भाजपा की सरकार वंचितों को बरियता देती है- डॉ. धर्मवीर तिवारी
सोनभद्र। बाबा साहब के विचारों के प्रति संकल्पित होकर भारतीय जनता पार्टी निरंतर समाज को सर्व समावेशी तरीके से विकास कर रही है भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 18 वार्ड नंबर 8 में संपर्क करके भाजपा सरकार की उपलब्धियां और महापुरुषों के सम्मान में किए गए कार्यों के प्रति विस्तार पूर्वक बताया।
Advertisment
डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों से संकल्पित होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के लिए शुल्क कोचिंग की व्यवस्था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत गरीब कन्याओं का विवाह विश्वकर्मा समाज को सम्मान महापुरुषों के नाम परियोजनाएं आदिवासी समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत होकर लगातार डबल इंजन की सरकार समाज का सर्व समावेशी विकास कर रही है
Advertisement
आज के इस युग में बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है जहां बाबा साहब के विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों के साथ मेल खाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो ऐसा संकल्प लेकर भाजपा की सरकार काम कर रही है संपर्क में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल राहुल शर्मा अशोक शर्मा शंभू लाल श्रीवास्तव रमेश सोनकर हीरावती सोनकर बबलू कुमार सनी कुमार भारती अनुप भारती आदि लोग साथ रहे!
गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता के तहत पुलिस ने 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में
Advertisement
रविवार को थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-63/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र गोपाल केशरी निवासी पवनीकलां, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र 39 वर्ष को नगवा ब्लाक तिराहा के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Advertisment
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1.संदीप कुमार पुत्र गोपाल केशरी निवासी पवनीकलां, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र 39 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 दीनानाथ सिंह, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र । 2.का0 दीपक खरवार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र । 3.का0 नीरज यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं/
Advertisement
बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे।
Advertisement
मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं
Advertisement
जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
Advertisment
साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पन्नूगंज पर सुनी गयी जनता की समस्याएं
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश
सोनभद्र। शनिवारको जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना पन्नूगंज पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष हिन्दुओं को उद्योग व्यापार मण्डल ने दी श्रद्धांजलि
सोनभद्र। पहलगाम (कश्मीर) में निर्दोष नागरिको के नरसंहार के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र ने बढौली चौक पर श्रद्धांजलि सभा कर सभी हताहतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Advertisement
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने इस सामूहिक आतंकवादी हमले की घोर निन्दा करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है
Advertisement
पूरे देश में गुस्सा है कोई भी सभ्य समाज इसको बर्दाश्त नही करेगा पूरा व्यापारी समाज सरकार के साथ है जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदीप सिंह चन्देल ने कहा कि निर्दोष नागरिको पर आतंकी हमले बरदाश्त नही है इस संकट की धड़ी में पूरा व्यापारी समाज पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना गहन दुखः प्रकट करता है
Advertisement
जिला महामंत्री राजेश बंसल ने धर्म पूछकर की गई धटना की धोर निन्दा की युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने भारत सरकार इस धटना में शामिल एक एक व्यक्ति पर ऐसी कार्यवाही हो जो नजीर बने की।
Advertisement
नगर अध्यक्ष आनन्द प्रताप जायसवाल व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी ने इस अमानवी घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुये मांग की कि ऐसी कार्यवाही हो कि इनकी सात पुश्ते भी काप उठे। श्रद्धांजलि में सभी पदाधिकारी व्यापारियों ने इस संकट की घड़ी में राष्ट्र के साथ खड़े होने का संकल्प दोहराया
Advertisement
इस दौरान जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह नीटू, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, रितु अग्रहरी अध्यक्ष महिला विग, दिनेश गुप्ता फल सब्जी मण्डी, अध्यक्ष श्याम बाबू नगर कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरी, आई टी सेल, अध्यक्ष अजय केशरी, नगर उपाध्यक्ष अशू अग्रहरी, नगर उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, विजय पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद स्तरीय मलेरिया संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
सोनभद्र। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मलेरिया के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए लोगों को आगाह किया और बताया कि मलेरिया एक घातक रोग है जिसका वाहक मादा एनाफिलिज मच्छर है। उन्होंने सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2007 में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में घोषित किया।
Advertisement
सोनभद्र में वर्ष 2017 में 80655 जांचों में 6034 मलेरिया रोगी चिन्हित हुए थे, जबकि वर्ष 2024 में 219203 जांचों में मात्र 270 मलेरिया रोगी चिन्हित हुए। यह कमी चिकित्सा विभाग द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों के कारण संभव हो सका है। आयोजित कार्यशाला में मलेरिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया की मलेरिया का वाहक मादा एनाफिलिज अति संवेदनशील और एडाप्टेशन में माहिर है।
Advertisement
मलेरिया एक सूक्ष्म परजीवी प्लाजमोडियम के द्वारा होता है, जिनमें से पीएफ ज्यादा घातक है। इस मौके पर कीटनाशक निर्माता कंपनी ईएनबीयू के जोनल मैनेजर पुनीत कुमार ने कोल्ड फागिंग के लिए उपयुक्त कीटनाशक की जानकारी दी। अखिलेश ने संबंधित उपकरण का प्रदर्शन किया और विशंभरनाथ ने
Advertisment
एंटीलार्वा और आईआरएस के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमें चिकित्सा विभाग, परियोजना, नगर पंचायत/नगर पालिका, आईडीएसपी, डब्लूएचओ, लॉयन्स क्लब, रेडक्रास और एम्बेड शामिल थे।
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 051/2025 धारा 261, 262 भारतीय न्याय संहिता 2023 से सम्बन्धित, विगत 04 माह से दुष्कर्म की घटना में न्यायिक अभिरक्षा से फरार चल रहे वाँछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
सोनभद्र। दुष्कर्म के आरोपी को दिनांक 10.01.2025 को जेल पुलिस कर्मियों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहाँ पर उसका उपचार चल रहा था । उपचार के दौरान दिनांक 11.01.2025 को बन्दी जेल वार्डन के अभिरक्षा से शौचालय जाने के बहाने खिड़की के रास्ते चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
बतादें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2024, धारा- 87, 142, 351(3), 352, 115(2), 64(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 में दिनांक 27.11.2024 से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सोनभद्र में निरुद्ध अभियुक्त पंकज कुमार रौशन पुत्र स्व0 अवधेश चौधरी निवासी वार्ड नं0- 04 मजुराहा गर्वमेन्ट मिडिल स्कूल के पास थाना रघुनाथपुर जनपद पूर्वी चम्पारन (बिहार) मूल पता ग्राम सकरी बाजार थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान बिहार,
Advertisement
हाल पता- किलविल थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 31 वर्ष को दिनांक 10.01.2025 को जेल पुलिस कर्मियों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र लाया गया था । जहाँ पर उसका उपचार चल रहा था । उपचार के दौरान दिनांक 11.01.2025 को बन्दी जेल वार्डन के अभिरक्षा से शौचालय जाने के बहाने खिड़की के रास्ते चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0- 051/2025 धारा 261, 262 भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक रावर्ट्संगज जनपद सोनभद्र द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
Advertisement
अभियुक्त विगत 04 माह से फारार चल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के मूल पता जनपद सिवान व पूर्वी चम्पारण बिहार में भी पुलिस कर्मियों को भेजकर एवं अभियुक्त के अस्थाई पते ग्राम किरविल थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र में भी पता लगाकर गिरफ्तारी का लगातार प्रयास किया जा रहा था ।
Advertisement
शनिवार को अभियुक्त पंकज कुमार रौशन पुत्र स्व0 अवधेश चौधरी निवासी वार्ड नं0 04 मजुराहा गर्वमेन्ट मिडिल स्कूल के पास थाना रघुनाथपुर जनपद पूर्वी चम्पारन (बिहार) मूल पता ग्राम सकरी बाजार थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान बिहार, हाल पता- निवासी किलविल थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 31 वर्ष को थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र की पुलिस टीम द्वारा बैजू बाबा आश्रम से 100 मीटर पहले ही सुकृत से हिरासत पुलिस में लिया गया । न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः पंकज कुमार रौशन पुत्र स्व0 अवधेश चौधरी निवासी वार्ड नं0 04 मजुराहा गर्वमेन्ट मिडिल स्कूल के पास थाना रघुनाथपुर जनपद पूर्वी चम्पारन (बिहार) मूल पता ग्राम सकरी बाजार थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान बिहार, हाल पता- निवासी किलविल थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 31 वर्ष।
मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग*
Advertisement
सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181,
Advertisment
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश
सोनभद्र। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना पन्नूगंज पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
माध्यमिक विद्यालयों का समय बदला जाए- अशोक कुमार अवाक
सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि बेसिक शिक्षा विभाग के समान माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन किया जाए। प्रदेश महामन्त्री का कहना है कि वर्तमान समय में विशेषकर जब विद्यालय बंद होते हैं अर्थात अपराह्न 1:30 बजे अत्यधिक तापमान एवं लू का प्रचण्ड प्रकोप जारी है। इस स्थिति में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
Advertisment
बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले ही इसको ध्यान में रखकर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए समय बदल दिया। कई जिलों में जिलाधिकारी स्वत: संज्ञान लेकर माध्यमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किए हुए हैं। इन सभी प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए अशोक कुमार अवाक ने माॅंग की है कि प्रदेश स्तर पर माध्यमिक विद्यालयों के समय में भी 20 मई तक के लिए परिवर्तन कर दिया जाए।