आदिवासी छात्र के साथ अश्लील कार्य कराने के मामले में केंद्र प्रमुख के विरुद्ध FIR दर्ज कराने आदेश

HIGHLIGHTS

  • केंद्र प्रमुख के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश
  • बिरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ सेवा कुंज आश्रम कारीडाँड़ में नाबालिग आदिवासी छात्र के साथ अश्लील कार्य कराने का मामला


सोनभद्र। बिरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ सेवा कुंज आश्रम  कारीडांड़ चपकी में 12 वर्षीय आदिवासी नाबालिग छात्र से अश्लील कार्य कराने के मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र अमित बीर सिंह की अदालत ने विद्यालय केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल के विरुद्ध एफआईआर  दर्ज कर विधि अनुरूप विवेचना का आदेश बभनी थानाध्यक्ष को दिया है।

Advertisment

यह आदेश पीड़ित छात्र की मां द्वारा अधिवक्ता विकास शाक्य के जरिए दाखिल 173(4) बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने दिया है।
दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया गया है कि पीड़ित छात्र बिरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ सेवाकुंज आश्रम  कारीडांड़ चपकी में कक्षा 7 का छात्र था। घटना 5 जनवरी 2025 को समय करीब दोपहर 1:00 बजे की है।

Advertisement

विद्यालय केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल अपने कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद करके आदिवासी छात्र से अश्लील कार्य कराने  लगा और धमकी दिया कि किसी को बताया तो बहुत मार मारेंगे जिंदा नहीं बचोगे। किसी तरह वहां से भाग कर छात्र ने फोन करके घर पर सूचना दिया। उसके बाद छात्र को घर ले आई। दूसरे दिन 6 जनवरी 2025 को बभनी थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

उसके बाद एसपी सोनभद्र समेत उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर 173 (4) बीएएसएस के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र  दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिवक्ता विकास शाक्य के तर्कों को सुनने एवं पत्रवाली का अवलोकन करने के बाद प्रथमदृष्टया अपराध मानते हुए आरोपी कृष्ण गोपाल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधि अनुरूप विवेचना किए जाने का आदेश थानाध्यक्ष बभनी को दिया है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्राइवेट विद्यालयों के मनमानी शुल्कवृद्धि को लेकर  ABVP कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने प्राइवेट विद्यालयों द्वारा शुल्कवृद्धि, प्रवेश शुल्क व विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुस्तक व यूनिफॉर्म के बाजारीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद” विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय एवं राष्ट्रवादी छात्र संगठन है । जो वर्ष भर विद्यार्थीयों एवं शिक्षा हितों के साथ-साथ देश व समाज में चल रहे प्रत्येक समसामयिक विषयों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करती है इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में प्राइवेट स्कूल द्वारा हर वर्ष तय मानक के विपरीत शुल्क वृद्धि व हर वर्ष एडमिशन के नाम पर प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है व विद्यालय प्रबंधन द्वारा तय पुस्तक विक्रेता से किताबे खरीदने का दबाव बना रहे है।

Advertisment

अभिभावकों और छात्रों को भी मजबूरी में वहीं से किताबें खरीदनी पड़ रही है. एबीवीपी की मांग है कि अभिभावकों और छात्रों को स्वतंत्र रूप से किसी भी पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें खरीदने की छूट दी जाए।

Advertisement

इसके अलावा यूनिफॉर्म के लिए भी छात्रों और उनके अभिभावकों को इसी तरह मजबूर किया जा रहा है. एसबीवीपी का आरोप है कि निजी कमीश्न खोरी के चक्कर में अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
पहले निजी स्कूलों में आरटीई यानी शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों के पढ़ने की योजना थी, लेकिन अधिकतर स्कूलों ने इस प्रक्रिया को खत्म कर दिया है. ऐसे में गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है.

Advertisement

डी.पी.एस.एस स्कूल,सन्त जोसफ कान्वेंट स्कूल,स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल,डी ए वी पब्लिक स्कूल, संत भगवानंद पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, श्री अकैडमी, संत कीनाराम इंटर कॉलेज प्रमुख रूप से कुछ CBSE के कुछ विद्यालय हैं प्रदेश सहमंत्री शशांक मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से प्राइवेट स्कूल छात्रों,अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं

Advertisement

और वह शिक्षा के व्यापरीकरण का कार्य कर रहे हैं जो कि देश हित व राष्ट्रहित में उचित नहीं है और इस प्रकार के रवैया का विद्यार्थी परिषद पुरजोर विरोध करता है। इस दौरान प्रदेश सहमंत्री शशांक मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, जिला संयोजक मृगांक दुबे, तहसील संयोजक राहुल जालान, सत्यम शुक्ला, वैभव पांडे, प्रिंस सिंह, धर्मेश पांडे हर्ष चौबे आदि उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिवद्वार धाम में आयोजित रामलीला में हुआ तड़का वध की लीला का मंचन

HIGHLIGHTS

  • शिवद्वार धाम में आयोजित रामलीला में हुआ तड़का वध की लीला का मंचन


घोरावल, सोनभद्र। स्थानीय तहसील में स्थित शिव पार्वती मंदिर शिवद्वार धाम में स्थित रामलीला मंच पर श्री शंकर रामलीला समिति के देख रेख में चल रहे रामलीला के मंचन के दूसरे दिन तड़का बध कि लीला का मंचन हुआ जिसमे काफी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासियो ने लीला का आनन्द उठाया।

Advertisement

बताते चले कि तड़का बध का लीला में मारीच दरबार में किरदार कर रहे राजू शुक्ला ,सूर्यकांत दुबे,प्रवीण तिवारी,शिवम मिश्रा,गणेश विश्वकर्मा ,तड़का का पाठ श्री नंद कुमार मिश्र एड वही नाटक प्रस्तुति में अहम किरदार नंद कुमार दुबे,जगदीश मिश्र एवं शिवशंकर सिंह ने निभाई दर्शक लीला देखकर अत्यंत प्रसन्नचित होकर मीठे मीठे शब्दो से जय श्री राम के नारे लगाकर तालिया बजाकर मंचन कर रहे पत्रों का स्वागत एवं अभिवादन किए

Advertisement

श्री शंकर रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीकांत दुबे, श्यामविहारि, आशा ,सुनील,दिनेश आदि लोगो द्वारा  पारपोसीत सहयोग राशी नाटक,मारीच दरबार,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती पर प्रसन्न होकर भेंट किया। प्रमुख बात ये भी है कि परम्परागत रूप से चल रहे भगवान के रामलीला में स्वo श्यामधर मिश्र, यमुना प्रसाद मिश्र, लालबहादुर शर्मा,गुड्डू विश्वकर्मा,बुलबुल,अंगद विश्वकर्मा आदि लोगो ने बहुत लंबे समय से  रामलीला के कार्यभार,प्रबंधन एवं संचालन के अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सेवा अर्पित किया

Advertisement

पंडित स्वo श्यामधर मिश्र के अविस्मरणीय योगदान एवं सेवा को श्री शंकर रामलीला समिति हमेशा स्मरण करती रहेगी तड़का बध लीला के मंचन के दौरान श्रीकांत दुबे,रविंद्र कुमार मिश्र,कृष्ण कांत दुबे ग्राम प्रधान बैजनाथ,सियाराम प्रधान सत्तद्वारी,श्याम बिहारी मेजर थल सेना, किशोर दयालु, बीएन शुक्ला ,सच्चितानंद समेत आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल SP ने की यूपी -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया मॉकड्रिल
  • यू०पी०-112 वाहनों की गहनता से की गयी चैंकिंग
  • कर्मियों की किया गया गार्द रजिस्टर पेशी

सोनभद्र। मंगलवार को एडिशनल एसपी (मुख्यालय) कालू सिंह  द्वारा पुलिस लाईन चुर्क परेड ग्राउंड में  परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में एडिशनल एसपी द्वारा यू०पी०-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी। तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्ट द्वारा एएसपी मुख्यालय को सलामी दी गयी

Advertisement

जिसपर  एडिशनल एसपी द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया। इस दौरान क्चार्टर गार्दै, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हैडलाइंस: शाम की देश और राज्यों की बड़ी खबरें

संस्कृति लाइव डेस्क न्यू दिल्ली:

  • मुद्रा योजना के 10 साल, ₹32 लाख करोड़ लोन दिया, लाभार्थियों में 68% महिलाएं; मोदी बोले- योजना ने लोगों के सपनों को हकीकत बनाया
  • अमित शाह के J&K दौरे का तीसरा दिन, राजभवन में CM-उपराज्यपाल समेत बड़े अधिकारियों से बैठक की; अलगाववादी हुर्रियत से 3 संगठन अलग हुए
  • कांग्रेस का 84वां अधिवेशन, अहमदाबाद में CWC मीटिंग जारी; राहुल-सोनिया पहुंचे, लेकिन प्रियंका मौजूद नहीं
  • सैम पित्रोदा का कांग्रेस पर बड़ा बयान, बोले- सिर्फ बातें होती हैं, लागू कुछ नहीं होता; रायपुर-जयपुर सम्मेलन के फैसले धरे रह गए
  • राष्ट्रीय पार्टियों में बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में खुलासा, बीजेपी को मिले 2064 करोड़, कांग्रेस को 190 करोड़ का कॉरपोरेट डोनेशन
  • तमिलनाडु के 10 बिल रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यपाल के फैसले को बताया अवैध, कहा- आप संविधान से चलें, पार्टियों की मर्जी से नहीं
  • विधानसभा का गला न दबाएं, जनता चुनती है MLA; राज्यपालों को सुप्रीम कोर्ट ने दी  नसीहत
  • जयपुर में कांग्रेस-जिला उपाध्यक्ष ने कार से 9 को कुचला, 3 की मौत, शराब के नशे में 7km तक दौड़ाता रहा, गलियों में फंसा तो पकड़ा गया
  • अलवर के रामगढ़ स्थित राममंदिर में गंगाजल छिड़कने वाले ज्ञानदेव आहूजा BJP से सस्पेंड, राजस्थान विपक्ष नेता टीकाराम जूली के दर्शन के बाद कहा था- कांग्रेसियों के आने से मंदिर अपवित्र हुआ
  • जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस में 4 आतंकियों को आजीवन कारावास, 17 साल पुराना मामला
  • कर्नाटक छेड़छाड़ मामला, गृहमंत्री ने माफी मांगी, कहा- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित, पहले बोले थे- बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं आम
  • वक्फ कानून पर NC-BJP विधायक आमने-सामने, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सदन में नारेबाजी और धक्का-मुक्की का दृश्य
  • पंजाब में पूर्व मंत्री के घर ग्रेनेड फेंकने वाले पकड़े, DGP बोले- पाकिस्तान से ⁠ISI ने हमला करवाया, लॉरेंस गैंग का कनेक्शन सामने आया
  • बिहार में माननीयों की ‘बल्ले-बल्ले’ मंत्रियों के वेतन भत्ते में बड़ा इजाफा, मंत्रिमंडल बैठक में फैसला
  • ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी रतन मोहिनी का निधन, अहमदाबाद के हॉस्पिटल में 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • 9 राज्यों में लू की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट, MP के 23 जिलों में पारा 40 पार; 13 राज्यों में बारिश के आसार
  • कल की गिरावट के बाद सेंसेक्स 1090 अंक चढ़कर बंद, 74200 के पार पहुंचा, निफ्टी में 374 अंक की तेजी; जापान का बाजार 6% चढ़ा
  • तबाही बाकी है! अभी और 20% गिरेगा मार्केट, शेयर बाजार पर ब्लैकरॉक की बड़ी भविष्यवाणी
  • IPL में KKR Vs LSG मैच, मार्श और मार्करम की फिफ्टी पार्टनरशिप, पावरप्ले में लखनऊ का स्कोर 59/0
  • सोना दो दिन में ₹2,708 गिरकर ₹88,306 पर आया, चांदी ₹3,330 सस्ती हुई, ये ₹89,580 किलो बिक रही; अभी और गिर सकते हैं दाम
Advertisement (विज्ञापन)



	

जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें



सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
    

Advertisement

    इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जन सुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के सभी नगर निकायों में हुआ सम्भव दिवस का आयोजन, आईं कुल 24 शिकायतें

HIGHLIGHTS

  • सम्भव दिवस में आयी पेयजल की समस्या, तत्काल किया गया निस्तारण

सोनभद्र। सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4. नगर पंचायत घोरावल में 3,

Advertisement

नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 1, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 1, नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 2, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisement

विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रुबरु होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवसर पर दिनेश कुमार, मनोज चौबे, चंद्रप्रकाश दुबे, धर्मराज जैन, अजीत सिंह, विमलेश, संत सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

HIGHLIGHTS

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में निकाली गई बाइक रैली

सोनभद्र।  योगी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होन पर विधानसभा रॉबर्ट्सगंज में युवा मोर्चा द्वारा बाइक जुलूस निकाला गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी अनिल सिंह व जिलाध्यक्ष नंदलाल के द्वारा पार्टी का झंडा दिखा कर बाइक जुलूस को रवाना किया गया।

Advertisement

एक राष्ट्र एक चुनाव के उदघोष से गुजा नगर इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक जिले के महामंत्री रजनीश रघुवंशी उपाध्यक्ष हीरेस द्विवेदी कार्यक्रम सह संयोजक जिला मंत्री अतुल पांडे भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, उत्कर्ष पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी दिशांत द्विवेदी, शिवम् सिंह, अनुपम तिवारी, आलोक रावत, विवेक पांडे, नीतीश पांडे, सुदीप चौबे, रजत, नगर अध्यक्ष, प्रिंस पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री रामजन्मोत्सव पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन, झूमे भक्त

HIGHLIGHTS

  • गायकों ने सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत की दी प्रस्तुति
  • मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की गई भव्य संध्या आरती

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री रामनवमी पर रविवार की देर शाम को सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर में श्री राम जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की भव्य संध्या आरती की गई। जिसमे भारी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहें।

Advertisment

वही भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायक भैया लाल पाठक, दिवाकर पांडे,दिलकश भारती, सूरज गुप्ता व वैभव ने ने श्री राम के जन्म उत्सव के अवसर पर सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भजन गायको के साथ बैंजो पर शिवकुमार, ढोलक पर रामधर ने संगत किया।

Advertisement

इस अवसर पर मंदिर के पूजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के यहां हुआ था। हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की जाती है। रामनवमी का पर्व प्रभु राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम का समापन भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक डूंगर अग्रवाल, शुभम मोदनवाल, शिवा पांडे, अशोक हिमांशु केतन, राहुल देवानंद, सचिन बच्चा पाठक अरुण पाठक रामनरेश देव, आत्मा राम पांडे रमाशंकर शुक्ला, शिवपूजन सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शादी का झांसा देकर युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दोषी को हुई 10 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी राकेश को 10 वर्ष की कठोर कैद
  • 50 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर  छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • कोर्ट ने पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि 25 हजार रुपये देने का दिया आदेश
  • 10 वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर युवती के साथ हुए दुष्कर्म का मामला


सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को 10 वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राकेश कुमार को 10 वर्ष की कठोर कैद व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक मिर्जापुर जिला अंतर्गत मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने 13 जून 2017 को घोरावल थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके साथ शादी का झांसा देकर राकेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी शिल्पी, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र करीब 3 साल से शारीरिक सम्बंध बनाता रहा । बाद में बीमारी का बहाना बनाकर अपने गांव आ गया। पता चला है कि वह दूसरे जगह शादी कर रहा है और आज ही बरात जाने वाली है। आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।

Advertisement

इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी को राकेश कुमार को 10 वर्ष की कठोर कैद व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisment

अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें