HIGHLIGHTS
- DM बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को कुड़ारी देवी धाम पहुंचकर माथा टेका, मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, सीडीओ, एडीएम नमामि गंगे, एसडीएम ओबरा व घोरावल, डीपीआरओ मौजूद रहे

सोनभद्र। जनपद के आखिरी छोर और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कुडारी देवी धाम में शुक्रवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सीडीओ जागृति अवस्थी आईएएस ने पहुंच कर पूजा अर्चना करते हुए माथा टेका और देश और जनपद की उन्नति व सलामती की प्रार्थना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी लिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सुदूर क्षेत्र के कुडारी गांव में स्थित कुडारी देवी धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर, मंदिर परिसर की स्थिति का जायजा भी लिये।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मंदिर परिसर में देख लोग पुजारी के साथ ही उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा भी मंदिर में पूजा-अर्चना किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।



























