापूर्ति, बोले जिम्मेदार बिजली सबसे बड़ी समस्या
  • कोन में जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना की खुली पोल
  • आम जन ने किया जलापूर्ति कराने की मांग

सोनभद्र। जनपद के विकास खण्ड कोन क्षेत्र में नमामि गंगे के जल जीवन मिशन की योजना हर घर नल योजना इन दिनों धरातल पर धाराशायी होती प्रतीत हो रही है।

Advertisement

बतातें चलें कि कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं सका किन्तु कागजों पर पूर्ण दिखा दिया है जो विचारणीय है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों से आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए लेकिन महीनों से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है।

Advertisement

विकास खण्ड के कोन, कचनरवा, नरोईयादाम, मधुरी, बड़ाप, कुड़वा, बागेसोती, सिंगा, डुबवा, पीपरखाड़ रामगढ़ महिउददीनपुर, बांचौकला, मिश्री, खेतकटवा, खरौंधी और नेरुड्याडाभर समेत कई गांवों में योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

Advertisement 

वरिष्ट समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव व जोखन प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि बड़ा दुर्भाग्य है कि कचनरवा के बड़ाप, बागेसोती के सिंगा सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि जहाँ कनेक्शन है वहाँ भी महीनो से पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में आकोश व्याप्त है।

Advertisement

वहीं जिला पंचायत सदस्य छविन्द्र नाथ चेरो ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक नल कनेक्शन तक पूरा नहीं हुआ और न ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है जिससे लोग आये दिन विकलांगता के शिकार हो रहे है। उन्होंने संबंधित विभाग के ऊपर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में जगह जगह पानी टंकी का निर्माण हुआ था जो मात्र शो पीस बन कर रह गया और वही ग्राम पंचायतों में कई हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुए है। वहीं हैंडपंप मरम्मत के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपए का धनराशि आहरण किया जाता है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा कागजों पर कार्य पूर्ण दिखा दिया गया है जो कि स्वतः ही जाँच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सबसे महत्त्वपूर्ण योजना स्वच्छ जल मिशन के तहत हर घर नल योजना के परियोजना के अधिकारियों द्वारा जनहित को देखते हुए

Advertisement

बड़ी तेजी से कार्य किया गया। किन्तु संबंधित कार्यदायी संस्था के उदासीनता के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है बल्कि उन्हें लॉली पॉप दिया जा रहा है और केवल कागजों में सिमट कर रह गया है।



संबंधित संस्था के कर्मचारियों ने नाम नही उजागर करने पर बताया कि मई माह से अभी तक वेतन नहीं मिला है, जिससे हम लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।

Advertisement



वरिष्ठ समाज सेवी बिहारी प्रसाद यादव व जोखन प्रसाद यादव सहित प्रदीप, रमेश, सुदामा, शिव पूजन, रविंदर, नरेश रोहन और सहित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शुद्ध पेयजल शुरू कराने की मांग की है। इस सम्बंध में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुदर्शन बिंद को काल किया गया किन्तु रीसिव नहीं हुआ।

Advertisement



जिसके क्रम में स्वच्छ जल मिशन के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं व विद्युत आपूर्ति बाधित सहित जगह जगह पाइप लाइन डैमेज होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है जिसके क्रम में संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है और उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में समस्या है उसे हल करा दिया जायेगा।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

HIGHLIGHTS

  • RSS ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

सोनभद्र। जिले के प्रताप शाखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 6 महत्वपूर्ण उत्सव में से एक रक्षाबंधन उत्सव को एक दूसरे के हाथ में रक्षा बांधकर एवं मिठाई खिला कर मनाया, बौद्धिक उद्बोधन जिलासंघ चालक हर्ष अग्रवाल द्वारा दिया गया।

संघ चालक एवं जिला प्रचारक राहुल द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
हर्ष जी द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा गया कि रक्षाबंधन का उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा धर्म के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। समाज में यह विषय उठता है कि रक्षाबंधन को क्यों करना चाहिए जिसमें यह निकल कर आता है कि स्वयं को याद दिलाना कि हम बंधे हैं रास्ट्र और समाज के उत्थान के संकल्प से।

Advertisement

कदम कदम पर आगे बढ़ने की भावना मन मे सदैव रहे, हम समाज की चिंता करते हैं , अपने देश को आगे बढ़ाने के बंधन रूपी इस धागे में अपने आप को बांधते हैं और यह प्रण करते हैं कि सामाजिक उत्थान भी हमारे संगठन की चिंता है। केवल भाई-बहन के पास का त्यौहार या

Advertisement

कालांतर में यजमान के द्वारा बांधे जाने वाला त्यौहार या फिर यूं कहे कि गुरुजनों के पास जाकर मनाया जाने वाला त्यौहार हम सभी स्वयंसेवक बंधु समाज में निकलकर एक स्थान पर इकट्ठे हो कर मनाते हैं। संस्कृति सुरक्षा होनी चाहिए ऐसा जिन जिन को लगता है,

Advertisement 

ऐसे सारे लोग को एक साथ ला कर उन्हे स्मरण कराना संघ का कर्तव्य है, हमें यह भी विचार करना चाहिए कि जब हम यह रक्षा सूत्र किसी के कलाई में बांधते हैं तो हमारे मन में यह भाव होता है कि यह हमारा रक्षा करेंगे और हमें समृद्ध रखने का प्रयास करेंगे,

Advertisement

हम सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बंधु यही भावना समाज हित के साथ राष्ट्रीय कार्य करते हैं, क्योंकि जब संस्कृति और धर्म सुरक्षित रहेगा तभी देश समृद्ध होगा और सुरक्षित होगा ।

Advertisement

के इस कार्यक्रम मे जिला प्रचारक राहुल जी, विभाग के अधिकारी अवध नारायण जी एवं नीरज जी , नगर के माननीय संचालक संगम लाल जी , जिला बौद्धिक प्रमुख आनंद प्रकाश गुप्ता जी ,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन जी,बच्चन प्रसाद,

मनोज जलान ,महेश शुक्ला जी, सुरेश केसरी, अंकित जी,जय जी, विजय जैन, ब्रिजानंद,राम प्रसाद, धन्जय, के साथ प्रताप शाखा के अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मायुमं सोन महिला शाखा द्वारा पुलिस भाईयों को बांधी गई राखी

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा पुलिस भाईयों को राखी बांधी गई

सोनभद्र। रक्षा बंधन पर्व पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा  मंच की बहनों ने मिल कर शीतला मन्दिर चौराहा पर सभी पुलिस भाइयों को राखी बांधी गईं।
                   

शाखा की अध्यक्ष रितु जालान जी ने बताया कि पुलिस कर्मियों नेअपने परिवार से दूर रहकर हमें सुरक्षित रखा — यही सच्चा रक्षक धर्म है। इसलिए हमारे पुलिस भाई इनके हाथ की कलाई सुनी नहीं रहनी चाहिए। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर हम त्याग, समर्पण और सेवा को नमन करते हैं।
  

Advertisement 

    कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष रितु जालान, सचिव रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया, भूतपूर्व अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल, अनीता थर्ड एवं सीमा अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

काकोरी ट्रेन एक्शन डे शताब्दी समारोह पर बौद्धिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • काकोरी ट्रेन एक्शन डे शताब्दी समारोह पर बौद्धिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ओबरा, सोनभद्र। शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में काकोरी ट्रेन एक्शन डे शताब्दी समारोह के अवसर पर बौद्धिक संगोष्ठी का सुंदर आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन डे भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है।

यह अंग्रेजो शासन के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास था। मुख्य शास्ता प्रोफेसर  राधाकांत पांडेय ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन डे क्रांतिकारियों द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष करने हेतु धन एकत्रित करने की दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

Advertisement 

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी ने काकोरी ट्रेन एक्शन डे के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन डे  आपरेशन, अंग्रेजी शासन को भारत से उखाड़ फेंकने हेतु, सशस्त्र संघर्ष करने के निमित्त सरकारी खजाने को लूटकर,

Advertisement

धन एकत्रित करने के लिए रामप्रसाद बिस्मिल ने अपने नौ क्राँतिकारी साथियों राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह, सचींद्र बख्शी, अशफ़ाक़उल्ला ख़ां, मुकुंदी लाल, मन्मथनाथ गुप्त, मुरारी शर्मा, बनवारी लाल और चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर 9 अगस्त 1925 को चलाया था। 

Advertisement

इसमें रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने लखनऊ से 8 किमी की दूरी पर काकोरी के पास ट्रेन रोककर  ब्रिटिश हुकूमत के सरकारी खजाने के 4679 रुपये, 01 आना और 06 पाई लूट लिए थे। एक छोटी सी जगह पर हुई इस घटना ने ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देते हुए उसे हिला कर रख दिया था। इस घटना को अंजाम देने में सिर्फ़ 10 लोग शामिल थे लेकिन 40 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

Advertisement

अशफ़ाक़, रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, बनारसी लाल और कई अन्य व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया गया. सिर्फ़ चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस गिरप़्तार नहीं कर पाई। सबसे बाद में राम प्रसाद बिस्मिल गिरफ़्तार हुए। इन सब पर न सिर्फ़ डकैती बल्कि हत्या का भी मुक़दमा चला.

Advertisement

अप्रैल, 1927 में मुक़दमे का फ़ैसला सुनाया गया. अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह और राम प्रसाद बिस्मिल को फाँसी की सज़ा सुनाई गई. पूरे भारत में इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए।

Advertisement

उक्त बौद्धिक संगोष्ठी में डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. बीना यादव इत्यादि प्राध्यापक गण, कार्यालय अधीक्षक श्री राजेश्वर रंजन प्रसाद, महेश पांडेय, अरुण कुमार, कुंदन ,मनीष, सरफुद्दीन, के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सातो शीतला माता मन्दिर के पास एक बार फिर मिला मांस का टुकड़ा, स्थानीय लोगों में आक्रोश

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • सातो शीतला माता मन्दिर के पास मिला मांस का टुकड़ा, पुलिस ने एक फिर दिया कार्रवाई का आश्वासन
  • मन्दिर के पास मांस का अवशेष मिलने का कारण पुलिस कुत्तों को मान रही
  • आखिर खुले में क्यो फेंका जा रहा है जानवरो का अवशेष
  • डीएम एसपी के द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के पूरब मोहाल में स्थित सातो शीतला मंदिर के परिसर में मांस का मिलने का सिलसिला रुक नही रहा है, कुछ माह पूर्व में जानवर के मांस का टुकड़ा मन्दिर परिसर में पाया गया था।

Advertisement 

शुक्रवार को फिर मंदिर परिसर में मांस के टुकड़ा मिलने पर मन्दिर कि अध्यक्ष डॉ. रुबी गुप्ता ने कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज व सदर कोतवाली पुलिस को दिया, जिसके बावजूद पुलिस के द्वारा किसी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

Advertisement

इस सम्बंध में डॉ. रुबी गुप्ता ने बताया कि पुलिस के आश्वासन का इंतजार करते-करते किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस मामले की शिकायत हमनें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिया परंतु उनके द्वारा भी आश्वसन ही दिया गया। आज सुबह में फिर उसी मंदिर में जानवर के मांस का टुकड़ा गिरा हुआ पाया गया है।

Advertisement

रुबी गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में जानकारी के बावजूद भी संबंधितों पर किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी जो सूबे की योगी सरकार में निंदनीय है।

Advertisement

यह बात समझ नहीं आती कि मैं भी भारतीय जनता पार्टी की सेवा में इतने साल बिता दी लेकिन इस मामले से प्रशासन की कार्रवाई के बजाय शिथिलता क्यों। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कृत्य करने वाले धर्म विरोधी लोगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के तहत BJP ने 21 मण्डलो में बांटे 50 हजारे तिरंगा ध्वज

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने जनपद के 21 मण्डलो में बांटे 50 हजारे तिरंगा ध्वज


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर आगामी 12 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के निमित्त जिलाध्यक्ष नंदलाल ने शुक्रवार को जनपद के 21 मण्डलो में 50 हजार तिरंगा ध्वज का वितरण किया।

Advertisement

जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन 12 अगस्त को होना है, इसके बाद हर घर तिरंगा ध्वज लगाया जाना है, जिसमें भारतीय पार्टी के सभी कार्यकर्ता आमजन को साथ लेकर उत्साह पूर्वक अपने आन बान शान के प्रतीक तिरंगा ध्वज को वितरित करेंगे।

Advertisement
Advertisement



इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रसत्र पटेल, कमलेश चौबे रजनीश रघुवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, महेश्वर चंद्रवंशी, अतुल पाण्डेय सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free