HIGHLIGHTS
- श्री रामनवमी पर निकाली जाएंगी भव्य शोभा यात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक
- रामनवमी शोभा यात्रा की भव्य तैयारी शुरू
ढोल नगाड़े डीजे के साथ निकाली जाएंगी श्री राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा - पूरे नगर को भगवामय करने के साथ किन्नरों द्वारा सोहर गाने की तैयारी
सोनभद्र। 6 अप्रैल दिन रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर सोनभद्र नगर में ढोल नगाड़े के साथ श्री राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली जानी है जिसको लेकर गुरुवार की देर शाम नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति बैठक कर आयोजन को मूर्त रुप देने की कार्य योजना बनाई गई।

जिसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि इस बार की रामनवमी और भी भव्य तरीके से मनाएंगे इसके लिए नगर के सभी वार्डों में यात्रा वाले मार्ग पर भगवा ध्वज से लेकर साज सज्जा किए गए सभी तैयारियां लगभग पूरी होगी है

अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग पूर्व के भांति जैसे चलती थी वैसे ही चलेगी शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर शीतला से चौक होते हुए धर्मशाला से चन्ड़ी होटल चन्डी होटल से शीतला मंदिर चौराहा से स्वर्णजयन्ती चौराहा से कचहरी होते हुए महिला थाना से होते हुए वापस श्री राम जानकी मंदिर पर समापन किया जाएगा।

अखाड़ा परिषद के आनंद मिश्रा ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में मुख्य रूप से चार झांकियां होगी भगवान भोलेनाथ की झांकी गणेश भगवान की झांकी राम दरबार की झांकी वह ढोल नगाड़े डीजे के साथ राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

इस अवसर पर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जितेन्द्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, रविंद्र केशरी, आनंद मिश्रा, बलराम सोनी, संजय जायसवाल, श्याम उमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।



























