तीन दिवसीय युवा खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन

HIGHLIGHTS

  • तीन दिवसीय युवा खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन समारोह

सोनभद्र। सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ 18 अप्रैल 2025 को किया गया था | युवा खेल महोत्सव का आरंभ युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ाने के लिए किया गया था  | जिसमें खो खो ,कराटे ,कबड्डी, योग और हैमर बाल जैसे प्रसिद्ध खेलों को शामिल किया गया था |

Advertisment

युवा खेल महोत्सव का समापन समारोह डाइट के मैदान में किया गया | जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र के अध्यक्ष  डॉ आर एस सिंह, अतिथि के रूप में डिप्टी सी एमओ डॉक्टर एस के जयसवाल ,अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद, अतिथि के रूप में गुरमा जेल से जेलर जे पी दुबे ,

Advertisement

हैमर बॉल के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे खो-खो के अध्यक्ष आर पी जैन ,कराटे खेल के अध्यक्ष विकास सोनकर और सोनभद्र योगासन खेल संघ की अध्यक्ष पूनम शामिल हुए | युवा खेल महोत्सव 18 अप्रैल 2025 खेलों के आयोजन में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शक्ति नगर ,सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रावटसगंज सोनभद्र, प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल रावटसगंज सोनभद्र,

Advertisement

डीएवी स्कूल रॉबर्ट गंज सोनभद्र ,जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय रॉबर्ट गंज सोनभद्र ग्लेनहिल स्कूल रावटसगंज सोनभद्र स्कूल ने भाग लिया ,जिसमें प्रथम स्थान पर रिहंद नगर अंडर 17  को बॉयज और प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल दूसरे स्थान पर रहे |

Advertisement

अंडर 17 गर्ल्स प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर और दूसरे स्थान पर के वी स्कूल रहे | इसी प्रकार कबड्डी गर्ल्स अंडर-19 में प्रकाश जीनियस पहले स्थान पर और अंडर -19 ग्लेनियल स्कूल रावटसगंज सोनभद्र स्कूल सेकंड स्थान पर रहे | इसी प्रकार बॉयज में अंडर 17 प्रकाश जीनियस स्कूल फर्स्ट और अंडर 19 19 प्रकाश जीनियस स्कूल प्रथम स्थान पर दूसरे स्थान पर डीएवी स्कूल रॉबर्ट गंज सोनभद्र को मिला |

Advertisement

इसी प्रकार समापन समारोह में हैमर बाल का आयोजन किया गया जिसमें बॉयज प्रकाश जीनियस स्कूल प्रथम स्थान पर कान्वेंट स्कूल दूसरे स्थान पर स्कूल कॉन्वेंट शक्ति नगर सोनभद्र दूसरे रनर स्थान पर थे | इसी प्रकार गर्ल्स में प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल प्रथम स्थान पर और जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति स्कूल रावटसगंज सोनभद्र दूसरे स्थान पर थे |

Advertisement

कराटे खेल में पांच स्कूल के बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर दृष्टि सेल्फ अकादमी ओबरा दूसरे स्थान पर ग्लेनहिल स्कूल रॉबर्ट्सगंज  सोनभद्र ने प्राप्त किया कराटे ऑफिशियल के रूप में मोनिका, विकास सोनकर ,सी एल  यादव और धीरज कुमार शामिल थे |

Advertisement

खो खो के ऑफिशियल प्रदीप यादव, संजीव तिवारी और वाहिद हुसैन , कबड्डी के ऑफिशियल इशांत श्रीवास्तव, राकेश केसरी ,अभय पटेल ,सुप्रिया पाल शामिल थे | हैमर  बॉल के जिला सचिव दीपक श्रीवास्तव , टेक्निकल डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह ऑफिशियल अलका ,

Advertisement

सुप्रिया, रोशनी, मुर्शिद  जमाल ,राकेश केसरी ,अरना पांडे शामिल हुए |
युवाओं में खेल की भावना को बढ़ाने के लिए युवा खेल महोत्सव का आरंभ किया गया था , जिसमें कार्यकर्ता के रूप में राजकुमार प्रजापति भी शामिल थे |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डाक पार्सल लिखे पिकप में तस्कर भर कर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब व बियर, हिन्दुआरी में पुलिस ने पकड़ा

HIGHLIGHTS

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक अदद पिकप वाहन से 905 पाउच व 27 पेटी में कुल 648 केन किया बरामद
  • कुल 486.9 लीटर अंग्रेजी शराब/बियर के साथ 03 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • शराब व वाहन का कुल कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये



सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा रविवार को हिन्दुआरी से डाक पार्सल लिखा हुआ

Advertisement

पिकप वाहन संख्या BR01GP4069 से 905 पाउच व 27 पेटी में कुल 648 केन में कुल 486.9 लीटर अंग्रेजी शराब/बियर (शराब व वाहन का कुल कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये) को लोड करके बिहार ले जाने का प्रयास किया जा रहा था कि पुलिस की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके से 02 व्यक्तियों को समय करीब 04.25 बजे एवं मौके से फरार 01 अन्य

Advertisement

वांछित अभियुक्त को समय करीब 10.55 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 376/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

Advertisement


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
01. नवल भगत पुत्र सरजू भगत निवासी ग्राम विरपुर थाना जुड़ावनपुर जिला वैशाली बिहार
02. रौशन कुमार ठाकुर पुत्र स्व0 राकेश ठाकुर निवासी धरहरा थाना काजीपुर जिला वैशाली बिहार।
03. शैलेन्द्र सिंह पटेल पुत्र राम सिंह पटेल निवासी हिन्दुआरी, थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Advertisment

बरामदगी का विवरणः-
1. 905 पाउच व 27 पेटी में कुल 648 केन में कुल 486.9 लीटर अंग्रेजी शराब/बियर (कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये)
2. एक अदद पीकप नं0 BR01GP 4069 (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) जिसपर डाक पार्सल लिखा हुआ है।

Advertisement



गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 आशुतोष राय, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रावर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डे, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 राहुल प्रताप सिंह, चौकी हिन्दुआरी, थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. का0 मन्टु कुमार सिंह, चौकी सुकृत थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. का0 सुनील कुमार, चौकी सुकृत थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से हुई  वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग, दो जोड़ा पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक
  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 03 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, जिसमें 02 जोड़ा पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी-



 सोनभद्र। SP अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज व उनकी टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 03 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी।

Advertisement

जिसमें से 02 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी ।

Advertisement

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये, जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बार कौंसिल मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों का शीघ्र करे निस्तारण- राकेश शरण 

HIGHLIGHTS

  • बार कौंसिल मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों का शीघ्र करे निस्तारण–राकेश शरण मिश्र
  • उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ के क्लेम प्रार्थना पत्रों के सम्बंध में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल को लिखा पत्र

  • सोनभद्र के दिवंगत अधिवक्ताओं के मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों की भेजी सूची



सोनभद्र। विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश के हजारों  अधिवक्ताओ के क्लेम आवेदन पत्रों का बार कौंसिल द्वारा जल्द निस्तारण ना करना  बहुत ही दुःखद और निराशाजनक है।उक्त बातें संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयर मैन को प्रेषित पत्र में लिखा है।

Advertisement

उन्होंने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन को प्रेषित पत्र में लिखा है कि
प्रदेश के हजारों अधिवक्ताओ के मेडिकल क्लेम, डेथ क्लेम एवम अधिवक्ता कल्याण निधि क्लेम आदि के आवेदन पत्रों का जो विगत कई वर्षों से विचाराधीन है के जल्द से जल्द निस्तारण करने की माँग करता हूँ। श्री मिश्र ने लिखा है कि श्रीमान अध्यक्ष जी  बड़े ही दुःख के साथ  लिखना पड़ रहा है कि जनपद सोंनभद्र सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के सैकड़ो अधिवक्ताओ के क्लेंम आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु बार कौंसिल द्वारा प्रभावी कदम नही उठाया जा रहा है

Advertisement

जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यशैली के प्रति प्रदेश के अधिवक्ता साथियों व उनके आश्रितों के हृदय में अत्यधिक दुःख,आक्रोश व अविश्वास ब्याप्त  है। प्रदेश के अधिवक्ता साथियों का आरोप है कि “बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ताओ के क्लेम आवेदन पत्रों के निस्तारण आशानुकूल नही होने से दिवंगत अधिवक्ताओ के आश्रितों को बहुत ही दुःखद स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

Advertisement


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ की संस्था है और प्रदेश के सभी पंजीकृत अधिवक्ता इस संस्था के सदस्य हैं इसलिए आप से अनुरोध करता हूँ कि आप बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से विचाराधीन क्लेम प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाने की कृपा करे जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रति प्रदेश के अधिवक्ताओ का विश्वास कायम रह सकें।

Advertisement


साथ ही श्री मिश्र ने अपने पत्र में सोनभद्र के दिवंगत अधिवक्ता साथियों की एक सूची भी अंकित करते हुए  उक्त मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाने की अपील की है 

Advertisment

जिसमे स्वर्गीय अरुण कुमार पांडेय अधिवक्ता पंजीयन संख्या 02293/1987, स्वर्गीय सुरेश श्रीवास्तव अधिवक्ता पंजीयन संख्या-09203/2001, स्वर्गीय शशि रंजन श्रीवास्तव अधिवक्ता पंजीयन संख्या-10306/1999, स्वर्गीय बाबू राम
  अधिवक्ता पंजीयन संख्या-00837/2012,
स्वर्गीय अरविंद कुमार जैसवार अधिवक्ता पंजीयन संख्या-02336/2010, स्वर्गीय दीपक कुमार जायसवाल अधिवक्ता पंजीयन संख्या-4414/2006, एवम स्वर्गीय जय प्रकाश चौबे मुख्य रूप से है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी मनोज चौधरी द्वारा किया गया योग साधकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

HIGHLIGHTS

  • वरिष्ठ चिकित्साधिकारी मनोज चौधरी द्वारा किया गया योग साधकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
  • योग साधकों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित
  • चोपन काली मंदिर परिसर में हुआ आयोजन



सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार केंद्रीय प्रभारी भ्राता राकेश जी के निर्देशन पर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में चल रहे 25 दिवसीय योग शिविर चोपन काली मंदिर परिसर में 20वें दिन रविवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मनोज चौधरी द्वारा योग साधकों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Advertisment

यह कार्यक्रम जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति सोनभद्र रवि प्रकाश त्रिपाठी ,जिला कार्यकारणी सदस्य/प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, युवा भारत जिला

Advertisement

महामंत्री योगी संकट मोचन के देख-देख में किया गया।
     प्रातः कालीन योग सत्र  सुनील कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा लिया गया प्राणायाम, योगासन विस्तार पूर्वक कराया गया, योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
    उपस्थित योग साधकों का डॉक्टर मनोज चौधरी जी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण( ब्लड प्रेशर ,शुगर तथा वजन) लिया गया।

Advertisement


    पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि आप सभी नियमित योगाभ्यासी बने तथा अपने पास पड़ोस, गांव घर के लोगों को भी योग के बारे में अवश्य बताएं, तथा अधिक से अधिक योग कक्षा लगाने पर बल दिया गया।

Advertisement


   युवा भारत जिला प्रभारी मयंक कुमार दुबे द्वारा योग से आप क्या-क्या लाभ पा सकते हैं पर विस्तृत जानकारी दी गई, तथा बताया गया कि योग करने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वह असंभव से भी असंभव काम को सरल तरीके से संभव बनाता है।
  योग प्रशिक्षण प्राप्त राजेश शर्मा जी द्वारा कहा गया कि योग व्यक्ति के जीवन में बहुत ही जरूरी है हर व्यक्ति को नियमित योग करना चाहिए।

Advertisement


    पतंजलि परिवार के पदाधिकारीयों द्वारा 25 दिवसीय योग शिविर के सूत्रधार भारत स्वाभिमान जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह व उपस्थित सभी योग प्रशिक्षुओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
      युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन व नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव द्वारा योग शिविर का सीधा लाइव प्रसारण चलाया गया।

Advertisement


    इस मौके पर प्रमुख रूप से सभी संगठनों के पदाधिकारी, प्रमुख शिक्षक,योग साधकों के अलावा, काली मंदिर के प्रधान पुजारी मनीष तिवारी, जितेंद्र जी, मनोज कुमार सिंह, मनी सेठ ,शिवनाथ प्रसाद, बृजेश ,आरके श्रीवास्तव ,रियाशी राज, रंभा कुमारी, उषा देवी, अंजलि पाल, मनोज कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार यादव ,पूजा कुमारी, सुधा, कोमल देवी ,स्वीटी देवी, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, पुष्पांजलि कुमारी समेत काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में लगे अवैध होडिंग पोस्टर को नपा प्रशासन ने हटवाया, लगाने से पहले लेना होगा परमिशन

HIGHLIGHTS

  • नगर में लगे होडिंग पोस्टर नपा प्रशासन ने हटवा
  • प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान 22 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त


सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के क्षेत्र में लगे अवैध होर्डिंग, बैनर पोस्टर व प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन द्वारा रविवार को अभियान चलाया गया, इस दौरान 27 दुकानों पर छापे मारी में लगभग 22 किलोग्राम प्रतिबंन्धित पॉलिथीन जब्त करते हुए सम्बन्धितों को नोटिस दी गई।

Advertisment

अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर रविवार को विशेष अभियान चलाकर जनपद सोनभद्र के सभी नगर निकायों द्वारा अवैध होर्डिंग /बैनर / पोस्टर आदि को हटाया गया। इसके साथ ही प्रतिबंन्धित पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा नगर में 27 दुकानों पर छापेमारी करते हुए लगभग 22 किलोग्राम प्रतिबंन्धित पॉलिथीन जब्त किया गया तथा सम्बन्धित दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माना वसूली हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

ईओ श्री यादव ने बताया कि चट्टी चौराहों पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाया गया था जिसके खिलाफ अभियान चलाकर उतरवा दिया गया और संबंधितों को भी अवगत करा दिया गया कि आगे से लगवाने से पहले नगर पालिका प्रशासन द्वारा परमिशन लेकर बैनर पोस्टर लगवाएं।

Advertisement

इस मौके पर जेड़ मनीष कुमार, सुजीत कुमार, संत सोनी, अजीत सिंह, सूरज कुमार, विमलेश कुमार सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फर्जी डॉक्टरों पर प्रशासन का शिकंजा, दो अवैध अस्पताल सील

HIGHLIGHTS

  • नौगढ़ में फर्जी डॉक्टरों पर प्रशासन का शिकंजा, दो अवैध अस्पताल सील

नौगढ़:  चकरघट्टटा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में फर्जी डॉक्टरों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। एसडीएम दिव्या ओझा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व टीम और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई में दो अवैध अस्पतालों -आफताब क्लिनिक और डॉ. एम. अंसारी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।

Advertisement



समाधान दिवस में एसडीएम को बताया गया कि चकरघट्टट्टा थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी मेडिकल डिग्री या रजिस्ट्रेशन के इलाज कर रहे हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने जांच का आदेश दिया।

Advertisement



नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव और एआरओ जयप्रकाश ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। जब अस्पताल संचालकों से रजिस्ट्रेशन पेपर मांगे गए, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। स्थिति को देखते हुए दोनों अस्पतालों के कमरों को ताले लगाकर सील कर दिया गया

Advertisment



एसडीएम दिव्या ओझा ने कहा कि इलाके में फर्जी डॉक्टरों की कोई जगह नहीं है। एक हफ्ते के भीतर वैध कागजात न मिलने पर एफआईआर दर्ज होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में लगातार छानबीन करेंगी।

Advertisement



एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। कई ने अपने बोर्ड और क्लिनिक हटाने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम की यह सख्ती आने वाले समय में झोलाछापों के लिए चेतावनी बनकर सामने आई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उड़ीसा से गांजा लोड कर मथुरा ले जाने की प्लानिंग हुई फेल, पुलिस ने 95 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पकड़ा

HIGHLIGHTS

  • इनोवा कार से 95 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
  • उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड करके मथुरा ले जा रहे तस्करों को सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा



सोनभद्र। पिपरी थाना पुलिस व एसओजी टीम ने उड़ीसा से इनोवा कार द्वारा मथुरा गांजा ले जाते समय तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनोवा कार से 95 किलो गांजा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार रुपये बताया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में एसओजी टीम व थाना पिपरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा से रनटोला जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास एक इनोवा क्रिस्टा वाहन संख्या UP85 BF8181 से (संभलपुर) उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड करके मथुरा ले जा रहे

Advertisment

कुल 95 किग्रा अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार रुपया के साथ तीन अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में धारा-8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement



अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग सौरभ सिंह पुत्र अज्ञात निवासी लक्ष्मीनगर मथुरा, दिनेश उर्फ सीओ पुत्र अज्ञात निवासी गौरई थाना गोरई जनपद अलीगढ़ व देवेन्द्र उर्फ देव चौधरी पुत्र भूरी सिंह निवासी रामपुर बकटरा थाना एगलास जनपद अलीगढ़ के कहने पर पैसे के लालच में आकर उड़ीसा संभलपुर से गांजा लेने गये थे। उड़ीसा संभलपुर में हम लोग स्वदीन नाम के व्यक्ति से मिले थे तथा संभलपुर में ही एक होटल में रुके थे।

Advertisement

खर्चे के लए जो भी पैसों की जरूरत पड़ती थी तो हमलोग स्वदीन से ले लेते थे। स्वादीन को गांजा व अन्य खर्चों के लिए QR code से सौरभ सिंह एवं देवेन्द्र के द्वारा पैसा भेजा गया था। दिनांक 18.04.2025 को सुबह 08.30 बजे स्वादीन हम लोगों से इनोवा क्रिस्टा गाड़ी मांगकर ले गया तथा शाम को लगभग 07.00 बजे गाड़ी में गांजा भरकर दे दिया था। हम लोग कुछ समय बाद संभलपुर उड़ीसा से गांजा लेकर मथुरा के लिए निकल लिये थे।

Advertisement



गिरफ्तार तस्करः- गौरव कुमार पुत्र स्व० कप्तान सिंह 26 वर्ष निवासी अजय बिहार रौची बाँगर थाना रिफाइनरी, सोनू माथुर पुत्र श्याम सिंह 27 वर्ष निवासी अजय बिहार रौची बाँगर थाना रिफाइनरी व दिनेश उर्फ देव चौधरी पुत्र ओमवीर सिंह 21 वर्ष निवासी बुर्ज दाता राम इन्दावली बलदेव मथुरा थाना बलदेव सभी जनपद मथुरा के निवासी है।

Advertisement
Advertisement



इन गांजा तस्करो की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पिपरी नागेश कुमार सिंह, SOG/सर्विलांस सेल प्रभारी बृजेश सिंह, चौकी प्रभारी रेणुकूट राजेश जी चौबे, राजेश कुमार पासवान, नीरज सिंह, महेश कुमार सरोज, धनंजय चौधरी, सौरभ कुमार राय सर्विलांस, अजीत यादव, अजीत कुमार एसओजी, मनीष कुमार तिवारी, रवि कुमार सिंह

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शरारती तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की प्रतिमा, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

HIGHLIGHTS

  • शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर की मूर्ति, तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात, स्थापित की जा रही नई मूर्ति
  • रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में शनिवार की रात


सोनभद्र। शरारती तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार की सुबह जब मूर्तिस्थल पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो गर्दन का हिस्सा गिरा देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। कुछ देर में ही जहां मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Advertisement

वहीं, हंगामे की स्थिति बनती देख किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने प्रकरण में कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर नाराजगी जता रहे लोगों को शांत कराया। घटना को लेकर गांव में किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, मूर्ति स्थल पर डा. अंबेडकर की नई मूर्ति स्थापना का कार्य कराया जा रहा है।


Advertisement

बताते हैं कि रायपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 28 फरवरी 1995 को डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक प्रतिवर्ष इस स्थल पर अंबेडकर का जयंती समारोह भी मनाया जाता है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर आंबेडकर की मूर्ति की तरफ गई तो, वह मूर्ति को क्षतिग्रस्त देख अवाक रह गए।

Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक मूर्ति स्थल पर सिर्फ धड़ का हिस्सा मौजूद नजर आ रहा था। गर्दन से उपर का हिस्सा नीचे गिरा पड़ा था। नाराजगी जता रहे लोगों का आरोप था कि किसी ने रात में जानबूझकर मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी है।

Advertisement

प्रकरण में तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की गई। जानकारी पाकर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक रायपुर की तरफ से मामले में कड़ी कार्रवाई और नई मूर्ति लगवाने का भरोसा दिया गया, तब जाकर नाराजगी जता रहे ग्रामीण शांत हुए।

Advertisement
Advertisement

अंबेडकर जयंती पखवारे के समय हुई घटना ने मचाया हड़कंप

एक तरफ जहां भाजपा सरकार आंबेडकर जयंती के उपलब्ध में 28 अप्रैल तक हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम, पर जयंती उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ, रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया ग्राम पंचायत में डॉ आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आने के बाद, रविवार को खासी हड़कंप की स्थिति बनी रही। नाराजगी जता रहे ग्रामीणों को शांत कराने में भी पुलिस को खासी मशक्कत की स्थिति से गुजरना पड़ा।

Advertisement

मामला दर्ज कर की जा रही कार्रवाईः क्षेत्राधिकारी

क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया था। उनके बारे में पता लगवाया जा रहा है। प्रकरण में मामला दर्ज करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन के लिए सर्विलांस की टीम लगाई गई है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में मनाया गया 161वी हंसराज जयंती

HIGHLIGHTS

  • डी ए वी पब्लिक स्कूल बीना सोनभद्र में मनाया गया 161वी हंसराज जयंती



सोनभद्र। डी ए वी पब्लिक स्कूल बीना  में महात्मा हंसराज की  161 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रार्थना सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा एवं विद्यालय के सह-पाठयक्रम गतिविधि  (Co-curricular Activities)प्रभारी सुजाता त्रिवेदी के द्वारा योगी पुरुष महात्मा हंसराज के चित्र पर श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित कर किया गया।

Advertisement

वहीं  विद्यालय में विशेष हवन का आयोजन संस्कृत आचार्य दिवेश कुमार गोस्वामी  के द्वारा  हवन का शुभारंभ गायत्री मंत्र तथा प्रणव ध्वनि ओ३म के उच्चारण के साथ साथ संगीत शिक्षिका ऋचा त्रिवेदी के द्वारा यज्ञ की संगीतमय प्रार्थना से संपन्न हुआ , जिसमें विद्यालय के  अध्यापक, और छात्रों ने बढ़-चढ़कर बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया।

Advertisement

तदोपरान्त महात्मा हंसराज जी के विषय में विद्यालय की हिंदी शिक्षिका रश्मिता तिवारी एवं पूनम शुक्ला के द्वारा महात्मा हंसराज के जीवन काल परिचय तथा कुशल व्यक्तित्व और चरित्र चित्रण एवं समाज में उनके योगदान के बारे में सभी बच्चों को  जानकारी दी ।

Advertisment

सभी  ने ईश्वर से प्रार्थना की कि महात्मा हंसराज जैसे कुशल व्यक्तित्व और चरित्र की तरह हम भी अपने जीवन को स्वच्छ बनाएं।

Advertisement

अंतिम में विद्यालय के प्राचार्य  अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा हंसराज ऐसे व्यक्तित्व के धनी  हुए हैं, जो आजीवन समाज की उन्नति और सेवा में संलग्न रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन विद्यार्थियों के उत्थान देश, धर्म व समाज सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित होकर लाहौर में अविभाजित हिंदुस्तान के प्रथम डीएवी विद्यालय की स्थापना 1 जून 1886 को की।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ 22 वर्ष की आयु में महात्मा हंसराज इस विद्यालय के प्रधान पाठक हुए और अवैतनिक रूप से विद्यालय को अपनी सेवा देते रहे। साथ ही उन्होंने कहा हम उनके इस अमिट योगदान से प्रेरणा पाए और अपने व समाज के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सके , तो संत महान योगी  हंसराज के योगदान को सार्थक कर सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें