रामनरेश हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा: मर्डर का केस दर्ज कराने वाली पत्नी ने ही कराई सुपारी देकर पति हत्या

HIGHLIGHTS

  • पत्नी ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर करवाई पति की हत्या, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। जिले में दो महीने पहले हुए व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. करमा थाना क्षेत्र के पथरहिया गांव निवासी व्यक्ति की 21 जनवरी की रात्रि में सड़क के किनारे लहुलुहान अवस्था में मिला था. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से पूरे मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को हत्या का खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है.

Advertisment

एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 25 जनवरी को करमा थाना क्षेत्र के सरंगा गांव के पास सड़क के किनारे दूध बेचने वाले रामनरेश का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था. रामनरेश की सुनीता देवी ने हत्या की तहरीर थाने में दी थी. पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पता चला कि पत्नी सुनीता का ही हाथ है.

Advertisement

छानबीन के दौरान पता चला कि रामनरेश का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था. इसको लेकर रामनरेश अपनी पत्नी सुनीता को मारता-पीटता और प्रताड़ित करता था. पिछले तीन वर्षों से रोजाना रामनरेश अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था. रामनरेश से पीछा छुड़ाने के लिए सुनीता देवी ने अपने दामाद आलोक यादव से संपर्क किया और 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने के लिए कहा.

Advertisement
Advertisement

इसके बाद आलोक ने अपने साथी अंकित कुमार, संदीप कुमार,अजीत उर्फ गोलू, और मयंक कोल को भी हत्या की साजिश में शामिल कर लिया. साजिश के तहत रामनरेश जब 25 जनवरी घर लौट रहा था तभी, आलोक ने अपने साथियों के साथ लोहे की रॉड और साइकिल चैन से हमला कर दिया था. जिससी वजह से रामनरेश लहुलुहान होकर गिर पड़ा था और मौत हो गई थी.एएसपी ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लोहे की रॉड, साइकिल की चेन, मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया है. हत्या के लिए दिए गए 50 हजार रुपये में से पुलिस ने 15000 बरामद कर लिए हैं.

Advertisement

एडिशनल एसपी ने बताया कि सुनीता देवी का दामाद आलोक यादव मोबाइल से अपनी सास से घटना के संबंध में बात करता था, जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया. पकड़े गए लोगो में एक नाबालिग भी शामिल है. इन सभी का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है. इन्होंने पहली बार हत्या की घटना को अंजाम दिया है. घटना के पीछे के कारणों में अवैध संबंध है, जिसको लेकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी.

Advertisement

एएसपी ने बताया कि सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लोहे की रॉड, साइकिल की चेन, मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया है. हत्या के लिए दिए गए 50 हजार रुपये में से पुलिस ने 15000 बरामद कर लिए हैं.

Advertisement

एडिशनल एसपी ने बताया कि सुनीता देवी का दामाद आलोक यादव मोबाइल से अपनी सास से घटना के संबंध में बात करता था, जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया. पकड़े गए लोगो में एक नाबालिग भी शामिल है. इन सभी का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है. इन्होंने पहली बार हत्या की घटना को अंजाम दिया है. घटना के पीछे के कारणों में अवैध संबंध है, जिसको लेकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खुले में बिकने वाले समान और बंद पैकेट की अवधि देख कर ही करे सेवन

HIGHLIGHTS

  • खुले में बिकने वाले समान और बंद पैकेट की अवधि देख कर ही करे सेवन
  • जिला खाद्य निरीक्षक ने  शिक्षा निकेतन के छात्रों को किया जागरूक


सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित  बनवासी सेवा आश्रम संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को जिला खाद्य अधिकारी  बी० एस मंगल मूर्ति सिंह ने  खान पान और अच्छी  सेहद को लेकर जागरूक किया और छात्रों को खुले में खाद्य वस्तुओं से परहेज रखने और बंद पैकेट वाले  खाद्य  वस्तुओं की तारीख देख कर ही उपयोग करने का आह्वान किया।श्री सिंह ने छात्र छात्राओं को बताया कि रंग  मिश्रित  मिठाई,चांदी वर्क से परहेज करें।उन्होंने  गुणवत्ता  परखने की जानकारी भी दी।

Advertisement

और कहा कि  अखबार में रख कर  खाद्य वस्तुओं के सेवन से बचे और गुत्था हुआ आटा फ्रिज में कतई ना रखें इसके  कैंसर  का खतरा बढ़ जाता है। गुणवत्ता की पहचान बताते हुए कहा कि रंगीन हल्दी को धो ले तब पिसाई करे।शहद नकली है या शुद्ध इसके लिए शर्ट पर रखने तो बहेगा और नकली शोख लेगा।पपीता के बीज मिश्रित काली मिर्च की पहचान भी बताई।

Advertisment

उन्होंने  दूध में पानी मिला है इसकी परख भी बताई। कहा कि अच्छी  सेहद के लिए खुद जागरूक रहे।
उन्होंने  दुद्धी  में जेपी सर्वोदय विद्यालय  और म्योरपुर बभनी कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों को भी जागरूक किया और खाद्य संग्रही का सैंपल लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आयुक्त विन्ध्यालच मण्डल ने किया सदर कोतवाली का निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • आयुक्त विन्ध्यालच मण्डल ने किया सदर कोतवाली का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र।  सदर कोतवाली का आयुक्त विन्ध्यालच मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी ने निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कोतवाली परिसर का जायजा लिया और साफ-सफाई के निर्देश दियें। इस मौके पर उन्होंने थानाध्यक्ष कक्ष, रिजर्ब बैरक, आरओ प्लांट/शुद्ध पेयजल,

Advertisement
Advertisement

प्रकाश की व्यवस्था, थाना सुरक्षा की व्यवस्था, कम्प्यूटर कक्ष, थाना दफ्तर, थाना समाधान दिवस कक्ष के साथ ही भूमि विवाद रजिस्टर, थाना समाधान रजिस्टर, जन समस्या रजिस्टर, रजिस्टर नं0-4, असलहा रजिस्टर, गैंगेस्टर रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, दुराचारियों के सूची का परीक्षण किये।

Advertisment



मण्डलायुक्त ने मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी चारू द्विदेवी, थानाध्यक्ष राबर्ट्सगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शस्त्र रजिस्टर का मिलान कलेक्ट्रेट के शस्त्र कार्यालय से कराया लिया जाये, भूमि सम्बन्धित विवादों का निस्तारण गंभीरता के साथ से किया जाये, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम बनाकर भूमि सम्बन्धी विवादों का निस्तारण कराया जाये, ताकि विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाये।

Advertisement



इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी, सीओ सिटी डॉ चारु द्विवेदी, ओएसडी कमिश्नर राजेश श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

HIGHLIGHTS

  • आयुक्त विध्याचल मण्डल ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण
  • कार्यालय में बेहतर साफ-सफाई बनाये रखने, पत्रावली को सुव्यवस्थित ढंग से रखने हेतु सम्बन्धित को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
  • आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर ने कलेक्ट्रेट में राजस्व संबंधित अधिकारियों की बैठक, दिएआवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र।  शुक्रवार को आयुक्त विंध्याचल मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों के आकस्मिक निरीक्षण किये। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न अनुभागो के जिम्मेदारों को बेहतर साफ-सफाई के लिए दायित्वबोध कराया। उन्होंने न्याय सहायक अनुभाग, सामान्य कार्यालय अनुभाग, पासपोर्ट अनुभाग,

Advertisement

ई-डिस्ट्रिक्ट गवर्नेन्स कक्ष, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष, ईआरके व आंग्ल अनुभाग कक्ष, स्थानीय निकाय अनुभाग कक्ष, रेकार्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग कक्ष, नजारत, कलेक्ट्रेट विद्युत नियन्त्रण कक्ष, एआरओ अनुभाग कक्ष, वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।

Advertisement



निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर किया जाये, जिससे जरूरत पड़ने पर पत्रावली आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए सभी अनुभागों के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कमिश्नर ने जन चौपाल में  सुनी ग्रामीणों की समस्या, सीडीपीओ का रोका वेतन

HIGHLIGHTS

  • मण्डलायुक्त ने जन चौपाल में  सुनी ग्रामीणों की समस्या, सीडीपीओ का रोका वेतन

सोनभद्र। जनपद में दुद्धी तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा मध्य में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल ने जन चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया तो वही आंगनबाड़ी केन्द्रो पर पोषण वाटिका का निर्माण नहीं कराने पर सीडीपीओ दुद्धी का वेतन रोकने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया। इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने हर घर नल से जल योजना के तहत जल्द से जल्द चालू कर गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।

Advertisement



आयुक्त विन्ध्यालच मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी ने आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जीवन प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को बड़े ही सरल भाव से सुना। इस दौरान मण्डलायुक्त ने ग्राम प्रधान व ग्राम वासिसयों से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को दी जा रही लाभों की बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाये, जिससे कि वो जागरूक होने के साथ ही पात्रता के आधार पर लाभान्वित हो सके।

Advertisment



इस मौके पर उन्होंने जीरो पावरटी के लोगों जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं या जिन्हें अब तक केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, की समीक्षा भी की और उन्होंने कहा कि जीरो पावरटी के सर्वे कार्य में लगे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाये।

Advertisement
Advertisement



उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों के निर्देशित किया कि जीरो पावरटी के कार्य में शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जिस किसी स्तर पर कमी पायी जायेगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान उन्होंने कलस्टर आवासों की स्थिति का भी जायजा सम्बन्धित अधिकारियों से ली। आयोजित जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की उपस्थिति में मध्डलायुक्त ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को हर हाल में दिया जाये।

Advertisement



जन चौपाल के दौरान उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा अभी तक पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने में शिथिलता बरती गयी है, वह तत्काल समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में लापरवाही पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। वही आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण वाटिका का निर्माण न किये जाने पर और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण न किये जाने पर मण्डलायुक्त ने सीडीपीओ दुद्धी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें।

Advertisement



जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराया जाना है, इसके लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही इस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकें। जब तक जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है,

Advertisement

तब तक टैंकर के माध्यम से लोगों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इस क्षेत्र में हमेशा शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जल जीवन मिशन की योजना को सक्रिय व चालू कराया जायेगा, जिससे यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलता रहें।

Advertisement

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अधिशसी अभियन्ता जल निगम सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

माफिया द्वारा मनमाना वसूली से आम जनमानस त्रस्त-N.S.U.I.

HIGHLIGHTS

  • हर साल स्कूलों में हो रही फीस की बढ़ोतरी से अभिभावक परेशान
  • पुस्तकों ,कॉपी ,किताब के नाम पर भी भारी रकम की हो रही वसूली

विनय कुमार श्रीवास्तव
.
सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय राष्ट्रीय संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में बढ़ती स्कूल फीस व मनमानी पुस्तक के दाम की बढ़ोतरी को लेकर अपर जिलाधिकारी के नाम से ज्ञापन दिया गया जिसको उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज ने लिया।

Advertisment

संबंधित ज्ञापन में जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सोनभद्र ने कहा कि देखा जाए तो हर साल ही जनपद में चल रहे विद्यालयों में, डिग्री कॉलेज में फीस बढ़ती जा रही है आम जनमानस जहां एक और महंगाई से त्रस्त है वहां बच्चों की शिक्षा को लेकर उसे और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जहां एक ओर एडमिशन के नाम पर पैसा लिया जाता है वह दूसरी ओर फीस के नाम पर हर साल बढ़ोतरी होती चली जा रही है , साथ में विद्यालय में चल रहे पुस्तकों पर भी दाम का अंकुश नहीं
है ।

Advertisement


जिससे हर वर्ग के लोगों पर जीवन अच्छा खासा प्रभाव पड़ रहा है शिक्षा महंगी हो जाने के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में असमर्थ होते जा रहे हैं । छात्र संगठन द्वारा छात्रों के भविष्य को देखते हुए अपर जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया गया कि विद्यालयों की मनमाना फीस बढ़ोतरी/ काफी किताब के मूल्य पर अंकुश लगाते हुए  इसका एक मानक तय किया जाए जिससे अभिभावक बच्चों को उचित शिक्षा दिलवा सके और देश का भविष्य शिक्षित हो सके।

Advertisement

छात्र नेता संदीप ने कहा कि हर साल चाहे वह एलकेजी के बच्चों हो चाहे वह ग्रेजुएशन के बच्चों की शुल्क बढ़ोतरी से मध्यम परिवार के ऊपर बहुत आघात पहुंच रहा है जिसे जीवन यापन करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है, छात्र नेता सौम्य सोनकर
ने कहा कि आए दिन कापी किताबों के दाम बढ़ोतरी के कारण भाजपा शासन में शिक्षा भी ग्रहण करना मुश्किल होता जा रहा है ,ज्ञापन में उपस्थित रहने वालों में  दिव्यांशु कुमार, अमन पण्डित , राहुल मदेशिया , संदीप रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अनिल सिंह के मुख्यआतिथ्य में हुई बीजेपी चोपन मण्डल की बैठक

HIGHLIGHTS

  • अनिल सिंह के मुख्यआतिथ्य में हुई बीजेपी चोपन मण्डल की बैठक

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी  की एक आवश्यक बैठक चोपन मण्डल के श्याम लॉज प्रांगण मे सम्पन्न हुयी। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। बैठक मे आगामी कार्यक्रम की चर्चा कर योजना बनायी।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अनिल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन सुरक्षा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के 8 वर्ष पूर्ण पर 24 मार्च से 14 अप्रैल तक पार्टी द्वारा कई तरह के कार्यक्रम/अभियान आये हुये जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना ही लाभार्थी मेला घर घर सम्पर्क अभियान स्थापना दिवस प्रदर्शनी, विकास गोष्ठी, बाइक रैली जैसे कुल 10 कार्यक्रम होेने है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षाे मे बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस के विकास को तेजी से बढ़ाया है पहले की सरकारो मे योजना बनती जरुर थी लेकिन आम जनता तक पहुंचती नही थी। केवल कागज पर खानापूर्ति किया जाता था। आज केन्द्र व राज्य की सरकार लगातार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रही है।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि जितने भी कार्यक्रम पार्टी द्वारा आये हुए है सभी को सफल बनाने के लिए अभियानों के संयोजक व सह संयोजक बनाये गये है। सभी लोगो मण्डलों से लगातार सम्पर्क करके सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच मे जाकर चर्चा करनी है। इसके लिए टीम बनाकर कार्य करना है। बैठक मे आये सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, जिला पदाधिकारी सहित सबका आभार प्रकट करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

Advertisement

बैठक मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, अनिल सिंह गौतम, रंजना सिंह, अशोक मौर्या, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, शारदा खरवार, बीएन गुप्ता, अमरेश चेरो, अनूप तिवारी, यादवेन्द्र द्विवेदी, सरजू बैसवार, पुष्पा सिंह, मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सरजू बैसवार,

Advertisment

नार सिंह पटेल, अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, कमलेश चौबे, नागेश्वर गोंड, संजीव तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरी, महेश्वर खरवार, रजनीश रघुवंशी, अतुल पाण्डेय, गुडिया तिवारी, राजबहादुर सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र की पूजा सेठ को मिला मेकअप कलर प्लेयर व एजुकेटर टाइटल का अवॉर्ड

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र की पूजा को मिला मेकअप कलर प्लेयर व एजुकेटर टाइटल अवॉर्ड

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली पूजा सेठ ने अपने हुनर और मेहनत से मेकअप इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्हें भारत का पहला मेकअप कलर प्लेयर और एजुकेटर अवॉर्ड प्रदान किया गया है।

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के हाथों अवॉर्ड उन्हें उनकी अद्वितीय मेकअप तकनीकों, रंगों के अनूठे संयोजन और शिक्षण में उनके योगदान के लिए दिया गया है। पूजा ने सौंदर्य क्षेत्र में कई सालों की मेहनत और समर्पण के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। वह न केवल एक कुशल शिक्षिका है बल्कि एक प्रसिद्ध आर्टिस्ट भी है और इस क्षेत्र के नए टैलेंट को बच्चो में प्रशिक्षित करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

Advertisement

व उनके द्वारा सिखाई गई आधुनिक और ट्रेंडिंग मेकअप तकनीकें कई नवोदित मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद पूजा ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और खुशी का क्षण है।

Advertisement

मैंने हमेशा रंगों के साथ खेला है चाहे वो कैनवस पर हो या मेकअप पर कुछ नया और क्रिएटिव करने की कोशिश की है और इस सम्मान से मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ा है।

Advertisment

आगे भी इस क्षेत्र में नवाचार करती रहूंगी और नवोदित कलाकारों का मार्गदर्शन करती रहूंगी, जो कि युवाओं के स्वरोजगार में अहम भूमिका निभाएगा। पूजा सेठ की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

CDO ने लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक का किया वितरण

HIGHLIGHTS

  • एक दिवसीय माटीकला जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • शिक्षित बेरोजगारों को उद्योग की स्थापना करने एवं रोजगार सृजन के लिए, एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जनपद-सोनभद्र द्वारा शिक्षित बेरोजगार नवयुवको / युवतियों को स्वरोजगार में रुचि रखने वाले क्रियाशील व्यक्तियों को उद्योग की स्थापना करने एवं रोजगार सृजन बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डायट परिसर सोनभद्र में एक दिवसीय माटीकला जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन महेश इण्डियन ट्रेनिंग सेन्टर के द्वारा किया गया, आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, द्वारा महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisment
Advertisement

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  के कर कमलों द्वारा चयनित 30 प्रजापति लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व कुम्हारी विद्युत चालित चाक का निःशुल्क वितरण किया गया साथ ही साथ खादी एवं ग्रामोद्योग विकास एवं सतत् स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु अधिक से अधिक खादी ग्रामोद्योगी इकाइयों की स्थापना हेतु प्रत्येक विकास खण्ड से चयनित 2 ग्राम प्रधानों को जनपद स्तर पर उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ से प्राप्त प्रोत्साहन धनराशि रु0-2000.00 का चेक,

Advertisement

अंगवस्त्र जिस पर विभाग / बोर्ड का लोगो अंकित था एवं प्रशस्ति पत्र महोदया द्वारा प्रदान किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र से राजधारी गौतम, जिला अग्रणी प्रवन्धक शलन बागे, डी०डी०एम० नाबार्ड आनन्द कुमार पाण्डेय, निदेशक (आरसेटी) आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव द्वारा विभाग से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के बारे में बताया गया उपायुक्त उद्योग से राजधारी गौतम द्वारा लघु उद्योग से राम्बन्धित चल रही योजनाओं एवं एल०डी०एम० एवं सोनभद्र द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं में बैंको से किस प्रकार ऋण लिया जा सकता है तथा ऋण लेने के सम्बन्ध में निदेशक (आरसेटी) एवं डी०डी०एम० नाबार्ड द्वारा लाभार्थियों को प्रशिक्षण लेने हेतु जानकारी प्रदान की गयी।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा आशीर्वचन के रुप में सभी प्रधानों को बधाई दी गयी तथा लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया गया अपने उद्बोधन में बताया गया कि पहले पत्थर चाक की अपेक्षा वर्तमान में इलेक्ट्रिक चाक से कम परिश्रम एवं कम समय में अधिक गुणवत्ता वाले अधिक मात्रा में मिट्टी के बर्तन बनाये जा सकते है।

Advertisement

प्लास्टिक का प्रयोग बन्द करने के लिए एवं इको फ्रेन्डली कुल्हड़ का प्रयोग करने के लिए बढावा दिया गया तथा महोदया द्वारा स्टॉल पर लगे मिट्टी के बर्तनों दीया, परई, कलसा, गुल्लक आदि का निरीक्षण किया एवं विद्युत चालित चाक पर मिट्टी से दीया बनाया गया। कार्यक्रम का समापन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा सभी को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नारी का बस एक धर्म है पति के वचनों का पालन करना- पं० अखिलेश मणि

HIGHLIGHTS

  • अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान अमृत का हो रहा भव्य आयोजन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिद्धि विजयगढ़ में चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मंदिर यज्ञ मंडप की परिक्रमा हजारों भक्तों के द्वारा किया जा रहा है प्रतिदिन वेद मत्रों ध्वनि से क्षेत्र गूंजायमन हो रहा है शिव मंदिर रामलीला प्रांगण में राम कथा के लिए देवरिया से  आए कथावाचक पंडित अखिलेश मणि  ने गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाई
एकै धर्म एक व्रत नेमा। काय वचन मन पति पद प्रेमा।।

Advertisement

अर्थात नारी का बस एक धर्म है पति के वचनों का पालन
करना एवं पति का बूरे समय, अच्छे समय, सभी समय साथ देना क्योंकि पति-पत्नी दोनों ही सामाजिक स्थितियों के से साथ रहते हैं मनोभाव से तभी सामाजिक विकास देश का हो सकता है
करहूं सदा शंकर पद पूजा। नारी धर्म पतिदेव न दूजा ।।
शंकर के स्वरूप स्वरूप को मानकर पतिदेव के वचनों का
पालन करना चाहिए और हर एक पति को भी चाहिए की नारी का विशेष सम्मान करें मानस की चौपाई सो परिनारि लीलारी गोसाई। तजै चौथ की चंद्र की नाई।।

Advertisement

हर पुरुष को चाहिए कि किसी दूसरे नारी को मां-बहन बेटी के भाव से ही देखें नहीं तो जिस प्रकार चौथ की चंद्रमा को देखने से पाप लगता है ऐसे ही दूसरे स्त्री कोदृष्टि डालने से पाप लगता है इसलिए हर महिला और पुरुष को श्री राम कथा से सीख लेनी चाहिए श्री राम एवं सीता जी का चरित्र सुनकर अपने को सुधार ले यही श्री राम कथा की सार्थकता है

Advertisement

देवी शिवानी ने श्री राम के वनवास की कथा सुनाया।सूनू जननी सोड़ सुत बड़भागी। जो पितुमात वचन अनुरागी ।। वह पुत्र बड़भागी है जो अपने माता-पिता के वचन एवं चरण में अनुराग रखता हो अपने पिता की मान मर्यादा वंश परंपरा संपत्ति को जो पुत्र बढ़ता है उसी को सुपुत्र कहते हैं उसी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम कहते हैं।

Advertisement

इसमें हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे विशेष रूप से गांव के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह राजकुमार सिंह ललन सिंह पंडित कृष्णकांत तिवारी ग्राम प्रधान पति नंदलाल मोर्य रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान सत्यनारायण सिंह साधना सिंह पंडित शारदा तिवारी ओमप्रकाश तिवारी संजीव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें