DM ने की आकांक्षी जनपद व आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • आकांक्षी जनपद के सभी सूचको मे लाये सुधारः डीएम


सोनभद्र। आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास से जुड़े सूचकों के प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के जनपद एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement



जिलाधिकारी बीएन सिंह ने समीक्षा के दौरान कहा कि आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सूचकों पर लगातार निगरानी रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से संबंधित जिन सूचकों की प्रगति वर्तमान में राज्य के औसत से नीचे है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारते हुए राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement



स्वास्थ्य एवं पोषणः गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषाहार की उपलब्धता, बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण एवं पोषण स्तर में सुधार पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने आईसीडीएस विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र गर्भवती महिला पोषाहार से वंचित न रहे।

Advertisment

साथ ही, कुपोषण के सूचकों पर विभागीय एक्शन प्लान के अनुसार निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि रोस्टर के अनुसार 30 से अधिक आयुवर्ग के लोगों का हाइपरटेंशन और शुगर की जांच करे और उन्हें स्वस्थ दिनचर्या, भोजन एवं उपचार के लिए प्रेरित करें।

Advertisement

शिक्षाः बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि गणित एवं भाषा विषयों में छात्रों के प्रदर्शन में सुधार, छात्र शिक्षक अनुपात युक्त विद्यालयों की संख्या बेहतर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा परिणामों में उत्कृष्टता लाने के लिए स्कूलों में विशेष कक्षाएं एवं साप्ताहिक मूल्यांकन पर बल दिया गया।

Advertisement

कक्षा 8 से प्रोन्नत सभी छात्रों को नजदीकी राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित किया जाए। कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे और उनका अधिगम स्तर भी बेहतर करने के लिए उपचारात्मक शिक्षण और ब्रिज कोर्स संचालित किए जाएं।

Advertisement



कृषिः कृषि विभाग को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड वितरण, फसल बीमा योजना की कवरेज एवं माइक्रो सिंचाई व्यवस्था में सुधार हेतु व्यापक जनजागरुकता एवं लक्ष्य आधारित कार्य योजना बनाने को कहा गया। मृदा स्वास्थ कार्ड के लिए उन किसानों को सम्मिलित करें जिनके भूमि का परीक्षण 2 वर्ष से अधिक समय पहले हो चुका है।

Advertisement



सामाजिक विकास एवं आधारभूत अधोसंरचना से जुड़े अन्य सूचकों पर भी चर्चा की गई और सभी संबंधित विभागों को आगामी समीक्षा बैठक तक संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement



जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आकांक्षी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके एवं जीवन स्तर में सुधार हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
  • भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया व राहुल गांधी का फूंका पुतला
  • नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले को लेकर किया प्रदर्शन

सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम हिरेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला फूंका और नेशनल हेराल्ड में किये गये घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया।

Advertisement

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक तक पैदल मार्च किया और पुतला दहन किया।
इस दौरान महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने कहा कि ईडी ने यंग इंडिया मनी लांड्रिंग केस में 15 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल किया इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम शामिल है।

Advertisement

जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा देश को लुटने का काम किया है जब कांग्रेसी नेता पुरे तरह फस गये हैतो बौखला कर देश भर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, मुन्ना दुबे, जिला मंत्री उत्कर्ष पाण्डेय, अतुल पाण्डेय जिला, सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया रोशन सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, जिला मंत्री विनोद पटेल, जिला मंत्री शिवम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में एक्शन मोड में एण्टी रोमियों स्क्वाड टीम, महिला सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन चला रही जागरुकता एवं चेकिंग अभियान

HIGHLIGHTS

  • जिले में एक्शन मोड में एण्टी रोमियों स्क्वाड टीम, महिला सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन चल रहा जागरुक एवं चेकिंग अभियान

सोनभद्र। महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर महिलाओ, बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरुक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही

Advertisment

सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisement

इसके साथ ही बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा EO व यातायात प्रभारी निरीक्षक ने किया घोरावल, पन्नगंज सहित विभिन्न वाहन स्टैंडों का स्थलीय निरीक्षण

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में यातायात सुधार के लिए चिन्हित स्थानों से ही संचालित होंगे यात्री वाहन
  • प्राइवेट वाहन, बस और ऑटो अब चिन्हित स्थानों से ही भरेंगे सवारी
  • अधिशासी अधिकारी व यातायात प्रभारी निरीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण
Advertisement

सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से निपटने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव और यातायात निरीक्षक अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से घोरावल, पन्नगंज, मधुपुर, कर्म, ओबरा, अनपरा और दुद्धी रूट के स्टैंडों का निरीक्षण किया।

Advertisement



निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे इधर-उधर खड़े होने वाले बस व ऑटो चालकों को अब निर्धारित स्थानों से ही सवारी भरने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इससे मुख्य बाजार और व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।



अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने जानकारी दी कि विभित्र स्थानों का मुआयना कर लिया गया है और कई चिन्हित जगहों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया है, जिसे जल्द खाली कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टैंड निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरु कर दिया जाएगा।

Advertisement



वहीं, यातायात निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि घोरावल, मधुपुर और कर्म रूट की बसों के लिए धर्मशाला स्थित फ्लाईओवर के नीचे नया बस स्टैंड बनाया जाएगा।

Advertisement

खड़ीयारी, अनपरा, ओबरा और अन्य रूटों के लिए नवीन मंडी के पास फ्लाईओवर के नीचे स्थान चिन्हित किया गया है। इसके अलावा, ऑटो स्टैंड के लिए भी आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर जगह निर्धारित की जाएगी।

Advertisement



प्रशासन का यह कदम यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दो अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी

HIGHLIGHTS

  • Dm की बड़ी कार्यवाही: जिला उद्यान अधिकारी व अधिशाषी अभियंता जल निगम शहरी को स्पष्टीकरण जारी
  • फसल बीमा योजना का बैंकर्स करे भुगतान, लापरवाही पर दर्ज होगी एफआईआर: जिलाधिकारी



सोनभद्र। नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम बीएन सिंह गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया, इसके साथ ही जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी कृषक बन्धुओं के भुगतान में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित बैंकर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Advertisement

समीक्षा के दौरान एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जिन कृषक बन्धुओं ने फसल बीमा योजना में पंजीकरण कराया है, उनके फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान सभी बैंकर्स निर्धारित समय अवधि में करना सुनिश्चित करें। भुगतान में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित बैंकर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisment

बैठक के दौरान जिला उद्यान अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का कार्य है, सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिता के आधार पर कराना सुनिश्चित करेंइसमें किसी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन ग्रामों में पाइप लाईन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहां पर निर्धारित समय अवधि में पेयजल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाये,

Advertisement

उन ग्राम सभाओं में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने की आवश्यकता न पड़ें, नहरों के माध्यम से तालाबों व जलाशय, पोखरा में पानी भरने की कार्यवाही ससमय कर ली जाये, जिससे कि पशु, पक्षियों, जानवरों को पाने की पानी की समस्या न होने पायें।

Advertisement

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित की होगी।

Advertisement


समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा।

Advertisement

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कस्बे में लचर व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में बोले कौशल शर्मा: कस्बे में लचर व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है- कौशल शर्मा

सोनभद्र। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि इन दिनों नगर में कई स्थानों से अंबेडकर नगर ,ब्रह्म नगर, कम्हारी, धर्मशाला से जैत में नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है इन क्षेत्रों में मोबाइल छिनैती ,चैन छिनैती, की कई घटनाएं हो चुकी है चोरी की भी कई घटनाएं घट चुकी हैं जिसका पर्दाफाश आज तक नहीं हो सका कस्बे में लचर व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है। 

Advertisment

उन्होंने समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि इस समय सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे के हो गए हैं और इसी समय नगर बीच से बाहरी वाहन भी नगर से गुजरते हैं एवं छोटे-छोटे बच्चे साइकिल से पैदल और अन्य माध्यमों से स्कूल जाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

Advertisement

उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि इस समय पुलिस की तैनाती बढौली चौक एवं अन्य स्थानों पर जहां स्कूल हैं वहां पुलिस की ड्यूटी लगायी जाए उन्होंने यह भी कहा  कि तमाम छोटे वाहन जो बच्चों को ढोते हैं क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा कर वाहन चला रहे हैं जिससे खतरे की आशंका बनी रहती है जो बड़े वाहन हैं

Advertisement

उनके भी फिटनेस की जांच कराई जाए। क्योंकि पूर्व में अन्य शहरों में  आग लगने की घटनाएं हो चुकी उन्होंने नगर पालिका ई.ओ. का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि 2 माह बाद बरसात आने वाली है जगह-जगह खुली नालियां हादसे का सबब बनी हुई है नगर के चन्डी होटल के पास पकरी जाने वाले मार्ग मोड पर बभनौली मोहाल मोड पर महिला थाना मोड पर, घोरावल बस स्टैंड  पुलिया के समीप कीर्ति पाली अस्पताल के पास आदि कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ खुली पड़ी है

Advertisement

ब्रह्म नगर अशोकनगर सिविल लाइंस अंबेडकर नगर सहित कई स्थानों पर नाला निर्माण के बाद खुला छोड़ दिया गया है ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है पूर्व में कई वाहन सहित चालक भी घायल हो चुके हैं।     

Advertisement

नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि चन्डी होटल से वाराणसी जाने वाली सर्विस लेन पर रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण  कई  वाहन चालक चोटहिल हो  चुके हैं बैठक में मुख्य रूप से एआरटीओ धनवीर यादव ईओ नगर पालिका  जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ,जिला कोषाध्यक्ष शरद, जायसवाल नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

HIGHLIGHTS

  • अग्नि मंथन के जरिए निकली ज्वाला से हवन कुंड में लगी आग, दी गई आहुति
  • विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा
  • शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम


सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में वृहस्पतिवार को तीसरे दिन अग्नि मंथन के जरिए निकली ज्वाला से हवन कुंड में लगी आग, दी गई आहुति। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement


कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विराट रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन  किए गए अग्नि मंथन के जरिए निकली ज्वाला से हवन कुंड में लगी आग में जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई।

Advertisment

जिससे पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement

यज्ञाचार्य राजेश तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य गिरीश पाठक व आचार्य रेवती तिवारी के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ  का कार्यक्रम तीसरे दिन संपन्न कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। नागालैंड से आए संत शिरोमणि कथा व्यास पंडित राजेश तिवारी के जरिए सुनाई गई कथा का भी श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।

Advertisement

विराट रुद्र महायज्ञ के यजमान परमानंद मौर्या व उनकी धर्मपत्नी भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या के साथ ही  राजकुमार गुप्ता, रीता देवी, करुणा सिंह,सीता अग्रवाल, सत्या मौर्या, कलावती चौबे,कृष्णावती, विमला देवी, हीरा सिंह, कालो देवी आदि मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ममता सरकार को बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • ममता सरकार को बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो- राकेश शरण मिश्र
  • हिंदूओ पर हो रही हिंसा और उनके पलायन को रोकने के लिए कठोर कारवाई करें केंद्र सरकार
  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री मोदी को लिखा पत्र


सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के प्रति हो रही हिंसा एवं अमानवीय घटनाओं को रोक लगाने की अपील की है।

Advertisement

श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जनपद में ममता बनर्जी सरकार के सह पर एक विशेष वर्ग द्वारा हिंदु परिवारों पर लगातार जबरदस्त एवम भयावह अत्याचार,मार काट, कत्ल एवम घर जलाए जाने की हिंसक खबरे विगत कई दिनो से समाचार पत्रों एवम सोशल मीडिया पर पढ़ने को मिल रही है जो बहुत ही पीड़ादायक है। ममता बनर्जी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में बुरी तरह फेल कर चुकी है।

Advertisement

इसलिए आप से सादर अनुरोध करता हूं कि
हिंदुओ पर हो रहे अमानवीय अत्याचार को रोकने के लिए एवम इसके दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई करने के लिए पश्चिम बंगाल में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू करने की कृपा करे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि माननीय प्रधान मंत्री जी पश्चिम बंगाल की जो स्थिति हो गई है

Advertisment

अगर इस पर जल्द प्रभावी करवाई नही की गई तो पश्चिम बंगाल से हिंदुओं का पूरी तरफ पलायन हो जाएगा और जो हाल 1990 में कश्मीर में हिंदुओं का किया गया था वही हाल आज पश्चिम बंगाल में होने से कोई नहीं रोक सकता।

Advertisement

इसलिए आप इस मामले पर तत्काल कठोर फैसला लेते हुए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करें एवं वहां की अनियंत्रित स्थिति को नियंत्रित करने की कृपा करें जिससे हिंदुओ के अस्मिता एवम उनके सम्मान की सुरक्षा हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एन्टीरोमियो टीम ने मंदिर, बाजारों,स्कूलों- कॉलेजो में चलाया चेकिंग अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
  • समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग


सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं

Advertisment

जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

       

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल एसपी ने की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में जनपद के व्यापारी बन्धुओं व बैंक मित्रों के साथ की गयी बैठक, समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया


सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार व्यापारी को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा के सम्बन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियो, पेट्रोल पम्प मालिकों व बैंक मित्रों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

Advertisement

गोष्ठी में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों, पेट्रोल पम्प मालिकों व बैंक मित्रों के साथ उनकी सुरक्षा एवं आगामी त्यौहार के दृष्टिगत नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

Advertisment

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों मे सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु बताया गया।

Advertisement

साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी व उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा उनको सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया । इस मौके पर जनपद के व्यापारीगण/पेट्रोल पम्प मालिक/सर्राफा व्यापारी/बैंक मित्र मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement

    

      

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

 

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें