बीईओ के औचक निरीक्षण में विद्यालय मिले बंद, कार्यवाई की हुई संस्तुति

HIGHLIGHTS

  • बीईओ के औचक निरीक्षण में विद्यालय मिले बंद, कार्यवाई की हुई संस्तुति


म्योरपुर, सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा लगातार सघन अभियान चला कर विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिए जा रहे हैं जिसके क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

Advertisment

जहां पर तीन विद्यालय बंद मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं उन विद्यालयों के समस्त स्टाफ के विरुद्ध कड़ी कारवाई हेतु पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र को प्रेषित किया गया।मिली जानकारी के अनुसार बीईओ द्वारा किरबिल प्रथम का निरीक्षण 8:15 बजे किया गया जहां विद्यालय बंद पाया गया।

Advertisement

विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमती शीला एवं शिक्षा मित्र राम प्रसाद अनुपस्थित पाए गए वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय किरबिल- द्वितीय 8:25 तक बंद पाया गया जहां सहायक अध्यापक रामाश्रय यादव अनुपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय बनमहरी 9:05 तक बंद पाया गया जहां सहायक अध्यापक नीलमणि मिश्र, कृष्णा चौरसिया,हामिद मेराज,रविन्द्र कुमार सिंह एवं सुनील कुमार शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले।

Advertisement

इसके अलावा अन्य विद्यालयों के निरीक्षण में बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई जिसके क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि सभी लोग हाउस होल्ड सर्वे कर, घर-घर जा कर कर,अभिभावक संपर्क कर एवं गांव के सम्मानित एवं जागरूक व्यक्तियों तथा एसएमसी के सदस्यों का सहयोग लेकर नामांकन अभियान में तेजी लाएं जिससे परिषदीय विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो।

Advertisement

अध्यापक अपने दायित्व को समझते हुए समय से नियमित विद्यालय जाएं एवं बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान करें। एमडीएम का संचालन गुणवत्तापूर्ण किया जाए।भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में पानी की समुचित व्यवस्था हो एवं बच्चे छाया में ही रहें इसका ध्यान रखा जाए। जिन विद्यालयों में पानी की समस्या है वे लिखित रूप में अवगत करा दें जिससे समय से समाधान कराया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पूर्वांचल प्रदेश का गठन कर भौगोलिक सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक स्वतंत्रता दी जाए- पवन कुमार

HIGHLIGHTS

  • पूर्वांचल प्रदेश का गठन कर भौगोलिक सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक स्वतंत्रता दी जाए

     

सोनभद्र। अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक तहसील प्रांगण में अधिवक्ता भवन में  वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, संचालन अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने किया। 

Advertisment

राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि आजादी के वक्त देश की जनसंख्या 36.10 करोड़ थी आज देश की आबादी 135 करोड़ से भी अधिक है जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 23 करोड़ के लगभग है और उसमें पूर्वांचल की जनसंख्या करीब 9 करोड़ से अधिक है लेकिन जिस अनुपात से जनसंख्या बढ़ी उस हिसाब से संसाधन,

Advertisement

रोजगार, सामाजिक विकास, समान अवसर और शासन का विकेंद्रीकरण नहीं हुआ जो कि होना चाहिए था इसलिए पूर्वांचल निवासियों के आशाओं के निमित्त पूर्वांचल प्रदेश का गठन कर भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व राजनीतिक संरक्षण प्रदान किया जाए।                                            

Advertisement

राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने कहा कि    पूर्वांचल के 28 जिले अति पिछड़े हुए है। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दिल्ली,मुम्बई, चेन्नई और गुजरात की शरण लेनी पड़  रही  हैं इसके बाद भी पूर्वांचल उपेक्षा का शिकार है।

Advertisement

पलायन तभी रुकेगा जब अलग पूर्वाचल राज्य होगा, इसलिए  पूर्वांचल को पृथक राज्य का दर्जा मिला चाहिए।  बैठक में कामता प्रसाद यादव, बीपी सिंह, काकू सिंह,रमेश चंद्र सिंह,मोइनुदिन शेख, सुधीर कुमार, नवीन पांडेय, संतोष चतुर्वेदी,श्याम शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल SP के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चला कर किया 527 वाहनो का चालान व 7 वाहन सीज

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने 527 वाहनो का अभियान चला कर किया चालान

पुलिस ने सात वाहन को किया सीज

एडिशनल एसपी के नेतृत्व में बीते 24 घंटे में हुई कार्रवाई

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित विभित्र सर्कल प्वाइंटों पर बीते 24 घंटे में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के नेतृत्व में 527 वाहनों का ई चलान व 7 वाहन किए गए चीज ।

एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के क्रम में बीते 24 घंटे में यातायात व्यवस्था को लेकर वाहन चेकिंग अभियान की गई जिसमें बिना नंबर प्लेट के वाहन बिना हेलमेट चला रहे, बाइक तीन सवारी बिना सीट बेल्ट फोर व्हीलर ब्लैक फिल्म वाहन के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 527 वाहनों का ई चालान किया गया। वही सात वाहनों को चीज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, महिला थाना निरीक्षक सविता सरोज, एएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला, काशीराम चौकी इंचार्ज बृजेश दुबे, नई बाजार चौकी प्रभारी संतोष सिंह साहित्य अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोशल आडिट टीम के सदस्यों के इंट्री कांन्फ्रेंस बैठक का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पार्दर्शिता के साथ हो सोशल आडिट
  • कार्यों का हो स्थलीय सत्यापन



बभनी, सोनभद्र। सोशल आडिट टीम के सदस्यों का इंट्री कांन्फ्रेंस बैठक शनिवार को ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुआ।
विकास खण्ड बभनी के ब्लाक सभागार में सोशल आडिट टीम के सदस्यों का डाटा इंट्री कांन्फ्रेंस की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला क्वआर्डिनेटर राजेन्द्र प्रसाद ने किया। बैठक में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, सहित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान

Advertisement

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी गई। जिला क्वार्डिन्टेर ने कहा कि सोशल आडिट में कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यस्थल पर बोर्ड लगा हो। ग्राम पंचायत के एम आई एस की पड़ताल करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि निदेशालयका निर्देश है कि सोशल आडिट कार्य पार्दर्शिता सहभागिता एवं जवाब देही के साथ किया जाए। सोशल आडिट कार्य के लिए टीम को रवाना भी किया गया।

Advertisement

शनिवार से विकास खण्ड के विभिन्न गांवों में सोशल आडिट प्रारम्भ किया गया। तीन दिन भ्रमण के बाद चौथे दिन सार्वजनिक स्थान पर आडिट कार्य सम्पन्न किया जायेगा। सोशल आडिट 19 अप्रैल 11 जून तक सम्पन्न होगा।

Advertisment

बैठक में ब्लाक क्लार्डिनेटर रीता देवी एवं आषुतोष कुमार पाण्डेय, बी आर पी अशोक दूबे, रामजनम एवं रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी, सोशल आडिट के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर DM व SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • भूमि विवाद का निस्तारण पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बना कर किया जायः जिलाधिकारी

सोनभद्र। भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पुलिस विभाग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बना कर निस्तारण किया जाय। वही सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 22 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 01 विधवा पेंशन के लाभार्थियों के फार्म पर ई-केवाईसी कराया गया और दो वृद्धा पेंशन तथा सात लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कराया गया।

Advertisement

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले के तहसील राबर्ट्सगंज में अप्रैल महीने के तीसरे शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस ” का आयोजन जिलाधिकारी बीएन  सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले भूमि व पुलिस विभाग से सम्बन्धी मामले प्राप्त हुए।

Advertisement


उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर ससमय गुणवत्त पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के टीम द्वारा मौके पर जाकर किया जाये।

Advertisement

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का सभी अधिकारी प्रतिदिन अनुश्रवण करें और निर्धारित समय के अन्तर्गत ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें, शिकायत के निस्तारण से सम्बन्धित फोटोग्राफ भी संलग्न करें।

Advertisment

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी की नई पहल पर लगाये गये विभिन्न विभागों के पंजीकरण कैम्पों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया, इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कैम्प लगाये गये थे।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने से सम्बन्धित जो भी प्राप्त हुए हैं, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कैम्पों का आम जनमानस के के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। सम्पूर्ण समाधान दिवस राब‌र्ट्सगंज में आयुष्मान कार्ड के 22 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 01 विधवा पेंशन के लाभार्थियों के फार्म पर ई-केवाईसी कराया गया गया, 02 वृद्धा पेंशन बनाया गया, तथा 7 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कराया गया।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार राबर्ट्सगंज आदि ने 110 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 13 मामलें निस्तारित किये गये, 02 टीम क्षेत्र में भेजकर टीम द्वारा 02 प्रकरणों का निस्तारण कराया, इस प्रकार आज तहसील दिवस में कुल 15 प्रकरण निस्तारण किया गया, बाकी 95 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार की अध्यक्षता में सम्पत्र हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement

इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार सुशील कुमार आदि ने 49 शिकायतों को सुनते हुए, मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 44 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पत्र हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 22 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 21 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के 11 छात्रो का हुआ बहुराष्ट्रीय कंपनी HCL में चयन

HIGHLIGHTS

  • राजकीय इंजीनियरिंग कालेज मे 11 छात्रो का हुआ चयन

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में शनिवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी HCL Collabera द्वारा कुल 11 छात्रों का चयन किया गया। यह चयन संस्थान की शिक्षा गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है।

Advertisement

इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया जिसमे अमित कुमार, आयुष मिश्रा, प्रियंशु कुशवाहा, रिया पांडेय, सौम्या राज, इशिता शुक्ला, शिवांगी शांडिल्य, श्रुति चतुर्वेदी, खुशी श्रीवास्तव, बृजेश यादव, अतिरेक श्रीवास्तव का चयन हुआ।

Advertisement



इस ड्राइव का सफल संचालन प्लेसमेंट समन्वयकों डॉ. अरविंद कुमार तिवारी एवं डॉ. भावना अरोरा के मार्गदर्शन में किया गया। चयन प्रक्रिया में तकनीकी साक्षात्कार और एचआर इंटरव्यू जैसे चरण शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर जी. एस. तोमर ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारा संस्थान छात्रों को सिर्फ तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यावसायिक दुनिया के लिए तैयार करने का वातावरण भी प्रदान करता है। यह सफलता उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

संस्थान में इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में और भी सफल प्लेसमेंट की उम्मीद की जा रही है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अवर अभियन्ता के निलंबन को लेकर जूनियर इंजीनियर संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जूनियर इंजीनियर संगठन का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
  • अवर अभियन्ता के निलंबन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
  • अधिशाषी अभियंता पर भी लगाया उत्पीड़न करने का आरोप


सोनभद्र। जनपद में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के समस्त अवर अभियंता गण व प्रोन्त्रत सहायक अभियंता गण, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दुबेपुर पर तैनात अवर अभियंता रत्नेश कुमार भारती को कार्यालय अधीक्षण अभियंता द्वारा गलत तरीके से निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

उक्त निलंबन के विरोध में जनपद के समस्त अवर अभियंता व प्रोत्रत सहायक अभियंता आज अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्य बहिष्कार किया। इस विरोध सभा कि अध्यक्षता ई. राजेंद्र प्रसाद व सचिव ई. महेश कुमार द्वारा किया गया।वही अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इस गलत तरीके से अवर अभियंता को निलंबित करने से अवर अभियंता अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहा है। उक्त निलंबन से संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है और साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा तब तक संगठन के समस्त सदस्य गण अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सम्मुख उपस्थित रहकर कार्य से विरत रहेंगे और वक्ताओं के द्वारा यह भी बताया गया कि अधिशासी अभियंता रॉबर्ट्सगंज द्वारा संगठन के सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

उक्त सभा में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा के समस्त सदस्य गण एवं पदाधिकारी गण इंजीनियर चंदन गुप्ता इंजीनियर सतीश यादव इंजीनियर विनोद कुमार इंजीनियर अतुल दुबे इंजीनियर रामलाल इंजीनियर तेजू राम गौतम इंजीनियर अनिल सिंह इंजीनियर कमलेश कुमार बिंद इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद बिंद इंजीनियर वीरेंद्र कुमार इंजीनियर राजेश कुमार इंजीनियर बाबू नंदन इंजीनियर संत कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Advertisement

वही अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इस गलत तरीके से अवर अभियंता को निलंबित करने से अवर अभियंता अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहा है। उक्त निलंबन से संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है और साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा

Advertisment
Advertisement

तब तक संगठन के समस्त सदस्य गण अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सम्मुख उपस्थित रहकर कार्य से विरत रहेंगे और वक्ताओं के द्वारा यह भी बताया गया कि अधिशासी अभियंता रॉबर्ट्सगंज द्वारा संगठन के सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

Advertisement

उक्त सभा में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा के समस्त सदस्य गण एवं पदाधिकारी गण इंजीनियर चंदन गुप्ता, इंजीनियर सतीश यादव, इंजीनियर विनोद कुमार, इंजीनियर अतुल दुबे, इंजीनियर रामलाल, इंजीनियर तेजू राम गौतम, इंजीनियर अनिल सिंह, इंजीनियर कमलेश कुमार बिंद, इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद बिंद, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार, इंजीनियर बाबू नंदन, इंजीनियर संत कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता पर जान लेवा पिटाई के आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित करें मुख्यमंत्री- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता पर जान लेवा पिटाई के आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित करें मुख्यमंत्री–राकेश शरण मिश्र
  • नैनी के अधिवक्ता आदर्शन मिश्र को  पीटने वाले चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग
  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
  • अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने हेतु पुनः की माँग
Advertisement



सोंनभद्र। दो दिन पूर्व प्रयागराज जनपद के
औद्योगिक क्षेत्र नैनी में अधिवक्ता आदर्शन  मिश्र को चौकी इंचार्ज संजीव कुमार द्वारा बुरी तरह पीटने की घटना की जानकारी होते ही जनपद प्रयागराज सहित प्रदेश के अधिवक्ता संघों एवम अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है।

Advertisment

पुलिस द्वारा बेवजह अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जान लेवा पिटाई की घटना की जानकारी होते ही संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ एवम प्रदेश के उच्च पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल दोषी पुलिस अधिकारी पर कठोर से कठोर कारवाई करने हुए निलंबन की मांग की है।

Advertisement


सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर थाने में अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जानलेवा पिटाई करने वाले आरोपी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कारवाई की माँग की है।

Advertisement

उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और अधिवक्ताओं पर आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ना तो प्रदेश सरकार और ना ही उत्तर प्रदेश की पुलिस के पास कोई कार्य योजना है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों के  विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही गंभीर रुप से घायल  अधिवक्ता संजीव कुमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है। इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों के  विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही गंभीर रुप से घायल  अधिवक्ता संजीव कुमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है।

इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्मित इंटरलाकिंग का किया लोकार्पण

HIGHLIGHTS

  • ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्मित इंटरलाकिंग का किया लोकार्पण

:
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठीगांव में नवनिर्मित इंटरलाकिंग का शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने लोकार्पण किया, ग्राम पंचायत में मेन रोड से तपेश्वर तिवारी के घर तक करीब चार लाख रुपये की लागत से 60 मीटर लम्बा इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है,

Advertisement

ब्लॉक प्रमुख ने कहा की इंटरलाकिंग का निर्माण होने से लोगों को आवगमन में करने में सहूलियत होगी, लोकार्पण के अवसर पर ग्राम प्रधान नीलम तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए वह निरंतर प्रयास कर रही हैं, इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, हरिप्रसाद चौबे, अनिल, अभिषेक, विकास, चिंतामणि तिवारी, नागेश्वर आदि उपस्थित रहे,

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

12 साल बाद भी छात्राओं को कालेज शिक्षा की सुविधा नहीं

HIGHLIGHTS

  • बारह वर्ष बाद भी छात्राओं को कालेज शिक्षा की सुविधा नहीं
  • उच्च शिक्षा के लिए भटक रही छात्राएं



बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के पोखरा ग्राम पंचायत में तीन मंजिला राजकीय डिग्री कालेज बारह वर्ष बाद भी खुलने की बाट जोह रहा है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा भवन का लोकार्पण दो वर्ष पहले कर दिया गया। बावजूद निर्माण एजेंसी और विभाग की लापरवाही के कारण आज तक भवन शिक्षा विभाग को हैण्ड ओवर नहीं किया गया।

Advertisement

जबकि शासन स्तर से विद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति भी कर दी गई। अब ग्रामीण और छात्र विद्यालय खुलने की बाट जोह रहे हैं। विकास खण्ड बभनी से पचास किलोमीटर दूर दुद्धी में राजकीय डिग्री कालेज है। बभनी के पोखरा में बने डिग्री कालेज माडल डिग्री कालेज के रूप में बनाया गया है जिसमें गणित विज्ञान सभी विषयों की पढ़ाई होंगी। डिग्री कालेज के प्रारम्भ होने से खास तौर पर छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।

Advertisment

और दूरी के कारण घर बैठ रही छात्राएं भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाएगी। विगत कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी ने विद्यालय दौरा कर भवन को हैण्ड ओवर करने का निर्देश दिया था। विद्यालय में प्राचार्य की तैनाती भी कर दी गई है प्राचार्य डा रामसेवक यादव ने बताया कि कर्मचारियों के अभाव में विद्यालय संचालन नहीं हो पा रहा। आगे शासन के निर्देश का इन्तजार है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें