जिला वृक्षारोपण समिति व जिला गंगा समिति की हुई बैठक
वृहद स्वच्छता सफाई अभियान तथा स्कूलों/विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रम आदि बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
सोनभद्र। जिला गंगा समिति सोनभद्र की बैठक कैम्प कार्यालय में डीएम बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में सोमवार आयोजित हुईं, इस दौरान नदी के किनारे स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से वृहद स्वच्छता सफाई अभियान तथा स्कूलों/विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रम आदि बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
Advertisement
इसी प्रकार से घाट आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना, घाटों का रखरखाव, स्वच्छता पखवाड़ा, मानसून काल में जल संरक्षण आदि बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पौध रोपण के साथ ही ज्यादा संख्या में बीज के माध्यम से ही पौध तैयार किया जाये, उन्होंने कहा कि इस समय जंगलों में आग लगने की घटनाएं प्रकाश में आ रही है।
Advertisement
आग की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं डी0एफ0ओ0 सुनिश्चित करायें और रोस्टर के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों ड्यूटी लगायी जाये, जिससे कि आग लगने वाली घटनाओं को रोका जा सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हरीतिमा ऐप पर वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत जिओटैग किया जाये, अन्य विभागों के वृक्षारोपण की सफलता व अनुरक्षण किया जाये, वर्षाकाल वृक्षारोपण 2024 को रोपित किये गये पौधों के सुरक्षा एवं सिंचाई की व्यवस्था की जाये, वर्ष 2023-24 व 2024-25 में कराये गये वृक्षारोपण की जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये।
Advertisment
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कुंज बिहारी वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
एनसीएल ककरी परियोजना के पास पहाड़ी पर भीषण आग, वन्यजीवों पर संकट
सोनभद्र। एनसीएल ककरी परियोजना के वारफाल के समीप स्थित पहाड़ी पर रविवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पहाड़ी से उठ रहे घने धुंए ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।
AdvertisementAdvertisement
इस आग से जंगल में मौजूद हरे-भरे पेड़-पौधों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंची थी।
AdvertismentAdvertisement
घटना अनपरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक आग बुझाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अगर जल्द ही आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो यह और बड़े क्षेत्र में फैल सकती है।
अखाड़ा समिति के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया मां दुर्गा व मां शीतला का आह्वान
सोनभद्र। रविवार को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सोनभद्र नगर के प्रमुख मंदिर शक्तिपीठ मां शीतला मंदिर व प्राचीन मां दुर्गा मंदिर पर ढोल नगाड़ों के साथ माता का आह्वान कर माता से आशीर्वाद मांगा गया कि 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी भव्य तरीके से मनाई जाए। इस कार्यक्रम में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के अध्यक्ष, महामंत्री, संरक्षक सदस्य सहित सभी कार्यकर्ताओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।
Advertisment
इस अवसर पर धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, मनोज जालान, मनीष खंडेवाला, राजेश सोनी, विनोद सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम उमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ईद-उल-फितर पर जिले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण
ड्रोन कैमरों से भी हो रही निगरानी
एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को किया गया चुस्त-दुरुस्त
पुलिस उच्चाधिकारीगण सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा क्यूआरटी व स्थानीय पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर के नमाज को कराया गया सकुशल सम्पन्न
शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को दी की गई सख्त चेतावनी
सोनभद्र। आज ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए है।
Advertisment
एसपी द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत लगातार भ्रमणशील रहकर ईद-उल-फितर पर्व की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया । मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों के मदद से संवेदनशील क्षेत्रों की सतत् निगरानी की गयी।
Advertisement
ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत आमजन व धर्मगुरुओें से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु अपील की जा गई। शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।
Advertisement
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराते हुए ईद-उल-फितर की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शीतला का सजा दिव्य दरबार, भक्तों ने किया दर्शन पूजन
नगर के दुर्गा मंदिर, कड़े मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की दिखी भारी भीड़
सोनभद्र। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन सोनभद्र नगर के मुख्य चौराहे पर अवस्थित मां शीतला धाम का दिव्य दरबार सज गया। रविवार को नवरात्रि शुरू होते ही मंदिर में भक्तों का ताता लग गया है। इस धाम में भोर के 5:00 बजे से ही भक्तों का ताता लगाना शुरू हो गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर पूर्ण मंगल की कामना की।
Advertisement
बता दें कि जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र नगर) नगर के मुख्य चौराहे पर अवस्थित शक्ति पीठ मां शीतला का धाम श्रद्धालुओं, भक्तों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले हर भक्तो की मन्नते पूरी होती।
Advertisment
वर्तमान समय में इस मंदिर के प्रधान पुजारी प्रशांत कुमार शुक्ला एवं राहुल शुक्ला मां की सेवा कर रहे हैं। नव दिवसीय भक्तिमय पर्व के अवसर पर शक्तिपीठ मां शीतला के धाम में शाम को होने वाली भव्य आरती में स्थानीय भक्तजन भाग लेते हैं और जिला प्रशासन सोनभद्र द्वारा भक्तों की सुरक्षा, यातायात की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई जाती है।
इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष विजय कुमार जैन, पूजारी प्रशान्त शुक्ला, राहुल शुक्ला, अंकित केजरीवाल, सरोज केशरी सहित भारी संख्या मे भक्तगण उपस्थित रहे।
गैस टैंकर से 898 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
पंजाब से शराब लेकर झारखण्ड जा रहा था
पुलिस ने पंजाब के जालंधर से टैंकर में छिपाकर लाई जा रही शराब को पकड़ा
सोनभद्र। इंडियन ऑयल के टैंकर में पंजाब के जालंधर से बिहार ले जाई जा रही 898 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने रविवार को हिंदुआरी तिराहे के पास से पकड़ा। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि टैंकर में जहरीली गैस है। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो ड्राइवर ने टैंकर का गेट खोला। अंदर 898 पेटी अवैध ब्रांडेड शराब देखकर पुलिस भौचक्की रह गयी।
Advertisment
पुलिस ने पंजाब के रहने वाले टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। टैंकर समेत बरामद माल की कीमत एक करोड़ दस लाख रुपये है।
Advertisement
इंडियन ऑयल के टैंकर में छुपाकर ले जा रहे थे शराब : एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि टैंकर का इनवॉइस चेक किया गया तो शक हुआ। गैस टैंकर का टैक्स इनवॉइस इंडियन ऑयल टर्मिनल कारपोरेशन, अमृतसर बाईपास जालंधर पंजाब से झांसी के लिए बना हुआ था।
Advertisement
जबकि सोनभद्र से लगा कोई भी रास्ता झांसी को नहीं जोड़ता है. टैंकर की तलाशी ली गई तो 898 पेटी में भरा हुआ लगभग 80000 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस मामले में जालंधर और बिहार के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Advertisement
जालंधर से किया गया था लोड : एडिशनल एसपी ने बताया कि इस शराब को जालंधर से लोड करके सोनभद्र- झारखंड के रास्ते होते हुए बिहार ले जाना था. लेकिन सटीक मुखबिरी के चलते पूरा का पूरा माल पकड़ लिया गया है.
Advertisement
एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पहले भी इस रूट से बिहार के लिए शराब की तस्करी होती रही है. पुलिस की सख्ती के चलते बीच में बंद हो गई थी, लेकिन अब तस्करों ने फिर से काम शुरू कर दिया है.
Advertisement
कोड वर्ड में बात कर रहा था ड्राइवर : पुलिस ने टैंकर चालक जगमाल सिंह पुत्र भैराराम निवासी जिला बालोतरा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है. वाहन मालिक राजेश पुत्र बाबूलाल निवासी बाड़मेर राजस्थान की तलाश की जा रही है.
Advertisement
पुलिस इस मामले में झारखंड के रांची निवासी एक व्यक्ति को तलाश कर रही है, जिससे टैंकर ड्राइवर व्हाट्सएप चैट और कोड वर्ड भाषा के माध्यम से गंतव्य तक शराब पहुंचाने की बात कर रहा था. राबर्ट्सगज पुलिस को 25000 रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की गई है.
जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार निरीक्षण
सोनभद्र। जिला जज रवीन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बी. एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र यादव और सीजेएम आलोक यादव ने जिला कारागार, गुरमा का निरीक्षण किया।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान पाकशाला में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और सुधार के निर्देश दिए गए। बन्दियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य जांच की। बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्त्रान व्यवस्था आदि का अवलोकन कर जेलर को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Advertisement
जिला जज ने बन्दियों से वकील की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जिनके पास वकील नहीं था, उनके लिए विधिक सेवा के माध्यम से अधिवक्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। कारागार में कार्य करने के बदले मिलने वाले पारिश्रमिक व अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।
Advertisment
निरीक्षण के दौरान बन्दियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जेल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, अधिशासी अभियंता शैलेश ठाकुर, जेलर जे.पी. दूबे, गौरव कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया योग का आह्वान, जल संरक्षण और खेलों को दी नई दिशा : धर्मवीर तिवारी
सोनभद्र। नगर के वार्ड नंबर 14 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुना गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जनता से योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह किया और स्वस्थ जीवन के लिए इसे आवश्यक बताया।
Advertisment
योग को अपनाएं, जीवन को संवारें प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए सीखने और अपने कौशल को निखारने का सुनहरा अवसर हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सीखने के कई मंच उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
Advertisement
भारतीय संस्कृति और त्योहारों का महत्व प्रधानमंत्री ने चैत्र नवरात्र, विक्रम संवत 2082, गुड़ी पड़वा और ईद पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ‘विविधता में एकता’ की भावना को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमें अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश देते हैं।
Advertisement
जल संरक्षणः हर बूंद अनमोल प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण को लेकर विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश की हर बूंद को संजोना बेहद जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों से देश में बड़े पैमाने पर जल संचित हुआ है। उन्होंने कर्नाटक के गडग जिले के ग्रामीणों द्वारा सूखी झीलों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की सराहना की और इसे ‘कैच द रेन’ अभियान की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
Advertisement
खेलों को मिला नया जोश प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स का उल्लेख करते हुए बताया कि इस बार इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पैरा स्पोर्ट्स को बढ़ती लोकप्रियता से यह स्पष्ट है कि देश में खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित ‘फिट इंडिया कार्निवाल’ की भी सराहना की, जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
Advertisement
संगीत और संस्कृति की प्रशंसा प्रधानमंत्री मोदी ने मशहूर रैपर हनुमानकाइंड की सराहना की और मॉरीशस यात्रा के दौरान भारतीय परंपरा से जुड़े ‘गीत गवई’ के प्रदर्शन को लेकर प्रसत्रता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत और संस्कृति वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रही है।
Advertisement
टेक्सटाइल वेस्ट से निपटने की दिशा में प्रयास प्रधानमंत्री ने भारत में टेक्सटाइल वेस्ट की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा देश इस मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है। लेकिन अब कई स्टार्टअप इस चुनौती से निपटने के लिए अभिनव समाधान लेकर आ रहे हैं। उन्होंने टेक्सटाइल वेस्ट को पुनः उपयोग में लाने और इसे एक नई दिशा देने पर जोर दिया।
Advertisement
महुआ के फूलों से बनी मिठास प्रधानमंत्री ने महुआ के फूलों से बिस्किट बनाने की अनूठी पहल की चर्चा की। उन्होंने बताया कि राजाखोह की चार बहनों द्वारा निर्मित महुआ बिस्किट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। साथ ही, तेलंगाना के आदिलाबाद में भी दो बहनों ने महुआ के फूलों से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए हैं, जो लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
हीटवेब से बचाव हेतु चलाया जाए जन जागरुकता अभियान- डीएम
अधिकारियों और ग्राम प्रधानगण के साथ किया बैठक
सोनभद्र। मार्च माह में ही गर्मी के बढ़ते तापमान और आने वाले दिनों में लू से बचाव को लेकर आमजन में जागरुकता लाने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानगण व अधिकारियों के साथ की बैठक किया।
इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और ग्राम प्रधानगण को निर्देशित करते हुए कहा कि हीटवेब/लू से बचाव हेतु जन जागरुकता अभियान चलाया जाये। हीटवेब के दौरान क्या करें और क्या न करें, के सम्बन्ध में जन मानस को जानकारी दी जाये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि गर्म हवाएं/लू की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, रेडियों, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय मौसम एवं तापमान की जानकारी रखें। पर्याप्त मात्रा में नियमित अन्तराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें। खुद को तरोताजा रखने के लिए ओआरएस घोल, नारियल पानी, लस्सी, चावल का पानी, नींबू का पानी, छांछ, आम का पत्रा इत्यादि घरेलू पेय पदार्थ का इस्तामाल करें।
Advertisement
हल्के रंग का ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें। नियोक्ता और कर्मचारी के लिये, कार्य स्थल पर ठंडा पेयजल उपलब्ध रखें। कर्मचारियों को सीधी धूप मे काम करने से सावधान करें। अत्यधिक परिश्रम वाले कार्यों को दिन के ठंडे समय मे निर्धारित करें।
Advertisement
खुले वातावरण या बाहरी गतिविधियों के लिए अवकाश की आवृति व समय में वृद्धि करें। गर्भवती एवं ऐसे कर्मचारियों को जिन्हें चिकित्सा देख-भाल की जरूरत हो उनका अतिरिक्त ध्यान रखें। वृद्ध एवं संवेदनशील व्यक्तियों के लिये, अत्यधिक गर्मी के दौरान दिन में कम से कम दो बार उनकी जाँच करें,
AdvertisementAdvertisement
विषेश रूप से जब वे अकेले हों सूनिश्चित करें कि उनके पास फोन हो। यदि वे गर्मी से बेचौनी या तनाव महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें। उन्हें ठंडे पानी से नहलाएं, उनके गर्दन, पेट एवं सिर पर बार-बार गीला तौलिया रखें। ठंडा रखने की कार्यवाही के उपरान्त चिकित्सक या एम्बुलेंस की मदद लें। उन्हे अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए प्रेरित करें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि शिशुओं के लिए उन्हें प्र्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ एवं पानी पिलाएं। अत्यधिक गर्मी व लू के दौरान शिशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जाने। यदि बच्चों के पेशाब का रंग गहरा नजर आये तो समझ लें कि वह डीहाइड्रेशन (पानी की कमी) के शिकार हैं। बच्चों को बिना निगरानी के पार्क की गई कार में अकेला न छोड़ें, वाहन जल्दी गर्म होकर खतरनाक तापमान पैदा कर सकते है जो बच्चों के लिये घातक हो सकती है।
Advertisement
पशुओं के लिए जहां तक संभव हो, तेज गर्मी के दौरान जानवरों को घर के अन्दर रखें। यदि उन्हें घर के भीतर रखा जाना संभव न हो तो उन्हें किसी छायादार स्थान में रखें, जहां वे आराम कर सकें। ध्यान रखें कि जहां उन्हें रखा गया हो वहां दिन भर छाया रहें। जानवरों को किसी बंद गार्डेन शेड या गैराज में न रखें, क्योंकि गर्म दिन में इन्हें जल्दी गर्मी लग सकती है।
आपके जानवरों को पीने के लिये साफ और ताजा पानी उपलब्ध हो, पानी को धूप में न रखें इससे पानी गरम हो जायेगा। दिन के समय उनके पानी में बर्फ का टुकडा ड़ालें जिससे पानी ठंडा रहे। पीने के पानी के दो बर्तन रखें ताकि एक में पानी खत्म होने पर दूसरे बर्तन में भरे पानी को वो पी सके। अपने पालतू जानवरों का खाना धूप में न रखें। किसी भी परिस्थिति में जानवरों को वाहन में अकेला न छोड़ें।
Advertisment
उन्होंने कहा कि अन्य सावधानियाँ जितना हो सके घर के अंदर रहें। अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या सनशेड का प्रयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें। घर के निचली तलों पर रहने का प्रयास करें। पंखे का प्रयोग करें, ठंडे पानी में नियमित स्नान करें। कमजोरी, चक्क्र आने या बीमार महसूस होने पर तुरन्त डॉक्टर को दिखाए।
सोनभद्र। सोनभद्र नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव व सोनभद्र नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में राष्ट्रीय स्वयं संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को ‘आद्य सरसंघचालक प्रणाम ‘ किए।
Advertisement
कार्यक्रम में मंचासीन जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल व नगर संघ चालक सुरेश केसरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता ,डॉ. हेडगेवार व परम पूज्य गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर एकल गीत व अमृतबचन से हुआ। बौद्धिक उद्बोधन में जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल ने बताया कि,आद्य सरसंघचालक प्रणाम करने के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक प्रतिवर्ष इंतजार करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नववर्ष को ‘वर्ष प्रतिपदा ‘ उत्सव के रूप में मनाता है।
Advertisment
इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से उनका जन्म 1 अप्रैल, 1889 को हुआ था पर संघ भारतीय पंचांग के हिसाब से चलता है और उसके अनुसार डॉ. हेडगेवार का जन्म वर्ष प्रतिपदा के दिन हुआ था। वर्ष प्रतिपदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का का पहला उत्सव है। जब जब देश व संस्कृति पर आक्रमण हुआ तब तब महापुरुषों ने संगठन की रचना किया।
Advertisement
धर्म की रक्षा करने से हमारी रक्षा होती है। आत्म विस्मॄति को हमें छोड़ना चाहिए। काफी विचार के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरू माना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सोमवार वर्ष यानी शताब्दी वर्ष आ रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सव में प्रथम उत्सव और वर्ष प्रतिपदा उत्सव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के समय यह तय हो गया कि हर उत्सव के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होता है।
Advertisement
आज परम पूज्य डॉक्टर साहब के जन्मदिन के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि जहां तक का कार्य हुआ है उसे आगे बढ़ाना चाहिए। संघ की स्थापना के समय दो बातों सहारे हिंदू समाज के संगठन का उद्देश्य बनाया गया जिसमें प्रथम बात था तंत्र और दूसरा बात था मंत्र हमारा तंत्र प्रतिदिन 1 घंटे की नियमित शाखा हैं और हमारा मंत्र प्रतिदिन संघ स्थान पर होने वाली प्रार्थना है।
Advertisement
इन दोनों बातों के सहारे हम दृढ़ निश्चय के साथ आज समाज के लिए स्वीकार्य हो गए। यही परिवर्तन है। सन 1926 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली शाखा लगी। शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 7 विषय को लेकर समाज में जाने की बात बताई है। विजयादशमी के दिन 100वा वर्ष के साथ वर्ष भर यह कार्य होने वाला है। वर्ष प्रतिपदा संकल्प उत्सव है प्राण से प्रण तक संकल्पित होना पड़ेगा।
Advertisement
वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ने किया। संघ प्रार्थना के बाद पूर्व गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवक सोनभद्र नगर में पथ संचलन निकाले, संचलन का प्रारंभ रामलीला मैदान से होते हुए स्वर्णजयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडील मैदान, महिला थाना होते हुए नगर भ्रमण करके पथ संचलन का विश्राम रामलीला मैदान में हुआ।
Advertisement
इस अवसर पर सोनभद्र विभाग प्रचारक उपेन्द्र,सोनभद्र जिला प्रचारक राहुल, विभाग बौद्धिक प्रमुख धनंजय पाठक,विभाग सेवा प्रमुख अवध, सह जिला कार्यवाह राम लगन,नगर कार्यवाह महेश शुक्ला,सह नगर कार्यवाह बृजानंद,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन,जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, जिला सेवा प्रमुख नीरज ,जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश सिंह,जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर, नगर व्यवस्था प्रमुख संगम,खण्ड कार्यवाह घोरावल बिपिन,
Advertisement
खण्ड कार्यवाह चतरा लालू,खण्ड कार्यवाह कर्मा कामेश चुर्क नगर कार्यवाह सत्यजीत,नगर संपर्क प्रमुख अनिल सिंह,नगर सेवा प्रमुख अखिलेश,नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, सह नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी0 सिंह,नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश,सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष शुक्ला, नितेश वर्मा ,ज्ञानेंद्र शरण राय, ललित नारायण सिंह,
Advertisement
विनोद पाठक, शिवशंकर, प्रमोद गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह,शशांक शेखर कात्यायन, अरुण प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, अजीत चौबे,कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, राज नारायण तिवारी, बलराम सोनी, सत्यम,चंदन आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।