अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना कोन का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण
सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
निरीक्षण के दौरान थाना कोन के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने हेतु दिए गए सख्त निर्देश
थाना कार्यालय, परिसर, शस्त्रागार, पुलिस बैरक व भोजनालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
तत् पश्चात ASP द्वारा झारखण्ड बार्डर पर संदिग्ध वाहनों की, की गयी चेकिंग
सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा सोमवार को थाना कोन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों
Advertisement
जैसे- अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने,
Advertisment
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने,
Advertisement
मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये ।
Advertisement
इसी क्रम सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह के नेतृत्व में थाना कोन पुलिस टीम के साथ कोन झारखण्ड बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें
सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।
Advertisment
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण
सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र। सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर, डॉ0 चारु द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। महोदया द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया
Advertisment
तथा थाना परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने,
Advertisement
थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने,
Advertisement
शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने हेतु, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये।
सम्भव दिवस पर जिले सभी नगर निकायों से आई कुल 30 शिकायतें
सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।
Advertisement
जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायत के दृष्टिगत धर्मशाला के पास फ्लाई ओवर के नीचे चिन्हित पार्किंग स्थल पर कुछ लोगो द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध नगर पालिका / पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अस्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए पार्किंग हेतु स्थल को सुरक्षित किया गया तथा इसी कम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4. नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क धुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 3
Advertisement
. नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 5. नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 2, नगर पंचायत अनपरा में 3, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवसर पर नगर पालिका के सदस्यगण एवं नगर पालिका कर्मचारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
उ०प्र राज्य महिला आयोग की सदस्य “गीता विश्वकर्मा” 01 मई को सर्किट हाउस में करेगी जनसुनवाई
सदस्य द्वारा अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण करेगी।
सोनभद्र। प्रभारी अधिकारी प्रो0 जनपद सोनभद्र ने अवगत कराया है कि सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ गीता विश्वकर्मा का जनपद सोनभद्र में 01 मई,2025 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि सदस्य द्वारा 01 मई, 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे महिला जनसुनवाई सर्किट हाउस चुर्क में किया जायेगा। इस दौरान सदस्य द्वारा अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया जाएगा।
इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में सोनभद्र का परचम लहराया
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। दिनांक 26 और 27 अप्रैल 2025 को हुए इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड ,सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल लाकर सोनभद्र का नाम रोशन किया।
Advertisement
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी इनडोर स्टेडियम में हुए इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में सोनभद्र की लवनया गोल्ड मेडल ( डीएवी स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र) ने अनुभव (डीएवी स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र) और अथर्व (सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र) ब्रॉन्ज मेडल लाकर नाम रोशन किया।
Advertisement
इस प्रतियोगिता में और भी देश भूटान, नेपाल, असम, उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विकास सर ,मोनिका, सी यल यादव ,शरद वर्मा ,रोशनी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया था ।
वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर बीजेपी कार्यालय पर हुआ जिला कार्यशाला का आयोजन
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने मे सहायक साबित होगा- दिलिप सिंह पटेल
सोनभद्र। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान का जिला कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
Advertisement
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने मे सहायक साबित होगा आगे कहा कि वक्फ इस्लामी कानून के अंतर्गत स्थापित एक अपरिवर्तनीय धर्मार्थ निधि है,
Advertisement
जिसे भारत में वक्फ अधिनियम, 1995 के तहत मान्यता प्राप्त और विनियमित किया जाता है। वक्फ बोर्ड और उनके द्वारा नियंत्रित सम्पत्तियाँ भारत में इस्लामिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं, क्योंकि वे अनगिनत मस्जिदों, धार्मिक और परोपकारी संस्थानों के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं।
Advertisement
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि 2018 की केंद्रीय वक्फ परिषद रिपोर्ट के अनुसार भारत में 8 लाख एकड़ से अधिक वक्फ संपत्ति है, जिसकी अनुमानित कीमत रू0 10 लाख करोड़ से अधिक है। यू०पी०ए० सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ संशोधन अधिनियम, 2013 ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों का विस्तार करके मनमाने ढंग से भूमि अधिग्रहण को सक्षम करके सम्पत्ति के अधिकारों को कमजोर कर दिया।
Advertisement
इसमें पारदर्शिता की कमी और हितधारकों की चिंताओं को नजर अंदाज करने के साथ ही बिना किसी नियम कानून के फैसले किया गया। जैसे-राज्य-वित्तपोषित सर्वेक्षण और वक्फ संपत्ति पर प्रतिबंध राज्य सरकार के अधिकार और गैर-मुस्लिम दान को शामिल करने की सीमाएँ, वक्फ परिषद की बढ़ी शक्तियाँ और वक्फ संपत्ति पर लेनदेन पर प्रतिबंध, राज्यों पर बोझ और मनमाने भूमि दावे, यू०पी०ए० सरकार द्वारा 2014 के विधेयक में वक्फ बोर्ड को और अधिक व्यापक शक्ति देने का प्रस्ताव किया गया के साथ – साथ अनेको वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की मुख्य विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा किया। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने मे सहायक साबित होगा यह विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा मुस्लिम महिलाआंे को आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मे सुधार होगा विपक्ष का एजंेडा नकारात्मक प्रचार से लोगो को भ्रमित करने का है। प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास है और यही संकल्प केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना एवं निर्णय में परिलक्षित होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने आये हुए मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अपने-अपने मंडलों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के बारे में सामाजों में जाकर चर्चा करें एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यशाला मे मुख्यरुप से भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राय, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश खांम्भे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा से फिरदौस, रफीक इम्तियाज, सयद नकी रजा, गौरव जैन, इमाम अली, जहांगीर अली खां, एकलाख इहमद, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, रंजना सिंह, अशोक मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, गुडिया वर्मा, अनूप तिवारी, शीतला आचार्य, अमरेश चेरो, यादवेन्द्र द्विवेदी, बीएन गुप्ता, सुषमा गोंड, विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, मनीष पटेल, रामबली मौर्या, सीमा गुप्ता, कमलेश चौबे, अनिल सिंह, रामनिवास तोमर, उमेश पटेल सहित सभी जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement
राज्यों पर बोझ और मनमाने भूमि दावे, यू०पी०ए० सरकार द्वारा 2014 के विधेयक में वक्फ बोर्ड को और अधिक व्यापक शक्ति देने का प्रस्ताव किया गया के साथ – साथ अनेको वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की मुख्य विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा किया।
Advertisement
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत करने मे सहायक साबित होगा यह विधेयक विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा मुस्लिम महिलाआंे को आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मे सुधार होगा विपक्ष का एजंेडा नकारात्मक प्रचार से लोगो को भ्रमित करने का है। प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास है और यही संकल्प केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना एवं निर्णय में परिलक्षित होता है।
Advertisement
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने आये हुए मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अपने-अपने मंडलों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के बारे में सामाजों में जाकर चर्चा करें एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
Advertisement
कार्यशाला मे मुख्यरुप से भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राय, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश खांम्भे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा से फिरदौस, रफीक इम्तियाज, सयद नकी रजा, गौरव जैन, इमाम अली, जहांगीर अली खां, एकलाख इहमद,
ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, रंजना सिंह, अशोक मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार,
Advertisment
गुडिया वर्मा, अनूप तिवारी, शीतला आचार्य, अमरेश चेरो, यादवेन्द्र द्विवेदी, बीएन गुप्ता, सुषमा गोंड, विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, मनीष पटेल, रामबली मौर्या, सीमा गुप्ता, कमलेश चौबे, अनिल सिंह, रामनिवास तोमर, उमेश पटेल सहित सभी जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निर्मला शर्मा बनी सोनभद्र मुख्यालय पर पहली महिला नोटरी अधिवक्ता
महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दी बधाई
सोनभद्र। जिला मुख्यालय सोनभद्र पर रॉबर्ट्सगंज तहसील में निर्मला शर्मा एडवोकेट पहली महिला नोटरी अधिवक्ता नियुक्त हुई हैं। इनके नियुक्त होने पर महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Advertisement
बता दें कि भारत सरकार की ओर से 17 अप्रैल 2025 को व्यवसाय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उप विधिक सलाहकार विधि एवं न्याय मंत्रालय विधि कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा जय प्रकाश दुबे के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में अवगत कराया गया है कि निर्मला शर्मा एडवोकेट निवासी बिचपई,
Advertisement
थाना व तहसील रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र को नोटरी अधिनियम 1952 (1952 का 53) के अधीन नोटरी के रूप में नियुक्त किया जाता है। जिन्हें नोटरी के रूप में संपूर्ण सोनभद्र जिले में व्यवसाय करने के लिए पांच वर्ष के लिए प्राधिकृत किया जाता है। जिला मुख्यालय सोनभद्र पर पहली महिला नोटरी अधिवक्ता के रूप में निर्मला शर्मा की नियुक्ति होने पर महिला अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Advertisement
बधाई देने वालों में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता पूनम सिंह, बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, गीता गौर,श्वेता भारद्वाज, सुमन, लता सिंह, शीला सिंह, दीपांजलि, पार्वती, प्रिया पांडेय, समृद्धि, सरिता सिंह, निर्भया, गरिमा, आसमा, कंचन, कंचन सिन्हा, नेहा यादव, आरती पांडेय, प्रीति पटेल, सना, शाहिना, आभा, आदि शामिल हैं।
गौशालाओं में संरक्षित गोवंशो के लिए अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, दाना चारा राशन नजदीकी गौशाला स्थल पर करें दान-जिलाधिकारी
निराश्रित गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता गोवंश संरक्षण सबका परम दायित्व- जिला अधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपदवासियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण माननीय मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में प्रमुख है, गोवंश का संरक्षण हम सबका परम दायित्व है, गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु जनपद के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख क्षेत्र पंचायत,
Advertisement
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, कोटेदार गौ प्रेमी, उद्योग बंधु व्यापारीगण, कृषक, पशुपालक समस्त अधिकारीगण व जनपदवासी अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, राशन आदि सामग्री नजदीकी स्थायी/ अस्थाई गौ-आश्रय स्थल पर दान करने का कष्ट करें,
Advertisement
जिससे गौ संरक्षण में आपका पूर्व की भांति सहयोग बना रहे एवं जनपद सोनभद्र में संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य उत्तम बन सके। धनराशि के रूप में दान हेतु संरक्षण एवं संवर्धन कोष में धनराशि जमा कर सकते हैं, जिस हेतु खाता का विवरण,
Advertisement
बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया रावर्टसगंज, खाता संख्या- 41057699619आई०एफ०एस०सी० कोड- SBIN0000170 है। उन्होंने बताया की संरक्षण एवं भरण-पोषण हेतु जनपद में कुल संचालित 8 स्थायी / अस्थायी गौ आश्रय स्थलों पर आपके सहयोग से गौवंश संरक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। वर्तमान समय में जनपद में गौ आश्रय स्थलों में 1705 गोवंश संरक्षित हैं।
BJP के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल कल करेगें प्रेस कॉन्फ्रेंस
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक प्रेस वार्ता कल दिनांक 28 अप्रैल दिन सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर दोपहर 01 बजे से आयोजित की गयी है, प्रेस वार्ता को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी सम्बोधित करेंगे।
Advertisment
उक्त आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने देते हुए बताया कि सभी मिडिया बन्धु से सादर आग्रह है कि समय से उपस्थित होकर प्रेसवार्ता को सफल बनाने की कृपा करें। साथ ही वक्फ बोर्ड जनजागरण अभियान की कार्यशाला दोपहर 02 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कि गयी है जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रुप मे काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।