रामगढ़ में 23 अप्रैल को भिखारी बाबा कराएंगे 18 निर्धन कन्याओं की शादी

HIGHLIGHTS

  • अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट व प्रयागराज से आएंगे संत महात्मा, मिलेगा आशीर्वाद
  • समाजसेवा करने वाली 51 महिलाओं को डीएम-एसपी करेंगे सम्मानित
  • नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ की होगी पूर्णाहुति
  • चलेगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु करेंगे प्रसाद ग्रहण
  • बेटियों के लिए सिलाई मशीन, अटैची, कलश, कंबल, पायल, गदा आदि सामान दान दाताओं ने उपलब्ध कराया
  • रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर होगा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की जहां 23 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी, वहीं 18 निर्धन कन्याओं की शादी भी  कराई जाएगी। जिसमें अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट एवं प्रयागराज से आए महंत एवं संत भी विवाह के साक्षी बनेंगे। जबकि डीएम-एसपी व शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से 51 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। विशाल भंडारा चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Advertisement


कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 18 निर्धन कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आचार्यगण राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी, गिरीश पाठक, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 18 निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई जाएगी।

Advertisement


उन्होंने यह भी बताया कि वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज, प्रयागराज बाघम्बरी गद्दी के महंत बलबीर गिरी जी महाराज, वाराणसी सतुआ बाबा आश्रम के महंत संतोष दास जी महाराज, अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी के महंत शंकर पूरी जी महाराज व चित्रकूट रामघाट के महंत रामनरेश दास जी महाराज भी आएंगे।

Advertisement

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम बीएन सिंह,विशिष्ट अतिथि एसपी एके मीणा व शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक द्वारा समाजसेवा कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। एमएलसी विनीत सिंह, मैट अनपरा एजेंसी लिमिटेड के प्रबंधक संदीप सिंह व मैनेजर एसके द्विवेदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement


उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी बीजपुर की ओर से निर्धन कन्याओं के लिए 101 सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें महाकुंभ प्रयागराज में 83 कन्याओं की शादी संपन्न हुई थी उन कन्याओं को भी सिलाई मशीन दी जाएगी। लैंको पावर प्लांट की ओर से ड्रम सेट बर्तन, छात्र शक्ति के उमाशंकर सिंह की ओर से बेटियों को अटैची,

Advertisement

वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह (जेबी सिंह उर्फ राय साहब) द्वारा बेटियों के लिए कलश, समाजसेवी जय प्रकाश केशरी द्वारा बेटियों को पायल, हरीश अग्रवाल द्वारा बेटियों को कंबल, अनिल सिंह  द्वारा गदा, अतुल पांडेय द्वारा दान उपलब्ध करा दिया गया है।

Advertisement


संत रामनिवास शुक्ल, आचार्य रेवती तिवारी, संरक्षक राजेश कुमार पाठक, ताड़केश्वर केशरी ओबरा, सालिक राम साहू, संरक्षिका सुशीला पाठक, महामंत्री चिंता मौर्य , संरक्षिका विमला देवी, अध्यक्ष किरन मोदनवाल, साध्वी कृष्णावती, संगीता, दीनदयाल केसरी,

Advertisment

मनोज केसरी, अजय कुमार सिंह, परमानंद, श्री राम, गुप्तेश्वर, शिवकुमार केशरी, राममूरत गुप्ता, भरत सिंह कुशवाहा, शिवशंकर आदि लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। भिखारी बाबा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बच्चों ने कबड्डी और योग प्रतियोगिता में बाजी मारी

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र  बच्चों ने कबड्डी और योग प्रतियोगिता में बाजी मारी

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। ने बाजी मारी दिनांक 18 और 19 अप्रैल 2025 को हुए प्रतियोगिता में कबड्डी और योग प्रोग्राम का आयोजन किया गया था | जिसमें डीएवी स्कूल चुर्क रावटसगंज सोनभद्र द्वारा बच्चों ने कबड्डी और योग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |

Advertisment

खेल प्रतियोगिता में बहुत से स्कूल के बच्चों ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट शक्ति नगर , प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल रावटसगंज सोनभद्र, डीएवी स्कूल तुर्क रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के  स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया | जिसमें प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने द्वितीय स्थान और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शक्ति नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement


इस खेल प्रतियोगिता को कुशल प्रतियोगिता के लिए कानपुर और फतेहपुर से निर्णायक समिति को बुलाया गया था निर्णायक समिति में फतेहपुर द्वारा पंकज तिवारी और कानपुर से आए विक्रांत ने योग प्रतियोगिता के निर्णायक का कार्य संपन्न किया |

Advertisement

इस अवसर पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शक्ति नगर से आए कोच अशोक कुमार सिंह और डीएवी स्कूल चुर्क रावटसगंज सोनभद्र से कोच मनोरंजन भी शामिल हुए |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

A.S.P. द्वारा की गई संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • ASP द्वारा की गई संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा बढ़ौली चौराहा पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस के साथ वाहन चेकिंग अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चकिंग की गयी

Advertisement

तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से चलने हेतु हिदायत दी गयी तथा इस सम्बंध में लोगों को जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । इस क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना ड्राईविंग लाईसेंस, हेलमेट व नम्बर प्लेट सही न पाये जाने/सही तरीके से न लगाये जाने आदि प्रकरणों में चालान किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संगीता हत्याकांड मामले में दोषी पति को हुई 7 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी पति को 7 वर्ष का कठोर कारावास
  • 11  हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व हुए संगीता देवी हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व हुए संगीता देवी हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति संतलाल को 7 वर्ष का कठोर कारावास व 11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisment


अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका संगीता देवी के पिता श्री किशुन पुत्र स्वर्गीय कैलाश बैगा निवासी बहेराडोल , थाना हाथीनाला, जिला सोनभद्र ने 17 नवंबर 2018 को म्योरपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी संगीता देवी की शादी  करीब 14 वर्ष पूर्व संतलाल पुत्र सोमारू  निवासी ग्राम चैरी , थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र के साथ किया था। बेटी संगीता देवी को उसका पति संतलाल  आए दिन प्रताड़ित करता रहता था।

Advertisement

जिसकी वजह से कई बार ग्राम प्रधान व सम्भ्रांत लोगों की मौजूदगी में सुलह समझौता भी कराया गया, लेकिन  दामाद में कोई बदलाव नहीं आया। 16 नवंबर 2018 को बेलन से मारकर बेटी संगीता देवी की हत्या कर दिया। इसकी जानकारी उसे देर में दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement


मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने,  गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति संतलाल को 7 वर्ष की कठोर कैद व 11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा, 11511 रुद्राक्ष से कराया गया रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • 11511 रुद्राक्ष से कराया गया रुद्राभिषेक
  • विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा
  • शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में सोमवार को सातवें दिन 11511 रुद्राक्ष से रुद्राभिषेक कराया गया। इसके अलावा जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विराट रूद्र महायज्ञ के सातवें दिन 11511 रुद्राक्ष से रुद्राभिषेक कराया गया। जिसमें 10900 पंचमुखी रुद्राक्ष और 611 दोमुखी रुद्राक्ष शामिल रहा। जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई।

Advertisement

जिससे पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया।
यज्ञाचार्य राजेश तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य गिरीश पाठक के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ  का कार्यक्रम सातवें दिन संपन्न कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisment

नागालैंड से आए संत शिरोमणि वीरा लाल जी व कथा व्यास पंडित राजेश तिवारी के जरिए सुनाई गई कथा का भी श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।
विराट रुद्र महायज्ञ के यजमान राजेश कुमार पाठक व उनकी धर्मपत्नी शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक के साथ ही भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, खुशबू मौर्या,

Advertisement

शकुंतला चौबे, सविता चौबे, नयना मिश्रा, उर्मिला, किरन मोदनवाल, राजकुमार गुप्ता,सुशीला, रीता देवी, करुणा सिंह,सत्या मौर्या, कलावती चौबे,कृष्णावती, विमला देवी, हीरा सिंह, कालो देवी, इन्द्रपति पांडेय, ईश्वर पटेल, शुभराम, मुन्ना बाबा, अभय आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दस दिवसीय ‘‘जनजातीय नृत्य कार्यशाला’’ का हुआ भव्य उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • दस दिवसीय ‘‘जनजातीय नृत्य कार्यशाला’’ का हुआ भव्य उद्घाटन

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)


वाराणसी। सोमवार को दस दिवसीय ‘‘जनजातीय नृत्य कार्यशाला’’ उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति कला संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान का उद्घाटन मुख्य अतिथि महेन्द्र प्रसाद वरिष्ठ समाज सेवी वाराणसी, विशिष्ठ अतिथि-बुधिराम गोंड, बाबू लाल पटेल आदि द्वारा आदिवासी महानायक बिरसा मुण्डा जी के मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दस दिवसीय जनजातीय नृत्य कार्यशाला में जनजातीय समाज की विलुप्त होती गोंडी नृत्य, कर्मा एवं शैला नृत्य को गहनता पूर्वक सिखाया जा रहा है। जिसे आप सभी सीख कर आदिवासी संस्कृति को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगी। वर्तमान में जनजातीय समाज की अनेक संस्कृति विलोपन के कगार पर है जिसे उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, सस्कृति विभाग, लखनऊ के प्रयास से जीवन्त करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके धन्यवाद करता हूॅ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यशाला के संचालन को सराहना किया। कार्यशाल के प्रशिक्षक विनोद कुमार गोंड एवं सहायक दिलीप ने प्रतिभागियों को प्रथम दिन में जनजातीय नृत्य को कब, कैसे और किस पर्व एवं त्योहार पर किया जाता है, जिसे सहजता पूर्वक प्रतिभागियों को बताया। 
कार्यशाला में बृजभान मरावी सचिव/प्रबंधक-जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी ने कहा कि दस दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से जनपद की दुर्लभ गोंडी जनजातीय नृत्य-गीत की बारिकियों को रोचात्मक बनाकर मंच पर कैसे प्रस्तुत किया जाए इस तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा। और नये उम्र के बच्चों को सिखाया जाएगा। कार्यशाला में प्रियका गोंड, विजयलक्ष्मी गोंड, आॅचल गोंड, बलिराम, प्रितम गोंड, रंजीत गोंड आदि ने प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



	

एडिशनल SP ने विवेचना रजिस्टर व बीट बुक का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा पुलिस लाईन चुर्क में स्थित सभागार कक्ष में विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट आरक्षियों के बीट बुक का किया गया निरीक्षण

  सोनभद्र। सोमवार को पुलिस लाईन चुर्क,  स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा जनपद के समस्त विवोचको के विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद के समस्त बीट कर्मियों के बीट बुक का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

उक्त निरीक्षण के दौरान बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थों/छेड़खानी/महिला उत्पीड़न में लिप्त अपराधियों व मनचलों/शोहदों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

साथ ही बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुये ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा बीट कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रकाश में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें


सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
  

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

BJP जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विषयक विचार गोष्ठी हुआ सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • BJP जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विषयक विचार गोष्ठी हुआ सम्पन्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विचार गोष्ठी सम्पन्न हुयी। गोष्ठी मे बतौर मुख्यअतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया व विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर हलवासिया मौजूद रहे।

Advertisement

गोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि रामचंद्र कनौजिया ने कहा बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जीवन समतामूलक समाज के निर्माण के लिए समर्पित था

Advertisement

बंचितो दलितो और कोटि कोटि मानवों को अधिकार दिलाना उनका संकल्प था वे सामान्य मनुष्य नही बल्कि एक महामानव थे बाबा साहब का मिशन देश का मिशन है वह व्यक्ति का मिशन नही है भारत की मजबूती का मिशन है एकता और अखण्डता का मिशन है भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाने का मिशन है,

Advertisment

बाबा साहब के संकल्पों को पूर्ण करने हेतु भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिसमें प्रधानमंत्री जी के पहल पर देश के करोड़ो वंचितों के आत्मबोध, सशक्तिकरण और उनके सम्मान हेतु भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी से जुडे़ पांच स्थानो का पंचतीर्थ के रुप में विकसित किया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश के महू में बाबा साहब की जन्मभूमि, लंदन में डॉ0 अंबेडकर मेमोरियल बाबा साहब की शिक्षा भूमि,

Advertisement

नागपुर महाराष्ट्र बाबा साहब की दिक्षा भूमि, मुंबई महाराष्ट्र बाबा साहब की चैत्य भूमि, दिल्ली बाबा साहब की महापरिनिर्वाण भूमि को पंचतीर्थ के रुप में आज दुनिया में जाना जा रहा है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी लखनऊ में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण जिसमें बाबा साहब की 25 फिट उंची प्रतिमा, पुस्तकालय, शोध केन्द्र,

Advertisement

अत्याधुनिक प्रेक्षागृह एवं संग्रहालय की स्थापना श्रमिकों एवं वंचितों के बच्चों की उत्तम शिक्षा हेतु सभी 18 मण्डल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालय का संचालन डॉ0 भीमराव अंबेडकर छात्रावास योजना अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा मे सहायता के लिए छात्रावासों का पुननिर्माण और नवनिर्माण प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया।

Advertisement

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुधीर हलवासिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी जी की सरकार ने बाबा साहब के विचारों की प्रेरणा से लगातार काम कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने ऐसी कई योजनाएं शुरु की है जिनका मूल उद्देश्य अनुसूचित वर्ग का कल्याण है ताकि परंपरागत रुप से पिछड़े हुए इस वर्ग के लोग सबल बन सके उनके आत्म सम्मान मे वृद्धि हो और वे समाज और देश की प्रगति में बराबर के साझेदार बन सके।

Advertisement

बाबा साहब ने धारा 370 का उस समय पुरजोर विरोध किया था और उन्होने यह भी कहा था कि जब देश मे भ्रष्टाचार चरम पर हो जाये तो देश की करंसी को भी समय समय पर बदलते रहना चाहिए। आज उन्ही के विचारों को मोदी जी ने पूर्ण करके दिखाया है।

Advertisement

गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि बाबा साहब के पाथेय जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब के नाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है, विगत 70 सालों से देश में कांग्रेस की सरकार रही परन्तु बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान नही दे सकी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

Advertisement

गोष्ठी को संबाधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के विजन को भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प के रुप मे लेकर काम कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रेरणा से स्वदेशी रुप से विकसित नये भुगतान एप्प (भीम एप्प) भारत इंटरफेस फॉर मनी का नाम भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ0

Advertisement

भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर रखा गया इस एप्प के माध्यम से सबसे गरीब व वंचित वर्ग के लोगो के व्यवसाय को प्रौद्योगिकी के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है इसी तरह से डबल इंजन की सरकार द्वारा अनेको योजनाएं अनुसूचित समाज एवं गरीबों के लिए समर्पित है।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया साथ ही विचार गोष्ठी में आये हुए सभी प्रबुद्ध लोगो का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

गोष्ठी में मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, पूर्व सांसद रामशकल जी, नरेन्द्र कुशवाहा, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, नागेश्वर गोंड, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, सुषमा गोंड, ज्योति खरवार, कैलास बैसवार, पन्नालाल पासवान, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आलोक सिंह, बीएन गुप्ता, कुसुम शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खसरा रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने EO को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • खसरा रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने EO को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में खसरा रजिस्टर के प्रकाशन व फुटपाथ व्यवसायियों के लिए नगर में चयनित स्थानो पर स्थान आवंटित करने के सम्बन्ध में ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौंपा गया।

Advertisment

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर की सबसे बड़ी समस्या खसरा रजिस्टर की है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल विगत कई वर्षो से खसरा रजिस्टर बनाये जाने के लिए संघर्ष कर रहा है जिसके परिणाम स्वरूप खसरा रजिस्टर बनाये जाने के लिए तत्कालीन कलेक्टर एस राजलिगंम साहब ने सर्वे का आदेश दिया सर्वे पूरा हुआ जो लगभग 3 वर्ष से प्रकाशन का इन्तजार कर रहा है।

Advertisement

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सदीप सिंह चन्देल ने कहा कि जिला प्रशासन से सम्पर्क करने पर पता चला कि खसरा रजिस्टर प्रकाशन के लिए नगर पालिका परिषद सोनभद्र को दिया गया है जिलाध्यक्ष युवा रमेश जायसवाल नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल ने कहा कि जनहित में खसरा रजिस्टर का प्रकाशन अविलम्ब किया जाए।

Advertisement

जिला महामंत्री राजेश बंसल व जिला कोषाध्यक्ष अजित जायसवाल ने कहा कि व्यापारी की समस्या जनहित को प्राथमिकता दी जाय। फुटपाथ व्यसाईओ के अध्यक्ष रामचन्द्र सोनकर ने कहा कि फुटपाथ व्यसाईओ को टिन शेड बनाकर स्थान दिया जाय जिसका किराया देने के लिए हम सभी तैयार है

Advertisement

बिना स्थान के हमे न हटाया जाए हम सभी फुटपाथ व्यसाई हर सहयोग को तैयार हैं। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, नगर संगठन मंत्री, अभिषेक केशरी, नगर उपाध्यक्ष अशू अग्रहरी, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें