दुष्कर्म के दोषी देवा दुबे को हुई 7 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • दुष्कर्म के दोषी देवा दुबे को 7 वर्ष की कैद
  • 50 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • 11 वर्ष पूर्व घर में घुसकर दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला
  • अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। 11 वर्ष पूर्व घर में घुसकर दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी अमर शेखर दुबे उर्फ देवा दुबे को 7 वर्ष का सश्रम कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक करमा थानांतर्गत एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 28 मार्च 2014 को दी तहरीर  में अवगत कराया था कि 19 मार्च 2014 को दोपहर में जब उसकी बेटी घर में अकेली थी तभी बारी महेवा गांव निवासी देवा दुबे पुत्र प्रेम शंकर दुबे घर में घुस आया और उसका मुंह दबाकर जबरन बलात्कर किया।

Advertisement

यह धमकी दिया कि अगर किसी से बताओगी तो जान से मार दिया जाएगा। शोरगुल की आवाज सुनकर कई लोग आ गए तो वह धमकी देते हुए भाग गया। घटना की पूरी जानकारी पीड़िता ने उसे दिया है। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisment

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी देवा दुबे को 7 वर्ष का सश्रम कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सी शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रविवार को भगवामय हुआ सोनभद्र नगर, निकाली गई भव्य श्री राम दरबार की शोभायात्रा

HIGHLIGHTS

  • शोभा यात्रा के मार्गों पर श्री राम भक्तों ने किया पुष्प वर्षा
  • शोभायात्रा में निकाली गई विभिन्न झांकियां रही आकर्षण का मुख्य केंद्र

सोनभद्र। रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने  स्थित श्री राम जानकी मंदिर में दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर किन्नर समुदाय द्वारा सोहर गाकर नित्य प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

इसके पश्यात शाम 4:00 बजे से अखाड़ा समिति द्वारा भव्य श्री राम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई।  यह शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः रामजानकी मन्दिर पहुंची। जहा पर शोभा यात्रा में अपने कला का प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों को अखाड़ा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि विगत वर्षों की भारतीय इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव का कार्यक्रम उसके पश्चात किन्नर समुदाय के लोगों द्वारा सोहर गीत गाकर उत्सव मनाया गया दोपहर 3:00 ध्वज पूजा के पश्चात भगवान श्री राम दरबार की शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु निकल गई।

Advertisement

शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से जाकर जिसमें राम भक्तों का जन सैलाब उमर पाड़ा भगवान गणेश की झांकी शंकर भगवान वह बनारस के महाकाल की झांकी प्रस्तुत की गई राम जानकी  मंदिर  में समापन किया गया।
वहीं भगवान राम दरबार की आरती उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री संजीव गोंड ने किया।

Advertisement

इस अवसर अवसर पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि शोभा यात्रा में मनमोहक झांकियां देखकर नगर वासी भाव मुक्त हो गए भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा वह प्रसाद वितरण फल बिस्किट पानी इत्यादि करके शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल,  हर्ष अग्रवाल, शिव शंकर,  राम सकल,  घोरावल विधायक, अनिल मौर्यशिव शंकर,  जितेंद्र सिंह,  हर्ष अग्रवाल, शीतल सिंह, तीरथ राज, धर्मराज सिंह, आनंद मिश्रा, रविंद्र केसरी, मनोज जालान, आशीष अग्रवाल, संगम गुप्ता, कृष्ण  मुरारी गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, रमेश जायसवाल, आनंद गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, संजय जयसवाल,

Advertisment

मनोज सोनकर, राजेश गुप्ता, कौशल किशोर, कीर्तन, महेश, प्रशांत सिंह, प्रशांत जैन, बलराम सोनी, विनोद सोनी, अखिलेश कश्यप, श्याम उमर, राहुल शर्मा, सत्यम सोनी, माखन चौरसिया, अभय सोनी, चंदन सोनी, लव कुश, योगेश सिंह, अनूप पांडे, तन्मय त्रिपाठी, प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, कुसुम शर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया सुनकर, लवकुश प्रजापति, आशुतोष मोदनवाल, अनुपम त्रिपाठी, रवि केसरी, सुरेश केसरी सहित हजारों की संख्या में राम भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DBA सोनभद्र ने सायंकालीन न्यायालय चलाए जाने के आदेश का किया विरोध 

HIGHLIGHTS

  • DBA सोनभद्र ने सायंकालीन न्यायालय चलाए जाने के आदेश का किया विरोध 

सोनभद्र। शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की एक बैठक डी बी ए सभागार में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड की अध्यक्षता में संपन्न हुई ! बैठक में सांध्यकालीन न्यायालय पर  विचार विमर्श हुआ ! इसमें उच्च न्यायालय द्वारा सायंकालीन न्यायालय चलाए जाने के आदेश पर आपत्ति दर्ज करायी गयी।             

Advertisment

  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि न्यायालय द्वारा अपने न्यायधीश की कमी का भार अधिवक्ताओं पर डालने के लिए सायंकालीन कोर्ट की व्यवस्था रखी गई है। यह उचित नहीं है। कहा कि अधिवक्ता समाज बंधुआ मजदूर नहीं है जो सुबह से रात तक न्यायिक कार्यों में लगे रहें। सभी का अपना परिवार है और परिवार हमसे अपेक्षा भी रखता है। सांध्य कालीन कोर्ट किसी भी तरह से उचित नहीं है इसलिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र इसका पूर्ण विरोध करता है।

               

Advertisement

  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि महिला वादकारियों और महिला अधिवक्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने परिवार की कर्ता-धर्ता होती हैं। ऐसी स्थिति में सायंकालीन न्यायालय को चलाना उचित और व्यवहारिक नहीं है। अधिवक्ताओं ने निर्णय के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव भी पारित किया।

Advertisement

जनपद सोनभद्र की शांतिकालीन कोर्ट के लिए उचित नहीं है क्योंकि सोनभद्र जनपद की सीमा चार प्रदेशों से मिलती है और न्यायालय से जनपद की बॉर्डर की सीमा लगभग कहीं 100 किलोमीटर तो कहीं 150 किलोमीटर है केवल आने में ही चार से पांच घंटे का समय लगता हैं। संचालन महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने किया।

          

Advertisement

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश कुमार यादव,  राजेश कुमार मौर्य, टीटू गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, हीरालाल पटेल, कामता प्रसाद यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव, सुधीर कुमार, रोशन खान, अभिषेक सिंह, नवीन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बीजेपी सोनभद्र की हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा

HIGHLIGHTS

  • बीजेपी सोनभद्र की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों के आयोजन करने को लेकर हुई चर्चा

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय रॉबर्ट्सगंज पर शुक्रवार को एक बड़ी बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक मे मुख्यअतिथि के रुप मे जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे व बैठक में सभी अभियान/कार्यक्रम के जिला संयोजक, सह-संयोजक, सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और जनपद के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लालगुप्ता व संचालन अभियान के जिला संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए जिले में संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमें 4 व 5 अप्रैल को भाजपा कार्यालय व कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई साज सज्जा किया जायेगा 6 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करना है, और भाजपा की सफल यात्रा की प्रदर्शनी तैयार करके लगाना है,

Advertisment

जो प्रदेश द्वारा भेजी जाएगी एवं सदस्यों संग स्थापना दिवस कार्यक्रम भी मनाना है, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी करना है, सम्मेलन कम से कम तीन सत्रों का होगा उसके बाद 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता गांव व शहर में प्रवास करेंगे और कहा कि 14 अप्रैल को बाबा भीम राव अंबेडकर जी का समरसता दिवस मनाने के लिए जनपद के सभी बूथों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।

Advertisement

और कहा कि 6 व 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों, सक्रिय सदस्यों का एकत्रीकरण व बूथ समिति के सदस्य और पन्ना प्रमुखों का एकत्रीकरण करना अनिवार्य है। बूथ पर पूर्व व वर्तमान कार्यकर्ताओं को भी बुलाना है। 13 अप्रैल को भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मूर्तियों की स्वच्छता करना व परिसर को सजाना एवं सायं काल दीपोत्सव का कार्यक्रम करना है, 14 अप्रैल को बाबा साहब की मूर्ती पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण करना है।

Advertisement

आंगनबाड़ी केन्द्र अनुसूचित जाति के बस्तियों के स्कुल मे पेयजल की व्यवस्था करना व परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाना।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि बाबा साहब द्वारा अनुसूचित जाति महासंघ लखनऊ मे भाषण दिवस के दिन अपने जिले मे भी 2 सत्रों मे संगोष्ठी होना सुनिश्चित हुआ है,

Advertisement

संगोष्ठी मे कांग्रेस द्वारा बाबा साहब को अपमानित करने की घटनाओं पर चर्चा करना है व कांग्रेस द्वारा संविधान के प्रस्तावों को कमजोर बनाने की भी चर्चा करनी है और आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव गोंड, जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, प्रदेश महामंत्री यु0मो0 देवेन्द्र पटेल, अजीत रावत, शारदा खरवार, रामलखन सिंह,

Advertisement

कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, उदय नाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, बीएन गुप्ता, पुष्पा सिंह, नार सिंह, प्रसन्न पटेल, कमलेश चौबे, सुनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, रामनिवास तोमर, मनोज सोनकर सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले की महिला पुलिस व एंटी रोमियो टीम लगातार चला रही है जागरुकता अभियान, बेटियों और महिलाओं को दी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनको सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं जैसे बाल विवाह, सुमंगल योजना ,घरेलू हिंसा एवं विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों जैसे -1090 ,1098 ,1076, 181 ,112 ,108 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया-*

सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ हेतु जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया

Advertisment

तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर प्रयागराज लेकर जा रहे तस्करों को सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा, गांजा की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 60 लाख रूपए

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ 60 लाख रुपए का गाजा,  दो गिरफ्तार
  • 800 किलो ग्राम गांजा बरामद

सोनभद्र। शाहगंज थाना पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बनौरा पुलिया के पास से गुरुवार की रात एक ट्रक से 800 किलो ग्राम गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्त्तार कर कानून के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की अनुमानित कीमत एक करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए तस्कर उड़ीसा प्रान्त से उक्त गांजा की खेप लेकर प्रयागराज जा रहे थे।

Advertisement

शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने तस्करों को मीडिया से रूबरू कराया।

Advertisement

एएसपी आपरेशन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार की देर रात एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ शाहगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बनौरा पुलिया के पास से एक डीसीएम कंटेनर से 800 किलो ग्राम गांजा बरामद करते हुए वाहन सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर उड़ीसा प्रान्त से उक्त कंटेनर में गांजा लोड़ करके प्रयागराज जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि गांजा लोड कंटेनर को थाना परिसर में खड़ा करते हुए तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानून के हवाले कर दिया गया।

Advertisement

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान डेविड कुमार चौरसिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी मकोईया थाना खोडारे जनपद गोण्डा व जगमोहन पुत्र स्व जोखू राम निवासी पंडित का पुरवा, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में की गई है। मामले में तीन अभियुक्त बबलू, कादिम अली खा व सिद्धि विनायक वांछित है।


Advertisement

तस्करों ने पुलिस को जानकारी दी है कि वे फ्लाईट से दिल्ली होकर विशाखापत्तनम जाते है, वहां से कटक जाकर बबलू नामक व्यक्ति के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचते थे। बाद बबलू द्वारा भेजे गये व्यक्ति एक डीसीएम कंटेनर के अन्दर गांजा रखकर मजबूत प्लेट लगाकर वेल्डिंग कर देते है,

Advertisement

जिससे बाहर से देखने पर कंटेनर खाली दिखाई पड़ती थी। तत्पश्चात उन्हें गांजा लोड कंटेनर व एक नई मोबाइल सिम लगाकर देते थे। मोबाइल पर गांजा मगाने वाले व्यक्ति बबलू व सहयोगी सिद्धि विनायक व कादिम अली ही व्हाट्सएप के माध्यम से बात करते है। गाड़ी को पास कराने के लिए रास्ते में कुछ व्यक्ति जो अन्य गाड़ी से आगे-पीछे चलते है।

Advertisment

इस मौके पर एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, सर्विलास प्रभारी नागेश कुमार सिंह, शाहगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शाहगज कस्बा प्रभारी राम सिहासन शर्मा के अलावा संजय चौहान, रितेश पटेल, अजीत यादव, अजीत कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की एक देश एक चुनाव प्रकिया लागू करने की मांग

HIGHLIGHTS

  • एक देश एक चुनाव प्रकिया लागू हो

सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर संगठन के जिला अध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में एक देश एक चुनाव प्रकिया लागू करने की मांग को लेकर प्ले कार्ड के माध्यम से जन जागरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आरंभ किया गया।

Advertisement

इस जिला अध्यक्ष विशाल पांडे ने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक एक देश एक चुनाव के लिए जागरूक करने का काम करेंगे जिस देश में एक जन समर्थन तैयार हो सके।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश जायसवाल, जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, मंडल महामंत्री अनुपम तिवारी, जिला मंत्री विनीत त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरी, मंडल महामंत्री रवि तिवारी, धर्मवीर त्यागी, अमन वर्मा, विकास चौबे, धीरेंद्र पांडे, मीडिया प्रभारी दिशांत द्रीवेदी, प्रिंस पांडे, आनंद पांडे, अखिल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर के मुख्य मार्गो पर लगाए जा रहे है 5 हजार भगवा ध्वज, रामनवमी की शोभायात्रा की तैयारी जोरो शोरो पर

HIGHLIGHTS

  • नगर मुख्य मार्गो पर लगाए जा रहे है 5 हजार भगवा ध्वज, रामनवमी की शोभायात्रा की तैयारी जोरो शोरो पर

सोनभद्र। रामनवमी उत्सव की तैयारी को भव्य स्वरूप देने के लिए राम दरबार अखाड़ा के सभी कार्यकर्ता पूरा समय देकर पूरे नगर में 5000 झंडा नगर के प्रमुख मार्गो में बाधा जा रहा है राम दरबार अखाड़ा के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी व महामंत्री प्रमोद गुप्ता संयुक्त रूप से बताया है कि पूरे नगर को भगवान राम के जन्म के उत्सव के रूप में मनाने के लिए सजाने की भव्य तैयारी की जा रही है।

Advertisement

भगवान राम का जन्मोत्सव 12:00 बजे दिन में मनाया जाएगा 1:00 बजे किन्नरों  द्वारा सोहर व बधाई गीत राम जानकी मंदिर पर किया जाएगा उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा पूरे नगर में 6 जगह भगवान राम की भव्य आरती की जाएगी सा जगह पानी के स्टॉल लगाए जाएंगे 3:00 से भव्य श्री राम दरबार की शोभायात्रा आरती के साथ राम जानकी मंदिर पन्नूगंज रोड से शुरू की जाएगी।

Advertisement

शोभा यात्रा में मुख्य आकषर्ण भगवान श्री राम का दरबार श्री गणेश जी की झांकी महादेव जी की झांकी आज गुरु शंकराचार्य जी की झांकी और बनारस से आए हुए कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियां का प्रदर्शन और शिव तांडव किया जाएगा नगर के युवाओं द्वारा ढोल नगाड़ों का मुख्य आकर्षण होगा शोभायात्रा में लगभग 5 से 6000 लोगों के शामिल होने की संभावना है उत्सव के रूप में मनाने की भव्य तैयारी है

Advertisment

राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है लोकल कलाकारों में भी उत्साह है कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए राम दरबार सभी संरक्षक गण जितेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा,  रविंद्र केसरी,  संजय जयसवाल, बलराम सोनी, मनीष अग्रहरि, संगम गुप्ता, मनोज जालान, नरेंद्र गर्ग, मनीष खंडेलवाल, अनिल द्विवेदी, प्रशांत चौबे, मल्लू सोनी, चंदन केसरी, हर्ष केसरी, अमित केसरी, उमेश केसरी, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, सत्यम सोनी, मुकेश सोनी, अभिषेक राय, प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, भैयालाल कनौजिया, दिनेश भारती सहित सभी कार्यकर्ता भव्य स्वरूप देने के लिए निरंतर लगे हुए हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ढोल नगाड़े के साथ श्री रामनवमी पर निकाली जाएंगी भव्य शोभा यात्रा, श्री राम दरबार की झांकी रहेगी आकर्षण का मुख्य केंद्र

HIGHLIGHTS

  • श्री रामनवमी पर निकाली जाएंगी भव्य शोभा यात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक
  • रामनवमी शोभा यात्रा की भव्य तैयारी शुरू
    ढोल नगाड़े डीजे के साथ निकाली जाएंगी श्री राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा
  • पूरे नगर को भगवामय करने के साथ किन्नरों द्वारा सोहर गाने की तैयारी

सोनभद्र। 6 अप्रैल दिन रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर सोनभद्र नगर में ढोल नगाड़े के साथ श्री राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली जानी है जिसको लेकर गुरुवार की देर शाम नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति बैठक कर आयोजन को मूर्त रुप देने की कार्य योजना बनाई गई।

Advertisement

जिसमें अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि इस बार की रामनवमी और भी भव्य तरीके से मनाएंगे इसके लिए नगर के सभी वार्डों में यात्रा वाले मार्ग पर भगवा ध्वज से लेकर साज सज्जा किए गए सभी तैयारियां लगभग पूरी होगी है

Advertisement

अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग पूर्व के भांति जैसे चलती थी वैसे ही चलेगी शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर शीतला से चौक होते हुए धर्मशाला से चन्ड़ी होटल चन्डी होटल से शीतला मंदिर चौराहा से स्वर्णजयन्ती चौराहा से कचहरी होते हुए महिला थाना से होते हुए वापस श्री राम जानकी मंदिर पर समापन किया जाएगा।

Advertisement

अखाड़ा परिषद के आनंद मिश्रा ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा में मुख्य रूप से चार झांकियां होगी भगवान भोलेनाथ की झांकी गणेश भगवान की झांकी राम दरबार की झांकी वह ढोल नगाड़े डीजे के साथ राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Advertisment

इस अवसर पर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जितेन्द्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, रविंद्र केशरी, आनंद मिश्रा, बलराम सोनी, संजय जायसवाल, श्याम उमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज की मान्या शर्मा ने राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जीता पदक

Highlights

  • डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज की मान्या शर्मा ने राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में झटके पदक
Advertisement

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। दिनांक 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक 5 वीं राष्ट्रीय योगासन खेल  प्रतियोगिता केरल के त्रिवेन्दम मे सम्पन्न हुई | जिसमें उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव,टीम मैनेजर डॉ दुर्गेश कुमार, टेक्निकल सचिव राखी सरकार , नेशनल योगासन जज दीक्षा गुप्ता,कोच पंकज तिवारी,कोच नीतू शुक्ला रहे |

Advertisment

जिसमें फतेहपुर की नीतू सिंह (रजत पदक ) ,रिचा गुप्ता (रजत पदक, कांस्य पदक), अनामिका (कांस्य पदक) , सोनभद्र की मान्या शर्मा (कांस्य पदक ), मिर्जापुर के चन्दन कुमार (रजत पदक,दो कांस्य पदक), बलिया की संगम वर्मा (कांस्य पदक) ,जागृति प्रजापति (कांस्य पदक) कानपुर के आकृत बाजपेई (कांस्य पदक), गौतम बुद्ध नगर तारिणी गुप्ता (रजत,कांस्य पदक), अलंकृता (रजत पदक,कांस्य पदक) अहाना (रजत पदक), अक्षिता (रजत पदक),नित्या (रजत पदक) ,सान्वी (रजत पदक, कांस्य पदक),

Advertisement

मान्या खन्ना (रजत पदक, कांस्य पदक) अमायरा (कांस्य पदक), अल्पना (कांस्य पदक),सिया (कांस्य पदक) इस योगासन खेल प्रतियोगिता में चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें एशियन योगासन खेल प्रतियोगिता जो कि दुबई के लिए चयनित हुए |

Advertisement

यह बताते हए बड़ी खुशी हो रही है कि सब जूनियर बालिका वर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर बालिका वर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया सीनियर बालिका वर्ग में चौथा स्थान रहा |

Advertisement

पांचवी राष्ट्रीय  योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ  मिजोरम के राज्यपाल कुमानम् राजशेखरम् ,नोरूल इस्लाम यूनिवर्सिटी केरला, अध्यक्ष केरल योगासन खेल संघ यमुना मैथ्यू सिनिजा गनेश एशियन योगासन खेल संघ के महासचिव रमेश लोहान, राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ के महासचिव डॉ डी के शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें